शिशु

प्रज्ञा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prajna Name Meaning in Hindi

ऐसे तो नाम पसंद करते समय बहुत से नाम दिमाग में आते हैं। लेकिन ऐसा कौन सा नाम रखें जो आपकी बेटी के लिए सही साबित हो, सोचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि नाम हमारे जीवन में सबसे जरूरी होता है। आप यदि हमारी साइट पर कोई अच्छा सा नाम ढूंढने आए हैं तो आपकी खोज को यहां विराम मिल सकता है। आज के लेख में हम ‘प्रज्ञा’ नाम के बारे में बात करेंगे जो लड़कियों का काफी खूबसूरत नाम है। नाम जान लेना काफी नहीं है बल्कि इस नाम से जुड़ी जरूरी जानकारी जानना भी उतना ही आवश्यक है। अगर आप प्रज्ञा नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इस लेख में हमने प्रज्ञा नाम के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में विस्तार से बताया है इसलिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।

प्रज्ञा नाम का मतलब और राशि

नाम सबके लिए महत्वपूर्ण है और जो इसके महत्व को समझते हैं वो नाम रखने में कोई भी चूक करने से बचते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसे नाम के बारे में जानकारी लाएं हैं जो आपको पसंद तो आएगा ही साथ ही इसे बिना अपनी बेटी को दिए रह नहीं पाएंगे। प्रज्ञा लड़कियों का एक बहुत ही प्यारा और यूनिक नाम है जिसका मतलब बुद्धि और विद्या की देवी सरस्वती होती है। जिसकी राशि कन्या होती है। इस पैराग्राफ में हम नाम की इतनी ही जानकारी देते हैं बाकी जानकारी आगे के लेख में विस्तार से बताई गई है, तो नाम से जुड़ी जरूरी जानकारी पाने के लिए इसे पूरा पढ़ें।

नाम प्रज्ञा
अर्थ बुद्धि, सरस्वती देवी
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 6
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, पा, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग नीला, हरा, सफेद और नारंगी
शुभ रत्न पन्ना

प्रज्ञा नाम का अर्थ क्या है?

प्रज्ञा नाम का अर्थ बुद्धि और देवी सरस्वती होता है। हिंदू धर्म में ये बताने की जरूरत नहीं है कि देवी सरस्वती हमारे लिए क्या मायने रखती हैं। जिसके अर्थ में साक्षात देवी सरस्वती का वास हो तो उसके व्यक्तित्व के बारे में कुछ कहने को बचता ही नहीं है। लेकिन फिर भी उसके व्यक्तित्व और स्वभाव की कुछ जानकारियां देना भी जरूरी है। प्रज्ञा नाम की लड़कियां नरम दिल वाली होती हैं और इनका हंसमुख स्वभाव जो आपको इनकी और आकर्षित करने में सक्षम हैं। ये लड़कियां काफी भोली-भाली और सहनशील होती हैं। इन लड़कियों का मानसिक स्तर काफी अच्छा होता है।

प्रज्ञा नाम का राशिफल

प्रज्ञा नाम की राशि कन्या होती है। आप कन्या राशि के जातकों के बारे में विस्तार से जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि कन्या राशि के युवक युवतियां शुरू से धर्म कर्म के काम में आगे रहते हैं। इनका दिमाग कभी शांत नहीं रहता है। ये दिल की काफी साफ होती हैं तो जाहिर हैं कि इनके लिए दूसरों द्वारा कही गई छोटी से छोटी बात पर भी विचारशील होती हैं। कन्या राशि के जातक पढ़ने में काफी अच्छे और अपने जीवन में काफी सफल होते हैं। प्रज्ञा नाम की लड़कियां हिम्मतवाली होती हैं एवं कुछ नया करने की ललक हमेशा देखने को मिलती है।

प्रज्ञा नाम का नक्षत्र क्या है?

प्रज्ञा नाम के बच्चों का जन्म उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह विश्राम के लिए उपयोग में लाई जाने वाली चारपाई होती है। प्रज्ञा के अलावा टे, टो, प, पा, पी अक्षरों से शुरू होने वाले नाम इसी नक्षत्र के अंतर्गत आते हैं।

प्रज्ञा जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम

बहुत लोगों की पसंद होती हैं कि बच्चे की जन्म राशि से उसका नामकरण करें। तो क्या आपकी भी दिली ख्वाहिश यही है तो हम कन्या राशि से और भी नाम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, इस पर एक नजर जरूर डालें।

नाम नाम
प्रिया (Priya) प्रिंसी (Princy)
पूर्वी (Purvi) पिया (Piya)
प्रत्युषा (Pratyusha) पाविका (Pavika)
प्रीतिका (Pritika) पुनीता (Punita)
टिया (Tia) ट्विंकल (Twinkle)
टीना (Teena) टिप्सी (Tipsy)
ट्यूलिप (Tulip) टियाना (Tianna)

प्रज्ञा नाम से मिलते जुलते और भी नाम

लड़कियों के नामों में प्रज्ञा हमेशा से ट्रेंडिंग रहा है। यह नाम ऐसा जो कई माता पिता को काफी पसंद आता है। किंतु यदि आप अपनी बेटी का नाम प्रज्ञा से कुछ मिलता जुलता रखना चाहते हैं, इसकी जानकारी आपको नीचे की सारणी में मिल जाएगी। अपनी संतुष्टि के लिए आप इनमें से भी कोई बढ़िया नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
अभिज्ञा (Abhijna) मनोज्ञा (Manojna)
यज्ञा (Yajna) योजना (Yojna)
प्रतिज्ञा (Pratigya) सौभाग्या (Saubhagya)
भाग्या (Bhagya) जिज्ञा (Jijna)
प्रांजल (Pranjal) अपर्णा (Aparna)

प्रज्ञा नाम के प्रसिद्ध लोग

नीचे ऐसी कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में दिया गया हैं जिनका नाम प्रज्ञा है और जो अलग अलग क्षेत्रों में अपना नाम बनाने में कामयाब रही हैं।

नाम पेशा
प्रज्ञा सिंह ठाकुर राजनीतिज्ञ
प्रज्ञा चौटा पर्यावरणविद
प्रज्ञा जायसवाल अभिनेत्री
प्रज्ञा यादव कपूर स्वीडिश मॉडल
प्रज्ञा दत्ता संगीत निर्माता
प्रज्ञा अभिनेत्री

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

प्रज्ञा एक लोकप्रिय नाम है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का कोई और नाम ‘प’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो इसके लिए हमारी नीचे दी गई टेबल को अवश्य पढ़ें।

नाम नाम
पायल (Payal) पैर में पहने वाला आभूषण
पूर्वा (Purva) इससे पहले, पूर्व से हवा
पुष्टि (Pushti) प्रमाणित, समर्थन
पवित्रा (Pavitra) शुद्ध, पवित्र
पीहू (Pihu) मधुर वाणी, मृदुल
पाखी (Pakhi) चिड़िया, पक्षी
पियाली (Piyali) एक पेड़
प्रियांजलि (Priyanjali) एक आदर्श व्यक्ति का उपासक, प्यारा
प्रियंका (Priyanka) सुंदर, प्यारा, अधिनियम, प्रतीक
प्रियांशी (Priyanshi) प्रिय

इस लेख में हमने जाना कि प्रज्ञा एक ऐसा नाम है जो यूनिक है और अर्थ के तो कहने ही क्या! हम ऐसा क्यों कह रहे हैं इसकी जानकारी आपको ऊपर के लेख को पढ़कर समझ में आ गई होगी। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस नाम को रखने में जरा भी देर न करें ताकि इस नाम के गुण उसके व्यक्तित्व में भली भांति दिखाई दें। आपको प्रज्ञा नाम का आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

पिंकी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pinky Name Meaning in Hindi
पायल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Payal Name Meaning in Hindi
प्राची नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prachi Name Meaning in Hindi

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

अभय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhay Name Meaning in Hindi

नाम हर व्यक्ति की पहली पहचान होता है, और इसलिए बच्चे के जन्म लेने से…

2 weeks ago

दृश्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Drishya Name Meaning in Hindi

क्या आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है या आपके घर में छोटा मेहमान…

2 weeks ago

अरहम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Arham Name Meaning in Hindi

हमारे देश में कई धर्मों के लोग रहते हैं और हर धर्म के अपने रीति-रिवाज…

2 weeks ago

ज्योत्सना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Jyotsna Name Meaning in Hindi

हर किसी के लिए नाम बहुत मायने रखता है। जब आप अपनी बेटी का नाम…

2 weeks ago

सारा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Sara Name Meaning in Hindi

इन दिनों लड़कियों के कई ऐसे नाम हैं, जो काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अगर…

2 weeks ago

उर्मिला नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Urmila Name Meaning in Hindi

बच्चों के प्रति माता-पिता का प्यार और भावनाएं उनकी हर छोटी-छोटी बात से जुड़ी होती…

2 weeks ago