गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग: कारण, लक्षण और उपचार

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं ब्लीडिंग को लेकर चिंतित रहती हैं खासकर वे महिलाएं जो पहली बार माँ बनने जा रही हैं। उन्हें यह समझ नहीं आता कि ब्लीडिंग प्रेगनेंसी का एक लक्षण है, लेबर का संकेत है या प्रेगनेंसी से जुड़े किसी कॉम्प्लिकेशन की ओर इशारा। प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में में ब्लीडिंग होना इस बात का संकेत होता है कि आपका शरीर खुद को लेबर के लिए तैयार कर रहा होता है।

प्रेगनेंसी के दौरान ब्लीडिंग या ब्लडी शो क्या है?

ब्लीडिंग या ब्लडी शो एक वजाइनल डिस्चार्ज है जो प्रेगनेंसी के अंत में दिखाई देता है, यह एक प्रकार का संकेत होता है यह बताने के लिए कि अब म्यूकस प्लग ढीला हो रहा है। प्रेगनेंसी के दौरान, सर्विक्स एक थिक म्यूकस प्लग से ढका होता है जो बच्चे को प्रोटेक्ट करने का काम करता है और यह किसी भी बैक्टीरिया या इन्फेक्शन सोर्सेज के प्रति एक सर्वाइकल बैरियर के रूप में कार्य करता है। जैसे जैसे डिलीवरी का समय करीब आने लगता है सर्विक्स बच्चे के जन्म के लिए धीरे-धीरे खुलना शुरू हो जाता है और जब सर्विक्स खुल जाता है तो म्यूकस प्लग रिलीज होने लगता है। इस प्रकार आपकी सर्विक्स में मौजूद ब्लड वेसल्स फट जाते हैं जिससे म्यूकस के साथ ब्लड भी आने लगता, जिसे ब्लडी शो के नाम से जाना जाता है।

गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग का क्या कारण होता है?

जैसे ही फर्टिलाइज्ड एग यूटरस में इम्प्लांटेड हो जाते है, वैसे ही म्यूकस प्लग सर्विक्स में बनने लगता है और सर्विक्स के मुँह को ब्लाक कर देता है। म्यूकस में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो बढ़ते हुए बच्चे को किसी भी इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। जब शरीर लेबर के लिए तैयार होने लगता है, तो सर्विक्स फैलने लगता है और म्यूकस प्लग ढीला पड़ने लगता है। जब म्यूकस प्लग योनि के जरिए बाहर आने लगता है तो आपको इसके साथ ब्लड भी नजर आ सकता है और यह ब्लड,सर्विक्स में ब्लड वेसल्स के फटने के कारण से म्यूकस के साथ रिलीज होने लगता है जिसकी वजह से ब्लीडिंग जैसे दिखाई देता है।

गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग होने के लक्षण क्या हैं?

गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग के कुछ स्पष्ट लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

1. क्रैम्प्स

क्रैम्प महसूस होना ब्लीडिंग का सबसे कॉमन लक्षण है। हालांकि, ब्लीडिंग का अनुभव करने से पहले ही  आपको क्रैम्प का अनुभव हो सकता है।

2. हल्का संकुचन

संकुचन आमतौर पर लेबर की शुरुआत का संकेत देते हैं, लेकिन ब्लीडिंग से संकुचन भी हो सकता है। कुछ गर्भवती महिलाओं को सर्विक्स के फैलाव के दौरान संकुचन महसूस हो सकता है, जिसका मतलब है कि ब्लीडिंग आपको हो सकती है।

3. लाल म्यूकस

आप योनि से निकलने वाले म्यूकस के जरिए ब्लीडिंग को देख सकती हैं। आप एक चिपचिपा, गाढ़ा डिस्चार्ज देख सकती हैं, जो या तो डार्क ब्राउन या फिर डार्क रेड कलर का हो सकता है।

ब्लीडिंग से म्यूकस प्लग कैसे अलग होता है?

ब्लीडिंग म्यूकस प्लग से बहुत अलग नहीं है। देखा जाए तो यह काफी करीब से जुड़े हैं, हालांकि यह दोनों चीजें अलग-अलग हैं। लेकिन ब्लीडिंग और म्यूकस प्लग दोनों ही अर्ली लेबर के संकेत होते हैं।

जैसे ही आपका शरीर लेबर के लिए खुद तैयार हो जाता है, यह एक हार्मोन रिलीज करता है जिससे सर्विक्स फैलने लगता है। सर्विक्स के फैलने से म्यूकस प्लग ढीला हो जाता है और योनि से बाहर आने लगता है। म्यूकस प्लग जेली की तरह होता है और इसके साथ आमतौर पर खून भी होता है। ब्लड टिंग्ड म्यूकस लाइट पिंक, ब्राइट रेड या डार्क ब्राउन कलर का हो सकता है जिसे ब्लडी शो कहते हैं।

क्या किसी भी प्रकार की ब्लीडिंग ब्लडी शो का संकेत होती है?

हर तरह का ब्लीडिंग, ब्लडी शो का संकेत नहीं होती है। डॉक्टर द्वारा इंटरनल जाँच करने के मामले में आपको बाद में ब्लीडिंग हो सकती है, क्योंकि सर्विक्स से ब्लड आसानी से बाहर आ सकता है। इसके अलावा संभोग के बाद भी आप ब्लीडिंग का अनुभव कर सकती है।

क्या ब्लीडिंग लेबर का संकेत होती है?

हाँ, ब्लीडिंग के साथ म्यूकस प्लग का रिलीज होना अर्ली लेबर के संकेत हो सकता है। लेकिन यह अलग-अलग महिलाओं को अलग-अलग तरह से अनुभव हो सकता है। कुछ गर्भवती महिलाओं को लेबर शुरू होने से कुछ दिन पहले ब्लीडिंग का अनुभव हो सकता है, जबकि कुछ महिलाओं को तब तक ब्लीडिंग नहीं होती है, जब तक लेबर शुरू नहीं हो जाता है। कुछ मामलों में, गर्भवती महिलाओं को बिलकुल ब्लीडिंग नहीं होती है और उन्हें सीधा लेबर शुरू हो जाता है। जो महिलाएं पहली बार गर्भवती हुई होती हैं, उनमें अन्य महिलाओं की तुलना में लेबर से पहले ब्लीडिंग होने की संभावना अधिक होती है, जो पहले भी बच्चे को जन्म दे चुकी हैं।

लेबर शुरू होने से कितने पहले ब्लीडिंग होना शुरू होती है?

हर महिला का अनुभव अलग हो सकता है क्योंकि इसका कोई सीक्वेंस या निश्चित समय नहीं होता है। यह लेबर शुरू होने से पहले कुछ मिनट पहले या कुछ दिनों पहले शुरू हो सकता है। कुछ महिलएं पहले ही एक्टिव लेबर में होती हैं जब उन्हें ब्लीडिंग शुरू होती है। कुल मिलाकर, आपके पास इतना समय होता है कि आपको जल्दबाजी में हॉस्पिटल न जाना पड़े।

ब्लीडिंग कितने समय तक चलती है?

ब्लीडिंग आमतौर पर बहुत लंबे समय तक नहीं चलती है, लेकिन इसका अनुभव हर महिला को अलग-अलग तरह से होता है। कुछ महिलाओं को कम मात्रा में ब्लीडिंग का अनुभव हो सकता है जो कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, जबकि कुछ को एक ही बार में ज्यादा ब्लीडिंग का अनुभव हो सकता है। साथ ही, कुछ गर्भवती महिलाओं को बिलकुल भी ब्लीडिंग नहीं होती है और उन्हें सीधे एक्टिव लेबर ही होता है।

अगर आपको ब्लीडिंग हो रही है तो क्या संभोग करना सुरक्षित है?

यदि आपको ब्लीडिंग होती है, तो इस बात की संभावना हो सकती है कि आपको संभोग करने की इच्छा ही न हो। अगर इसके बावजूद भी आपको संभोग करने में रूचि होती है तो बेहतर होगा कि आप पहले अपने डॉक्टर से इस विषय को लेकर बात कर लें। डॉक्टर आपके सर्विक्स की जाँच कर सकते हैं कि क्या फैलना शुरू हुआ है या नहीं। यदि आपका सर्विक्स फैलना शुरू हो गया है, तो डॉक्टर आपको संभोग करने का सुझाव नहीं देंगे क्योंकि संभोग करने से वाटर बैग फट सकता है और आपके इन्फेक्शन के चांसेस बढ़ सकते हैं।

डॉक्टर से कब परामर्श करें

नीचे बताई गई कंडीशन का अनुभव करते ही आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए:

  • यदि आपको हैवी ब्लीडिंग का अनुभव होता है।
  • यदि आप गर्भावस्था के 37 सप्ताह से पहले ही किसी भी ब्लीडिंग का अनुभव करती हैं।
  • यदि योनि स्राव आपको अचानक ब्राइट रेड में नजर आने लगे।
  • आपको क्रैम्प या पेट में तेज दर्द का अनुभव होता है।
  • आपको लगता है कि वाटर बैग फट गया है।
  • यदि आप ब्लीडिंग के 48 घंटों के बाद भी संकुचन का अनुभव नहीं करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्लीडिंग से संबंधित सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न आपको नीचे दिए गए हैं:

अगर मैं ब्लीडिंग का अनुभव करती हूँ तो मुझे क्या करना चाहिए?

यदि आप एक ब्लीडिंग का अनुभव करती हैं, तो आपको अपनी ब्लीडिंग पर नजर रखनी चाहिए जैसे, डिस्चार्ज का कलर कैसा है और आपको संकुचन हो रहा है तो कितना तेज हो रहा है, कितने समय के लिए हो रहा है। इन सभी चीजों से पता चलेगा कि आप लेबर में जा रही हैं या नहीं। यदि आप अभी भी अपनी गर्भावस्था के पहले या दूसरे तिमाही में हैं और आपको हेवी डिस्चार्ज हो रहा है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाना चाहिए, क्योंकि यह किसी सीरियस इशू के कारण भी सकता है। यदि आप 39 सप्ताह की गर्भवती हैं और आपको ब्लीडिंग हो रही है, लेकिन सा संकुचन नहीं महसूस हो रहा है, तो कोशिश करें कि बहुत ज्यादा काम न करें। यह संकुचन शुरू होने से बहुत पहले नहीं स्टार्ट नहीं होता है।

गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग इस बात का संकेत हो सकता है कि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बच्चे को जन्म देने के कुछ समय बाद तक आपको ब्लीडिंग का अनुभव हो सकता है। इसलिए, शांत रहने की कोशिश करें और चीजों को प्राकृतिक रूप से आगे बढ़ने दें।

स्रोत और संदर्भ:
स्रोत १
स्रोत २
स्रोत ३

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी और मतली

समर नक़वी

Recent Posts

पुलकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Pulkit Name Meaning in Hindi

जब भी कोई माता-पिता अपने बच्चे का नाम रखते हैं, तो वो सिर्फ एक नाम…

3 weeks ago

हिना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Heena Name Meaning in Hindi

हर धर्म के अपने रीति-रिवाज होते हैं। हिन्दू हों या मुस्लिम, नाम रखने का तरीका…

3 weeks ago

इवान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ivaan Name Meaning in Hindi

जब घर में बच्चे की किलकारी गूंजती है, तो हर तरफ खुशियों का माहौल बन…

3 weeks ago

आरज़ू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Aarzoo Name Meaning in Hindi

हमारे देश में कई धर्म हैं और हर धर्म के लोग अपने-अपने तरीके से बच्चों…

3 weeks ago

मन्नत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Mannat Name Meaning in Hindi

माता-पिता बच्चे के जन्म से पहले ही उसके लिए कई सपने देखने लगते हैं, जिनमें…

3 weeks ago

जितेंदर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Jitender Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा जिंदगी में खूब तरक्की करे और ऐसा नाम…

4 weeks ago