शिशु

प्रतिभा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pratibha Name Meaning in Hindi

माता पिता अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं, इसलिए लाड प्यार में भले ही बच्चे को किसी भी नाम से पुकारें, लेकिन बच्चे का आधिकारिक नाम वो अच्छे रखना चाहते हैं। लेकिन इतने सारे नामों बीच आप कौन सा नाम अपने बच्चे के लिए चुनें? यह सवाल आपके मन में भी आता होगा तो उसके लिए अगर आपको किसी अक्षर से नाम रखने के लिए तैयार हैं तो आप बेबी बॉय या बेबी गर्ल अनुसार आप फर्स्टक्राई हिंदी पैरेंटिंग की वेबसाइट पर बेबी नेम्स ढूंढ सकते हैं, यहां बच्चों के नामों के ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं। फिर चाहे आपको पॉपुलर नाम चाहिए हो, लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नाम चाहिए, अक्षर या राशि के अनुसार नाम चाहिए हो सबके विकल्प मिल जाएंगे। यहां आपको बेटी के लिए एक बहुत प्यारा नाम प्रतिभा दिया गया है अगर आपको यह नाम पसंद है तो आप इस नाम से जुडी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

प्रतिभा नाम का मतलब और राशि

प्रतिभा, आज के लेटेस्ट नामों में से भले ही न हो लेकिन इसकी लोकप्रियता बरकरार रहती है। इस नाम को चाहने वालों की लिस्ट थोड़ी लंबी है। यह नाम बहुत से घरों में पसंद किया जाता है। लेकिन नाम को चुनने से पहले उसके मतलब को समझ लेना ही समझदारी होती है। प्रतिभा नाम अर्थ बुद्धि, छवि आदि होता है। जैसा नाम है वैसे ही इस नाम की लड़कियों में गुण भी पाए जाते हैं। प अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम कन्या राशि में आता है। आगे इस नाम से जुड़ी महिलाओं और लड़कियों के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव के बारे में बताया गया है।

नाम प्रतिभा
अर्थ बुद्धि, छवि
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 3
धर्म हिन्दू
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, प, पा, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

प्रतिभा नाम का अर्थ क्या है?

हर नाम के साथ कुछ न कुछ महत्व जुड़ा होता है। जब एक बच्चा जन्म लेता है, तो उसे एक नाम से पहचान मिलती है, जो उसको दूसरों से अलग दिखाता है। प्रतिभा एक खूबसूरत नाम है और आपकी बेटी की सुंदरता में और निखार लाएगा। इसका मतलब बुद्धि, छवि, प्रकाश होता है। इस नाम की लड़कियां दिखने में बहुत खूबसूरत और अच्छी कद-काठी की होती हैं। इनके व्यक्तित्व को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इनकी खासियत यह है कि अगर ये किसी कार्य को शुरू करती हैं तो उसे खत्म करके ही पीछे हटती हैं। इन लड़कियों को अपनी क्षमता और मेहनत पर पूरा विश्वास होता है। इन्हे दूसरों से तुलना करना बिलकुल पसंद नहीं बल्कि ये दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

प्रतिभा नाम का राशिफल

प्रतिभा नाम की राशि कन्या होती है। इस राशि की महिलाओं को बात करने का बहुत शौक रहता है लेकिन ये अपने लोगों के सामने ही खुलकर बोलना पसंद करती है। अंजान लोगों के सामने ये शर्मीली और संकोची बनी रहती हैं। ये लड़कियां शांत स्वभाव की होती है, इसलिए इन्हें जल्दी गुस्सा नहीं आता है। ये लड़कियां पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करती हैं। इस नाम की महिलाएं किसी भी नए काम की शुरुआत बिना किसी की मदद लिए खुद से करती है और उसमें थोड़ी मेहनत करके सफलता भी हासिल करती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर प, ट, ठ, ण, ष को माना जाता है।

प्रतिभा नाम का नक्षत्र क्या है?

प्रतिभा नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है और इस नक्षत्र का चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – टे, टो, प, पा, पी।

प्रतिभा जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम

प्रतिभा बहुत ही प्यारा नाम है और यह प अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको भी कन्या राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कियों के नामों की जानकारी चाहिए तो नीचे दिए गए नामों से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
पांचाली (Panchali) परनीत (Parneet)
प्रणिका (Pranika) पामेला (Pamela)
पंखुड़ी (Pankhudi) पूर्वी (Purvi)
पुलकिता (Pulkita) पावनी (Pavni)
पीहू (Pihu) पूर्विका (Poorvika)
षण्मुखा (Shanmukha) टिस्का (Tiska)
टिया (Tiya) ट्यूलिप (Tulip)

प्रतिभा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

प्रतिभा लड़कियों का बहुत ही सिंपल और प्यारा नाम है। लेकिन आप फिर भी इस नाम से मिलते-जुलते नामों की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गई टेबल पर एक नजर जरूर डालें।

नाम   नाम
आभा (Abha) विभा (Vibha)
चंद्रभा (Chandrabha) सभा (Sabha)
प्रतीक्षा (Prateeksha) प्रतिका (Pratika)
रंभा (Rambha) अनुभा (Anubha)
प्रतिमा (Pratima) प्रणिता (Pranita)

प्रतिभा नाम के प्रसिद्ध लोग

प्रतिभा नाम की कई फेमस महिलाएं हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है, ऐसी ही कुछ खास महिलाओं के बारे में हम आपको बताएंगे। ये रही वो महिलाएं –

नाम पेशा
प्रतिभा पाटिल भारत की पूर्व राष्ट्रपति
प्रतिभा बघेल गायिका
प्रतिभा आडवाणी टीवी एंकर
प्रतिभा धानोरकर राजनीतिज्ञ
प्रतिभा नाथ लेखक
प्रतिभा पांडे गायिका
प्रतिभा पॉल अभिनेत्री
प्रतिभा सिंह राजनीतिज्ञ
प्रतिभा भगत अभिनेत्री

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप आपकी बच्ची का नाम ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हमने आपके लिए प अक्षर से शुरू होने वाले कुछ लड़कियों के नाम चुने हैं जिन्हें आप अपनी बेटी का रख सकते हैं।

नाम अर्थ
पहल (Pahal) शुरुआत
पुतुल (Putul) गुड़िया
पंक्ति (Pankti) वाक्य
पुनीता (Punita) प्यार
पीयूशा (Piyusha) दूध, अमृत
पवित्रा (Pavitra) शुद्ध
परिधि (Paridhi) दायरे, सीमा
पूषा (Pusha) भरण
पूर्वा (Poorva) इससे पहले, वन
परुषी (Parushi) सुंदर, बुद्धिमान

हर नाम की अपनी अलग खासियत होती है वैसे ही प्रतिभा भी बहुत अच्छा नाम है। आप के मन में भी इस नाम को रखने से पहले कई सवाल आए होंगे। हम उम्मीद करते हैं उन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिल गए होंगे। यदि आपको यह नाम पसंद आया है और इस नाम को रखने में हमने आपकी मदद की है तो हमे जरूर कमेंट करके बताएं।

यह भी पढ़ें:

प्रज्ञा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prajna Name Meaning in Hindi
प्राची नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prachi Name Meaning in Hindi
प्रतीक्षा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pratiksha Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

भाई दूज पर निबंध (Essay On Bhai Dooj in Hindi)

भाई दूज हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो दिवाली के…

2 weeks ago

पति के लिए 120 धन्यवाद संदेश और कोट्स

हम अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में उन लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं जो हमारे…

2 weeks ago

माँ और बेटे के अनमोल रिश्ते पर कोट्स

माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और गहरे रिश्तों में से एक…

3 weeks ago

बच्चे की प्यारी मुस्कान पर 150 सुंदर कोट्स

जब एक नन्हा मेहमान किसी घर में आता है, तो उस घर की रौनक ही…

3 weeks ago

अंकल-आंटी की तरफ से भतीजे/भांजे के लिए 100+ कोट्स

मामा, मौसी, बुआ और चाचा का अपने भांजे या भतीजे से रिश्ता बेहद खास, स्नेह…

3 weeks ago

पत्नी के लिए 20 प्रेम कविताएं l Love Poems for Wife In Hindi

कविता या शेर-ओ-शायरी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतरीन माध्यम है। कविताओं में…

3 weeks ago