गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान इवनिंग प्रिमरोज़ ऑयल का उपयोग करना सही है?

इवनिंग प्रिमरोज़ ऑयल का उपयोग लंबे समय से तनाव, हॉट फ्लैशेज, पीएमएस दर्द और महिलाओं में सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए किया जाता रहा है। यह भी माना जाता है कि इवनिंग प्रिमरोज़ ऑयल लेबर को प्रेरित करने में मदद करता है। यदि आप गर्भवती हैं और आपकी ड्यू डेट निकल चुकी है, तो आप लेबर प्रेरित करने के लिए सब कुछ करने की कोशिश करना चाहती होंगी, जी हाँ, इवनिंग प्रिमरोज़ तेल जैसे हर्बल उपचार भी। लेकिन क्या गर्भावस्था के दौरान इसका इस्तेमाल करना वास्तव में सुरक्षित है? आइए जानते हैं!

इवनिंग प्रिमरोज़ तेल क्या होता है?

इवनिंग प्रिमरोज़ प्लांट नामक एक पौधे के अर्क से बना हर्बल तेल, इवनिंग प्रिमरोज़ ऑयल को इसके कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है जैसे कि स्किन डिसऑर्डर्स का इलाज करना और पीरियड से पहले के कई लक्षणों से राहत प्रदान करना। हर्बल सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला यह तेल, आमतौर पर कैप्सूल के रूप में लिया जाता है। कुछ महिलाएं लेबर को प्रेरित करने के लिए इसे अपनी योनि में डालने के लिए भी उपयोग करती हैं, लेकिन यह सुरक्षित नहीं है। यहाँ तक ​​कि कैप्सूल तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक कि डॉक्टर इसके लिए हाँ न कह दे।

गर्भावस्था के दौरान इवनिंग प्रिमरोज़ तेल लेना कितना सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान इवनिंग प्रिमरोज़ तेल का सही इस्तेमाल इस बात पर निर्भर करता है कि महिला को गर्भवती हुए कितना समय हो गया है। यह आमतौर पर पहली तिमाही के दौरान उपयोग करने के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जब तक विशेष रूप से गायनेकोलॉजिस्ट ने इसे रेकमेंड न किया हो तब तक इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। यह तीसरी तिमाही में कम फायदेमंद हो जाता है और इसलिए इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।

गर्भवती महिला इवनिंग प्रिमरोज़ तेल का उपयोग कब कर सकती है?

गर्भावस्था के दौरान इवनिंग प्रिमरोज़ तेल का उपयोग शुरू करने का कोई सटीक समय नहीं है; लेकिन अगर कोई महिला गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग करना चाहती है, तो वह इसे अपने पहली और दूसरी तिमाही में इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, इसका उपयोग केवल डॉक्टर से परामर्श करने के बाद किया जाना चाहिए, और उनकी बेहतर देखरेख में।

गर्भवती होने पर इवनिंग प्रिमरोज़ तेल का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

गर्भावस्था के दौरान इवनिंग प्रिमरोज़ तेल का उपयोग करने के कई तरीके हैं। इवनिंग प्रिमरोज़ ऑयल का उपयोग निम्न तरीकों से किया जा सकता है –

  • इवनिंग प्रिमरोज़ तेल का उपयोग ओरली किया जा सकता है; यह सर्विक्स को नरम और पतला करने के लिए गर्भावस्था के अंतिम चार हफ्तों में मौखिक रूप से लिया जा सकता है, लेकिन केवल अगर डॉक्टर ने रेकमेंड किया हो तो।
  • इसका इस्तेमाल लेबर को प्रेरित करने के लिए योनि से किया जा सकता है। कई महिलाएं अपनी गर्भावस्था के 38वें और 40वें सप्ताह के बीच लेबर इंड्यूस करने के लिए इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं।
  • गर्भावस्था की पहली तिमाही के दौरान मालिश और स्किन डिसऑर्डर के लिए इवनिंग प्रिमरोज़ तेल इस्तेमाल किया जा सकता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए इवनिंग प्रिमरोज़ तेल के क्या फायदे हैं?

आपकी गर्भावस्था के दौरान इवनिंग प्रिमरोज़ तेल का उपयोग करने के कई सारे फायदे होते हैं, उनमें से यहाँ कुछ दिए गए हैं:

  • सबसे महत्वपूर्ण फायदों में से एक यह है कि आप लेबर को स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से प्रेरित करने के लिए प्रिमरोज़ तेल का उपयोग कर सकती हैं।
  • प्रिमरोज़ तेल को एक्जिमा जैसी आम स्किन प्रॉब्लम्स के लिए एक बेहतरीन उपाय माना जाता है जो गर्भावस्था के दौरान आपकी कमजोर इम्युनिटी और हार्मोनल असंतुलन के कारण होते हैं।
  • इवनिंग प्रिमरोज़ तेल मालिश के माध्यम से मांसपेशियों में दर्द को कम करने का एक शानदार तरीका माना जाता है।
  • प्रिमरोज़ तेल वजाइनल डिलीवरी के दौरान योनि की टियरिंग (फटने) की संभावना को कम करने में मदद करने के लिए जाना जाता है।
  • प्रिमरोज़ तेल प्रीमैच्योर या लेट डिलीवरी के जोखिम को कम करता है।
  • यह प्रीक्लेम्पसिया के जोखिम को कम करता है।
  • पहली तिमाही के दौरान, स्तन के आसपास बेचैनी महसूस करना या स्तनों में दर्द का अनुभव करना आम बात है, इवनिंग प्रिमरोज़ ऑयल इससे बचने में सहायक होता है।

गर्भावस्था में इवनिंग प्रिमरोज़ तेल इस्तेमाल करने के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

किसी भी दूसरी चीज की तरह इसका इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में होना चाहिए। इवनिंग प्रिमरोज़ ऑयल का अधिक उपयोग करने से गर्भावस्था के दौरान महिला की सेहत पर बड़े साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यहाँ गर्भावस्था के दौरान इवनिंग प्रिमरोज़ तेल के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाली कुछ रिस्क दी गई हैं।

  • यद्यपि यह तेल लेबर को प्रेरित करने के लिए जाना जाता है, अगर गर्भावस्था के अंतिम सप्ताह में इसे ज्यादा मात्रा में लिया जाए, तो यह ‘अरेस्ट या डिसेंट’ नामक स्थिति पैदा कर सकता है। इसका मतलब है कि बच्चा योनि से नीचे उतरना बंद कर देता है और इस तरह डिलीवरी के लिए आपके बच्चे को वैक्यूम एक्सट्रैक्टर नामक उपकरण के माध्यम से बाहर निकालना पड़ता है।
  • इवनिंग प्रिमरोज़ तेल खून को पतला करने वाला तेल है, यह लेबर और डिलीवरी के दौरान कॉम्प्लीकेशन्स पैदा कर सकता है। इसलिए, अगर महिला का पहले सी-सेक्शन हो चुका है या होने वाला है तो इससे बचना चाहिए।
  • यदि ज्यादा उपयोग किया जाता है, तो इवनिंग प्रिमरोज़ तेल पेट में गंभीर ऐंठन पैदा कर सकता है।
  • इवनिंग प्रिमरोज़ तेल का उपयोग करने से सिरदर्द, मतली और डायरिया हो सकता है।
  • इस तेल की ज्यादा खुराक लेने पर ब्लोटिंग हो सकती है।
  • यह तेल पोस्टपार्टम हेमरेज या पीपीएच नामक स्थिति पैदा कर सकता है।

आप इवनिंग प्रिमरोज़ तेल कहाँ खरीद सकती हैं?

इवनिंग प्रिमरोज़ तेल फार्मसी, हेल्थ स्टोर, ऑर्गेनिक स्टोर, या ऑनलाइन मिल जाता है। आप कैप्सूल को खाकर या कैप्सूल को खोलकर अपनी त्वचा लगाकर मालिश कर सकती हैं क्योंकि तेल आसानी से त्वचा में अब्सॉर्ब हो जाता है। लेकिन किसी भी रूप में इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।

याद रखने योग्य बातें

इवनिंग प्रिमरोज़ ऑयल के बारे में याद रखने के लिए यहाँ कुछ पॉइंट्स दिए गए हैं।

  • इवनिंग प्रिमरोज़ तेल को सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इस तेल का उपयोग करने से पहले और बाद में अपने डॉक्टर से बात करें।
  • अरोमाथेरेपी के लिए प्रिमरोज़ तेल का उपयोग करने से बचें।
  • बिना डॉक्टर से पूछे छोटे बच्चों को प्रिमरोज़ ऑयल पिलाना असुरक्षित है।

यद्यपि इवनिंग प्रिमरोज़ ऑयल, अन्य तेलों की तरह, सीमित मात्रा में उपयोग करने पर बेहद फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके लिए भी, डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। यह तेल गर्भावस्था के दौरान और बाकी स्थितियों में भी सभी के लिए रेकमेंडेड नहीं है, क्योंकि यह सभी के लिए कारगर नहीं हो सकता। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें!

यह भी पढ़ें: 

लेबर पैन प्रेरित करने के लिए कैस्टर ऑयल

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

जुड़वां बच्चों के लिए मजेदार कोट्स l Quotes About Twins In Hindi

एक बच्चे का इस दुनिया में आना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे खुशी भरा…

12 hours ago

नवरात्रि 2025 के रंग

नवरात्रि हिंदुओं का एक बेहद पवित्र पर्व है। हमारे देश में नवरात्रि के दौरान हर…

1 day ago

पत्नी के लिए 17 रोमांटिक प्रेम पत्र l Romantic Love Letters For Wife In Hindi

हर शादीशुदा औरत के दिल में एक छोटी सी ख्वाहिश होती है कि उसका पति…

1 day ago

बच्चों के लिए 12 सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक कहानियां

30जैसे–जैसे बच्चे बड़े होते हैं, आपको उनमें एक अलग ही व्यक्तित्व दिखाई देगा। क्योंकि बच्चे…

1 day ago

250 आधुनिक और स्टाइलिश लड़कों के नाम अर्थ सहित

बच्चे का नाम रखना एक खास काम होता है। खासकर जब आप पहली बार माता-पिता…

3 days ago

आर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Aar Name Meaning in Hindi

अगर आप अपने बच्चे के लिए कोई नया, अलग और खास नाम ढूंढ़ रहे हैं,…

6 days ago