गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान ग्लाइकोलिक एसिड – फायदे और साइड इफेक्ट्स

ADVERTISEMENTS

प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन प्रोडक्शन बढ़ने के कारण होने वाली माँ की स्किन टोन और पिगमेंटेशन में बहुत सारे चेंजेस होते हैं। हार्मोन के कारण आपकी स्किन ऑयली हो जाती है जिससे मुँहासे निकालने लगते हैं और साथ ही यह आँखों, नाक और गालों के आसपास की त्वचा डार्क होने लगती है। ग्लाइकोलिक एसिड डैमेज स्किन को ठीक करने के लिए एक एक्सफोलिएंट के रूप में कार्य करता है जिससे आपकी स्किन ग्लो करती है। ग्लाइकोलिक एसिड का रोजाना इस्तेमाल करने से यह आपकी प्रेगनेंसी के दौरान त्वचा संबंधी समस्या को दूर करने है।

ग्लाइकोलिक एसिड क्या है?

यह एक एक्टिव कंपाउंड के एक ग्रुप का हिस्सा है जिसे AHA’s (अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड) कहा जाता है, ग्लाइकोलिक एसिड गन्ने से प्राप्त किया जाता है। इसमें छोटे-छोटे मॉलिक्यूल का एक ग्रुप होता है जो त्वचा में गहराई तक जा कर इसे अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करता है और ब्लैकहेड्स, मुँहासे, त्वचा के फीकेपन और झुर्रियों का इलाज करने के लिए एक एक्सफोलिएट के रूप में कार्य करता है।

यह कैसे काम करता है?

एसिड में छोटे-छोटे एजेंट होते हैं जो सेल्स के बीच मौजूद ग्लू को खाते हैं। यह उस स्ट्रक्चर को ढीला करता है जिसे ग्लू ने डेड स्किन से एपिडर्मिस (त्वचा की सबसे ऊपरी परत होती है) को बांधे रखा होता है। यह टॉप लेयर के साथ रियेक्ट करते हुए सीबम और अन्य पदार्थों को जो सेल्स को बांधने का काम करते हैं उन्हें ब्रेकडाउन करता है। डेड स्किन के हटने से आपकी त्वचा जवां, चमकदार और स्मूथ हो जाती है। एसिड भी आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और इसे एक्सफोलिएट करने का काम करता है।

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भावस्था के दौरान ग्लाइकोलिक एसिड का उपयोग करना सुरक्षित है?

क्या मैं प्रेगनेंसी के दौरान ग्लाइकोलिक एसिड का उपयोग कर सकता हूँ? कई सारी गर्भवती महिलाएं जिन्हें स्किन प्रॉब्लम है वो यह सवाल करती हैं। प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान 10% कान्सन्ट्रेशन (गाढ़ेपन) के साथ ग्लाइकोलिक एसिड का प्रयोग लोशन या क्रीम के रूप में करना बिलकुल सुरक्षित है। एसिड का प्रभाव त्वचा की ऊपरी परत तक सीमित होता है और यह आपके ब्लड फ्लो में प्रवेश नहीं करता है। हालांकि, मेडिकल एक्सपर्ट इससे होने वाले कॉम्प्लिकेशन से सहमत होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान केमिकल पील ट्रीटमेंट के कारण उत्पन्न हो सकता है जिससे आपको इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन होने का खतरा रहता है। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान ग्लाइकोलिक एसिड पील सुरक्षित नहीं माना जाता है और न ही यह आपको रेकमेंड किया जाता है।

गर्भावस्था के दौरान ग्लाइकोलिक एसिड का प्रयोग करने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान ग्लाइकोलिक एसिड का उपयोग करने के फायदे कुछ इस प्रकार हैं:

ADVERTISEMENTS

1. पिगमेंटेशन को कम करता है

गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी के दौरान पिगमेंटेशन जैसी स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। ग्लाइकोलिक एसिड में पर्याप्त कान्सन्ट्रेशन के चलते, यह डर्मिस में प्रवेश करता है और दाग धब्बों और झुर्रियों के विकास को रोकता है।

2. स्किन एक्सफोलिएट करता है

एसिड के कारण डेड स्किन हट जाती है और यह ब्लॉक्ड छिद्रों को साफ करता है साथ की स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जिससे ब्लैकहेड्स कम होते हैं।

ADVERTISEMENTS

3. एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर

एसिड आपको त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और इसे एक्सफोलिएट कर के त्वचा पर ग्लोविंग इफेक्ट लाता है।

4. मुँहासे को दूर करता है

गर्भावस्था के दौरान मुँहासे के लिए ग्लाइकोलिक एसिड एक प्रभावी उपचार माना जाता है। डेड स्किन का सीबम और ब्लॉकेज सिस्टिक मुँहासों का कारण बनता है, जिसका ट्रीटमेंट ग्लाइकोलिक एसिड से किया जाता है।

ADVERTISEMENTS

5. प्रीमैच्योर एजिंग को रोकता है

अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड आपके सेल टर्नओवर को तेज करता है, जिससे वे मजबूत होते हैं और उनकी लोच में सुधार होता है। यह झुर्रियों और चेहरे पर की लकीरों को कम करता है जिससे आपकी त्वचा हेल्दी दिखती है और प्रीमैच्योर एजिंग जैसी समस्या दूर होती है।

गर्भावस्था के दौरान ग्लाइकोलिक एसिड का प्रयोग करने के साइड इफेक्ट्स

हाई कान्सन्ट्रेशन ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल करने से इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:

ADVERTISEMENTS

1. स्किन इर्रिटेशन

इससे आपको सनलाइट में जाते ही सेंसिटिविटी महसूस हो सकती है जैसे, जलन, दर्द, खुजली, त्वचा का लाल पड़ जाना और एसिड का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर निशान पड़ जाना आदि।

2. स्किन पिगमेंटेशन इशू

गर्भावस्था के दौरान ग्लाइकोलिक एसिड का अधिक उपयोग करने से आपकी त्वचा पर एब्नोर्मल पिगमेंटेशन हो सकती है। यह आपकी स्किन टोन क्वालिटी को खराब कर सकता है जिसकी वजह से आपकी त्वचा पर जगह जगह स्पॉट पड़ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको ग्लाइकोलिक एसिड का प्रयोग करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए

आपको हमेशा उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती जिसमें ग्लाइकोलिक एसिड केवल 10% कान्सन्ट्रेशन के साथ हो पर इससे ज्यादा नहीं। इसके अलावा आपको यह सुझाव दिया जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान आपको ग्लाइकोलिक एसिड का केमिकल पील ट्रीटमेंट नहीं कराना चाहिए, क्योंकि यह आपकी स्किन  टोन क्वालिटी को बहुत ज्यादा प्रभावित कर सकता है।

डॉक्टर से कब परामर्श करें?

वैसे तो ओवर-द-काउंटर प्रोडक्ट के रूप में ग्लाइकोलिक एसिड का उपयोग प्रेगनेंसी के दौरान करना सेफ होता है, जैसा कि आपको पहले भी बताया गया हैं, लेकिन इसके किसी भी साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए आपको अपने डर्मटॉलॉजिस्ट से परामर्श करना चाहिए। यदि आपकी स्किन सेंसेटिव है तो इसके साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए इसका उपयोग न करना ही आपके लिए बेहतर होगा।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान आपकी स्किन प्रॉब्लम को दूर करने के लिए ग्लाइकोलिक एसिड बहुत फायदेमंद होता है, हालांकि, बेहतर होगा यदि आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डर्मटॉलॉजिस्ट से पूछ लें। गर्भावस्था के दौरान आपको कुछ स्किन इशू का सामना करना पड़ता है लेकिन इन प्रॉब्लम को होम रेमेडी से भी ठीक कर सकती हैं, तो बेहतर है आप यही रस्ता अपनाएं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago