शिशु

150 ‘प’ अक्षर से लड़कों के नाम अर्थ सहित

अगर आप पहली बार माता-पिता बने हैं तो अपने बच्चे के नाम को लेकर जरूर उधेड़बुन में होंगे। पेरेंट्स बच्चे में अपनी छवि देखते हैं, चाहे वो लड़का हो या लड़की, और इसीलिए वे उसका नाम बहुत सोच-विचार करके रखते हैं। ऐसे में उनके दिमाग में कई बातें होती हैं, जैसे नाम छोटा रखना है, या नाम एकदम यूनिक होना चाहिए। कभी-कभी उनके मन में किसी खास अक्षर को लेकर भी झुकाव होता है या कुछ लोग जन्म राशि के आधार पर भी बच्चे का नाम रखते हैं। लड़कों के लिए ‘प’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम काफी लोकप्रिय होते हैं। कहा जाता है कि जिन बच्चों का नाम प अक्षर से शुरू होता है वे बहुत बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग काफी हाजिरजवाब होते हैं और लोगों में इनकी छवि उदार व्यक्ति के रूप में होती है। अगर आपको भी बच्चे में ये गुण देखने हैं तो ‘प’ अक्षर से नाम ढूंढना चाहिए।

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

नीचे दी गई लिस्ट में लड़कों के लिए ‘प’ अक्षर से शुरू होने वाले चुनिंदा 150 नाम हैं, जिन्हें हमने खास आपके लिए संकलित किया है।

ADVERTISEMENTS

‘प’ अक्षर से नाम नाम का अर्थ धर्म
पलाश लाल-नारंगी रंग के फूलों का पेड़, टेसू के फूल हिन्दू
पार्थ महाभारत में अर्जुन का एक नाम हिन्दू
पर्व त्योहार, उत्सव, विशेष अवसर हिन्दू
प्राकृत सुंदर, प्रकृति से बना या जुड़ा हुआ हिन्दू
पृथु भगवान विष्णु, महान, विस्तृत हिन्दू
प्रगत प्रकाशित, प्रकट, प्रबुद्ध, विकसित हिन्दू
प्रांश जीवन से भरा, जीवन शक्ति हिन्दू
पिनाक भगवान शिव का धनुष, दृढ़ हिन्दू
प्रज्ज्वल उज्जवल, चमकदार, रोशन, प्रकाश हिन्दू
पार्थिव पृथ्वी का पुत्र, बहादुर, सांसारिक हिन्दू
प्रियल वह व्यक्ति जो प्रिय हो, स्नेही हिन्दू
प्रत्यूष सूर्योदय, उगता सूर्य, सुबह का प्रकाश हिन्दू
पियांश किसी प्रिय का अंश, माता-पिता का हिस्सा हिन्दू
प्रणय प्यार, स्नेह, गहरा भावनात्मक संबंध हिन्दू
पूर्वांक भगवान की देन, ईश्वर का उपहार हिन्दू
पूरव पूर्व दिशा, सूर्योदय के समय की आवाज हिन्दू
प्रिंस राजकुमार, शाही पुत्र, राजा का बेटा हिन्दू
प्रिहान प्रिय, स्नेहनीय व्यक्ति हिन्दू
प्रत्यक्ष समक्ष, स्पष्ट, जो आँखों के सामने हो हिन्दू
प्रज्ञान विस्तृत ज्ञान वाला, चतुर हिन्दू
प्राज्ञ ज्ञान, बुद्धिमत्ता, अंतर्दृष्टि, समझ हिन्दू
प्रजेश प्राणियों या सृष्टि के स्वामी, ब्रह्मा हिन्दू
प्रणीत विनम्र लड़का, पवित्र, नेता, शांत हिन्दू
प्रखर बुद्धिमान, तेज, तीव्र हिन्दू
प्रत्यांश संयुक्त, एकत्रित, उम्मीद, आशा हिन्दू
प्रावीण्य विशेषज्ञता, निपुणता हिन्दू
पुष्कर कमल, स्वर्ग, राजस्थान में एक तीर्थस्थान हिन्दू
प्रथम पहला, शुरुआत, नेतृत्व करने वाला हिन्दू
प्रचेतस बुद्धिमान, ज्ञानी, चौकस रहने वाला हिन्दू
पनाश ईश्वर का उपहार, शानदार, आकर्षक हिन्दू
परम सर्वोच्च, उच्चतम, सबसे अच्छा, श्रेष्ठ हिन्दू
परीक्षित महाभारत में अर्जुन पुत्र अभिमन्यु का बेटा हिन्दू
पावित पवित्र, शुद्ध, प्रेम से संबंधित हिन्दू
प्रचेत भगवान वरुण, बुद्धिमान, समझदार, ज्ञानवान हिन्दू
प्रहर्ष खुशी, उल्लास, आनंद हिन्दू
प्राहिल ईश्वर का अंश, दूसरों की सहायता करने वाला हिन्दू
प्रजीत विजयी होने वाला, सफलता प्राप्त करने वाला हिन्दू
प्राकुल सुंदर लड़का, सुडौल, शारीरिक रूप से आकर्षक हिन्दू
प्रणील महादेव का एक और नाम, शक्ति और वर्चस्व का प्रतीक हिन्दू
प्रियंक प्यार करने योग्य, आकर्षक, प्रियजन हिन्दू
पक्षज चंद्रमा, पखवाड़े में आने वाला हिन्दू
पराग फूलों के कण, सुगंधित हिन्दू
प्रफुल्ल प्रसन्न, आनंदित, खुशमिजाज, हंसमुख हिन्दू
पथिन यात्री, मार्ग पर ले जाने वाला हिन्दू
पनय अंकुर, फूल, राजकुमार, युवा हिन्दू
परंजय वरुण देवता, शत्रु को जीतने वाला हिन्दू
प्रद्युम्न भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ पुत्र, अत्यंत शक्तिशाली हिन्दू
परधु राजकुमार, अर्जुन का एक और नाम हिन्दू
प्रांशु भगवान विष्णु का एक नाम हिन्दू
पारिजात समुद्र मंथन में निकला एक वृक्ष, एक फूल हिन्दू
प्रेरित प्रेरणा से उत्पन्न, विशेष कार्य के लिए भेजा गया हिन्दू
प्रणव भगवान शिव का एक नाम, ॐ का प्रवर्तक शब्द हिन्दू
प्रभंजन हनुमान जी का एक नाम, आंधी हिन्दू
परन सौंदर्य, महिमा, आभूषण हिन्दू
परमंत्रा सर्वोच्च मंत्र का पालन करने वाला हिन्दू
पारस वह पत्थर जो किसी भी चीज को सोने में बदल देता है हिन्दू
परिणत परिपूर्ण, संपन्न, बदला हुआ, रूपांतरित हिन्दू
परितोष खुशी, संतोष, पूर्ण संतुष्टि हिन्दू
परिन भगवान गणेश के अनेक नामों में से एक हिन्दू
परिमल खुशबू, इत्र, मीठी महक हिन्दू
परियानन माता-पिता का पहला बच्चा, ज्येष्ठ हिन्दू
परिश तलाश, खोजकर्ता, दिव्य हिन्दू
परिश्रुत लोकप्रिय, यश, प्रसिद्ध व्यक्ति हिन्दू
परीस खोजकर्ता, तलाश करना हिन्दू
पर्जन्य वर्षा, बरसता हुआ बादल हिन्दू
प्रणाद भगवान विष्णु, जीवन देने वाला हिन्दू
पल्लव किसी भी पेड़ का नया पत्ता हिन्दू
परंतप अर्जुन के कई नामों में से एक, विजेता हिन्दू
पलाक्ष कमल या वह व्यक्ति जिसका रंग सफेद है हिन्दू
पलानी भगवान कार्तिकेय का नाम, भगवान मुरुगन हिन्दू
पल्वित भगवान विष्णु के कई नामों में से एक हिन्दू
पल्विष साहसी, महान व्यक्ति हिन्दू
पवनज हनुमान जी के कई नामों में से एक, पवन से उत्पन्न हिन्दू
पवलन साहित्य में कुशल, जिसकी भाषा हो हिन्दू
पवित शुद्ध, पवित्र, सकारात्मक हिन्दू
पांशुल सुगंधित, चंदन, भगवान शिव हिन्दू
पाक्षिल तार्किक, व्यावहारिक हिन्दू
पारक सुखद, मुक्ति, सकारात्मकता से जुड़ा हिन्दू
पविष उज्जवल, चमकदार हिन्दू
पारु सूर्य, अग्नि, देवी पार्वती हिन्दू
पार्थसारथी पार्थ का सारथी यानी भगवान श्रीकृष्ण हिन्दू
पार्थिक पृथ्वी या भूमि से संबंधित हिन्दू
पालित कीमती, संरक्षित हिन्दू
पावक आग, शुद्ध, शानदार हिन्दू
पावस वर्षाकाल, बरसात या बारिश हिन्दू
पिंगल एक प्रसिद्ध ऋषि, सुनहरा पीला रंग हिन्दू
पिंगाक्ष भूरी आँखों वाला लड़का हिन्दू
प्रंकित आकर्षण का केंद्र हिन्दू
पिनाकिन पिनाक धनुष वाले भगवान शिव हिन्दू
पीयूष दूध, अमृत, दिव्य पेय, मिठास का प्रतीक हिन्दू
पीरनव किसी नए काम की शुरुआत हिन्दू
पुंडलिक सफेद कमल, पवित्रता का प्रतीक हिन्दू
पुंडरीकाक्ष कमल जैसी आँखों वाला हिन्दू
पुनन स्पष्ट, उज्जवल, शुद्ध हिन्दू
पुनिधन निर्दोष, पवित्र और निष्कलंक चरित्र वाला हिन्दू
पुरंजन जीवन के सार का प्रतीक हिन्दू
पुरंजय भगवान शिव, अर्जुन का एक और नाम हिन्दू
पूर्वेश पूर्व दिशा का स्वामी, नई शुरुआत से जुड़ा हिन्दू
पूर्णेन्दु पूर्णिमा का चंद्रमा, पूर्णता, सुंदरता और संपूर्णता का प्रतीक हिन्दू
पुलक मुस्कान, परमानंद, उत्साह हिन्दू
पुलस्त्य एक महान ऋषि, मुलायम बालों वाला हिन्दू
पुलिन आकर्षक, नदी का किनारा हिन्दू
पुश्किन तोप का छोटा रूप हिन्दू
पुष्यति फूल की तरह कोमल, सज्जन, सुंदर हिन्दू
पुनिश पवित्र, शुद्ध, अच्छा आचरण करने वाला हिन्दू
प्रगुण्य चतुर, बुद्धिमान व्यक्ति हिन्दू
पार्श्व सैनिक, जैन गुरु पार्श्वनाथ के नाम का संक्षिप्त रूप जैन
पहज़न पवित्र आदमी मुस्लिम
पिनार वसंत, पानी का झरना या फव्वारा मुस्लिम
परिशाद खुश, आनंदित रहने वाला मुस्लिम
परवेज़ विजयी, शांति, भाग्य मुस्लिम
परनौश सदा खूबसूरत रहने वाला मुस्लिम
पुरदिल बहादुर, निडर स्वभाव का मुस्लिम
पुयाह लक्ष्य, उद्देश्य, महान मुस्लिम
परिनाज़ खूबसूरत, आकर्षक, मोहक मुस्लिम
पलबिंदर प्रभु के साथ बिताए क्षण सिख
पावनजीत निर्दोष या पवित्र व्यक्ति की जीत सिख
प्रभमीत भगवान का मित्र, ईश्वर का प्रिय साथी सिख
प्रभसिमरन ईश्वर की याद करने वाला सिख
पुष्पिंदर फूलों का देवता, फूलों का स्वामी सिख
प्रभजोत भगवान का प्रकाश, दिव्य आभा सिख
पंकजदीप कमल का प्रकाश, कमल की तरह कांति वाला सिख
परमातम सर्वोच्च चेतना, सबसे श्रेष्ठ आत्मा सिख
परमगीत आनंद का उच्चतम गीत सिख
परगट वह जो प्रसिद्धि के साथ आगे बढ़ता है सिख
पारदीप अच्छा लड़का, प्रकाश फैलाने वाला सिख
परमीत बुद्धिमत्ता, सर्वोच्च शक्ति का मित्र सिख
परताप महिमा, शक्ति, गरिमा, वैभव सिख
पवनदीप स्वर्ग का दीपक सिख
पवितार एक शुद्ध व्यक्ति, पवित्र व्यक्ति सिख
पूरनबीर परफेक्ट, बहादुर सिख
प्रजीत विजयी, जीतने वाला सिख
पैट्रिक अभिजात, रईस, कुलीन क्रिस्चियन
पैलेमन एक समुद्री देवता क्रिस्चियन
पीटर आधुनिक, सुंदर, आकर्षक क्रिस्चियन
पैंटेनो जो प्रशंसा का पात्र हो क्रिस्चियन
पास्कल ईस्टर से संबद्ध क्रिस्चियन
पैक्सी शांति, अमन, भाईचारा क्रिस्चियन
पेलेग्रिनो जो तीर्थयात्रा से आया हो क्रिस्चियन
पेनरॉड एक प्रसिद्द कमांडर क्रिस्चियन
पेपिन दृढ़निश्चय, कृतसंकल्प क्रिस्चियन
पर्सी पौराणिक कथाओं का हीरो क्रिस्चियन
पेर्री यात्री, पथिक क्रिस्चियन
पिलान मूल तत्व क्रिस्चियन
पायस पवित्र, धर्मशील व्यक्ति क्रिस्चियन
पॉल छोटा, विनम्र क्रिस्चियन
पैट्रिस कुलीन, देशभक्त क्रिस्चियन
पार्कर शाही सेवा करने वाला क्रिस्चियन
प्रेस्टन धर्मस्थल से संबंधित क्रिस्चियन

‘प’ अक्षर से शुरू होने वाले ये सभी नाम एकदम ट्रेंडी और क्यूट हैं और निश्चित ही आपके नन्हे राजकुमार के लिए परफेक्ट हैं। इसलिए बिना देर किए चुनिए इनमें से कोई भी नाम और अपने लाडले बेटे का नामकरण कीजिए। लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर भी कर दीजिए!

यह भी पढें:

ADVERTISEMENTS

‘य’ अक्षर से लड़कों के नाम
‘ल’ अक्षर से लड़कों के नाम की लिस्ट
‘व’ अक्षर से लड़कों के नाम अर्थ सहित

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

1 month ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

1 month ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

1 month ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

1 month ago