शिशु

प्रकाश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prakash Name Meaning in Hindi

बच्चे भगवान का आशीर्वाद होते हैं जिसे पाकर हर पति पत्नी का मन गदगद हो जाता है। लेकिन इस खुशी के साथ साथ पति पत्नी के जीवन में कई सारी नई जिम्मेदारियां भी आती हैं जिन पर खरा उतरना इनके लिए जरूरी हो जाता है क्योंकि कोई भी पेरेंट्स खुद तो एडजस्ट कर लेते हैं मगर जब बात बच्चे की होती है तो वो उनके लिए एडजस्ट नहीं करते हैं, उन्हें दुनिया हर खुशी देने की कोशिश करते हैं। हम हमारे लेख में नामों के बहुत सारे विकल्प लाते हैं ताकि यदि आपको आर्टिकल का मुख्य नाम पसंद न आए तो आपको निराश न होना पढ़ें। इस लेख में हम ‘प्रकाश’ नाम के बारे में है जिससे मिलते जुलते नाम आदि के बारे में चर्चा की गई है। इस नाम के साथ साथ अन्य नाम पर भी विचार कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको हमारा लेख अंत तक पढ़ना होगा, इसलिए इसे जरूर पढ़ें।

प्रकाश नाम का मतलब और राशि

प्रकाश ऐसा नाम है जो आपने अपने बड़ों से जरूर सुन रखा होगा। लेकिन फिर भी इस नाम में ऐसी क्या खास बात है कि माता पिताआज के ट्रेंडिंग नामों को छोड़कर प्रकाश जैसा नाम रखने का विचार करते हैं। इसके लिए आपको हमारा आज का लेख अवष्य पढ़ना चाहिए। प्रकाश नाम का अर्थ रोशनी, प्रतिभा, सफलता, उज्जवल और चमक होता है और इसकी राशि कन्या होती है। यदि आप प्रकाश नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो आगे इसके अर्थ, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है, इसे जरूर पढ़ें।

नाम प्रकाश
अर्थ रोशनी, प्रतिभा, सफलता, उज्जवल, चमक
लिंग लड़का
धर्म हिन्दू
अंकज्योतिष 11
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, पा, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग लाल, हरा, हल्का पीला, और सफ़ेद
शुभ रत्न पन्ना

प्रकाश नाम का अर्थ क्या है?

प्रकाश नाम का अर्थ रोशनी, चमक, प्रतिभा, शोहरत, आदि होता है। प्रकाश नाम के लोग स्वभाव से संकोची होते हैं, लोगों से बात करने में झिझकते हैं लेकिन समय के साथ जैसे जैसे शिक्षित होते हैं ये संकोच खत्म हो जाता है। ये लड़के ऐसे तो बिना बात के गुस्सा नहीं होते लेकिन जब गुस्सा करते हैं तो उन्हें मनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन लोगों को ज्यादा बात करना पसंद नहीं होता है। प्रकाश नाम के लड़के अच्छे श्रोता होते हैं। प्रकाश नाम के लड़कों से लोगों की बड़ी आशाएं होती हैं क्योंकि वे समाज में बड़े बदलाव लाने के लिए जाने जाते हैं।

प्रकाश नाम का राशिफल

प्रकाश नाम की राशि कन्या और शुभ दिन बुधवार होता है। कन्या राशि के प्रकाश नाम के लड़के परेशानियों से घिरे होने के बावजूद काफी शांत रहते हैं और अपने तरीके से इसका हल निकालते हैं। इन लोगों को धर्म स्थान जाना अच्छा लगता है या यों कहें कि इन्हें पूजा पाठ करना पसंद होता है। प्रकाश नाम के लड़के खुले दिल वाले हंसमुख इंसान होते हैं। इन लोगों को ध्यान लगाने में मुश्किल होती है। प्रकाश नाम के लोग ईमनादार और खोजी इंसान होते हैं।

प्रकाश नाम का नक्षत्र क्या है?

प्रकाश नाम के लड़कों का जन्म उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होता है जिसका प्रतीक चिन्ह विश्राम के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चारपाई होती है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नाम टे, टो, पा, पी हैं।

प्रकाश जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम

कन्या राशि में आने वाले नाम मुख्य अक्षर ट, प, ष, ण, ढ़ आते हैं। इसलिए यदि आप इन अक्षरों से लड़कों के बिलकुल नवीनतम नाम जानना चाहते हैं तो आपको आगे की तालिका को अवश्य पढ़ना चाहिए।

नाम नाम
परमीत (Parmit) प्रज्ज्वल (Prajjwal)
पलाश (Palash) प्रणय (Pranay)
पुनीत (Punit) पुलकित (Pulkit)
परम (Param) पूरब (Purab)
टिंकू (Tinku) पुंकेश (Punkesh)
टिल्लू (Tillu) प्रतीक (Prateek)

प्रकाश नाम से मिलते जुलते और भी नाम

यदि आप अपने बेटे का नाम ऐसा रखना चाहते हैं जिसमे आपका प्यार और आशीर्वाद खुद ब खुद झलक जाए, तो हमने यहाँ पर प्रकाश नाम से मिलते जुलते नामों की जानकारी आपके साथ साझा की है। जिनमें से एक नाम तो आपको जरूर पसंद आएगा।

नाम नाम
आकाश (Aakash) सुहास (Suhas)
श्रेयांश (Shreyansh) अविनाश (Avinash)
सुयश (Suyash) ओमप्रकाश (Omprakash)
तेजस (Tejas) अभिलाष (Abhilash)
कैलाश (Kailash) विकास (Vikash)
प्रशांत (Prashant) प्रसाद (Prasad)

प्रकाश नाम के प्रसिद्ध लोग

प्रकाश नाम की कई प्रसिद्ध हस्तियां हैं जो की देश विदेश में अपने माता पिता का नाम रौशन करने में सफल हुए हैं, जिनमें से कुछ चुनिंदा लोगों की जानकारी हमने यहाँ पर बताया।

नाम पेशा
प्रकाश झा फिल्म निर्मित-निर्देशक
प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन खिलाड़ी
प्रकाश शाह राजदूत
प्रकाश अय्यर मोटिवेशनल स्पीकर
प्रकाश आमटे सामाजिक कार्यकर्ता
प्रकाश राज अभिनेता
प्रकाश हिंदुजा उद्यमी
प्रकाश मेहरा फिल्म निर्देशक
प्रकाश बेलावड़ी थिएटर कलाकार
प्रकाश थोराट फुटबाल खिलाड़ी

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

हर अक्षर का एक खास महत्व होता है। इसलिए यदि आप अपने बेटे का नाम प्रकाश न रखकर ‘प’ अक्षर से कोई और नाम रखना चाहते हैं तो आगे की लिस्ट में आपको एक अच्छा सा नाम मिल सकता है, इसके लिए आप लिस्ट को जरूर देखें।

नाम पेशा
प्रफुल (Praful) खुश, विशाल, चंचल
पलाक्ष (Palaksh) सफेद
प्रद्युम्न (Pradyumn) भगवान कृष्ण के पुत्र
पीयूष (Piyush) दूध, अमृत
पार्थ (Parth) अर्जुन का एक और नाम
पुष्कर (Pushkar) कमल, स्वर्ग, राजस्थान का एक तीर्थस्थल
प्रखर (Prakhar) बुद्धिमान, तेज
पराग (Parag) फूलों के कण, सुगंधित
प्रियांशु (Priyanshu) सूर्य के प्रकाश की पहली किरण
पारस (Paras) विशेष पत्थर जो किसी भी चीज को सोने में बदल दे

प्रकाश लड़कों का एक आम नाम है फिर भी इसका अर्थ इसे अन्य नामों से अलग करता है। प्रकाश नाम के लोग आगे चलकर समाज में नए बदलाव लाते हैं। इन लड़कों का व्यक्तित्व भी काफी आकर्षक होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका बेटा भी बड़ा होकर नयी ऊंचाइयों को छुए तो आपको अपने लाडले का नाम प्रकाश जरूर रखना चाहिए। हम आशा करते हैं कि आपको प्रकाश नाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी तो इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें:

प्रणव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pranav Name Meaning in Hindi
प्रमोद नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pramod Name Meaning in Hindi
प्रतीक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prateek Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

2 weeks ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

2 weeks ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

2 weeks ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

2 weeks ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

2 weeks ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

2 weeks ago