प्रसवोत्तर देखभाल

गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के 14 सफल घरेलू उपचार

गर्भावस्था के नौ महीने ज्यादातर माताएं जैसा सोचती हैं उससे तेजी से गुजरते हैं। आपको रिश्तेदारों और पड़ोसियों से ढेर सारी शुभकामनाएं और सलाह मिलने लगती हैं। रिश्तेदारों से मिलने, दोस्तों को पार्टी देने, मैटरनिटी फोटोशूट कराने, तैयारियां करने और सबसे महत्वपूर्ण तरह-तरह के खाना खाने में समय बीत जाता हैं। गर्भावस्था वह समय होता है जब आपको जो दिल करे वह खाने की अनुमति मिल जाती है, और सिर्फ यही नहीं, बल्कि ऐसा करने का प्रोत्साहन भी मिलता है। माताएं अपनी पसंद के स्वादिष्ट खाने पर टूट पड़ती हैं। यह केवल डिलीवरी के बाद ही पता चलता है कि हमने जो वजन बढ़ा लिया है उसे अब कम भी करना है और यह एकबहुत बड़ी जंग जीतने के बराबर है। है न?

जब आपका बच्चा दोपहर में आराम से सो रहा हो, और घर के अन्य सभी काम निपट गए हों, तो आपको अंततः अपने लिए कुछ पल मिल जाते हैं। ऐसा हो सकता है कि उन खली पलों में आप बीते नौ महीनों को याद करते हुए, खुद को दर्पण के सामने खड़े होकर अपने पेट पर नजरे फेरती पाएं। जब आप अपनी यादों से बाहर निकलती हैं तो आप सोचने लगेंगी कि क्या आपको इस बड़े पेट से छुटकारा मिल पाएगा! हममे से बहुत सारी महिलाएं, गर्भावस्था के दौरान बढ़े हुए वजन और डिलीवरी के बाद होने वाली ढीली पेट के साथ ही रह जाते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि “माँ बनने का यह एक परमानेंट दुष्प्रभाव है, इसे सहन करें।” क्या आपको लगता है कि यह सच है? नहीं! अच्छी खबर यह है कि जीवन में कुछ भी अंतिम नहीं है, गर्भावस्था के बाद आपकी पेट की चर्बी भी नहीं! डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए यहाँ 14 सरल घरेलू उपचार बताए गए हैं। हम उनकी प्रभावशीलता का दावा करते हैं, क्योंकि अन्य माताओं ने उन्हें अपनाया है।

ADVERTISEMENTS

डिलीवरी / प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के लिए 14 घरेलू उपचार

इससे पहले कि हम आपको पेट कम करने के लिए घरेलु उपचार बताएं, हम आपको सचेत करना चाहते हैं कि, हो सकता है कि आपके आस-पास की कई महिलाएं शिकायत करें कि वे ‘सब कुछ ट्राई कर चुकी हैं’ लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने की कोशिश में हमारी सबसे बड़ी गलती क्या होती है? हम जल्द ही हार मान लेते हैं!

इन घरेलू उपचारों द्वारा अच्छे परिणाम पाने के लिए, आपको यह करना होगा: नीचे दिए गए उपायों में से कोई भी 4 उपाय चुनें – 2 खाद्य और 2 पेय – उन्हें कम से कम 3 महीने तक जारी रखें। जब बात आती है आपके गर्भावस्था के पहले वाला शरीर वापस पाने की, तो याद रखें, इसका मूलमंत्र एक ही है, वो है “लगन” है। हिम्मत मत हारना, बहिनों !

ADVERTISEMENTS

पेट कम करने के लिए खाद्य पदार्थ

1. सेब दालचीनी ओट्स

बनाने की विधि

यह एक फटाफट बनने वाला सुबह का नाश्ता है जो आप हर दिन खा सकते हैं और जो आपके वजन को तेजी से घटाने में सक्षम है। यह पेट की चर्बी कम करने के सबसे आसान घरेलू उपायों में से एक है। लगभग 6 से 7 बड़े चम्मच ओट्स, 1 कप दूध (या आधा कप दूध और आधा कप पानी) लें, और आधा बारीक कटा हुआ सेब डालें। एक चुटकी दालचीनी डालें। यदि आपको मीठा पसंद है, तो आप उस पर शहद डाल सकते हैं। आप या तो इस मिश्रण को पका सकते हैं या रात भर फ्रिज में रख सकते हैं। दोनों प्रकार से, यह स्वादिष्ट लगता है।

यह कैसे मदद करता है

सेब पोटैशियम और विटामिन से भरपूर होता है। दालचीनी एक बढ़िया नेचुरल फैट बर्नर है औरस ओट्स फाइबर से भरपूर है। यह नाश्ता आपको अधिक समय तक भरा-भरा महसूस कराएगा।

ADVERTISEMENTS

2. बेरी और दही

बनाने की विधि

एक कटोरी में दही फेंटें। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, और रास्पबेरी जैसे ताजा बेरीज कटोरी के मिला लें। आप इसकी अधिक कंसिस्टेंसी के लिए मिक्सर में पीस भी सकती हैं।

यह कैसे मदद करता है

बेरी विटामिन और फाइबर से भरपूर हैं। दूसरी ओर, दही में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। सुनिश्चित करें कि आप कम फैट वाला दही या ग्रीक योगर्ट चुनें ताकि आप अतिरिक्त कैलोरी में कटौती कर सकें।

ADVERTISEMENTS

3. एवोकाडो

बनाने की विधि

इस फल को अपना नया सबसे अच्छा दोस्त बनाएं! यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो एवोकाडो आपका गो-टू फल होना चाहिए। आप सलाद में एवोकाडो डाल सकते हैं; आप एवोकाडो सूप, एवोकाडो मिल्कशेक और एवोकाडो स्मूदी भी बना सकते हैं।

यह कैसे मदद करता है

एवोकैडो एक फल है जो MUFA – मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये अच्छा फैट है जो हमें ज्यादा देर तक तृप्त रखता है और बीच बीच मे खाने की तलब को दूर करता है।

ADVERTISEMENTS

4. अंडे

बनाने की विधि

अंडे खाने के कई तरीके हैं – उबले हुए, सनी-साइड अप, पॉच, ऑमलेट, आदि।

यह कैसे मदद करता है

अंडे में मौजूद प्रोटीन इसे वजन कम करने और फैट बर्न करने के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। अपने दैनिक आहार में कम से कम 2 से 3 अंडे शामिल करें।

ADVERTISEMENTS

5. बीन्स

बनाने की विधि

बीन्स आपके आहार में प्रोटीन को शामिल करने के लिए एक और उत्कृष्ट विकल्प है। ये आयरन से भी भरपूर होते हैं। पौष्टिक और ताजे  ब्रेकफास्ट के लिए, आप बीन सलाद बना सकती हैं।

यह कैसे मदद करता है

प्रोटीन और आयरन में उच्च होने के कारण, बीन्स आपके वजन को तेजी से घटाएंगी। बीन्स में मौजूद फाइबर आपको कम से कम 3 से 4 घंटे तक संतुष्ट रखते हैं।

ADVERTISEMENTS

6. लाल मिर्च

बनाने की विधि

लाल मिर्च, जो फ्लैट पेट पाने के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है, आप इससे एक अच्छी चटनी या डिप बना सकती हैं। लाल मिर्च, अदरक, लहसुन और काली मिर्च को एक साथ पीस लें। इसमें नमक डालें। आप मिश्रण में आधा नींबू निचोड़ सकते हैं यदि वह आपके लिए बहुत मसालेदार या तीखा है। इसके अतिरिक्त, आप थोड़ी चीनी मिला सकते हैं। इस चटनी को भारतीय रोटी के साथ परोसें, जैसे चपाती, भाकरी, परांठा, आदि।

यह कैसे मदद करता है

लाल मिर्च शरीर में फैट वाले हिस्सो को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

7. लहसुन

बनाने की विधि

लहसुन को अधिकांश भारतीय व्यंजनों में डाला जा सकता है। आप ऑलिव ऑयल में 8-10 लहसुन की कली और चौकोर कटे सब्जियां भूनकर भी खा सकती हैं। सर्वोत्तम परिणामों के लिए, लहसुन को भोजन में डालने से पहले, काटने या क्रश करने के बाद 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

यह कैसे मदद करता है

अध्ययनों से पता चलता है कि कच्चा या भुना हुआ लहसुन डायबिटीज में मदद करता है। यह वजन घटाने में भी मदद करता है। लहसुन एक उत्कृष्ट फैट-बर्नर है और आपको एक महीने कि भीतर एक साइज कम कर सकता है।

ADVERTISEMENTS

पेट कम करने के लिए पेय

8. शहद और नींबू डाला हुआ गर्म पानी

बनाने की विधि

यदि आप ‘घर पर पेट की चर्बी कैसे कम करें’ सवाल का एक अच्छा जवाब ढूंढ रही हैं, तो वह आपको यहीं मिलेगा। सदियों से महिलाएं इस स्वादिष्ट औषधि के लाभों की कसमें कहती हैं। इस पेय को बनाने के लिए, पानी में एक उबाल लाएं और उसमें एक चम्मच शहद डालें; आधा नींबू का रस निचोड़ें और इसे 5 मिनट तक उबालने दें। एक गिलास में डालें और हल्का गरम पिएं।

यह कैसे मदद करता है

गर्भावस्था के बाद वजन कम करने के लिए यह पीने वाली औषधि सबसे शक्तिशाली घरेलू उपचारों में से एक है। इसके अतिरिक्त, यह पेय सिर्फ वजन घटाने के लिए ही नहीं बल्कि और वजहों से भी लाभप्रद है। यह ब्लड प्यूरिफायर के रूप में भी काम करता है तथा स्किन व रंग के लिए भी अच्छा है!

ADVERTISEMENTS

9. अदरक इलायची पुदीने की चाय

बनाने की विधि

पानी को उबालें। क्रश किए हुए ताजे पुदीने के पत्ते, कसा हुआ अदरक, और 2-3 इलायची डालें; कुछ मिनट के लिए इसे उबालें; आँच बंद कर दें और बर्तन को प्लेट से ढक दें। 5 मिनट के बाद इसे कप में डालें और हल्का गरम पिएं। आप चाय को ठंडा करके आइस-टी के रूप में ले सकते हैं। इसके अलावा, अदरक के स्वाद वाली चाय का यह थोड़ा अलग प्रकार भी आजमाएं – बारिश के दिनों के लिए ये है बिलकुल लाजवाब!

यह कैसे मदद करता है

उपरोक्त नुस्खे में से प्रत्येक सामग्री को औषधीय लाभ के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही, वे मेटाबोलिज्म को बढ़ाने और आपके पाचन तंत्र को साफ करने में भी मदद करते हैं, जो भोजन के अवशोषण में मदद करता है और वजन घटाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

10. खीरा और तरबूज का रस

बनाने की विधि

एक कटोरे में 1 खीरा काटें। इसमें तरबूज के 7 से 8 बड़े टुकड़े डालें। मिश्रण को पीस लें। सभी अच्छे फाइबर समेत बिना छाने इस पेय को पिएं।

यह कैसे मदद करता है

खीरे और तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा तरबूज में विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है। इन दो फलों से बना जूस आपको हाइड्रेटेड और भरा हुआ रखने के लिए एक बेहतरीन भोजन है।

ADVERTISEMENTS

11. ग्रीन टी

बनाने की विधि

ग्रीन टी ऐसी चीज नहीं है जिसे आप तुरंत पसंद कर लेंगे। ग्रीन टी के स्वाद को विकसित करना पड़ता है और ऐसा आप कर सकते हैं। सबसे अच्छा तो यह है कि बाजार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांडों में से प्रत्येक के छोटे पाउच खरीदें, और यह पता लगाएं कि आपको कौन सा वाला पसंद आता है। इलायची, नींबू, शहद, दालचीनी, अदरक, आदि जैसी चीजों को डालकर ग्रीन टी को और अधिक गुणकारी बनाया जा सकता है।

यह कैसे मदद करता है

ग्रीन टी न केवल एक अच्छा फैट-बर्नर है, यह आपके सिस्टम को भी डिटॉक्स करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट से भरा हुआ है और इसमें कैफीन होता है जो वजन घटाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

12. अजवाइन और अजमोद के पत्तों का जूस

बनाने की विधि

अजवाइन और अजमोद के पत्तों को एक साथ पीस लें, और इससे एक शक्तिशाली पेय बनेगा जो वजन कम करने में आपकी मदद करेगा। इस रस को गर्मियों में पीने से भी आपको ठंडक मिलेगी। अजवाइन के पत्तों को कच्चा भी खाया जा सकता है।

यह कैसे मदद करता है

अजवाइन में कम कैलोरी होती है; यह बहुत हल्का है। अजमोद किडनी के लिए अच्छा होता है। मिलकर वे कुछ ही समय में जिद्दी पेट की चर्बी जलाने में आपकी मदद करेंगे।

ADVERTISEMENTS

13. केला और बादाम शेक

बनाने की विधि

केला और बादाम वास्तव में एक अच्छा संयोजन बनाते हैं। डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी कम करने के लिए केला और बादाम शेक सबसे स्वादिष्ट घरेलू उपचारों में से एक है। यह मिल्कशेक वजन घटाने के लिए अनुशंसित अधिकांश खाद्य पदार्थों से ज्यादा स्वादिष्ट है! हालांकि, सुनिश्चित करें कि आपके पास यह सप्ताह में केवल 3 बार लें। इस नुस्खा में कैलोरी की और कटौती करने के लिए, आप गाय के दूध के बजाय सोया दूध का उपयोग कर सकते हैं।

यह कैसे मदद करता है

केला शरीर के लिए पोटैशियम का सबसे स्वादिष्ट स्रोत हैं। दूसरी ओर, बादाम, शरीर को विटामिन ‘ई’ प्रदान करता है और आवश्यक फैटी एसिड का अच्छा स्रोत होते हैं। इन सभी पोषक तत्वों में भूख को शांत करने की उच्च क्षमता होती है, जो दिनभर में भोजन के बीच कुछ खाने पीने की आपकी इच्छा को रोकता है।

ADVERTISEMENTS

14. पानी!

यह कैसे मदद करता है

क्या आप जानते हैं कि भूख और प्यास के लक्षण समान होते हैं? आप जानते ही होंगे कि जब आप भूखे होते हैं तो आपके पेट कैसे गुड़गुड़ाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब आप प्यासे होते हैं तो भी यह गुड़गुड़ाता है? अगली बार जब आपको ‘भूख’ लगे तो एक गिलास पानी पिएं और लगभग आधे घंटे तक प्रतीक्षा करें। आप देखेंगी कि आपकी ‘भूख’ गायब हो गई है। बहुत सारा पानी पीना फ्लैट पेट के लिए घरेलू उपचारों में से एक है जो वास्तव में एक सप्ताह के भीतर परिणाम दिखाना शुरू कर सकता है। जितना अधिक पानी आप पीते हैं, उतना कम पानी आपका शरीर जमा करता है!

इससे आपको क्या पता चलता है? – हममें से कई लोग शरीर द्वारा दिए गए संकेत का गलत मतलब निकालते हैं, और शरीर की जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं!

ADVERTISEMENTS

सुनिश्चित करें कि आप एक दिन में कम से कम 3.5 से 4 लीटर पानी पिएं। एक साथ सारा नहीं पिएं। हर दो घंटे में एक गिलास पानी पिएं। इसके अलावा, अपने भोजन के समय से आधे घंटे पहले एक गिलास पानी पिएं – इससे आपका भोजन की मात्रा नियंत्रित होगी।

तो मॉम्स! भोजन और पेय के माध्यम से अपने वजन घटाने और फिटनेस की इस यात्रा को शुरू करने के लिए तैयार हैं? हम तो हैं ! हमें जरूर बताइएगा कि डिलीवरी के बाद बेली फैट कम करने के लिए आप इनमें से कौन से घरेलू उपाय आजमाएंगे और आपका अनुभव कैसा रहा।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

डिलीवरी के बाद खुद की देखभाल करने के लिए 10 उपयोगी टिप्स
डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें

ADVERTISEMENTS
जया कुमारी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 months ago