गर्भावस्था

गर्भावस्था के बाद थायराइड की समस्या होना

गर्भावस्था के बाद की थायराइड प्रॉब्लम बच्चे को जन्म देने के बाद माओं में होना काफी आम है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पोस्टपार्टम थायराइड कंडीशन के विकसित होने का खतरा बीस प्रतिशत तक हो सकता है, साथ ही यह रेट उन महिलाओं में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है जिन्हें पहले से ही पहले से ही कोई समस्या है जैसे डायबिटीज। यहाँ तक कि, जिन महिलाओं ने पहले इस कंडीशन का अनुभव किया है, उनमें फिर से इसके विकसित होने कि संभावना चालीस प्रतिशत तक बढ़ सकती है। यह लेख आपको पोस्टपार्टम थायराइड प्रॉब्लम होने का कारण, कॉम्प्लिकेशन और इसके ट्रीटमेंट मेथड के बारे में बताया गया है।

थायराइड क्या है?

थायराइड एक छोटी तितली के आकार की एंडोक्राइन ग्लैंड होती है जो गले के आगे वाले भाग में स्थित होती है। एंडोक्राइन ग्लैंड वो होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हार्मोन का उत्पादन करते हैं, इस मामले में, थायराइड हार्मोन, टी 3 और टी 4 अहम होते हैं। ये हार्मोन मेटाबोलिज्म के लिए आवश्यक हैं जो एनर्जी सेलुलर का उत्पादन करते हैं। वे शरीर के तापमान को रेगुलेट करने के साथ साथ ऑर्गन फंक्शनिंग के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

डिलीवरी के बाद आपकी थायराइड कंडीशन कैसे प्रभावित हो सकती है?

गर्भावस्था के बाद थायराइड की प्रॉब्लम को अक्सर नजरंदाज कर दिया जाता है या उतना सीरियस नहीं लिया जाता है। इसके कारण, मांओं को सही तरीके से निदान करने और ट्रीटमेंट लेने में काफी समय लग जाता है। थायराइड डिजीज के तीन मुख्य प्रकार हैं:

1. हाइपोथायरायडिज्म

हाइपोथायरायडिज्म थायराइड ग्लैंड के लो लेवल पर फंक्शनिंग के कारण, यह कम थायराइड हार्मोन का उत्पादन करता है। इसके लक्षणों में आपको थकान, वजन बढ़ना, कब्ज और शरीर में दर्द आदि देखने को मिल सकते हैं। सिंथेटिक हार्मोन, लेवोथायरोक्सिन को देकर हाइपोथायरायडिज्म को कंट्रोल किया जा सकता है, जो थायराइड हार्मोन की कमी के कारण बनाते हैं। लेवोथायरोक्सिन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और यह आगे के लिए भी कॉम्प्लिकेशन पैदा नहीं करते हैं। पोस्टपार्टम  हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लगभग आधी महिलाओं में हाशिमोटो’स थायरॉयडिटिस नामक और भी सीरियस केस विकसित हो सकता है, जिसका इलाज मेडिसिन डोज बढ़ाकर किया जाता है।

2. हाइपरथायरायडिज्म

हाइपरथायरायडिज्म तब होता है जब थायराइड ग्लैंड हार्मोन को ओवर प्रोड्यूस करने लगते हैं। यह एक प्रतिशत से कम गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करता है। एक ऑटोइम्यून बीमारी जिसे ग्रेव्स डिजीज के रूप में जाना जाता है, अक्सर हाइपरथायरायडिज्म का कारण होती है। गर्भावस्था के दौरान, यह कंडीशन प्रीटर्म लेबर, हाई ब्लड प्रेशर, प्लेसेंटल एब्स्ट्रेक्शन, गर्भाशय का फटना, प्री-एक्लेमप्सिया का कारण बन सकती है। हाइपरथायरायडिज्म के उपचार में एंटी थायराइड दवाएं शामिल है, जैसे कि प्रोपीलियोट्राईसिल और मेथिमाजोल। इन दवाओं से जुड़े साइड इफेक्ट बहुत ही रेयर हैं, लेकिन ये कभी-कभी बर्थ डिफेक्ट का कारण बन सकते हैं। इससे बचने के लिए, आपका डॉक्टर एक मामूली सर्जरी कराने की सलाह दे सकता है, जिसे थायराइडेक्टॉमी के रूप में जाना जाता है। इस मामले में, सर्जिकल प्रोसेस में थायराइड ग्लैंड पार्ट को निकाल दिया जाता है ताकि हाइपरथायरायडिज्म के लक्षणों से बचा जा सके।

3. पोस्टपार्टम थायरॉयडिटिस

पोस्टपार्टम थायरॉयडिटिस एक रेयर डिजीज है जिसमें जन्म देने के बाद पहले कुछ महीनों के अंदर ठीक तरह फंक्शनल थायराइड ग्लैंड को सूजन से गुजरना पड़ता है। इसे कम होने में कुछ सप्ताह से लेकर कई महीने या साल भी लग सकते हैं। यह कंडीशन निदान करने के लिए मुश्किल भी है, क्योंकि इसके संकेत और लक्षण अक्सर पोस्टपार्टम डिप्रेशन और स्ट्रेस के साथ कंफ्यूज हो सकते हैं, जो ज्यादातर बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं में होता है। जबकि ज्यादातर माओं में एक वर्ष के अंदर ही थायराइड ग्लैंड वापस नॉर्मल हो गया, वहीं कुछ महिलाओं में इसके कॉम्प्लिकेशन जीवन भर के लिए बने रह सकते हैं।

लगभग पाँच से सात प्रतिशत नई माओं में पोस्टपार्टम थायरॉयडिटिस होता है। चूंकि इम्यून सिस्टम इस कंडीशन के दौरान थायराइड पर हमला करते हैं, इसलिए यह पहले हाइपरथायरायडिज्म का कारण बनता है, जिसके बाद हाइपोथायरायडिज्म होता है। इससे ब्लड फ्लो में थायराइड हार्मोन की वृद्धि होती है, जिससे थायरोटोक्सीकोसिस होता है। इसके लक्षणों में स्ट्रेस, चिड़चिड़ा व्यवहार, गर्मी न सहन कर पाना, भूख में वृद्धि, नींद न आना, एंग्जायटी, दिल की धड़कन बढ़ना, शरीर कांपना आदि शामिल हैं। इस समय में हाइपरथायरायडिज्म समाप्त हो जाता है, जो थायराइड हार्मोन लेवल में कमी के कारण होता है। इसके बाद, हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। इसमें थकान, शुष्क त्वचा, मूड प्रॉब्लम, कम भूख लगना, ठंड को सहन न कर पाना आदि लक्षण शामिल हैं। पोस्टपार्टम थायरॉयडिटिस में बालों का झड़ना एक और कॉमन लक्षण है जो कई महिलाओं को इफेक्ट करता है।

चूंकि ये लक्षण पोस्टपार्टम डिप्रेशन के साथ मेल खाते हैं, जिन्हें बेबी ब्लूज भी कहा जाता है, यह कंडीशन अक्सर कन्फ्यूजन का शिकार हो जाती है। हाइपरथायरायडिज्म के पहले चरण के दौरान आमतौर ट्रीटमेंट की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि इसके लक्षण सहनीय और टेम्परेरी  होते हैं। यदि यह लक्षण असहनीय हो जाते हैं, तो आपका डॉक्टर आपको बीटा ब्लॉकर ड्रग्स देगा, जो एंग्जायटी को शांत करता है और हार्ट रेट को कम करता है। हाइपोथायरायडिज्म को लेवोथायरोक्सिन के साथ हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की आवश्यकता होती है, जैसा कि पहले भी बताया गया है।

क्या थायराइड की दवा आपके मिल्क सप्लाई को प्रभावित कर सकती है?

कोई थायराइड मेडिकेशन, चाहे सिंथेटिक हार्मोन हों या एंटी थायराइड ड्रग हो, मिल्क सप्लाई को इफेक्ट नहीं करती है। हालांकि, दवा न लेना निश्चित रूप से इस पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म दोनों मिल्क रिलीज को प्रभावित कर सकते हैं। इन दोनों कंडीशन में, लैक्टेशन के फीडबैक अवरोधक के रूप में एफआईएल जैसे कुछ हार्मोनों का प्रवाह होता है।

जिसकी वजह से लैक्टेशन में कमी आती है, इस प्रकार आपकी मिल्क सप्लाई भी पूरी तरह से कम हो जाती है या रुक जाती है। आप अपने ब्रेस्ट का धीरे धीरे नीचे से ऊपर की ओर मसाज करके इस सिंपल ट्रीटमेंट तकनीक को अपना सकती हैं, जिससे आपके ब्रेस्ट में मिल्क प्रोडक्शन होना शुरू हो जाता है।

क्या थायराइड मेडिसिन दूध के जरिए बच्चे को प्रभावित कर सकती है?

हाइपोथायरायडिज्म मेडिसिन, लेवोथायरोक्सिन, लेना पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि यह ब्रेस्टमिल्क में न के बराबर पाया जाता है। हालांकि, हाइपरथायराइड ड्रग जैसे प्रोपीलियोथोरसिल और कार्बिमाजोल के बाद बच्चे के थायराइड फंक्शन की निगरानी की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह नवजात शिशुओं में नियोनेटल  हाइपोथायरायडिज्म का कारण बन सकता है। अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराते समय रेडियोएक्टिव आयोडीन ट्रीटमेंट कराने की सलाह आपको नहीं दी जाती है।

न्यूबॉर्न बच्चों में जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म कितना आम है?

1. जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म

ज्यादातर मामलों में, कॉन्जेनिटल हाइपोथायरायडिज्म एक अविकसित थायराइड के कारण होता है। यह कंडीशन बहुत ही रेयर है, और एक प्रतिशत से भी कम शिशुओं में होती है। जिसमें से कुछ कारण इस प्रकार  शामिल हैं:

  • आयोडीन की कमी वाली मैटरनल डाइट तब होती है जब माँ के भोजन में पर्याप्त आयोडीन नहीं होता है, जो कि फीटस के थायराइड ग्लैंड के लिए थायराइड हार्मोन का उत्पादन करने के लिए आवश्यक होते हैं। यह दुनिया के उन क्षेत्रों में ज्यादा कॉमन है जहाँ उनके आहार में आयोडीन की कमी होती है, जैसे, हिमाचल प्रदेश में गढ़वाल हिल्स। हाइपोथायरायडिज्म के साथ पैदा हुए शिशुओं को आमतौर पर इस कंडीशन को ठीक करने के लिए ट्रीटमेंट दिया जाता है, लेकिन यह अक्सर अपने आप ही ठीक हो जाती है।
  • कभी-कभी मैटरनल थायराइड ड्रग के कारण टेम्परेरी कॉन्जेनिटल हाइपोथायरायडिज्म हो सकती हैं, लेकिन यह बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद खुद ही ठीक हो जाता है।
  • रेयर केस में यह जेनेटिक कारणों से भी हो सकता है, कुछ जींस में जेनेटिक डिफेक्ट के कारण जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म हो सकता है। यह थायराइड हार्मोन के सिंथेसिस में खराबी पैदा करता है।

जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म के लक्षणों में सुजा हुआ चेहरा, जीभ में सूजन, सुस्त होना, कब्ज, बाल और त्वचा का शुष्क होना, पीलिया, थकान, खाना न खाना आदि शामिल हैं।

2. जन्मजात हाइपरथायरायडिज्म

नवजात शिशुओं में यह बीमारी बहुत कॉमन नहीं है। यह मैटरनल ग्रेव्स डिजीज के कारण हो सकता है, जिसमें थायराइड को बढ़ाने वाले एंटीबॉडी प्लेसेंटा में प्रवेश करते हैं और बच्चे के थायराइड ग्लैंड के विकास को प्रभावित करते हैं। अन्य मामलों में, यह कंडीशन टेम्परेरी हो सकती है और ट्रांसिएंट जेस्टेशनल हाइपरथायरायडिज्म के रूप में जानी जाती है। लगभग पाँच प्रतिशत शिशुओं में यह कंडीशन पाई जाती है।

हालांकि ज्यादातर माएं प्रेगनेंसी के बाद होने वाली थायरॉइड कंडीशन से रिकवर हो जाती हैं, लगभग तीस प्रतिशत महिलाएं परमानेंट रूप से थायराइड की प्रॉब्लम का अनुभव करती हैं। इसका मतलब है कि लंबे समय तक आपको इसके लिए मेडिकेशन पर रहना पड़ सकता है। यदि आप पोस्टपार्टम थायराइडिटिस से रिकवर हो चुकी हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप हर दो साल में कम से कम एक बार टेस्टिंग कराएं। इस समय के दौरान एक सपोर्ट सिस्टम होना महत्वपूर्ण है, खासकर जब से पोस्टपार्टम थायराइड डिजीज के साथ आपको और भी कई प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा हो। ध्यान रहे कि आपके घर परिवार के लोगों और आपके साथ को इस कंडीशन के बारे में पता होना चाहिए, ताकि आपको ज्यादा बेहतर रूप से मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के बाद वैरिकोज वेन्स होना
डिलीवरी के बाद प्री-एक्लेमप्सिया होना
थायराइड का स्तनपान पर प्रभाव

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

3 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

3 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

3 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago