गर्भावस्था

गर्भावस्था के 10 असाधारण लक्षण और संकेत

जब आप गर्भवती होने का निर्णय लेती हैं, तब गर्भावस्था के लक्षणों का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है। माहवारी न आना, जी मिचलाना (मॉर्निंग सिकनेस), स्तन में दर्द इत्यादि गर्भावस्था के साधारण से संकेत हैं, लेकिन कुछ असामान्य लक्षण भी होते हैं जो पूर्ण रूप से इस बात की पुष्टि करते हैं कि आप गर्भवती हैं। यदि आप गर्भावस्था के इन असामान्य लक्षणों के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

गर्भावस्था के 10 असामान्य संकेत और लक्षण

मानव शरीर एक जटिल प्रणाली होती है और गर्भावस्था के कारण इसमें अनेक बदलाव आते हैं। बिलकुल इसी तरह से जैसे ही आप गर्भवती होती हैं, आपका शरीर विशेष लक्षण दिखाना शुरू कर देता है। कभी-कभी गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था के अजीब लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए, यदि आप इनमें से किसी भी लक्षण को महसूस करती हैं, तो यह आपके गर्भवती होने का संकेत भी हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

1. अनिद्रा या कम नींद

यदि आपको रात के समय सोने में कोई परेशानी हो रही है या आप रातभर जागी रहती हैं, तो यह गर्भावस्था का एक संकेत हो सकता है। हमारा सुझाव है कि बेहतर नींद पाने के लिए आप शांत और तनाव-मुक्त रहें, व्यायाम करें और कैफीन का सेवन कम करें।

2. नाक में जमाव या नाक से खून बहना

यह जानकर थोड़ा अजीब लग सकता है कि गर्भावस्था की शुरुआत में कुछ गर्भवती महिलाओं की नाक जाम हो सकती है या नाक से खून आ सकता है। यह समस्या, शरीर में पानी की कमी के कारण हो सकती है। नमी बनाए रखने के लिए आप प्राकृतिक तरीके अपना सकती हैं या फिर अपने डॉक्टर से सलाह भी ले सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

3. गैस की अत्यधिक समस्या

यदि आप बहुत ज्यादा गैस और फूला हुआ महसूस करती हैं तो यह भी गर्भावस्था का एक संकेत हो सकता है। हाँ, ऐसा होता है! गर्भावस्था आपके जठरांत्र पथ (Gastrointestinal tract) पर प्रभाव डालती है, जो गैस का कारण बनती है। यदि आप अत्यधिक डकार ले रही हैं और यह डकारें आपके खाए हुए भोजन के कारण नहीं है तो आप किट की मदद से खुद ही अपनी गर्भावस्था की जांच कर सकती हैं। पेट की बीमारियों से बचने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों से परहेज करें जो गैस का कारण हो सकते हैं।

4. योनि स्राव में वृद्धि

गर्भावस्था में योनि स्राव का होना साधारण होता है और यदि आपको इसमें वृद्धि महसूस होती है, तो यह भी आपके गर्भवती होने का संकेत हो सकता है। यदि योनि स्त्राव से दुर्गंध आती है या फिर पहले की अपेक्षा इसका रंग बदल गया है तो स्त्रीरोग विशेषज्ञ से सलाह लेना ही सही रहेगा।

ADVERTISEMENTS

5. मलोत्सर्ग (मल त्याग) में बदलाव

गर्भावस्था के हार्मोन शरीर को धीमा और सुस्त बनाते हैं।इसलिए, मलत्याग में बदलाव होना भी गर्भावस्था का एक असामान्य संकेत है।आँतों का धीमी गति से काम करने का मतलब मलत्याग में परेशानी होना है, जिससे कब्ज की समस्या उत्पन्न होती है। हमारी सलाह यह है कि आप अपने आहार में ज्यादातर फाइबर का सेवन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जिससे मलोत्सर्ग में परेशानी न हो।

6. मुंह में धातु जैसा स्वाद

कुछ गर्भवती महिलाओं को लगता है कि वे धातु से बनी किसी चीज को चबा रही हैं।यह शरीर में मौजूद एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन की वृद्धि के कारण होता है और इसे ‘डिस्गेशिया’ भी कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जो स्वाद की समझ को खराब कर देती है। आप कोल्ड-ड्रिंक पीकर, बिना शक्कर की च्युइंग गम (बबलगम) खाकर या कुछ मसालेदार भोजन करके ही इससे राहत पा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

7. सीने में जलन

गर्भावस्था के हार्मोन भोजन-नलिका और पेट के बीच में मौजूद वॉल्व को प्रभावित करते हैं, जिससे भोजन-नलिका में पेट के एसिड का रिसाव होता है और इसके कारण छाती में जलन होती है। थोड़ा-थोड़ा और नियमित भोजन करने से आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं। देर से पचने वाले मसालेदार और वसा-युक्त खाद्य पदार्थ और कैफीन-युक्त व गैस-युक्त पेय के सेवन से बचें।

8. अवास्तविक या गलत मासिक धर्म

मासिक धर्म न होने पर भी रक्तस्राव का अनुभव होना गर्भावस्था का एक और संकेत हो सकता है। आरोपण होने पर अर्थात जब भ्रूण गर्भाशय की दीवार से जुड़ता है तब रक्त-स्राव होता है। हालांकि, कभी-कभी अवास्तविक मासिक धर्म अस्थानिक (एक्टोपिक) गर्भावस्था, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैप) में जलन या गर्भावस्था से संबंधित अन्य जटिलताओं का संकेत भी हो सकता है। यदि आप भारी रक्तस्राव, अत्यधिक पीठ दर्द व ऐंठन या इस तरह के अन्य असामान्य लक्षणों का अनुभव करती हैं, तो तुरंत चिकित्सीय सहायता लें।

ADVERTISEMENTS

9. स्तनों में परिवर्तन

यदि आपके स्तनों में वृद्धि हो रही है और आपको अत्यधिक संवेदनशीलता या दर्द का अनुभव होता है तो यह भी गर्भधारण का एक और संकेत है। कुछ गर्भवती महिलाओं के निपल्स के आस-पास का गहरा भाग या एरियोला और भी गहरे रंग का हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्तनपान के लिए शरीर तैयार होना शुरू कर देता है।

10.यौन रूचि में परिवर्तन

गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में बहुत सारे अजीब परिवर्तन होते हैं, इसलिए आपकी कामेच्छा में भी बदलाव संभव है।कुछ गर्भवती महिलाओं में यौन-रुचि बढ़ती है, जबकि अन्य गर्भवती महिलाओं की यौन-रुचि में काफी कमी हो सकती है। हालांकि, यह परिवर्तन सामान्य है और इसमें चिंता का कोई भी कारण नहीं है।

ADVERTISEMENTS

मानव शरीर बहुत जटिल होता है और इसमें जब भी कोई परिवर्तन होता है, तो इसके संकेतों में ध्यान देना महत्वपूर्ण है। गर्भवती होते ही आपका शरीर सभी प्रकार के लक्षण दिखाना शुरू कर देता है जो संकेत के रूप में दिखते हैं। जैसे ही आप किसी भी साधारण या असाधारण गर्भावस्था के लक्षणों का अनुभव करती हैं, हमारी सलाह है कि आप गर्भावस्था की जांच करवाएं या इसकी पुष्टि करने के लिए अपने चिकित्सक से मिलें और स्वस्थ तरीके से गर्भावस्था व गर्भधारण करें।

 

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago