बच्चों की कहानियां

नटखट परी और जादुई गुफा की कहानी | Naughty Fairy And Magical Cave Story In Hindi

ADVERTISEMENTS

यह कहानी एक शरारती परी की है जिसे दुनिया घूमने का बहुत शौक था। इस कहानी में बताय गया है कि कैसे वह घूमने के लिए अपना घर छोड़ देती है और दुनिया भर की नई चीजों का अनुभव करती है। ऐसी कहानियां बच्चों को बहुत पसंद आती है, खासकर लड़कियों को परियों की कहानियां सुनना और पढ़ना पसंद होता है। ऐसे अन्य मजेदार कहानियों के लिए हमारी इस वेबसाइट से जुड़े रहें।

कहानी के पात्र (Characters Of The Story)

  • नटखट परी
  • एक लड़का
  • लड़के की मां

नटखट परी और जादुई गुफा की कहानी | Naughty Fairy And Magical Cave Story In Hindi

कई सालों पहले किसी नगर में एक बहुत ही शरारती और नटखट परी रहा करती थी। उसे पूरी दुनिया घूमने का शौक था। दुनिया देखने की वजह से वह अपने घरवालों से भी अलग हो गई थी। वह रोज काफी दूर-दूर जाया करती और दुनिया भर में नई-नई चीजें देखती थी। एक दिन वह उड़ते हुए एक घर के पास पहुंची और उस घर की खिड़की के पास जाकर छिप गई। उसने खिड़की से देखा कि घर में एक बच्चा अपनी मां से परी को देखने की जिद्द कर रहा है।

लड़के की मां उसे समझा रही थी कि अभी रात हो गई है और परियां साफ आसमान में नजर आती हैं। इसलिए अभी वो सो जाए और जब सुबह उठोगे तो तुम आसमान में परी को देख सकते हो।

ADVERTISEMENTS

मां की बात मानकर लड़का सोने की तैयारी करता है, लेकिन उसकी आंखों में नींद नहीं थी। तभी उसे खिड़की पर शरारती परी दिखाई दी। लड़का परी को घर के अंदर ले आता है। उसने देखा कि ये नटखट परी बहुत छोटी सी है। फिर क्या, दोनों एक साथ खेलने लगे। परी ने उसे अपना बहुत सारा जादू दिखाया, जिससे लड़का बहुत खुश हुआ और खुशी से झूमने लगा।

लड़के की मां को अपने बेटे के कमरे से अचानक से शोर सुनाई देता है और वह कमरे में जाने लगती है। तभी लड़का नटखट परी से वहां से जाने के लिए कहता है। मेरी मां आ रही है, तुम्हें यहां से अब जाना पड़ेगा। नटखट परी वहां से उड़ जाती है और लड़का सोने का नाटक करने लगता है।

ADVERTISEMENTS

जब लड़के की मां कमरे में आती है, तो वह देखती है कमरे में कोई नहीं है और उसका बेटा भी सो रहा है। शायद उसे भ्रम हुआ होगा इसलिए वह वापस सोने के लिए चली जाती है।

नटखट परी और जादुई गुफा की कहानी से सीख (Moral of Naughty Fairy And Magical Cave Hindi Story)

इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है कि हर किसी में शरारत और नटकट व्यवहार छुपा होता है फिर चाहे वो बच्चा हो, बड़ा हो या फिर कोई परी ही क्यों न हो।

ADVERTISEMENTS

नटखट परी और जादुई गुफा की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of Naughty Fairy And Magical Cave Hindi Story )

नटखट परी और जादुई गुफा की कहानी परी की कहानियां की आती है। परी की कहानियां काफी मजेदार होती हैं। बच्चों को सुनकर मजा आ जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. नटखट परी और जादुई गुफा की नैतिक कहानी क्या है?

इस कहानी में बताया गया है कि कैसे एक शरारती परी अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती है, उसे दुनिया घूमने और नए अनुभवों को सीखने की ललक बनी रहती है।

ADVERTISEMENTS

2. हमें शरारत हमेशा सीमित में ही क्यों करनी चाहिए?

बच्चे अक्सर शरारती होते हैं, नटखट और शरारती होने में कोई बुराई नहीं है जब तक हर शरारत सीमित में की जाए। इसलिए अपने बच्चों को शैतानी करने दें लेकिन उन्हें हद पार करने पर जरूर समझाएं।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस कहानी का ये निष्कर्ष है कि हमें शैतानियां उतनी ही करनी चाहिए जिससे किसी को बुरा न लगे और न ही किसी को परेशानी हो। बच्चों को शरारत करने में कोई रोक नहीं लगनी चाहिए तब तक जब तक वह सीमा से आगे न बढ़ जाएं।

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

5 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

5 months ago