गर्भावस्था

प्रसवोत्तर बेल्ट – क्या यह पेट कम करने में मदद करती है?

प्रसव के बाद अधिकांश महिलाएं गर्भावस्था के दौरान बढ़े हुए अपने वजन को कम करने और गर्भावस्था से पहले वाले शरीर को पाने के लिए विभिन्न तरीके आजमाती हैं। इस प्रक्रिया में उपयोग की जाने वाली विधियों में से एक पोस्टपार्टम बेल्ट है, जो विशेष रूप से पेट के आसपास की ढीली पड़ी त्वचा और फैट पर काम करती है।

‘प्रसव के बाद पेट को बांधने’ से क्या तात्पर्य है

प्रसव के बाद पेट को बांधने का कार्य लंबे समय से हो रहा है, क्योंकि इसे पेट की मांसपेशियों को कसने, सूजन को कम करने और यहाँ तक कि पीठ को सहारा देने के लिए उपयोगी माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान पेट की दीवारें बढ़ते हुए गर्भाशय को समायोजित करने के लिए खिंचती हैं। इस क्षेत्र में फैट कोशिकाओं की भी काफी मात्रा जमा होती है। ये अधिक खिंची हुई मांसपेशियां प्रसव के तुरंत बाद सिकुड़ती नहीं हैं, जिससे पेट के आसपास की त्वचा ढीली और चर्बी युक्त रह जाती है। ऐसा माना जाता है कि पेट को कपड़े या प्रसवोत्तर बेल्ट से लपेटने से इन मांसपेशियों को कसने और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

पेट बांधने के विभिन्न प्रकार क्या हैं

परंपरागत रूप से गर्भावस्था के बाद पेट के चारों ओर कसकर कपड़ा लपेटा जाता था। हालांकि आज कई अलग-अलग प्रकार की बंधन उपलब्ध हैं। ऐसे विकल्प चुनें जो आपके लिए आरामदायक हो और आपकी जीवन शैली के अनुकूल हो।

1. रैप्स

ये कपड़े से बने होते हैं और इनका प्रसव के तुरंत बाद इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. कोर्सेट

आमतौर पर कपड़े के नीचे पहना जाने वाला कोर्सेट बेहद कसा होता है और इससे श्रोणि तल और साथ ही पेट के गुहा के भीतर के अंगों पर बहुत दबाव पड़ सकता है और इसका लंबे समय तक इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है।

3. बेल्ट या स्प्लिंट

ये ज्यादा आधुनिक विकल्प हैं और इसमें आसानी से उपयोग करने के लिए वेल्क्रो का इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने पेट पर इच्छानुसार दबाव डालने के लिए इसके कसाव को समायोजित कर सकती हैं।

पोस्टपार्टम बेल्ट क्या है

पोस्टपार्टम बेल्ट प्रसव के बाद आपके पेट और आसपास के अंगों के चारों ओर एक रैप होता है, जो आपके पेट की मांसपेशियों को सहारा देती है। प्रसव के बाद यह बेल्ट ढीली मांसपेशियों को कसने में मदद करेगी और अंगों को उनकी स्थिति में वापस लाएगी।

गर्भावस्था के बाद आप कब अपने पेट को बांधना शुरू कर सकती हैं

कुछ डॉक्टरों का सुझाव है कि नई माताओं को प्रसव के बाद अपना पेट बांधने से पहले कम से कम एक दिन इंतजार करना चाहिए। इसकी शुरुआत करने का सही समय जानने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि डॉक्टर आपकी स्वास्थ्य स्थिति से सबसे अच्छी तरह परिचित होंगे।

1. नार्मल डिलीवरी के बाद

यदि आपका प्रसव सामान्य हुआ है, तो आप आमतौर पर शिशु को जन्म देने के कुछ घंटों के भीतर अपना पेट बांधना शुरू कर सकती हैं।

2. सी-सेक्शन के बाद

यदि आपका सी-सेक्शन यानी सिजेरियन प्रसव हुआ है, तो यह सलाह दी जाती है कि आप पेट को बांधने के लिए तब तक इंतजार करें जब तक आपका घाव पर्याप्त रूप से ठीक न हो जाए। इसका मतलब कम से कम छह से आठ सप्ताह हो सकता है। अपने डॉक्टर से जांच करें कि क्या आप एक बेल्ट या एक रैप के लिए तैयार हैं।

पेट को कम करने में पोस्टपार्टम बेल्ट कैसे मदद करती है?

हालांकि पोस्टपार्टम बेल्ट के उपयोग के समर्थन में बहुत कम वैज्ञानिक प्रमाण हैं, लेकिन दुनिया भर की संस्कृतियों में प्रसव के बाद पेट बांधने की परंपरा रही है और इस प्रकार इसके उपयोग की वकालत की जाती है। पोस्ट प्रेगनेंसी बेल्ट के कुछ उपयोगों में शामिल हैं:

  • पेट की चर्बी घटाना
  • अंग विन्यास सुधारना
  • पेट की मांसपेशी को मजबूत बनाना
  • आंतरिक अंगों को समर्थन
  • पीठ को सहारा और कमर दर्द में कमी
  • पेट को अंदर करना या शरीर को आकार देना
  • प्रसव के बाद गतिविधियों के लिए बेहतर आराम

पोस्टपार्टम बेल्ट का उपयोग करने में क्या जोखिम हैं

पोस्टपार्टम बेल्ट अतिरिक्त चर्बी को, जिसे आपने गर्भावस्था के दौरान प्राप्त किया है, कसती है जिससे आपका पेट सपाट और कम उभार वाला होता है। हालांकि, कई डॉक्टर निम्नलिखित जोखिम कारकों के कारण प्रसव के बाद इस बेल्ट के उपयोग के विरोध में सलाह देते हैं।

  • गर्भाशय पर अतिरिक्त दबाव, जिससे रक्तस्राव हो सकता है।
  • उस क्षेत्र के आसपास चकत्ते और खुजली जहां बेल्ट के किनारे त्वचा पर दबाव डालते हैं
  • चर्बी को कम करने की कोशिश में पूरे दिन बेल्ट का अत्यधिक उपयोग, जिससे दर्द और असुविधा हो सकती है।
  • सी सेक्शन के बाद, घावों को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम छह से आठ सप्ताह लग सकते हैं। आंतरिक घाव ठीक होने से पहले बेल्ट का उपयोग करने से जटिलताएं हो सकती हैं।
  • पेट पर लगातार दबाव के कारण हर्निया के विकास की संभावना।

क्या बेल्ट आरामदायक होती है

गर्भावस्था के बाद पेट पर बेल्ट का इस्तेमाल करने वाली सभी माएं इस बात से सहमत होंगी कि ये कतई आरामदायक नहीं होती है। इसका उपयोग करना कई बार दर्दनाक भी हो सकता है, क्योंकि मनचाहे परिणामों के लिए यह आपके पेट के चारों ओर कसकर लपेटी जाती है। यदि आपका सी-सेक्शन हुआ है और अगर बेल्ट उस भाग पर बहुत दबाव डालती है जहाँ चीरा लगाया गया था, तो जटिलताएं हो सकती हैं। बेल्ट का हर बार उस जगह से बाहर खिसकना भी संभव है, इसके लिए लगातार समायोजन की जरूरत पड़ती है। हालांकि नरम कपड़े से बनी बेल्ट का उपयोग करने से असुविधा कुछ कम हो सकती है, लेकिन उसकी कीमत अधिक होती है।

पोस्टपार्टम बेल्ट के बारे में विचार करने योग्य बातें

गर्भावस्था के बाद बेल्ट पहनते समय और अपने शरीर के लिए उचित बेल्ट की खरीददारी करते समय विचार करने योग्य कई बिंदु हैं। इससे पहले कि आप बड़ा निर्णय लें, निम्नलिखित कुछ बातें ध्यान में रखें।

1. अपने डॉक्टर से परामर्श करें

जैसा कि प्रत्येक मामला और प्रत्येक महिला का शरीर अलग होता है, अपने डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है, जो आपको इस बारे में सही सलाह दे सकते हैं कि क्या यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। साथ ही वह ये भी बता सकते हैं कि आप कब से पेट बांधना शुरू कर सकती हैं।

2. कुछ सप्ताह तक बांधना जारी रखें

पेट बांधने का परिणाम तत्काल नहीं मिलता और बेल्ट को कम से कम 5-6 सप्ताह तक पहना जाना चाहिए। हालांकि, इसे पूरे दिन न पहनें और संतुलित रूप से उपयोग करें। यदि आपने पोस्टपार्टम बेल्ट पहनने का फैसला किया है, तो आपको धैर्य व संयम रखने की आवश्यकता है।

3. समायोजन के विकल्प देखें

अपने पेट के लिए ऐसी बेल्ट खरीदें जिसमें आप कसाव को समायोजित कर सकें। इस तरह का आपका पोस्टपार्टम बेल्ट बिना आपको चोट पहुँचाए आपकी जरूरत के अनुसार बांधा जाएगा।

प्रसव के बाद पेट को कम करने के अन्य तरीके

एक स्वस्थ आहार का पालन करना और थोड़ा बहुत व्यायाम करना आपकी गर्भावस्था से पहले का शरीर वापस लाने में मदद कर सकता है। आसान व्यायाम और वर्कआउट से शुरूआत करें जो आपको तनाव न दें और इसे धीरे-धीरे करें । आप अधिक कठिन वर्क आउट के लिए जिम जाने के सही समय के बारे में अपने डॉक्टर से राय ले सकती हैं। प्रतिदिन योग और ब्रिस्क वॉक करने से भी पेट की चर्बी कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

प्रसव के बाद पोस्टपार्टम बेल्ट का उपयोग करने से शरीर को वापस अपने आकार में आने की प्रक्रिया में मदद मिल सकती है। हालांकि यह बेल्ट अच्छे आहार और व्यायाम की जगह नहीं ले सकती । इसका उपयोग आपको बेहतर तरीके से घूमने और काम करने के लिए मदद कर सकता है, लेकिन इन पोस्टपार्टम बेल्ट को तत्काल वजन घटाने के लिए एक उपकरण के रूप में नहीं देखा चाहिए। इसे संतुलित रूप में उपयोग करें और पूरे दिन अपने पेट को लगातार दबाव में रखने से बचें। इसके अलावा, बेहतर परिणाम के लिए बेल्ट का उपयोग करने के सर्वोत्तम तरीके के बारे में अपने डॉक्टर से मार्गदर्शन लें।

यह भी पढ़ें:

प्रसव के बाद कमर या पीठ में दर्द
प्रसव के बाद गोंद के लड्डुओं का सेवन

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

2 weeks ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

2 weeks ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

2 weeks ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago