नृत्य करने वाली बारह राजकुमारियों की कहानी | Twelve Dancing Princesses Story In Hindi

ये कहानी एक राजा की है जिसकी 12 राजकुमारियां थीं। राजा अपनी बेटियों से बहुत प्यार करता था और उसे हमेशा उनकी सुरक्षा की चिंता सताया करती थी। इसलिए वह रात में राजकुमारियों के कक्ष के बाहर ताला लगाया करता था लेकिन उसके बावजूद सुबह राकुमारियों के जूते गंदे और फटे हुए रहते थे। राजा ने इस रहस्य को कई बार जानने का प्रयास किया लेकिन उससे नहीं हो पाया। फिर एक दिन एक राजकुमार ने जादुई चोगे की मदद से इस राज पर से पर्दा हटाया। यदि आपको भी जानना है आखिर वो राज क्या था, तो उसके लिए आपको कहानी को ध्यान से पूरा पढ़ना होगा।

कहानी के पात्र (Characters Of Story)

  • राजा
  • 12 राजकुमारियां
  • राजकुमार (जिसके पास जादुई चोगा था)
  • बूढ़ी औरत (जिसने राजकुमार को जादुई चोगा दिया था)

नृत्य करने वाली – बारह राजकुमारियों की कहानी | Twelve Dancing Princesses Story In Hindi

कुछ साल पहले की बात है, किसी देश में एक राजा राज किया करता था। उस राजा की 12 राजकुमारियां थीं और उन सब की बहुत फिक्र करता था। इसी वजह से राजा अपनी सभी राजकुमारियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा तनाव में रहता था।

ADVERTISEMENTS

राजा की चिंता की वजह से उसने सभी राजकुमारियों को एक ही साथ एक ही कक्ष में रखा था। वह सभी राजकुमारियां एक साथ एक कक्ष में सोती थी और जब राजा सोने जाते थे तो वह राजकुमारियों के कक्ष के बाहर ताला लगा दिया करते थे। राजकुमारियां जूते पहनकर सोया करती थीं लेकिन जब सुबह उठती थीं तो सबके जूते गंदे और फटे हुआ करते थे। राजकुमारियां पूरी रात अपने कक्ष में बंद रहा करती थीं लेकिन इसके बावजूद उनके जूतों की ऐसी हालत देखकर राजा को भी बहुत हैरानी होती थी।

राजा ने अपनी राजकुमारियों के जूते की हालत का पता लगाने की बहुत कोशिश की लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनके घिसे और फटे जूते के पीछे के राज का पता नहीं चला। इस बात का सच जानने के लिए राजा ने एलान किया कि जो कोई भी इस राज का सच बताने में कामयाब होगा उसका विवाह मैं उसकी पसंद की अपनी बेटी से करवा दूंगा। विवाह के बाद उस व्यक्ति को इस राज्य का राजा भी बना दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

ऐसी घोषणा सुनने के बाद सभी राजकुमारों में हलचल मच गई और सब उस फटे जूते का राज पता लगाने के लिए प्रयास करने लगे, लेकिन कोई भी सफल नहीं हुआ। एक दिन की बात है, एक छोटे से देश का एक राजकुमार वहीं से गुजर रहा था, जो की अपना राजपाठ खो चुका था। वो राजकुमार जब नदी के किनारे पहुंचा और अपने थैले से बचा हुआ खाना खाने के निकाल रहा था, तभी वहां एक बूढ़ी औरत आ गई और उससे खाना मांगने लगी।

राजकुमार ने बिना संकोच के बूढ़ी औरत को अपना खाना दे दिया। उस बूढ़ी महिला ने खाना खाने के बाद राजकुमार को महल के राजा का ऐलान के बारे में बताया और जाते वक्त उसे एक जादुई चोंगा दिया। उस जादुई चोगे की खासियत ये थी कि उसे ओढ़ने से व्यक्ति गायब हो जाता है।

ADVERTISEMENTS

राजकुमार अपने साथ वो जादुई चोगा लेकर राजा के दरबार पहुंच गया। उसने राजा से उस घोषणा को पूरा करने के लिए अनुमति मांगी। राजा ने राजकुमार को अनुमति देते हुआ कहा इससे पहले जितने लोगों ने भी प्रयास किया है वह असफल रहे हैं और उन्हें मौत की सजा दी गई है।

राजकुमार ने राजा की बातों मानते हुए कहा, मुझे आपकी ये शर्त मंजूर है। उसके बाद राजा ने राजकुमार को अपनी राजकुमारियों के बगल वाले कक्ष में रहने का आदेश दे दिया और उनके खाने का भी इंतजाम किया गया। रात के समय राजा की सबसे बड़ी बेटी जूस का बड़ा ग्लास लेकर आई। राजकुमार ने उससे जूस लिया और फिर वो चली गई।

ADVERTISEMENTS

लेकिन राजकुमार ने राजकुमारी द्वारा लाया गया जूस नहीं पिया और उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया। उसके बाद वह सोने का नाटक करने लगा। जैसे ही राजकुमारियों को लगा कि राजकुमार सो गया है, तो वे कहीं जाने के लिए तैयारी होने लगीं। राजकुमार को जब अंदाजा हुआ तो वह जादुई चोगा ओढ़कर राजकुमारियों पर नजर रखने चल दिया।

राजकुमार जब राजकुमारियों के कमरे में पहुंचा तो उसने देखा कि राजकुमारियां तैयार होकर एक गोले में खड़ी हैं और कुछ गुनगुना रही हैं। उस कमरे के बीच में एक बड़ा सा गड्ढा बना, जिसके अंदर राजकुमारियां जाने के बाद एक जादुई जगह पर पहुंच गई। राजकुमार भी राजकुमारियों का पीछा कर रहा था और वो उनके पीछे चला गया। उस जगह पर 12 राजकुमार पहले से मौजूद थे जो उनका इंतजार कर रहे थे। उसके बाद राजकुमारियां उन राजकुमारों के साथ जंगल की तरफ जाने लगती हैं। उस जंगल के रास्ते में चांदी, सोने के पेड़ नजर आते हैं और उसके साथ अन्य जेवर के पेड़ भी दिखाई देते हैं। राजकुमार हर पेड़ से एक-एक पत्ती तोड़ने लगता और अपने पास रख लेता है।

ADVERTISEMENTS

उस जंगल में थोड़ी दूर जाने के बाद एक महल नजर आता है, महल के अंदर जाते ही वहां एक सुरीला संगीत खुद ही बजने लगता है। उस संगीत को सुनने के बाद सारी राजकुमारियां राजकुमारों के साथ नाचने लगती हैं। उसी मधुर धुन पर राजकुमार भी थिरकने लगता है। सुबह होने तक सभी वहां नाचते रहें और सुबह होते ही वापस लौट जाते हैं।

सभी राजकुमारों ने राजकुमारियों को जंगल के बाहर तक छोड़ा और उसके वह राजकुमारियां अपने कमरे में आ गई। राजकुमारियों के साथ जादुई चोगा पहनने वाला राजकुमार भी वापस आ गया और फिर अपने कमरे में चला गया।

ADVERTISEMENTS

सुबह जैसे हुई राजा ने राजकुमार को अपने दरबार में पेश होने का आदेश दिया। और उससे राजकुमारियों के फटे जूतों का रहस्य पूछा। फिर राजकुमार ने रात की सारी घटना राजा को बताई और उसके साथ ही सोने, चांदी की तोड़ी हुई पत्तियां भी उन्हें दिखाई। जब इस बारे में राजा ने राजकुमारियों स पूछा तो उन्होंने इस बात को लेकर हामी भरी।

रहस्य जाने के बाद राजा ने राजकुमार की शादी अपनी सबसे छोटी राजकुमारी और राजकुमार की पसंद से करवा दी और उसके बाद उसे उस राज्य का राजा घोषित कर दिया। नया राजा अपनी रानी के साथ खुशहाल जीवन जीने लगा। कुछ समय के बाद राजा उन राजकुमारियों के साथ उसी जंगल में दोबारा गया और वहां के राजकुमारों से राजकुमारियों का विवाह करवा दिया, जिनके साथ वह रात में नाचती थीं। इसके बाद सभी लोग अच्छे से रहने लगे।

ADVERTISEMENTS

नृत्य करने वाली – बारह राजकुमारियों की कहानी से सीख (Moral of Twelve Dancing Princesses Hindi Story)

नृत्य करने वाली 12 राजकुमारियों की कहानी से हमें ये सीख मिलती है कि चाहे कैसी भी चुनौती हो या स्थिति हो, हमें अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर उस चुनौती का सामना करना चाहिए और कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, तभी हम सफल हो सकते हैं।

नृत्य करने वाली – बारह राजकुमारियों की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of Twelve Dancing Princesses Hindi Story )

नृत्य करने वाली 12 राजकुमारियों की कहानी परियों की कहानी के अंतर्गत आती है।

ADVERTISEMENTS

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. इस कहानी की क्या नैतिकता है?

12 राजकुमारियों की कहानी की नैतिकता ये है कि हमें हमेशा अपनी बुद्धि से समस्या का समाना करनी चाहिए।

2. हमें मुसीबत में बुद्धि से क्यों काम करना चाहिए?

हमें मुसीबत में हमेशा अपनी बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि हड़बड़ी में किया गया काम सहल नहीं होता है। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए हर समस्या का हल निकालना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

निष्कर्ष (Conclusion)

नाचने वाली 12 राजकुमारियों की कहानी का ये निष्कर्ष है कि मुश्किल परिस्थिति में हमेशा अपने दिमाग से काम करना चाहिए। धैर्य और हिम्मत से किया गया काम हमेशा सफल ही होता है। जैसे चोगा ओढ़े राजकुमार ने अपनी बुद्धि के बल पर राजा को राजकुमारियों के फटे और गंदे जूतों के रहस्य का पर्दाफास किया।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

सिंड्रेला की कहानी (Cinderella Story in Hindi)
स्लीपिंग ब्यूटी की कहानी (Sleeping Beauty Story In Hindi)
नटखट परी और जादुई गुफा की कहानी( Naughty Fairy And Magical Cave Story In Hindi)

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago