गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था में ब्लैकबेरी (काली अंची) का सेवन करना चाहिए?

एक गर्भवती महिला के लिए फल और सब्जियां पोषण का एक बेहतरीन स्रोत होते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान जहाँ कुछ फल होने वाली माँ के लिए बहुत फायदेमेंद होते हैं वहीं कुछ फलों का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप अपनी प्रेगनेंसी डाइट में ब्लैकबेरी यानी काली अंची फल शामिल करना चाहती हैं, लेकिन इस सोच में हैं कि क्या आपको प्रेगनेंसी के दौरान ब्लैकबेरी का सेवन करना चाहिए या नहीं, तो फिर जवाब पाने के लिए यह लेख जरूर पढ़ें। इस लेख में, सभी पहलुओं के बारे में चर्चा की गई है जो आपको गर्भावस्था के दौरान ब्लैकबेरी का सेवन करने के लिए पता होनी चाहिए।

क्या गर्भवती महिलाएं ब्लैकबेरी का सेवन कर सकती हैं?

अगर आपके मन में यह सवाल है कि क्या गर्भावस्था के दौरान आपके लिए ब्लैकबेरी का सेवन करना अच्छा रहेगा, तो इसका जवाब है हाँ, आप सुरक्षित रूप से ब्लैकबेरी का सेवन कर सकती हैं और इसे अपनी प्रेगनेंसी डाइट में शामिल कर सकती हैं, क्योंकि ये गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित भोजन की श्रेणी में आती है। हालांकि, खयाल रहे कि आप इस पर लगी गंदगी, पेस्टिसाइड, बैक्टीरिया आदि हटाने के लिए पहले इसे अच्छी तरह से साफ कर लें उसके बाद ही इसका सेवन करें। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान इससे फूड पॉइजनिंग होने का खतरा होता है। एक और महत्वपूर्ण बात याद रखें कि हमेशा फ्रेश ब्लैकबेरी का ही सेवन करें, क्योंकि बासी ब्लैकबेरी का सेवन करने से पेट में ऐंठन और फूड पॉइजनिंग होने का खतरा होता है।

ADVERTISEMENTS

ब्लैकबेरी की न्यूट्रिशनल वैल्यू

काली अंची में पाई जाने वाली न्यूट्रिशनल वैल्यू आपको नीचे बताई गई हैं, जो 100 ग्राम काली अंची में पाए जाने वाले पोषक तत्व के अनुसार हैं:

नूट्रीयंट मात्रा (100 ग्राम)
कार्बोहाइड्रेट 10.2 ग्राम
डाइटरी फाइबर 5.3 ग्राम
शुगर 4.9 ग्राम
प्रोटीन 1.4 ग्राम
टोटल फैट 0.5 ग्राम
विटामिन सी 21 मिलीग्राम
आयरन 0.6 मिलीग्राम
कैल्शियम 29 मिलीग्राम

 

गर्भावस्था के दौरान ब्लैकबेरी खाने के फायदे

ब्लैकबेरी वास्तव में बेरीज नहीं होती हैं, उन्हें संपूर्ण फल कहा जाता है। इन छोटी छोटी बेरीज में ड्रूपेले के छोटे छोटे सेक्शन होते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लैकबेरी का सेवन करने के बहुत सारे फायदे हैं, जिनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं:

ADVERTISEMENTS

1. पाचन में सुधार करती है

गर्भावस्था के दौरान आपका डाइजेशन बहुत प्रभावित होता है जिससे आपका पाचन तंत्र धीरे काम करने लगता है। ब्लैकबेरी में हाई फाइबर कंटेंट मौजूद होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं।

2. आपके बच्चे की हड्डियों के लिए बहुत अच्छी है

ब्लैकबेरी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो बच्चे की हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है और इस प्रकार आप ब्लैकबेरी को अपनी प्रेगनेंसी डाइट में शामिल कर सकती हैं, जो आपके बच्चे की हड्डियों के स्वस्थ्य रूप से निर्माण करने में मदद करती है।

ADVERTISEMENTS

3. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है

ब्लैकबेरी का सेवन न केवल माँ के हृदय के लिए बेहतरीन कार्य करता है बल्कि यह बच्चे की हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यदि गर्भवती महिला को कांजेनिटल हार्ट प्रॉब्लम है, तो ब्लैकबेरी का सेवन करने से बच्चे को यह बीमारी होने का खतरा कम हो सकता है।

4. आँखों के लिए अच्छी है

ब्लैकबेरी का नियमित सेवन न केवल आपकी आँखों की रोशनी में सुधार करने के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपके बच्चे की आँखों के लिए भी बेहतरीन है।

ADVERTISEMENTS

5. बच्चों में बर्थ डिफेक्ट को रोकने में मदद करती है

फोलेट की अच्छी मात्रा मौजूद होने की वजह से, ब्लैकबेरी कई प्रकार के बर्थ डिफेक्ट को दूर रखने में बहुत मददगार साबित होती है। साथ ही, यह गर्भवती महिलाओं में मिसकैरज की संभावना को भी कम करती है।

6. बहुत ज्यादा होने वाली ब्लीडिंग को रोकने में मदद करती है

ब्लैकबेरी में विटामिन के भी मौजूद होता है, जो गर्भावस्था के दौरान हैवी ब्लीडिंग को होने से रोकने में मदद करता है, क्योंकि इसमें ब्लड क्लॉटिंग प्रॉपर्टी होती है।

ADVERTISEMENTS

7. ब्लड वेसल्स फंक्शनिंग में सहायक है

ब्लैकबेरी का रोजाना सेवन करना आपके लिए बेहद प्रभावी हो सकता है, यह ब्लड वेसल्स की फंक्शनिंग में सुधार करती है, साथ ही माँ और बच्चे दोनों के शरीर में सही तरह से ब्लड फ्लो की प्रक्रिया को जारी रखती है।

8. कैंसर का मुकाबला करने में मदद करती है

ब्लैकबेरी में मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट कैंसर सेल्स से लड़ने में प्रभावी रूप से कार्य करते हैं और आपके बच्चे को खतरनाक बीमारी से प्रोटेक्ट करते हैं।

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भावस्था के दौरान ब्लैकबेरी का सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है?

जिस तरह बाकी सभी चीजों के कुछ फायदे और नुकसान होते हैं ठीक उसी प्रकार प्रेगनेंसी के दौरान ब्लैकबेरी का सेवन करने भी कुछ फायदे तो कुछ नुकसान हो सकते हैं। यहाँ आपको गर्भावस्था के दौरान ब्लैकबेरी का सेवन करने से जुड़े कुछ नुकसान बताए गए, जो इस प्रकार हैं:

  • इससे गर्भवती महिला को एलर्जी हो सकती है।
  • अगर इसका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाता है, तो इससे आपको डायरिया की समस्या हो सकती है।

हालांकि गर्भावस्था के दौरान ब्लैकबेरी का सेवन सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अगर आप पैंक्रियाटाइटिस, डिस्केनेसिया से पीड़ित हैं या फिर आप ऑक्सैलिक-इनटोलरेंट हैं, तो गर्भावस्था के दौरान आपको ब्लैकबेरी का सेवन करने से बचना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

ब्लैकबेरी की हेल्दी रेसिपी

ब्लैकबेरी को फ्रेश, ड्राई, फ्रोजेन, डेसर्ट में, पुडिंग, सलाद व अन्य कई रूपों में सेवन किया जा सकता है। यहाँ आपको कुछ हेल्दी  ब्लैकबेरी रेसिपी बताई गई हैं, जिन्हें आप गर्भावस्था के दौरान आजमा सकती हैं:

  • सुखी ब्लैकबेरी पत्तियों के दो बड़े चम्मच और आधा लीटर गुनगुने पानी में डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज को दूर करने के लिए आप इसे दिन में तीन बार आधा गिलास पी सकती हैं।
  • गैस्ट्राइटिस को दूर करने के लिए, भोजन से आधे घंटे पहले 50 ग्राम ब्लैकबेरी का सेवन करें।
  • 15 मिनट के लिए एक कप गुनगुने पानी में सूखे ब्लैकबेरी के दो चम्मच डालें। स्टोमाटाइटिस, गले में दर्द और सांस संबंधी बीमारी जैसे लक्षणों को दूर करने के लिए दिन में तीन बार इसका एक तिहाई हिस्सा ले सकती हैं।

ब्लैकबेरी को अपनी प्रेगनेंसी डाइट में रोज शामिल करके इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि, आपको यह सलाह दी जाती है कि ब्लैकबेरी को खाने में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें, ताकि आने वाले समय में आप या बच्चे को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान रोज हिप
प्रेगनेंसी के दौरान डूरियन फ्रूट का सेवन

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago