शिशु

परिधि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Paridhi Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

हर एक नाम का अपना महत्व होता है इसलिए जब आप अपने बच्चे का नाम रखें तो उससे पहले आपको उस नाम को लेकर बिलकुल निश्चित होना चाहिए। क्योंकि आप जो भी नाम अपने बच्चे को दे रहे हैं वो उसके साथ जीवन भर रहने वाला है। नाम से ही इंसान की पहचान होती है इसलिए रखने से पहले नाम की अच्छे से जांच-पड़ताल करना जरूरी है। हम आपको आपकी बेटी के लिए एक ऐसा नाम रखने का सुझाव दे रहे हैं जो कि सुनने में बहुत प्यारा और खूबसूरत है। हम यहाँ पर परिधि नाम की बात कर रहे हैं। यदि आप परिधि नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इस लेख में आपको इस नाम से जुड़ी सभी बातों को विस्तार से बताया गया है।

परिधि नाम का मतलब और राशि

परिधि, लड़कियों का एक स्टाइलिश और ट्रेंडिंग नाम है। यह नाम बाकी नामों की तरह इतना भी आम नहीं है। यह नाम सुनने में जितना अच्छा लगता है उतना ही खास इसका अर्थ है। परिधि नाम का अर्थ सीमा, दायरा, क्षेत्र, जीवन नियंत्रित करने वाला आदि है। इसको जानने के बाद इस नाम को पसंद करने वाले लोगों की लिस्ट लंबी हो जाती है। यह नाम माता-पिता के साथ-साथ घर के बड़ों को भी पसंद आता है। प अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम कन्या राशि में आता है। आगे आपको इस नाम से जुड़ी महिलाओं और लड़कियों के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव के बारे में बताया है।

नाम परिधि
अर्थ सीमा, दायरा
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, प, पा, पि, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

परिधि नाम का अर्थ क्या है?

परिधि नाम को रखने से पहले जरूरी है कि आप इस नाम के व्यक्तियों के स्वभाव को समझें और अन्य चीजों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। परिधि का मतलब सीमा, दायरे, जीवन नियंत्रित करने वाला आदि होता है। यह लड़कियां अपने नाम के मतलब की तरह व्यवहार करती हैं। इन्हें दूसरों के जीवन को नियंत्रित करना यानि के अपने हिसाब से चलाना पसंद होता है। लेकिन यह कोई कार्य अपने दायरे में रहकर ही करती हैं। इस नाम की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी चंचल और हंसी-मजाक करने वाली होती है। इनका स्वभाव हंसमुख होने के बावजूद अपने करियर के मामले में ये बेहद गंभीर रहती हैं। इन्हें हमेशा से ही सही और अपने मन की चीजें चाहिए होती है जिन्हें ये लोग अपनी मेहनत और बुद्धि के दम पर हासिल भी करती है।

ADVERTISEMENTS

परिधि नाम का राशिफल

परिधि नाम की राशि कन्या होती है। इस राशि की महिलाएं काफी बिंदास और खुले स्वभाव वाली होती हैं,  लेकिन अपने स्वभाव के चलते यह कभी भी अपनी सीमा लांघती नहीं हैं। कहां पर क्या बोलना चाहिए इसकी समझ इन्हें रहती है। वैसे तो ये अपनी भावनाओं और जज्बातों पर काबू रखती हैं लेकिन कभी-कभी नियंत्रण न होने के कारण इन्हें नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। परिधि नाम की महिलाएं किसी भी नए काम की शुरुआत बिना किसी की मदद लिए खुद से करती है और उसमें थोड़ी मेहनत करके सफलता भी प्राप्त कर लेती है। इस राशि के मुख्य अक्षर प, ट, ठ, ष, ण को माना जाता है।

परिधि नाम का नक्षत्र क्या है?

परिधि नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है और इस नक्षत्र का चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – टे, टो, प, पा, पी।

ADVERTISEMENTS

परिधि जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम

परिधि बहुत ही प्यारा नाम है और यह प अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको भी कन्या राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
पिया (Piya) प्रियम (Priyam)
परि (Pari) पद्मिनी (Padmini)
पायल (Payal) पल्लवी (Pallavi)
पारुल (Parul) पूर्वी (Purvi)
पुलकिता (Pulkita) पावनी (Pavni)
पीहू (Pihu) पूर्विका (Poorvika)
टिया (Tia) ट्विंकल (Twinkle)
टीना (Teena) टियारा (Tiara)

परिधि नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

परिधि बहुत ही सिंपल और प्यारा लड़कियों का नाम है और लगभग हर माता-पिता इस नाम को पसंद करते है। लेकिन आप फिर भी इस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गई टेबल पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
निधि (Nidhi) विधि (Vidhi)
श्रीनिधि (Shrinidhi) श्रीनिधि (Shrinidhi)
समृद्धि (Samriddhi) सिद्धि (Siddhi)
रिद्धि (Riddhi) परिणीति (Pariniti)

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आपकी लाड़ली आपके लिए बहुत स्पेशल है और आप उसका नाम ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हमने आपके लिए प अक्षर से शुरू होने वाले कुछ लड़कियों के नाम चुने हैं।

नाम अर्थ
पंखुड़ी (Pankhudi) पत्ती
परमेश्वरी (Parmeshwari) देवी दुर्गा
पलक (Palak) पलक
पुनीता (Punita) प्यार
पीयूषा (Piyusha) दूध, अमृत
पवित्रा (Pavitra) शुद्ध
पावनी (Pavani) देवी गंगा के कई नामों में से एक, पवित्र
पूषा (Pusha) भरण
पूर्वा (Poorva) इससे पहले, वन
पारु (Paru) सूर्य, अग्नि, देवी पार्वती

परिधि माता-पिता द्वारा चुना जाने वाला लड़कियों का बहुत ही प्यारा नाम है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी सफल हो और हमेशा जिंदगी में आगे बढ़े तो आप जरूर उसका नाम परिधि और उससे मिलता-जुलता कोई अन्य नाम रख सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हमने परिधि नाम की लड़कियों के स्वभाव, उनके व्यक्तित्व से जुड़ी सभी अहम जानकारियां देने की कोशिश की है ताकि आपको अपनी बेटी का नाम रखते समय ज्यादा सोच विचार नहीं करना पड़े।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

पारुल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Parul Name Meaning in Hindi
पल्लवी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pallavi Name Meaning in Hindi
प्रतीक्षा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pratiksha Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago