शिशु

मुकुल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mukul Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

क्या आपके घर में बच्चे का जन्म हुआ है और वह बच्चा लड़का है जिसके लिए आप नाम की तलाश कर रहे हैं। वैसे तो ज्यादातर पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए नाम पहले से ही सोच लेते हैं। लेकिन कई पेरेंट्स ऐसे भी होते हैं जो बच्चे के जीवन में आने के बाद नाम के बारे में सोचते हैं। यदि आप उन्हीं पेरेंट्स में हैं और सोच रहे हैं कि कम समय में आपके बेटे के लिए सबसे बेहतरीन नाम मिल जाए तो आपकी नजर बिल्कुल सही जगह आकर रुकी है। ‘मुकुल’ लड़कों का बेहद सुंदर नाम है जिसके अर्थ, राशिफल आदि के बारे में आगे विस्तार से बताया गया है इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

मुकुल नाम का मतलब और राशि

जितने भी नाम होते हैं सबका कुछ न कुछ अर्थ होता ही है। अब ख्याल माता पिता को रखना होता है कि वे अपने बच्चे का नाम किस प्रकार का रखना चाहते हैं जैसे कि अर्थ के हिसाब से, राशि के हिसाब से, सुंदरता के हिसाब से इत्यादि। यदि आप अपने बेटे का नाम अर्थ के हिसाब से रखना चाहते हैं तो आपको आज के आर्टिकल में बताया गया नाम मुकुल जरूर पसंद आया होगा। मुकुल नाम का अर्थ बड और सबसे पहले खिलना होता है। इसकी राशि सिंह होती है। इस नाम के बारे में और भी विस्तार से जानने की इच्छा है तो लेख पढ़े बिना कहीं मत जाइए।

नाम मुकुल
अर्थ कली, सबसे पहले खिलना
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 6
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (मा, मी, मू, मे)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग सुनहरा, नारंगी और सफेद
शुभ रत्न माणिक, गार्नेट

मुकुल नाम का अर्थ क्या है?

कुछ नाम ऐसे होते हैं जिससे सकारात्मकता का अनुभव होता है। मुकुल ऐसा ही एक नाम है जिसे सुनकर मन अच्छा महसूस करने लगता है। मुकुल नाम का अर्थ कली, सबसे पहले खिलना होता है। जिसके कारण मुकुल नाम के लड़कों में इसके अर्थ के समान गुण देखने को मिल सकते हैं। मुकुल नाम के लड़के हंसमुख विचार के होते हैं। इनके आस पास का माहौल बहुत खुशियों वाला होता है। मुकुल नाम के लड़के सुनते तो सबकी हैं लेकिन करते वही हैं जो उन्हें करना होता है। मुकुल नाम के लोग सत्य के सिद्धांत पर चलते हैं। यदि परिवार में कोई गलत हो तो वो उसके खिलाफ भी बोलने की हिम्मत रखते हैं। मुकुल नाम के लड़के विश्वास के मामले में भी बहुत भरोसेमंद साबित होते हैं।

ADVERTISEMENTS

मुकुल नाम का राशिफल

‘म’ अक्षर से शुरु होने के कारण मुकुल नाम की राशि सिंह होती है। जिसके स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। इस राशि से होने के कारण सिंह राशि का प्रभाव मुकुल नाम के लड़कों में देखने को मिल सकता है। मुकुल नाम के लड़के अपने मर्जी के मालिक होते हैं। सिंह राशि के जितने भी जातक और जातिकाएं होते हैं वे सभी किसी न किसी रूप में आत्मनिर्भर होते हैं। उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाना रत्ती भर भी पसंद नहीं होता है। लेकिन इनमें इच्छा शक्ति की कमी होती है जो कभी कभी इनके लिए परेशानी का कारण बन जाती है। मुकुल नाम के सिंह राशि के लोग हमेशा सही काम को चुनना पसंद करते हैं चाहे परिस्थिति कैसी भी हो।

मुकुल नाम का नक्षत्र क्या है?

मुकुल नाम के लड़कों का जन्म नक्षत्र मघा होता है और इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हल को माना जाता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नाम मा, मी, मू, मे से शुरू होते हैं। जिससे आप जान सकते हैं कि बच्चे का जन्म इसी नक्षत्र में हुआ है।

ADVERTISEMENTS

मुकुल जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

सिंह राशि की कुछ खास विशेषता होती है जैसे कि ये किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते हैं। यदि आप अपने बेटे का नाम सिंह राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं तो हमने आपके लिए सिंह राशि से लड़कों के कुछ नाम नीचे की लिस्ट में दिए हैं, इसे पढ़ें। सिंह राशि में आने वाले अक्षर म और ट होते हैं।

नाम नाम
मनीष (Manish) मान (Maan)
मोहन (Moha मिहिर (Mihir)
मंदार (Mandar) मयूरेश (Mayuresh)
माधव (Madhav) मयंक (Mayank)
मोक्ष (Moksh) मोहित (Mohit)
मलय (Malay) मानस (Manas)

मुकुल नाम से मिलते जुलते और भी नाम

मुकुल लड़कों का एक सुंदर नाम है इसलिए इससे मिलते जुलते नाम भी इसी के जैसे सुंदर हो सकते हैं। यदि आप अपने बेटे का नाम मुकुल से मिलता जुलता रखना चाहते हैं तो आप आगे दी गई नामों की लिस्ट पर विचार कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
नकुल (Nakul) बादल (Badal)
अकुल (Akul) अंचल (Anchal)
राहुल (Rahul) अंशुल (Anshul)
साहिल (Sahil) अनुकूल (Anukul)
अनमोल (Anmol) उज्जवल (Ujjawal)
गोपाल (Gopal) कमल (Kamal)

मुकुल नाम के प्रसिद्ध लोग

मुकुल ऐसा नाम है जो पहले से चलन में है। इसलिए इस नाम के प्रसिद्ध लोग ज्यादातर पहले के जमाने के हैं। जिसके बारे में आगे बताया गया है। तो चलिए इनमें से कुछ प्रसिद्ध लोगों के बारे में जानते हैं।

नाम पेशा
मुकुल रॉय राजनीतिज्ञ
मुकुल देव अभिनेता
मुकुल रोहतगी पूर्व अटॉर्नी जनरल
मुकुल कुलकर्णी शास्त्रीय गायक
मुकुल केशवन इतिहासकार व लेखक
मुकुल एस आनंद दिवंगत फिल्म निर्देशक
मुकुल मुद्गल जज
मुकुल चड्डा अभिनेता
मुकुल शर्मा लेखक और पत्रकार

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

मुकुल लड़कों का बहुत प्यारा नाम है। इसलिए यदि आप अपने बेटे का नाम मुकुल के प्रथम अक्षर ‘म’ से रखने पर विचार कर रहे हैं तो नीचे दी गई टेबल से आपको मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
मोहक (Mohak) सुंदर, आकर्षित करने वाला
मृणांक (Mrinank) चंद्र, शीतलता हो जिसमें
मेहुल (Mehul) वर्षा ऋतु, बारिश
मृदुल (Mridul) संस्कारी, कोमल स्वभाव
मुदित (Mudit) संतुष्ट, खुश
मितांशु (Mitanshu) सीमा, अनुकूल
मितांग (Mitang) आकर्षक व्यक्ति, सुंदर दिखने वाला
मिलिंद (Milind) साहसी, मधुमक्खी
मयूर (Mayur) मोर
मृत्युंजय (Mrityunjay) भगवान शिव का एक नाम

इस लेख में हमने लड़कों के नाम मुकुल के बारे में बताया जो है तो सरल नाम लेकिन इस नाम का अर्थ इसे अन्य नामों से अलग करता है। इस लेख में हमने आपको बताया कि मुकुल नाम के लड़कों का व्यक्तित्व कैसा होता है। साथ ही हमने आपको इस नाम के राशि से लड़कों के कुछ अन्य नाम भी बताया ताकि आपको अगर यह नाम पसंद न आए तो आप निराश न हों। अब यदि आपको लगता है कि मुकुल आपके बेटे के लिए परफेक्ट नाम हो सकता है इसे जरूर अपनाएं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

‘म’ अक्षर से लड़कों के नाम अर्थ सहित
मनोज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manoj Name Meaning in Hindi
मयंक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mayank Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago