बच्चों के लिए पानी में रहने वाले जानवरों के बारे में इंट्रेस्टिंग जानकारियां

बच्चों के लिए वॉटर एनिमल्स के बारे में इंट्रेस्टिंग और एजुकेटिव जानकारियां

पानी के अंदर की दुनिया हम सभी को बहुत ज्यादा आकर्षित करती है। बच्चों को पानी में रहने वाले जानवरों के बारे में बताने से उनमें नॉलेज और इनके बारे में अधिक जानने की उत्सुकता बढ़ती है। आप शुरू से ही अपने बच्चे को पानी में रहने वाले जानवरों के बारे में अद्भुत और अद्वितीय फैक्ट्स बताएं। आपकी मदद के लिए यहाँ पर पानी में रहने वाले कुछ जानवरों के बारे में पूरी जानकारी और कुछ अद्भुत तथ्य बताए गए हैं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

पानी में रहने वाले जानवरों के प्रकार 

क्या आप जानते हैं पानी में रहने वाले ये जानवर व्यवहार और आकार में भिन्न होते हैं? इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें;

1. मोलस्क

मोलस्क पानी में रहने वाले इन्वर्टिब्रेट (बिना रीढ़ वाले) जानवरों का समूह है। ये वो जानवर हैं जिनकी रीढ़ नहीं होती है। स्क्विड, ऑक्टोपस, कटलफिश, स्नेल, स्लग्स, क्लैम, स्कालोप्स और इत्यादि वास्तव में मोलस्क ही हैं। ये छोटे जंतुओं और पौधों को खाने के लिए अपने रेड्युला का उपयोग करते हैं। ऑक्टोपस और कटलफिश छल करके भी अपने शिकार को अचानक से पकड़ सकते हैं।

2. क्रस्टेशियन  

क्रस्टेशियन पानी में रहने वाले जानवरों का एक ग्रुप है और इनमें एक मजबूत शेल भी होती है। इस समूह में झींगा, केकड़े, लॉबस्टर, प्रॉन्स, बर्नेकल्स और क्रेफिश जैसे जंतु रहते हैं। बहुत सारे क्रस्टेशियन स्कैवेंजर्स होते हैं जो समुद्र के मृत जीवों को खाते हैं। हालांकि, कुछ लॉबस्टर और केकड़े एक्टिव प्रीडेटर होते हैं और अपने पंजों से शिकार पकड़ते हैं।

3. व्हेल 

व्हेल मछली धरती पर सबसे बड़ा जीव है। यह मैमल हैं और इनकी स्तन ग्रंथियों से दूध उत्पन्न होता है। व्हेल प्लैंकटन (पानी में रहने वाले छोटे-छोटे जीव), मछली, क्रिल्ल, केकड़े इत्यादि खाती हैं। ऑर्कस एक खतरनाक व्हेल है जो सी लायंस, शार्क, सील और यहाँ तक कि अन्य व्हेल्स को भी खा जाती है।

4. डॉल्फिन 

डॉल्फिन पानी में रहनेवाली सबसे ज्यादा समझदार जंतु है जो दाँतों वाली व्हेल फैमिली से ही संबंधित है। यह स्क्विड, मछली और सील खाती है। डॉल्फिन बहुत सामाजिक होती है और यह अपने समूह में रहती है जिसे पॉड कहते हैं। पॉड्स में दर्जनों या 100 डॉल्फिन रहती हैं। इंसानों ने डॉल्फिन को अपने पॉड के अन्य साथियों की मदद करते, तैराकों को शार्क से सुरक्षा प्रदान करते और यहाँ तक कि पानी की सतह पर फंसी व्हेल को गाइड करते हुए भी देखा है।

5. वॉलरस 

वॉलरस भूरे रंग का बड़ा जानवर है जो पानी में रहता है और इसके पंख व दाँत भी होते हैं। यह जानवर आर्कटिक समुद्र और सब-आर्कटिक समुद्र में रहता है। यह शंबुक (मुस्सेल), क्लैम और समुद्र के अन्य जीव खाता है। वॉलरस खुद को बचाने और बर्फ को तोड़ने के लिए दाँतों का उपयोग करते हैं।

6. शार्क 

शार्क पानी में रहने वाली एक शिकारी मछली है। इसके बहुत सारे दाँत होते हैं और उपास्थि से बना हुआ स्केलेटन होता है। यह गिल्स की मदद से पानी के अंदर सांस लेता है। शार्क अन्य मछलियों, मोलस्क, क्रस्टेशियन, क्रिल्ल और अन्य छोटे शार्क भी खाती है। क्या आप जानते हैं कि इस जानवर में सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है और यह बहुत दूरी से भी खून को सूंघ सकता है?

7. स्टिंग्रे 

स्टिंग्रे शार्क मछली से संबंधित हैं। इनका शरीर चपटा होता है और इसके पंख जैसे फिन होते हैं जो तैरने में मदद करते हैं। स्टिंग्रे की पूंछ बहुत पतली व जहरीली होती है। खतरे के समय में यह जानवर पूंछ से वार करता है इसलिए इन्हें स्टिंग्रे कहते हैं।

8. कोरल 

कोरल भी पानी में रहने वाले जीव हैं जो एक कॉलोनी में रहते हैं जिसे पॉलीप्स कहा जाता है। यह जंतु एक दूसरे से जुड़े होते हैं। हर पॉलिप का एक मुँह होता है जिसके चारों तरफ टेंटेकल्स होते हैं। यह टेंटेकल्स कोरल के लिए तीन कारणों से जरूरी हैं – यह सुरक्षा प्रदान करते हैं, छोटे-छोटे जानवरों को पकड़ सकते हैं और मलबे को हटाते हैं।

9. घड़ियाल (एलीगेटर)

घड़ियाल एक रेंगनेवाला जानवर है जो अक्सर अमेरिका और चीन में देखा जाता है। यह जानवर झील, दलदल, तालाब और नदियों के स्वच्छ पानी में रहता है। इनकी नाक चौड़ी होती है और रंग काला होता है। घड़ियाल की स्किन मजबूत होती है और यह हिरण, चिड़ियां, छोटे-छोटे जंतु, मछली, क्रस्टेशियन और अन्य रेंगनेवाले जानवर खाता है।

10. मगरमच्छ 

मगरमच्छ घड़ियाल के परिवार से ही होता है। इन्हें एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में देखा जा सकता है। इस जानवर की नाक लंबी और पतली होती है। मगरमच्छ स्वच्छ व नमकीन पानी में भी रह सकता है और यह जानवर एम्फीबियन्स, चिड़िया, छोटे जीव, क्रस्टेशियन और कभी-कभी इंसानों को भी खाते हैं।

11. कछुआ 

कछुआ एक रेंगनेवाला जीव है जो पानी में रहता है और इसका शरीर हड्डी जैसे मजबूत और ठोस कवच से ढका होता है। ये ज्यादातर पानी में ही रहते हैं। स्वच्छ पानी में रहने वाले कछुए तालाब और झील में रहते हैं। समुद्री कछुए सिर्फ समुद्र में ही रहते हैं और ये सिर्फ समुद्र के रेतीले तट पर अंडे देने के लिए ही बाहर निकलते हैं। समुद्री कछुए ओम्नीवोर्स होते हैं और पौधे, मछली, कीड़े, मोलस्क, मेंढक, घास व एल्गी खाते हैं।

12. समुद्री घोड़ा (सी हॉर्स)

समुद्री घोड़े का सिर और गर्दन घोड़े जैसा ही होता है। इनकी नाक लंबी और पूंछ घूमी हुई होती है जो चीजों को पकड़ भी सकती है। समुद्री घोड़ा लार्वा मछली और क्रस्टेशियंस खाते हैं। जैसा कि पानी के इस जानवर का पेट बहुत छोटा होता है इसलिए ये बहुत धीरे-धीरे खाते हैं।

13. सामन 

सामन मछली स्वच्छ पानी में पैदा होकर समुद्र में चली जाती है और प्रजनन के दौरान फिर से स्वच्छ पानी में आ जाती है। अक्सर लोग इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन डी और ओमेगा-3 एसिड के लिए इसका सेवन करते हैं।

14. जेलीफिश

जेलीफिश जेली की तरह ट्रांसपेरेंट होती है। इनका शरीर घंटी की तरह और सिर छाते के आकार का होता है और इसमें बहुत सारे टेंटेकल्स होते हैं। इन मछलियों का या तो कोई भी रंग नहीं होता है या ये ब्राइट रंग की होती हैं, जैसे गुलाबी, नीली और बैंगनी। ज्यादातर जेलीफिश चमकीली होती हैं और उनके शरीर से अद्भुत रोशनी निकलती है। ये मछलियां जहरीली होती हैं और इनके टेंटेकल्स में बहुत सारे नुकीले सेल्स होते हैं। 

15. ईल 

ईल एक लंबी मछली होती है जिसका शरीर सांप जैसा होता है। इनके फिन्स रिबन की तरह होते हैं जो शरीर की लंबाई के साथ ही बहते हैं। ये मछलियां समुद्र की सतह पर रहती हैं और इनके गड्ढों को पिट कहा जाता है। अक्सर कोरिया देश के खाने में ईल का उपयोग किया जाता है।

बच्चों के लिए पानी में रहने वाले जानवरों के बारे में कुछ फैक्ट्स 

पानी में रहने वाले जानवरों के बारे में यहाँ पर कुछ अद्भुत फैक्ट्स बताए गए हैं, आइए जानें;

  1. इंसानों के लिए ईल का खून टॉक्सिक होता है। हालांकि पकाने से इसका सारा टॉक्सिन निकल जाता है और इसे खा सकते हैं। 
  2. समुद्री घोड़ा यानि सी हॉर्स में पेरेंटिंग की भूमिका उल्टी होती है। इनमें नर सी हॉर्स अंडे को हैच होने तक अपने पेट पर बने पाउच में रखता है। 
  3. पूरी दुनिया में सबसे लंबी ब्लू व्हेल 110 फीट लंबी है। व्हेल का दिल एक कार के बराबर होता है और इसकी जीभ एक हाथी के बराबर है। 
  4. सबसे बड़ी आर्कटिक जेली फिश के टेंटेकल्स (मूंछ या लता-तंतु) 36 मीटर लंबे होते हैं। 
  5. हर्मिट क्रैब (एक प्रकार का केकड़ा) अपना घर अन्य क्रस्टेशियंस के खाली शेल्स में बनाते हैं। 
  6. जेलीफिश डायनासोर्स से पहले से इस दुनिया में हैं। ये पिछले 650 मिलियन सालों से अस्तित्व में हैं। 
  7. इलेक्ट्रिक ईल मछली इतना करंट उत्पन्न कर सकती है कि उसके करंट से घोड़ा गिर सकता है। 
  8. ऑक्टोपस का खून नीले रंग का होता है। 
  9. कछुए अंटाकर्टिका को छोड़कर हर महाद्वीप में रहते हैं। 
  10. स्टारफिश और ओएस्टर अपने जेंडर बदल सकते हैं। 
  11. डॉल्फिन एक आँख खोलकर सोती है। 
  12. सी स्पंज का सिर, आँखें, मुँह, दिल या दिमाग नहीं होता है। 
  13. सबसे छोटा समुद्री घोड़ा एक डाक टिकट के आकार का होता है। 
  14. स्टारफिश की आँखें उसकी हाथों के अंत में होती हैं। यदि इनके हाथ कट जाते हैं तो यह दोबारा बन जाते हैं।
  15. खतरे के समय में ऑक्टोपस एक काले रंग की स्याही निकालता है। 
  16. सी ऑटर्स समुद्र की लहरों के साथ बहने से बचने के लिए खुद को सीवीड में लपेट लेता है। 
  17. डॉल्फिन और व्हेल्स में गिल्स नहीं होते इसलिए वे पानी के अंदर सांस नहीं ले पाती हैं। 
  18. मगरमच्छ अपनी आँखों से शरीर में जमे नमक को हटा सकता है। 
  19. बॉक्स जेलीफिश जहरीला प्राणी होता है। इसका जहर एक बार में 50 लोगों को मार सकता है। 
  20. जायंट स्क्विड्स की आँखें एक बास्केटबॉल जितनी बड़ी होती हैं। 

इस आर्टिकल को आप बुकमार्क करें ताकि आप इसे जब चाहें तब पढ़ सकती हैं। यदि आपके बच्चे को प्रकृति व जानवरों में रुचि है तो इसका मतलब कि वह नेचर स्मार्ट है। अपने बच्चे में इस स्मार्ट के साथ-साथ अन्य 7 स्मार्ट विकसित करने के लिए आप इंटेलीकिट एक्टिविटी बॉक्स सब्स्क्राइब कर सकती हैं जिसे विशेष बच्चों के लिए ही डिजाइन किया गया है। कई सारी इंटेलिजेंस थ्योरी पर निर्धारित बच्चों में विकास के लिए इसके हर एक्टिविटी बॉक्स में सभी प्रकार की स्किल्स डेवलपमेंट की एक्टिविटी हैं जिससे आप अपने बच्चे को पूरे महीने के लिए व्यस्त रख सकती हैं। तो बच्चे को इंटेलीकिट से फन के साथ सीखने के लिए भी तैयार कीजिए। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए 10 अद्भुत फन फैक्ट्स जानवरों के बारे में