मैगज़ीन

वास्तु शास्त्र के अनुसार 7 घोड़ों के दौड़ने का महत्व

हमें उस एनर्जी का उपयोग करना चाहिए जो अच्छा जीवन जीने के लिए हमारे चारों ओर होती हैं। इसके लिए हमारे आसपास मौजूद पॉजिटिव एनर्जी का हमें उपयोग करना चाहिए और यह हम अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। जैसे मेडिटेशन से आप अपने अंदर पॉजिटिविटी ला सकते हैं, तो वहीं योग आपको फिजिकली एक्टिव बनने में मदद करता है। कई अन्य चीजें भी हैं जो आपके जीवन और घर में पॉजिटिविटी ला सकती है। माना जाता है कि घर में सात सरपट दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने से वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पॉजिटिविटी आती है। आइए जानते अगर यह सच है तो इसका क्या कारण है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार एक दौड़ता हुआ घोड़ा क्या दर्शाता है?

वास्तु शास्त्र में, कई पहलू महत्वपूर्ण होते हैं। इसकी पहुँच हमारे घरों के प्रवेश द्वार से लेकर विभिन्न प्रकार के प्रतीकों और चिह्नों तक होती है, जिन्हें हम घर में रखते हैं। ये सभी हमारे जीवन में पॉजिटिव एनर्जी लाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र का एक महत्वपूर्ण भाग दौड़ते हुए घोड़े का प्रतिरूप है।

दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है। दौड़ने वाले सात घोड़े, वास्तु शास्त्र के अनुसार सफलता, शांति और प्रगति का प्रतीक होते हैं।

वास्तु शास्त्र में दौड़ते हुए घोड़े की पेंटिंग का महत्व

यहाँ आपको छह कारण बताए गए हैं कि क्यों आपको अपने घर में सात दौड़ने वाले घोड़े की पेंटिंग लगानी चाहिए।

  • दौड़ते हुए घोड़े का प्रतीक ‘गति’ हैं। 7 दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग आपको अपने घर की दीवार पर लटकानी चाहिए जो पूर्व दिशा में है।  पूर्व दिशा यानी ईस्ट साइड की ओर दीवार पर पेंटिंग लगाने से दूसरों की तुलना में आपका हर कार्य जल्दी पूरा होगा।
  • दौड़ने वाले घोड़े शक्तिशाली और स्वतंत्र होते हैं। यदि इसे पश्चिम की ओर यानि वेस्ट साइड  फेसिंग लगाया जाए, तो इससे आपके आर्टिस्टिक नेचर को फायदा पहुँचेगा।
  • वास्तु के अनुसार, घोड़े सफलता को रिप्रेजेंट करते हैं। इसे अपने घर की दक्षिण दीवार पर यानि साउथ वॉल साइड टांगने से आपके घर के सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
  • वास्तु में, जिन पेंटिंग में सात दौड़ने वाले घोड़ों का बैकग्राउंड लाल होता है वो मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। यह आपका आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। मंगल ग्रह के लिए इसे सही दिशा में रखना आवश्यक है।
  • वास्तु दर्शन के अनुसार, नीले रंग में दौड़ने वाले 7 घोड़े शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये आपके घर में शांति और सद्भाव लाने में सहायता करने के लिए माने जाते हैं। इस पेंटिंग को सही दिशा में रखना यहाँ शनि के लिए आवश्यक है।
  • वास्तु के अनुसार, शुक्र ग्रह की पोजीशन पर विचार करना भी जरूरी है जब आप 7 दौड़ने वाले घोड़ों की एक पेंटिंग घर में लगा रहें हों,  क्योंकि घोड़े खुद रिप्रेजेंट करते हैं उस ग्रह को जो प्यार के लिए जाना जाता है। घर के सभी लोग इसे देख कर पॉजिटिव भावनाओं को महसूस करे, इसके लिए आप इसे घर के एक ऐसे हिस्से में रखें जो हर समय दिखाई देता है।

आपको फेंग शुई के अनुसार दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर कहाँ लगानी चाहिए?

वास्तु की तरह, फेंग शुई की चीनी डिजाइन सिस्टम एनर्जी के बैटर फ्लो पर काम करती है। वास्तु के साथ फेंग शुई का कॉम्बिनेशन आपके घर के लिए फायदेमंद हो सकता है। फेंग शुई में, घोड़े जीवन को रिप्रेजेंट करते हैं, इसलिए उन्हें आठ घोड़ों की आवश्यकता होती है। इसका कारण यह है कि प्रत्येक घोड़ा आपके जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा का रिप्रेजेंट करता है – व्यवसाय, बच्चे, मान्यता, स्वास्थ्य, विवाह, शिक्षा, खुशी और व्यक्तिगत विकास। फेंग शुई के अनुसार, इस पेंटिंग को अपने लिविंग रूम में लटकाएं – या प्रवेश द्वार के करीब लगाएं। ऐसा माना जाता है कि यह आपके घर को सुख समृद्धि और साहस से भर देता है। 

ध्यान देने योग्य बातें

दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग को सही दीवार पर टांगना बहुत जरूरी होता है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स के बारे में बताया गया है जिन पर विचार करना चाहिए।

  • पेंटिंग की पोजीशन पॉजिटिविटी और नेगेटिविटी दोनों को आपके जीवन में ला सकती है। इसलिए, इसे कहीं भी लटकाने से पहले अच्छी तरह से इसके बारे में जान लें।
  • फेंग शुई और वास्तु को मिलाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर इसका सही कॉम्बिनेशन हो तो इससे मिलने वाला लाभ भी दोगुना हो जाता है।
  • बेडरूम या बाथरूम के पास दौड़ते हुए घोड़ों को न लटकाएं, यह कब्ज या अनिद्रा की समस्याओं को जन्म दे सकता है।
  • ज्योतिषी से परामर्श करें कि आप सही रंग की पेंटिंग को सही जगह पर और सही पोजीशन में रखकर सही मायने में इससे लाभ प्राप्त करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वास्तु शास्त्र में 7 दौड़ने वाले घोड़ों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

1. वास्तु में सात घोड़ों का महत्व क्या है?

अंक 7 को कई मायनों में शुभ माना जाता है। यह भाग्य और पॉजिटिविटी के लिए न्यूमेरोलॉजिकल कैलकुलेशन का एक बड़ा हिस्सा है। जीवन के बहुत सारे अच्छे पहलू 7 में आते हैं – इंद्रधनुष के सात रंग और सात जन्म या हिंदू धर्म में सात जीवन एक उदाहरण हैं। इसलिए, सात घोड़ों को भी शुभ माना जाता है।

2. किस तरह की घोड़े की पेंटिंग को आपको अपने घर में लटकाने से बचना चाहिए?

घोड़ों के ऐसे चित्रों को लटकाने से बचें जो बहुत बड़े हैं। गुस्से वाले चेहरे या नेगेटिव भावनाओं वाले घोड़े की तस्वीर से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मकता का संकेत हो सकता है।

सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग को लटकाते हुए, सुनिश्चित करें कि चित्र स्पष्ट हो। धुंधली पेंटिंग एनर्जी को डिस्ट्रैक्ट कर सकती है और पॉजिटिविटी को नेगेटिविटी में बदल सकती है। अपने घर में कोई भी बदलाव करने से पहले वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लें।

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

3 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

3 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

3 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago