गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान इम्युनिटी बढ़ाने के 9 प्राकृतिक तरीके

गर्भावस्था में आपको अपनी पूरी देखभाल करनी चाहिए क्योंकि आप सिर्फ खुद की ही नहीं बल्कि बच्चे की भी देखभाल करती हैं। इस समय आपकी और आपके बच्चे की इम्युनिटी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इम्यून सिस्टम एक कवच की तरह होता है जो आपको सभी बीमारियों, कीटाणुओं और इन्फेक्शन से सुरक्षित रखता है। शरीर में इम्यून सिस्टम सबसे महत्वपूर्ण होता है जिसके बिना आपके सभी अंगों के फंक्शन और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। 

जो महिलाएं गर्भवती नहीं हैं उनकी तुलना में गर्भवती महिलाओं को बहुत जल्दी इन्फेक्शन या कोई भी बीमारी हो सकती है इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक चीजें करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि बच्चे को अडैप्ट करने के लिए माँ का शरीर अपनी इम्युनिटी कम कर देता है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान इम्यून सिस्टम कमजोर होने के प्रभाव

यदि गर्भावस्था के दौरान आपकी इम्युनिटी कमजोर होती है तो क्या होगा? आइए जानें;

  1. यदि आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो जो भी समस्या आपको होगी उससे आपके बच्चे पर भी असर पड़ेगा। इससे आपके शरीर में टॉक्सिन्स व कीटाणु जा सकते हैं और आपको इन्फेक्शन भी हो सकता है।
  2. इसकी वजह से आपको कई बार फ्लू हो सकता है।
  3. गर्भावस्था के दौरान कमजोरी और थकान होना आम है पर यदि इम्युनिटी कमजोर है तो आपको बहुत ज्यादा थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है।
  4. गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस भी बहुत आम है पर इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से थकान और कमजोरी की तरह ही आपकी यह समस्या भी ज्यादा बढ़ सकती है।
  5. यदि आपकी इम्युनिटी मजबूत है तो जाहिर है गर्भ में बच्चा भी हेल्दी होगा। इसलिए यदि बच्चे की वृद्धि कम होती है और विकास धीमा है तो यह सिर्फ इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से हो सकता है।

गर्भावस्था के दौरान इम्युनिटी बढ़ाने के टिप्स

यहाँ पर गर्भावस्था में इम्युनिटी को बढ़ाने के कुछ टिप्स बताए गए हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

  1. आप नियमित रूप से प्रोबायोटिक लें। कुछ खाद्य पदार्थों में प्रोबायोटिक्स प्राकृतिक रूप से होता है, जैसे केफिर और दही, पर आप चाहें तो मेडिकल या सुपरमार्केट से इसके सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं। प्रोबायोटिक्स आपके और आपके बच्चे की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह लंबे समय तक आपके बच्चे को अस्थमा और एलर्जी से सुरक्षित रखता है।
  2. ध्यान रखें कि आप हमेशा न्यूट्रिशियस आहार का ही सेवन करें। गर्भावस्था के दौरान आपको बहुत कुछ अजीब चीजें खाने की क्रेविंग्स होती हैं और कभी-कभी आप ऐसी चीजें एक बार खा भी सकती हैं पर आपको ध्यान रखना चाहिए कि इस समय आप जो भी खाएंगी उससे बच्चे पर भी असर पड़ेगा इसलिए आप खुद के और अपने बच्चे के लिए अच्छा और हेल्दी भोजन ही खाएं। आप अपने आहार में प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, विटामिन्स और वह सभी चीजें लें जो न्युट्रिश्यस होती हैं। गर्भावस्था के दौरान यह सभी खाद्य पदार्थ इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  3. आप अपनी नींद पर भी पूरा ध्यान दें। यदि आप इम्युनिटी बढ़ाने की सोच रही हैं तो गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर को पूरे आराम की जरूरत होती है। इस समय आप में शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कुछ चल रहा है इसलिए आप पर्याप्त रूप से आराम करें।
  4. आप अपने आसपास हमेशा सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें। बहुत ज्यादा हँसने व खुश रहने से भी इम्युनिटी बढ़ती है। विशेषकर गर्भावस्था के दौरान आप नकारात्मक वातावरण में बिलकुल भी न रहें।
  5. आप ज्यादा से ज्यादा विटामिन ‘डी’ लें। यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने और फर्टिलिटी में भी मदद करता है।
  6. गर्भावस्था के दौरान आपको जिंक-युक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए।
  7. इस समय आप खुद को हाइड्रेटेड रखें। पानी पीना बहुत जरूरी है और आपको लगभग कितना पानी पीना चाहिए यह सिर्फ आप पर निर्भर करता है। इस बात का पूरा खयाल रखें कि आप रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
  8. खासकर सर्दियों में आप खुद को गर्माहट दें। बारिश में न भीगें और बहुत तेज धूप में भी न जाएं।
  9. गर्भावस्था के दौरान आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। यह आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होगा क्योंकि शरीर को वास्तव में एक्सरसाइज की जरूरत होती है। यह आपके शारीरिक तापमान, खून के बहाव और हॉर्मोन्स को नियंत्रित करने में मदद करती है।

आप इस आर्टिकल में बताए गए सभी टिप्स आप खुशी से एक स्माइल के साथ फॉलो करें। इस समय आप अपना पूरी तरह से खयाल रखें और हमेशा खुश रहने का प्रयास करें। इसकी शुरूआत आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने से भी कर सकती हैं ताकि आप और आपका बच्चा स्वस्थ रहे। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी की 21 कॉमन प्रॉब्लम्स और उनके समाधान
गायनेकोलॉजिस्ट से पूछे जानेवाले गर्भावस्था से संबंधित 12 महत्वपूर्ण सवाल

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago