In this Article
माता-पिता द्वारा दिया गया नाम बच्चों की पहचान बनता है। यह नाम बच्चे के साथ उसके पैदा होने से लेकर जीवन के अंतिम समय तक साथ रहता है। बच्चे के लिए चुना गया नाम माता पिता के प्यार और उनकी भावनाओं को भी दर्शाता है। कई बार नाम चुनते वक्त पेरेंट्स अधिक समय लगाते हैं क्योंकि उन्हें अपने बच्चे के लिए हर चीज सबसे अच्छी चाहिए होती है। इसलिए आपके काम को थोड़ा आसान बनाते हुए हम लड़कियों के फेमस नाम माहिरा के बारे में इस लेख में जानकारी लेकर आए हैं। यदि आपको इस नाम का अर्थ और इसकी राशि से पड़ने वाले प्रभाव के के बारे में जानकारी होगी तो आपके लिए नाम को चुनना और भी आसान होगा।
बेटियां घर के चहेती होती हैं, उनके आगमन से पूरा घर खुशियों से भर जाता। इसलिए उनका नाम भी ऐसा चुना जाता है जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाए। इस खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप अपने बेटी को माहिरा नाम दे सकते हैं। माता-पिता द्वारा अपनी बेटियों को दिया जाने वाला ये नाम उनके व्यक्तित्व पर और निखार लेकर आता है। आपको बता दें माहिरा नाम का मतलब कुशल, प्रतिभाशाली, शक्तिशाली, निपुण आदि होता है और नाम के मतलब के प्रभाव इंसान के स्वभाव पर गहरा असर डालता है। इस नाम की राशि सिंह है। आइए इस नाम को और भी करीब से जानने के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
नाम | माहिरा |
अर्थ | कुशल, प्रतिभाशाली, शक्तिशाली, निपुण |
जेंडर | लड़की |
अंक ज्योतिष | 3 |
धर्म | हिन्दू |
राशि | सिंह |
नक्षत्र | मघा (म, मा, मी, मू, मे) |
शुभ दिन | रविवार |
शुभ रंग | नारंगी, सफेद और पीला |
शुभ रत्न | मूंगा और पुखराज |
इन दिनों माहिरा बेहद ही ट्रेंडिंग नाम है और ज्यादातर लोग इसे पसंद भी करते हैं। किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके व्यक्तित्व में पूरी तरह से झलकता है। इस नाम का मतलब कुशल, प्रतिभाशाली, शक्तिशाली, निपुण होता है। इस नाम की लड़कियां अपनी सोच से भले ही मॉडर्न हों लेकिन उन्हें जमीन से जुड़ा रहना आता है। इस नाम की लड़कियों की खासियत इनकी खूबसूरती होती है। ये लड़कियां दिखने में बेहद आकर्षक होती हैं और इनकी स्माइल का तो हर कोई कायल हो जाता है। ये लड़कियां ज्यादातर कला और फिल्मी इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाती हैं। ये महिलाएं और लड़कियां अपने जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं से जूझने के लिए तैयार रहती हैं और इनका दिल जो चाहता है वही करती हैं।
माहिरा नाम की राशि सिंह है। इस राशि की लड़कियां हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ करने का जज्बा रखती हैं। यह लड़कियां बेहद बातूनी होती हैं और इन्हें हर किसी से बात करने का बहुत शौक होता है और यह दिल खोलकर बात करती है और अपनी बात भी सामने रखती हैं। यह दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटती हैं। इस नाम की लड़कियों को अपने से बड़ों का आदर करना अच्छे से आता है। करियर की दृष्टि से ये काफी सफल रहती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर म, ट को माना जाता है।
माहिरा नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – म, मा, मी, मू, मे।
माहिरा नाम अपने मतलब की वजह से हर किसी को पसंद आता है और यह नाम म अक्षर से शुरू होने के कारण सिंह राशि के अंदर आता है। अगर आपको सिंह राशि के हिसाब से और भी अन्य लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।
नाम | नाम |
मानविका (Manvika) | मानवी (Manvi) |
मालविका (Malvika) | मिथिला (Mithila) |
मृणाल (Mrinal) | महक (Mahek) |
मेहर (Mehar) | मिताली (Mitali) |
मंजरी (Manjari) | मिश्का (Mishka) |
टीना (Tina) | ट्विंकल (Twinkle) |
टिया (Tia) | ट्यूलिप (Tulip) |
माहिरा बहुत ही प्यारा नाम है और हर कोई इसे आसानी से अपनाने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन फिर भी आपको इस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश है, तो आप हमारा द्वारा तैयार की गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देख सकते हैं।
नाम | नाम |
मायरा (Mayra) | नायरा (Nayra) |
कायरा (Kayra) | अधीरा (Adhira) |
स्वरा (Swara) | अक्षरा (Akshara) |
अंतरा (Antara) | निहिरा (Nihira) |
नितारा (Nitara) | मीरा (Meera) |
माहिरा काफी प्रसिद्ध नाम है, इस नाम की कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध महिलाएं मौजूद हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
नाम | पेशा |
माहिरा दयाल | पत्रकार |
माहिरा शर्मा | अभिनेत्री |
माहिरा कक्कर | अभिनेत्री |
‘म’ अक्षर से लड़कियों के ऐसे कई यूनीक और ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। हमने उन नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर उस पर जरूर डालें।
नाम | अर्थ |
मंशा (Mansha) | इच्छा |
मधुर (Madhuri) | मीठा |
मनस्वी (Manasvi) | बुद्धिमान |
मलीना (Malina) | अंधेरा |
मधुल (Madhul) | मीठी, प्यारी |
मंजिका (Manjika) | मीठी |
मौसमी (Mausmi) | मौसमी हवा, मौसम संबंधी |
मुकुला (Mukula) | कली |
मोक्षिता (Mokshita) | मुक्त |
मयूरी (Mayuri) | मोरनी |
माहिरा स्टाइलिश और ट्रेंडिंग नामों में से एक है, इसी वजह से लोग इस नाम को अधिक पसंद करते हैं। यदि आप भी इस नाम को रखने का विचार बना रहे हैं, तो इस लेख में दी गई सभी जानकारियां जैसे कि इसका अर्थ, राशि, नक्षत्र आदि आपकी जरूर मदद करेंगे। एक अच्छे नाम की तलाश यहां पर खत्म होती है और आप अपनी प्यारी बेटी को माहिरा जैसा खूबसूरत नाम दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
‘म’ अक्षर से हिन्दू लड़कियों के नाम अर्थ सहित
माहि नाम का अर्थ,मतलब और राशिफल – Mahi Name Meaning in Hindi
मायरा नाम का अर्थ,मतलब और राशिफल – Mayra Name Meaning in Hindi
यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…
गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…
दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…
रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…
यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…
यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…