शिशु

मनस्वी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manasvi Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

माता पिता अपने बच्चे को लेकर कई तरह के सपने संजोते हैं। जब बच्चा गर्भ में ही रहता है तभी से पेरेंट्स कई तरह की फ्यूचर प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं। ताकि आगे चलकर कोई भी काम बिना सोचे समझे नहीं किया जाए। लेकिन इसमें बच्चे का नाम सोचना सबसे अहम और जरूरी काम है क्योंकि बच्चे के आने बाद सबसे पहला काम तो उसका नाम रखना होता है। ऐसे में यदि आप लड़कियों का कोई अच्छा सा नाम ढूंढ रहे हैं या कोई अलग नाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारा लेख जरूर पढ़ना चाहिए। मनस्वी लड़कियों का अद्भुत नाम है जिसके बारे में आपने शायद ही कहीं सुना होगा। इस आर्टिकल में हमने नाम के साथ नाम का अर्थ, राशिफल, नक्षत्र आदि के बारे में भी बताया है इसे भी अवश्य पढ़ें।

मनस्वी नाम का मतलब और राशि

आपने अपनी बेटी के लिए कई सारे नाम सोचकर रखे होंगे। लेकिन इसके बावजूद आपको लग रहा है कि आपके द्वारा चुने गए नाम में कोई त्रुटि है या चुने गए नाम के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है तो इसके लिए चिंता न करें हम आपके लिए एक ऐसे नाम की जानकारी लाए हैं जो आपको काफी पसंद आएगा। मनस्वी लड़कियों का यूनिक नाम है जिसका अर्थ बुद्धिमान, समझदार, स्वाभिमानी और स्व-नियंत्रित होता है जिससे यह नाम और भी ज्यादा यूनिक हो जाता है। मनस्वी नाम की राशि सिंह होती है। इसी तरह से मनस्वी नाम के अर्थ और राशिफल से भी आपको इनके व्यक्तित्व के बारे में और भी जानकारी मिल सकती है तो इसे पढ़ना न भूलें।

नाम मनस्वी
अर्थ बुद्धिमान, समझदार, स्वाभिमानी, स्व-नियंत्रित
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 8
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (मा, मी, मू, मे)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग सुनहरा, चमकदार, नारंगी और सफेद
शुभ रत्न माणिक, गार्नेट

मनस्वी नाम का अर्थ क्या है?

मनस्वी लड़कियों का बेहद आकर्षक नाम है। जिसका अर्थ जानकर आप इस नाम को रखे बिना रह नहीं पाएंगे। चलिए ज्यादा समय न लेते हुए आपको इस नाम के अर्थ के बारे में बताते हैं। मनस्वी नाम का अर्थ बुद्धिमान, समझदार, स्वाभिमानी और स्व-नियंत्रित होता है। इसका मतलब यह है कि मनस्वी नाम की लड़कियां बुद्धिमान और समझदार होती है। साथ ही ये जन्म से ही स्वाभिमानी होती हैं जो इनके व्यक्तित्व की विशेषता भी हो सकती है। मनस्वी नाम की लड़कियों का गुस्सा नाक पर होता है। मगर ये बड़ी सभ्य और संस्कारी होती हैं। हमेशा सही का साथ देती हैं और गलत करने वाले को सिख भी देती हैं।

ADVERTISEMENTS

मनस्वी नाम का राशिफल

मनस्वी नाम की लड़कियों की जन्म की राशि सिंह होती है जिसके स्वामी सूर्य हैं। इस कारण इनका भाग्य काफी उज्जवल होता है। सिंह राशि से होने के कारण मनस्वी नाम की ज्यादातर लड़कियां आत्मनिर्भर होती हैं। इन लड़कियों को हमेशा अपने मन की करने की आदत होती है। इन्हें किसी के अधीन रहना भी पसंद नहीं होता है। ये लोग शुरुआत से ही समझदार होती हैं। लेकिन हमेशा खुद को दूसरों से कम समझती हैं। इन लड़कियों में बेशुमार टैलेंट होता है। सिंह राशि की मनस्वी नाम की लड़कियां ज्यादा नहीं बोलती हैं लेकिन जब पानी सर से ऊपर चला जाए तो ये जवाब भी देना अच्छे से जानती हैं।

मनस्वी नाम का नक्षत्र क्या है?

ज्योतिष की माने तो मनस्वी नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र मघा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह हल होता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य अक्षर कुछ इस प्रकार हैं – मा, मी, मू, मे।

ADVERTISEMENTS

मनस्वी जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

यदि आप सिंह राशि के राशिफल से प्रभावित हैं और अपनी बेटी का नाम इसी राशि से रखना चाहते हैं तो हमने सिंह राशि में आने वाले अक्षर म और ट से लड़कियों के कुछ नाम बताए है, आप चाहे तो इनमें से कोई एक नाम पसंद कर सकते हैं।

नाम नाम
टिना (Tina) मोनिका (Monika)
टिया (Tiya) मिष्टी (Mishti)
मीरा (Meera) मेनका (Menka)
मनीषा (Manisha) मंदिरा (Mandira)
मधु (Madhu) मिशा (Misha)
मिश्का (Mishka) मानसी (Mansi)

मनस्वी नाम से मिलते जुलते और भी नाम

मनस्वी लड़कियों का काफी खूबसूरत नाम है जो हर पेरेंट्स की चाहत होती है। इसलिए यदि आप मनस्वी जैसे और भी नाम जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई सारणी में आपको मनस्वी जैसे और भी नाम पसंद आ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
शिवी (Shivi) तन्वी (Tanvi)
रावी (Raavi) ध्रुवी (Dhruvi)
सानवी (Saanvi) मानवी (Maanvi)
आरवी (Aarvi) जाह्नवी (Jahnvi)
काशवी (Kashvi) पूर्वी (Purvi)

मनस्वी नाम के प्रसिद्ध लोग

मनस्वी नाम के कई मशहूर लोग हैं जिन्होंने अपने दम पर कामयाबी हासिल की है। जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए ताकि आपको नाम को लेकर कोई शंका न रहे तो आइए जानते हैं इनमें से कुछ लोगों के बारे में –

नाम पेशा
मनस्वी माम्गई मॉडल
मनस्वी वशिष्ठ अभिनेता
मनस्वी व्यास अभिनेत्री
मनस्वी सिंह चौहान इंटरनेट पर्सनेलिटी

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

‘म’ अक्षर से शुरु होने वाले नामों में से मनस्वी सबसे बेहतरीन नाम है। यदि आपको यह नाम पसंद है और इसीलिए आप ‘म’ अक्षर से ऐसे ही और बेहतरीन नाम जानना चाहते हैं तो नीचे की टेबल पर बताए गए नामों पर विचार कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
मनसा (Mansa) मस्तिष्क, दिमाग
मोहना (Mohna) सबसे सुंदर, आकषर्क
मनुश्री (Manushree) मां लक्ष्मी, देवी
माया (Maya) भ्रम, मायावी
मधुरा (Madhura) एक पक्षी का नाम
मायरा (Mayra) तारीफ के काबिल, प्रिय, सुंदर
मीनल (Minal) बहुमूल्य पत्थर
मन्नत (Mannat) प्रार्थना
मंत्रा (Mantraa) पवित्र श्लोक, ईश वंदना
मान्यता (Manyata) विश्वास, विचारधारा

मनस्वी नाम का अर्थ काफी सुंदर है। जिसका अर्थ इस नाम की खूबसूरती को बढ़ा देता है। इस लेख में हमने जाना कि मनस्वी नाम की लड़कियां ईमानदार और स्वाभिमानी होती हैं। साथ ही हमने आपको इस नाम से जुड़े राशिफल, नक्षत्र, इससे मिलते जुलते नामों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। अब आपकी नाम को लेकर जो चिंता थी की क्या नाम रखा जाए तो हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे लेख से काफी मदद मिली होगी।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

‘म’ अक्षर से हिन्दू लड़कियों के नाम अर्थ सहित
मीना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Meena Name Meaning in Hindi
मीनाक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Meenakshi Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago