शिशु

मनु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manu Name Meaning in Hindi

बदलते समय के साथ नाम रखने का तरीका भी बदलता जा रहा है। पहले के समय में लोग बड़े और बेहतरीन अर्थ वाले नाम रखना पसंद करते थे। लेकिन अब लोग छोटे और प्यारे नाम अधिक पसंद करते हैं। माँ-बाप अक्सर अपने बच्चों को प्यार से बुलाने के लिए छोटे और क्यूट नाम रखते हैं और कभी कभार यही नाम उनका प्रोफेशनल नाम बन जाता है। यहाँ पर मनु नाम के बारे में बात कर रहे हैं। वैसे तो यह एक यूनिसेक्स नाम है जो लड़का और लड़की दोनों को दिया जा सकता है। ऐसे में आप भी इस नाम को अपना सकते हैं लेकिन उसके पहले आपको इसके बारे जानकारी होनी चाहिए। नीचे आपको इस नाम के अर्थ,राशि  से लेकर बच्चों के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया गया है।

मनु नाम का मतलब और राशि

छोटे नाम सुनने में  प्यारे लगते हैं और ऐसे नाम अक्सर घर पर प्यार से बुलाने के लिए रखे जाते हैं। नाम जितना छोटा होता है उसे लिखना और बुलाना दोनो आसान हो जाता है। लेकिन किसी भी नाम को रखने से पहले बेहतर यही है कि आप उसके बारे में अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। मनु बहुत ही प्यारा नाम है, जिसे लड़के और लड़कियों दोनों को दिया जा सकता है। लेकिन इससे पहले आप यह नाम रखें इसका मतलब जानना आपके लिए जरूरी है। मनु नाम का अर्थ  समझदार, आकर्षक, बुद्धिमान, अप्सरा आदि है। आपको बता दें कि मनु नाम की शुरुआत म अक्षर शुरू होती है जिसकी वजह से यह सिंह राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम मनु
अर्थ समझदार, आकर्षक, बुद्धिमान, अप्सरा
जेंडर लड़की/लड़का
अंक ज्योतिष 4
धर्म हिन्दू
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (मा, मी, मू, मे)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग नारंगी, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा और पुखराज

मनु नाम का अर्थ क्या है?

मनु नाम का उपयोग का आप दोनों लड़का और लड़की के लिए कर सकते हैं। यह एक छोटा और प्यारा नाम है जिसे माता पिता भी पसंद करते हैं। लेकिन इसका अर्थ इस नाम की अहमियत को और भी बढ़ा देता है। मनु नाम का मतलब समझदार, आकर्षक, बुद्धिमान, अप्सरा आदि होता है। इस नाम के व्यक्ति  अपने नाम के मतलब की तरह ही बेहद आकर्षक और कई तरह की प्रतिभाओं से भरे हुए होते हैं। इन व्यक्तियों की समझदारी पर कोई भी जल्दी संदेह नहीं करता है,क्योंकि उन्हें इन पर पूरा भरोसा होता है। ये व्यक्ति थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं,इसलिए जल्दी किसी से आसानी घुल-मिल नहीं पाते है। लेकिन जो इनके करीब होता है उनके सामने यह बेबाक होकर रहते हैं। इस नाम की लड़कियां दिखने में बेहद खूबसूरत होती है और कभी-कभी उनकी तुलना अप्सरा से भी की जाती है। वैसे ही इस नाम के लड़के भी लोगों के लिए किसी आकर्षण के केंद्र से कम नहीं होते हैं।

मनु नाम का राशिफल

मनु नाम की राशि सिंह है। इस राशि के लड़के/लड़कियां हर काम को आत्मविश्वास के साथ करते हैं। इन व्यक्तियों को खुद की कंपनी का आनंद लेना अधिक पसंद है। लेकिन अपने करीबियों से यह दिल खोलकर बात करते हैं। ये दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटते हैं। ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और परिस्थिति के हिसाब से अपनी समझदारी का उपयोग करके काम को आसान बना देते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर म, ट को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

मनु नाम का नक्षत्र क्या है?

मनु नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – मा, मी , मू, मे।

मनु जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

मनु ‘म’ अक्षर से शुरू होने के कारण सिंह राशि के अंदर आता है। सिंह राशि के हिसाब से और भी अन्य नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी बेटी या बेटे का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम लिंग
मिहिर (Mihir) लड़का
मानिक (Manik) लड़का
मिहिका (Mihika) लड़की
मानसी (Manasi) लड़की
मोहक (Mohak) लड़का
मलंग (Malang) लड़का
महीप (Maheep) लड़की
मयूर (Mayur) लड़का
मनकीत (Mankeet) लड़का
मेघना (Meghna) लड़की

मनु नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

मनु वैसे तो खुद में ही बहुत प्यारा और छोटा नाम है, लेकिन इसके बावजूद आप चाहते हैं की आपके बच्चे का नाम इस नाम से मिलता-जुलता हो तो इससे जुड़े और भी नाम मौजूद हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। इस नाम से मिलते-जुलते नाम ये रहें –

नाम लिंग
अनु (Anu) लड़की
मानू (Manu) लड़का
कन्नू (Kannu) लड़का
भानु (Bhanu) लड़का
सानू (Sanu) लड़की
तनु (Tanu) लड़की
रानू (Ranu) लड़की
मनन (Manan) लड़का
मान्या (Manya) लड़की
मानस (Manas) लड़का

मनु नाम के प्रसिद्ध लोग

मनु नाम आप लोगों ने कही न कही चर्चाओं में सुना तो होगा ही, लेकिन आज इस नाम के कुछ मशहूर व्यक्तियों के बारें में आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए चलिए जानते आखिर कौन हैं वो –

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
मनु भाकर तीरंदाज
मनु अशोकन फिल्म निर्देशक
मनु अग्रवाल उद्यमी
मनु मानेक उद्यमी
मनु चंद्रा शेफ
मनु जोसेफ पत्रकार व लेखक
मनु कुमार जैन युट्यूबर
मनु मलिक अभिनेता
मनु नय्यर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी
मनु पारेख पेंटर

‘म’ से शुरू होने वाले लड़के/लड़कियों के नाम

जो माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम म अक्षर से रखा जाए तो उनके लिए हमने कई बेहतरीन नामों को आपके लिए ढूंढा है चलिए उसपर एक नजर डालते हैं।

नाम अर्थ लिंग
मन्वित (Manvit) मानवता, शक्ति लड़का
महिक (Mahik) सुगंध, मन को अच्छा लगने वाला लड़का
मुकुल (Mukula) कली लड़की
मोक्षिता (Mokshita) मुक्त लड़की
मिशय (Mishay) मुस्कुराहट लड़का
मणिका (Manika) रत्न, रूबी लड़की
मीतांश (Mitansh) मित्र, प्रिय लड़का
माइशा (Maisha) गर्व के साथ चलना लड़की
मान (Maan) गर्व, सम्मान लड़का
मिषा (Misha) मुस्कान लड़की

कुछ नाम ऐसे होते हैं जिनको एक बार सुन लें तो वे तुरंत पसंद आ जाते हैं, मनु भी इन्हीं नामों में से एक है। कई बार यह नाम घर पर रखा जाने वाला या फिर निकनेम बनता है। यदि आपको भी यह नाम पसंद आया हो तो आप अपने बेटे या बेटी का नाम मनु रख सकते हैं। इस नाम से जुड़ी बातें जैसे की इसका अर्थ, नक्षत्र, राशि का प्रभाव आदि आपको लेख पढ़कर ज्ञात हो गया होगा। नाम रखने का आखिरी फैसला माँ बाप का होता है, इसलिए जो भी नाम रखे उसे देख परख कर ही रखें क्योंकि वह आपके बच्चे के साथ जिंदगी भर रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

कमल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kamal Name Meaning in Hindi
किरण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kiran Name Meaning in Hindi
संतोष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Santosh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago