गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान कूदना या जम्प करना हानिकारक है?

प्रेगनेंसी के दौरान रोजाना एक्सरसाइज करने से आप फिट और हेल्दी रहती हैं। आजकल, ज्यादा से ज्यादा  गर्भवती महिलाएं योगा और एक्सरसाइज पर ध्यान देती हैं, ताकि प्रेगनेंसी के दौरान वो हेल्दी और सेफ रहें। गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करना जरूरी होता है लेकिन जब आप प्रेग्नेंट होती हैं तो इसके अनुसार आपको सही एक्सरसाइज करना चाहिए। कभी-कभी, बहुत ज्यादा टफ एक्सरसाइज करने से यह ऐब्डामनल ट्रॉमा का कारण बन सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान हो सकता है कि आप जम्पिंग करना चाहें लेकिन उससे पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या इसे प्रेगनेंसी के दौरान करना सेफ है? एक्सरसाइज के तौर पर जम्पिंग करना फायदेमंद होता है, लेकिन यह गर्भवती महिलाओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन नहीं है। इससे, गर्भावस्था के दौरान माँ को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं होने की संभावना बढ़ सकती है। आइए जानते हैं  कि गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करना कैसे फायदेमंद होता है और अगर आप गर्भावस्था के दौरान जम्पिंग एक्सरसाइज करती हैं तो क्या यह आपके लिए सुरक्षित है या नहीं।

गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करना आपके लिए कैसे फायदेमंद है?

गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करने से आपको ताकत मिलती है और यह सहनशक्ति को भी बढ़ाता है, इसके अलावा और एक्सरसाइज करने से आपको अच्छी नींद आती है। प्रीनेटल एक्सरसाइज करने से आपकी हेल्थ बिलकुल कंट्रोल में रहती है। गर्भावस्था के दौरान आपको कुछ लाइट एक्सरसाइज जैसे स्विमिंग, स्ट्रेचिंग या वॉकिंग करने की सलाह दी जाती है और यह आपके लिए सेफ भी है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को कूदना, छलांग लगाना या रस्सी कूदने जैसे एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करने के कुछ लाभ आपको नीचे दिए गए हैं:

  • यह सूजन, पीठ दर्द और कब्ज को कम करने में मदद करता है।
  • यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।
  • इससे आपकी सहनशक्ति और ताकत बढ़ती है साथ ही यह मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है।
  • यह आपके शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

गर्भावस्था के दौरान कूदने या जम्प करने से क्या खतरा हो सकता है?

गर्भावस्था के दौरान लाइट एक्सरसाइज करना ज्यादातर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान  आपको कूदने या जम्प करने से बचना चाहिए। यदि आप गर्भावस्था के दौरान बहुत तेज कूदती हैं  तो इससे  आपको वजाइनल ब्लीडिंग, समय से पहले लेबर यहाँ तक कि मिसकैरज भी हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान कूदने से क्या खतरा हो सकता है यह आपको नीचे बताया गया है:

  1. गर्भाशय के सर्विक्स में जाने की संभावना होती है।
  2. इससे आपको तेज संकुचन पैदा हो सकता है।
  3. बहुत ज्यादा स्ट्रेस देने वाली एक्सरसाइज करने से आपको चोट लग सकती है या लिगामेंट और जॉइंट फ्रैक्चर हो सकते हैं।
  4. इससे आपको गंभीर रूप से प्रेगनेंसी कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं।

कूदने के अलावा ट्राई करने योग्य चीजें

कोई भी एक्सरसाइज करते समय गर्भवती महिला को बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान आपको जम्पिंग जैक करने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप दूसरे ऑप्शन चुन सकती हैं, ताकि आपको किसी भी प्रेगनेंसी कॉम्प्लिकेशन का सामना न करना पड़े। वैसे, हल्के-हल्के जम्पिंग करना चलता है, लेकिन बेहतर यही है कि आप इससे बचें। आप लाइट एरोबिक एक्सरसाइज, वॉकिंग या स्ट्रेचिंग आदि कर सकती हैं यह आप और आपके बच्चे लिए सेफ है।

गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित रूप से एक्सरसाइज करने के टिप्स

बहुत ज्यादा हैवी एक्सरसाइज जैसे एरोबिक्स या जम्पिंग जैक करने से आपको नुकसान पहुँच सकता है। जबकि, लाइट एक्सरसाइज करने आप और आपका बच्चा हेल्दी और सेफ रहता है। अगर आप गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज शुरू करना चाहती हैं, तो कूदने या जम्प करने से बचें। प्रेगनेंसी के दौरान एक्सरसाइज करने के लिए आपको नीचे कुछ टिप्स दी गई हैं:

  • अपने फिटनेस रूटीन के बारे में हेल्थकेयर एक्सपर्ट को बताएं और उसके बाद ही कोई एक्सरसाइज करना शुरू करें।
  • इस बात का खयाल रखें कि जब आप एक्सरसाइज कर रही हों, तो आपके साथ में कोई रहे, ताकि अगर आपका बैलेंस बिगड़े तो आपकी मदद के लिए आपके पास कोई होना चाहिए।
  • यदि आप बहुत स्पोर्टी हैं, लेकिन गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह के टफ स्पोर्ट्स से बचना चाहिए।
  • प्रेगनेंसी के दौरान एक्सरसाइज करते समय आपको ढीले कपड़े पहनने चाहिए, ताकि आप आसानी से एक्सरसाइज करते वक्त मूव कर सकें।
  • आपको यह सलाह दी जाती है कि एक्सरसाइज  करने के बाद खूब सारा पानी पीना चाहिए, लेकिन एक्सरसाइज के फौरन बाद न पिएं। अगर आप एक्सरसाइज कर रही हैं तो खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  • हाई हीट में एक्सरसाइज करने से बचें, क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सुबह का समय एक्सरसाइज करने के लिए सबसे सही होता है।

गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी स्पोर्ट्स से दूर रहना चाहिए, इससे बच्चे को नुकसान पहुँच सकता है। लाइट जम्पिंग एक्सरसाइज करने से आपकी हेल्थ में सुधार होता है और आपकी डिलीवरी में आसानी होती है, लेकिन इसे बहुत ज्यादा बिलकुल न करें। सही एक्सरसाइज करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। लाइट एक्सरसाइज करें ताकि आप और आपका बच्चा हेल्दी और सेफ रहेगा। बच्चा गर्भाशय के अंदर सुरक्षित होता है, स्ट्रेस और जम्पिंग से बच्चे को खतरा हो सकता है। इसलिए, लाइट वर्कआउट करें और सेफ रहें।

स्रोत व संदर्भ:

स्रोत १
स्रोत २

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में संभोग (सेक्स) करने के 10 फायदे
नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंसी के 9वें महीने में एक्सरसाइज

समर नक़वी

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

1 week ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

1 week ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

1 week ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago