गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान जिनसेंग खाना सुरक्षित है?

जिनसेंग को सदियों से इसके हेल्थ बेनिफिट की वजह से इस्तेमाल किया जाता रहा है, यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है, स्ट्रेस को कम करता है, थकान को दूर करता है। अगर आप इसके हेल्थ बेनिफिट के बारे में जान जाएं तो आप हैरान हो जाएंगी और इसे प्रेगनेंसी के दौरान अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगी। लेकिन आप यह अच्छी तरह से जानती हैं कि आप गर्भावस्था के दौरान हर चीज को अपनी डाइट में शामिल नहीं कर सकती हैं, जब तक कि आपको यह न पता हो कि प्रेगनेंसी के दौरान जिनसेंग का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं। यहाँ आपको न केवल इस सवाल का जवाब मिलेगा बल्कि जिनसेंग से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त होंगी।

जिनसेंग क्या है?

जिनसेंग एक प्रकार की हर्ब है जो एशिया और अमेरिका दोनों में पाई जाती है। जिनसेंग का उपयोग इससे मिलने वाले फायदों के कारण किया जाता है, जैसे यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और मेंटल कंसंट्रेशन बढ़ाता है। अमेरिकन जिनसेंग का उपयोग टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए किया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और हार्ट डिजीज को रोकने के लिए भी जाना जाता है।

ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन में जिनसेंग की तासीर को गर्म माना जाता है। ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन के अनुसार गर्भवती महिलाओं गर्म तासीर वाली चीजों से खतरा होता है, क्योंकि यह फीटस को नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए जिनसेंग का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।

जिनसेंग का सेवन करने के फायदे क्या हैं और यह कितनी किस्में हैं

आमतौर पर, जिनसेंग की प्रसिद्ध किस्में हैं- एशियाई जिनसेंग और अमेरिकी जिनसेंग। एशियाई जिनसेंग (पैनेक्स जिनसेंग) चाइना और कोरिया में पाया जाता है और उनकी ट्रेडिशनल मेडिसिन का हिस्सा है। अमेरिकी जिनसेंग (पैनाक्स क्विनकोफिलियस) नॉर्थ अमेरिका में पाया जाता है, विशेष रूप से कनाडा में। इसकी ड्राई रूट और एक्सट्रेक्ट का उपयोग टेबलेट, कैप्सूल, क्रीम और चाय के रूप में किया जाता है।

जिनसेंग के कुछ लाभों में शामिल हैं:

  • इम्युनिटी बढ़ाता है
  • मेनोपॉज के लक्षणों में सुधार
  • एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की चोट को कम करता है
  • इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करता है
  • मेमोरी बढ़ाता है, मनोभ्रंश से बचाव करता है और मेंटल परफॉरमेंस में सुधार करता है
  • पाचन में सुधार करता है

गर्भावस्था में आपको किन कारणों से जिनसेंग का सेवन करने से बचना चाहिए

आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान जिनसेंग का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है, ऐसे क्यों कहा जाता है इसका कारण आपको यहाँ बताया गया है:

1. बर्थ डिफेक्ट का खतरा होता है

जिनसेंग में जिंसेनोसाइड आरबी 1 नामक एक एक्टिव केमिकल होता है, जो जानवरों के फीटस के विकास में डिफेक्ट पैदा करता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार इसे प्रेगनेंसी के दौरान इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह आपके और फीटस के लिए हानिकारक हो सकता।

2. ब्लीडिंग का खतरा होता

 कोरियन जिनसेंग में एंटीकौयगुलांट प्रॉपर्टीज होती है, जो गर्भावस्था के दौरान आपके लिए जोखिम पैदा करते हैं। यह ब्लड को नार्मली क्लॉटिंग होने से रोकता है डिलीवरी के दौरान या बाद में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

3. डायरिया हो सकता है

गर्भावस्था के दौरान जो महिलाएं  जिनसेंग टी का सेवन करती हैं उनमें इसके साइड इफेक्ट के रूप में डायरिया देखा गया है। इसे पीने के बाद आपको पानीदार मल त्याग होता है। इसकी वजह से आपको डिहाइड्रेशन होने का भी खता होता है, जो फीटस पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। यदि आप जिनसेंग टी का सेवन करने के बाद दस्त का अनुभव करती हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

4. नींद खराब होना

जिनसेंग गर्भवती महिलाओं में उनकी नींद को खराब कर सकता है। नींद आने में परेशानी होने के अलावा, रात में कई बार जागना जिनसेंग सप्लीमेंट या टी का सेवन करने के साइड इफेक्ट हो सकते हैं । ठीक से नींद नहीं आ पाने की वजह से आपका स्टैमिना कम हो सकता है और मूड स्विंग भी होने लगता है और साथ-साथ आपको बहुत थकान महसूस होती है।

5. मुँह का सूखना

जो गर्भवती महिलाएं जिनसेंग टी का सेवन करती है, वे अक्सर मुँह के सूखने की शिकायत करती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जिनसेंग में मौजूद एंजाइम सलाइवरी ग्लैंड के फंक्शन को प्रभावित करते हैं। गर्भवती महिलाएं एंग्जायटी, स्ट्रेस, और अन्य दवाओं की वजह से भी इसका अनुभव करती हैं। जिनसेंग का सेवन इसमें आपकी इस समस्या को और बढ़ा देता है।

6. ब्लड शुगर कम करता है

गर्भवती महिलाओं को डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा होता है और वो इससे अनजान होती हैं। जिनसेंग का सेवन करने से शुगर लेवल बिगड़ सकता है, जिससे चक्कर आना और दिल की धड़कन कम हो सकती है, ये माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है।

7. सिर दर्द हो सकता है

जिनसेंग का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं के उनके सिर और चेहरे व गर्दन की मांसपेशियों में दर्द का अनुभव हो सकता है। यह मॉर्निंग सिकनेस या मूड स्विंग्स की समस्या को भी बढ़ा सकता है।

8. हार्मोन को बाधित करता है

जिनसेंग हार्मोन को भी बाधित कर सकता है और गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल इम्बैलेंस  का कारण बन सकता है।

गर्भावस्था के दौरान जिनसेंग का सेवन करने कि आपको सलाह नहीं दी जाती है और इसके साइड इफेक्ट्स के कारण आपको इससे बचने का सुझाव दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:

क्या प्रेगनेंसी में अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए?

समर नक़वी

Recent Posts

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

4 days ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

4 days ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

4 days ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

4 days ago

गाय और शेर की कहानी | The Cow And The Lion Story In Hindi

ये कहानी लक्ष्मी नाम की गाय की है, जो की गलती से शेर की गुफा…

7 days ago

कौवा और कोयल की कहानी। The Crow And The Cuckoo Story In Hindi

कौवा और कोयल की इस कहानी में हमें ये बताया गया है कि कैसे कोयल…

7 days ago