गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान आइस एप्पल (ताड़गोला) का सेवन करना – फायदे और इसे प्रेगनेंसी डाइट में शामिल करने के तरीके

ADVERTISEMENTS

कई गर्भवती महिलाओं को याद होगा कि उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान आइस एप्पल यानि ताड़गोला का फल खाने की सलाह दी गई होगी। इसे पाम फ्रूट भी कहा जाता है। अलग से नाम वाले इस फल का गर्मियों के दौरान खासकर सेवन किया जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान इस फल का सेवन करने के कई सारे लाभ होते हैं। आइस एप्पल में ऐसे कुछ गुण मौजूद होते हैं जो इसे और फलों के मुकाबले ज्यादा लाभकारी बनाते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान ताड़गोला का सेवन करने से जुड़े फायदे और अन्य जानकारी आपको इस लेख में दी गई है, तो आइए इसके बारे में जानते हैं। 

पाम फ्रूट / आइस एप्पल क्या होता है?

आइस एप्पल एक ऐसा फल है जिसे पूरे भारत में कई नामों से जाना जाता है। इसे तमिल में नुंगू के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह एशिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में ज्यादा पाया जाता है। यह त्वचा से संबंधित किसी भी समस्या का इलाज करने, पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने व अन्य बीमारियों का उपचार करने के लिए जाना जाता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए गर्मियों के दौरान डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए इसका सेवन किया जाता है। कई लोग इसे हल्के मसाले के साथ गार्निश करके खाना पसंद करते हैं।

आइस एप्पल की न्यूट्रिशनल वैल्यू

कोई भी फल जितना नेचुरल होता है उतना ही ज्यादा फायदेमंद होता है, आइस फ्रूट किसी भी फैट या कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है, यही कारण है कि यह सभी उम्र के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

ADVERTISEMENTS

एक 100 ग्राम आइस एप्पल से आपको, 43 कैलोरी, 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 27% कैल्शियम मिलता होता है। इसके अलावा आपको इससे फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी और आयरन जैसे पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं।

इन पोषक तत्वों के अलावा आइस एप्पल में विटामिन ए और विटामिन ई भी मौजूद होता है। इसमें मुख्य रूप से करीब बारह अलग-अलग विटामिन पाए जाते हैं और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। विटामिन बी7, जिसे बायोटिन के रूप में जाना जाता है और विटामिन के आदि विटामिन भी इस फल में मौजूद होते हैं। आप इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों से ही अंदाजा लगा सकती हैं कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद होता है।  

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भावस्था के दौरान पाम फ्रूट का सेवन करना सुरक्षित है?

आइस एप्पल का सेवन करने से आपको प्राकृतिक रूप से कई लाभ प्राप्त होते हैं। गर्भवती महिलाओं द्वारा इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह गर्भावस्था से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन बेहतर होगा आप इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें, प्रेगनेंसी का समय बेहद नाजुक होता है, इसलिए आपको कोई रिस्क नहीं लेनी चाहिए।

गर्भावस्था के दौरान पाम फ्रूट का सेवन करने के फायदे

गर्भवती महिलाओं को खासकर आइस एप्पल खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह आपकी पाचन प्रक्रिया को सीधा प्रभावित करता है। प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज और एसिडिटी कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका सामना लगभग हर गर्भवती महिला को करना पड़ता है। आइस एप्पल प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली ऐसी समस्याओं को दूर करने  में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

इसके अलावा, पाम फ्रूट/आइस एप्पल उन महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है जो पहले से बच्चे को फीड करा रही होती हैं, यह आपके मिल्क प्रोडक्शन में सुधार करता है। दूध से मिलने वाले पोषण बच्चे के लिए अच्छे सप्लीमेंट के तौर पर भी काम करते हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान आपको मतली और उल्टी जैसी समस्या का सामना रोजाना ही करना पड़ता है, जो आपके लिए एक बड़ी परेशानी का कारण होता है। आइस एप्पल आपकी इस परेशानी को दूर करने में मदद करता है। यह एक नेचुरल एनर्जी सप्लीमेंट के तौर पर काम करता है। मिनरल और साल्ट के कॉम्बिनेशन के साथ, यह आपके शरीर में ग्लूकोज लेवल बनाए रखने में मदद करता है और आपको फ्रेश रखता है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान पाम फ्रूट का सेवन करने के विभिन्न तरीके

गर्भावस्था के दौरान नुंगू फल का सेवन आप कई तरीकों से कर सकती हैं। हालांकि, यह बहुत जरूरी है कि आप सिर्फ फ्रेश फ्रूट का ही सेवन करें। पाम फ्रूट का सेवन एक दिन के भीतर कर लेना चाहिए, क्योंकि यह बहुत जल्दी खराब हो जाता है।आप आइस एप्पल को कई अन्य फलों के साथ बैलेंस करके इसका सेवन कर सकती हैं। पाम फ्रूट खाने के कई प्रसिद्ध तरीके आपको नीचे बताए गए हैं:

  • फल को काट कर इसे कुछ मसालों के साथ गार्निश करें, जैसे इलायची या दालचीनी आदि, इससे फल खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा।
  • पाम फ्रूट को नारियल पानी के साथ ब्लेंड करके फ्रिज में रख दें। यह अपने नेचुरल कूलैंट प्रॉपर्टी के कारण गर्भवती महिलाओं द्वारा सेवन किए जाने पर उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • दक्षिण भारत में इससे एक डेजर्ट तैयार किया जाता है जिसका नाम है नुंगू खीर, और जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आप भी इस पौष्टिक डेजर्ट को अपने भोजन का हिस्सा बना सकती हैं। आइस एप्पल कई पौष्टिक और हेल्दी फ्रूट्स में से एक है, जो गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा पहुँचाता है। लेकिन इसके साथ आपको यह सलाह दी जाती है कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें, तो बेहतर है।

इस प्रकार, आप गर्भावस्था के दौरान इस स्वादिष्ट और पौष्टिक फल को सुरक्षित रूप से खा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में अनार का सेवन
प्रेगनेंसी के दौरान अनानास खाना

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago