शिशु

महेंद्र नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mahendra Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए बेहतर से बेहतर चीजें करने का प्रयास करते हैं। बात उनका नाम ढूंढने की हो या फिर करियर, माँ बाप बच्चे के लिए बेस्ट ही चाहेंगे। बच्चे के लिए एक नाम ढूंढना भी कोई आसान काम नहीं है बल्कि इसके लिए वे महीनों रिसर्च करते हैं और तब जाकर एक अच्छा नाम चुनते हैं। इसी सिलसिले में हम इस लेख में लड़कों के काफी प्रचलित और लोकप्रिय नाम महेंद्र की चर्चा करने वाले हैं। यह नाम तो आप सभी ने जरूर सुना होगा। यह नाम सुनने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही अच्छा इस नाम प्रभाव बच्चे पर पड़ता है। इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी आप हमारे लेख द्वारा हासिल कर सकते हैं जैसे कि इसका अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और इस नाम से जुड़े व्यक्तियों का व्यक्तित्व कैसा होगा।

महेंद्र नाम का मतलब और राशि

महेंद्र, लड़कों का बेहद आम लेकिन लोकप्रिय नाम है। क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की वजह की वजह से यह नाम अधिक चर्चा में आया और उसके बाद कई माता पिता इससे प्रेरित होकर अपने बच्चे का नाम महेंद्र रखने लगे। यह नाम सुनने में भले ही थोड़ा पुराना हो लेकिन इसका मतलब इसे खास बनाता है। महेंद्र नाम का मतलब इंद्रदेव, आकाश के देवता आदि होता है। इस नाम का मतलब जानकर आप जरूर अपने बेटे के लिए इस नाम को चुनना चाहेंगे। महेंद्र नाम की शुरुआत म अक्षर से होती है जिसकी वजह से यह सिंह राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें।

नाम महेंद्र
अर्थ इंद्रदेव, आकाश के देवता
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 1
धर्म हिन्दू
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (मा, मी, मू, मे)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग नारंगी, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा और पुखराज

महेंद्र नाम का अर्थ क्या है?

महेंद्र नाम लड़कों का बहुत अच्छा और पसंदीदा नाम है। महेंद्र का मतलब इंद्रदेव, आकाश के देवता आदि होता है। इस नाम के लड़के बेहद आकर्षित और उनकी छवि को भगवान के स्वरूप माना जाता है। इस नाम के व्यक्तियों आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं क्योंकि ये बेहद भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं। इन व्यक्तियों में सफलता हासिल करने की क्षमता बेहद अधिक होती है और ये दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध होते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि गंभीर परिस्थिति में भी शांत रहते हैं और अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करते हैं।

ADVERTISEMENTS

महेंद्र नाम का राशिफल

महेंद्र नाम की राशि सिंह है। इस राशि के लड़के हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ करते हैं। इन व्यक्तियों को बात करने का बहुत शौक होता है और ये हर किसी से दिल खोलकर बात करते हैं। ये दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से ये पीछे नहीं हटते हैं। ये लड़के दूसरों की बराबरी करना पसंद नहीं करते हैं बल्कि खुद मेहनत कर के अपना लक्ष्य हासिल करते है। इस राशि के मुख्य अक्षर म, ट को माना जाता है।

महेंद्र नाम का नक्षत्र क्या है?

महेंद्र नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- मा, मी, मू, मे।

ADVERTISEMENTS

महेंद्र जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

महेंद्र नाम काफी समय से लोगों की जुबां पर बना हुआ है। यह म अक्षर से शुरू होने के कारण सिंह राशि में आता है। अगर आपको भी सिंह राशि में आने वाले अन्य अक्षरों से अपने बेटे के लिए नाम की तलाश है तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपने बेटे के लिए एक नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
मुकुल (Mukul) मिहिर (Mihir)
मोहक (Mohak) मिलिंद (Milind)
मनप्रीत (Manpreet) मेहुल (Mehul)
मुदित (Mudit) मंथन (Manthan)
माधव (Madhav) माहिर (Maahir)
मंजीत (Manjeet) मलय (Malay)

महेंद्र नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

महेंद्र एक अच्छा नाम है और यदि आप इससे मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो एक नजर नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
राजेंद्र (Rajendra) धर्मेंद्र (Dharmendra)
शैलेन्द्र (Shailendra) धीरेंद्र (Dhirendra)
विजेंद्र (Vijendra) जितेंद्र (Jitendra)
बृजेंद्र (Brijendra) नरेंद्र (Narendra)
सत्येंद्र (Satyendra) अमरेंद्र (Amarendra)

महेंद्र नाम के प्रसिद्ध लोग

महेंद्र नाम के कई प्रख्यात व्यक्ति हैं जिनसे प्रभावित होकर माता-पिता अपने बच्चे को ये नाम देते हैं, चलिए उन्ही कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने न सिर्फ लोगों के घरों में बल्कि उनके दिल में भी अपनी जगह बनाई है।

नाम पेशा
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खिलाड़ी
महेंद्र कपूर गायक
महेंद्र देव लेखक
महेंद्र नाथ पांडेय सांसद
महेंद्र बोहरा फिल्म निर्माता

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपका मानना है कि आपके होने वाले बच्चे के लिए ‘म’ अक्षर फायदेमंद साबित होगा और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘म’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
मन्विक (Manvik) सचेत
मीतांश (Mitansh) मित्र, प्रिय
मुकुल (Mukul) कली, कोमल
मान (Maan) गर्व, सम्मान
मंदन (Mandan) आकर्षक, सज्जा
महिक (Mahik) सुगंध, मन को अच्छा लगने वाला
मन्वित (Manvit) मानवता, शक्ति
मनन (Manan) विचारशील, खुशहाल
मानसु (Mansu) बदलाव की इच्छा रखने वाला
मिशय (Mishay) मुस्कुराहट

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आपको महेंद्र नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातें और जानकारी मिल गई होंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बेटे का भविष्य भी इसके नाम के प्रसिद्ध व्यक्तियों की तरह रौशन हो तो उसे उसका नाम महेंद्र रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा नाम भी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

‘म’ अक्षर से लड़कों के नाम अर्थ सहित
मनोज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manoj Name Meaning in Hindi
मयंक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mayank Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago