In this Article
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने आहार में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस समय उनका शरीर कमजोर होता है और कुछ खाद्य पदार्थ हानिकारक प्रभाव भी डाल सकते हैं। बादाम में आवश्यक फैट, पोषण और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है जो गर्भावस्था की हर तिमाही में शिशु के स्वस्थ विकास के लिए जरूरी है। यदि गर्भावधि के नियमित आहार में इसकी सही मात्रा शामिल की जाए तो निश्चित रूप से आपकी गर्भावस्था स्वस्थ होगी।
गर्भावस्था के दौरान बादाम खाने से संबंधित निम्नलिखित जानकारी दी गई है, आइए जानते हैं;
गर्भावस्था के दौरान संयमित मात्रा में बादाम खाना सुरक्षित है। पोषण से भरपूर बादाम के फायदे निम्नलिखित हैं, आइए जानते हैं;
कच्चे बादाम को ऐसे ही स्नैक्स के रूप में या आहार के साथ संयमित मात्रा में खाया जा सकता है। इसका पोषण चार्ट निम्नलिखित है, आइए जानें;
बादाम का पोषण मूल्य (प्रति ग्राम)
(स्रोत: नेशनल नुट्रिएंट डेटाबेस)
ऊपर दी हुई सूची में आप यह देख सकती हैं कि एक छोटे से बादाम में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
आमतौर पर ज्यादातर महिलाएं अपने शरीर के उच्च तापमान और फैट की मात्रा के कारण गर्भावस्था के दौरान बादाम खाना छोड़ देती हैं।
सच तो यह है कि गर्भावस्था के दौरान बादाम का सेवन करना पूरी तरह से सुरक्षित है। अफवाहों और मिथकों के अनुसार गर्भावस्था के दौरान बादाम खाने से गर्भस्थ शिशु को बादाम से एलर्जी हो सकती है जो सत्य नहीं है। यदि आपको सामान्य रूप से बादाम या नट्स से एलर्जी है, तो उन्हें अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। लेकिन अगर गर्भावस्था से पहले आपको बादाम से एलर्जी नहीं थी तो गर्भावस्था के दौरान भी आपको इससे एलर्जी न होने की संभावना रहेगी ।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि कुछ रिपोर्ट के अनुसार कच्चे बादाम का अधिक सेवन करने से समय से पूर्व प्रसव हो सकता है। इसलिए इसे संयमित मात्रा में खाना अनिवार्य है।
बादाम का सेवन करने का एक सुरक्षित और स्वस्थ तरीका यह है कि इसे पानी में भिगोकर खाने से पहले उसके छिलके को छील लें। इसके छिलके में मौजूद टैनिन बादाम में पोषक तत्वों को अंदर दबाकर रखता है। इसके छिलके को छीलने से बादाम में मौजूद पोषक तत्व मुक्त हो जाते हैं और इसे भिगोकर खाने से यह पाचन में भी मदद करता है।
विज्ञान के अनुसार गर्भावस्था के दौरान बादाम खाना सुरक्षित है। बादाम से जुड़े स्वास्थ्य लाभ निम्नलिखित दिए हुए हैं, आइए जानते हैं;
28 ग्राम बादाम में लगभग 23 बादाम होते हैं। प्रतिदिन 28 ग्राम बादाम खाने से यह बिना किसी हानि के सर्वोत्तम लाभ प्रदान करता है।
28 ग्राम बादाम में 164 कैलोरी, 14.36 ग्राम फैट (73%), 5.6 ग्राम कार्ब्स (14%) और 6.03 ग्राम प्रोटीन (13%) होता है।
बादाम को किशमिश और खजूर के साथ मिलाकर खाने से पित्त संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसमें एसिडिटी व सीने में जलन शामिल हैं।
यदि आप नियमित रूप से कब और कितने बादाम खाएं इसका शेड्यूल बनाना चाहती हैं तो आपके लिए 10 बादाम सुबह और 10 बादाम शाम को खाना उचित होगा। हर व्यक्ति अलग होता है, तो डॉक्टर की सलाह के साथ उस हिसाब से योजना बनाएं जो आपके शरीर के लिए बेहतर हो।
निष्कर्ष
बादाम के कई फायदों को ध्यान में रखते हुए जिन गर्भवती महिलाओं को इससे एलर्जी नहीं है, उन्हें निश्चित रूप से अपने आहार में बादाम को शामिल करना चाहिए। लेकिन इसे संयमित रूप से खाना सुनिश्चित करें क्योंकि बहुत अधिक सेवन करने से इसके परिणाम हानिकारक हो सकते हैं। रातभर के लिए इसे पानी में भिगोकर रखें, सूखे हुए बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। बादाम का सेवन संयमित रूप से करें और स्वस्थ गर्भावस्था का आनंद लें।
यह भी पढ़ें:
गर्भावस्था के दौरान अंडे का सेवन करना
गर्भावस्था के दौरान तिल का सेवन
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…
भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…
शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…
शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…
ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…