गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान मोशन सिकनेस – कारण और उपचार

गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस और मतली बहुत आम समस्याएं हैं। हालांकि कभी-कभी गर्भावस्था के दौरान यात्रा के समय भी महिलाओं को मतली का अनुभव हो सकता है। गर्भवती महिलाएं अक्सर यात्रा करते समय मोशन सिकनेस का अनुभव करती हैं। यदि आप पहले भी मोशन सिकनेस से ग्रसित रही हैं तो आपकी गर्भावस्था के दौरान यह असुविधा और बढ़ सकती है। निम्नलिखित लेख में हम मोशन सिकनेस के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा कर रहे हैं।

मोशन सिकनेस क्या है

यात्रा के समय उबकाई, उल्टी और चक्कर आने को मोशन सिकनेस कहा जाता है। जहाँ कुछ महिलाएं केवल गर्भावस्था के दौरान ही मोशन सिकनेस का अनुभव करती हैं, वहीं अन्य महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान यह समस्या अत्यधिक गंभीर हो सकती है। मोशन सिकनेस को ही ट्रेवल सिकनेस, कार सिकनेस या सी सिकनेस कहा जाता है।

गर्भावस्था में मोशन सिकनेस होने के क्या कारण हैं

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, लंबे सफर में होने वाली संवेदनशीलता व समस्याओं को मोशन सिकनेस कहा जाता है। मोशन सिकनेस के कुछ निम्नलिखित कारण दिए हुए हैं आइए जानते हैं:

१. अत्यधिक भोजन करने के बाद सफर करने से मोशन सिकनेस की समस्या हो सकती है।

२. यदि आप धीमी गति से लगातार यात्रा करती हैं तो आपके कानों का आंतरिक संतुलन बिगड़ सकता है, जिसके कारण आपको मोशन सिकनेस की समस्या हो सकती है।

३. यदि आपके आसपास के वातावरण की हवा में अत्यधिक धुंआ है या आपको दम घुटने जैसा महसूस होता है तो भी आपको यह समस्या महसूस हो सकती है।

४.गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर भ्रमित कर देने वाले संकेतों से मोशन सिकनेस की समस्या अधिक बढ़ती है। यह संकेत आपकी संतुलन संवेदन प्रणाली द्वारा प्राप्त किए हुए वास्तविक गति व अपेक्षित गति के बीच असमानता के कारण होते हैं।

५. यदि दो न्यूरोट्रांसमीटर ठीक से कार्य करने में विफल रहते हैं, तो आपको गर्भावस्था में यात्रा के दौरान मोशन सिकनेस का अनुभव हो सकता है।

गर्भावस्था के दौरान मोशन सिकनेस के लक्षण

यदि गर्भावस्था के दौरान पहली बार आपको मोशन सिकनेस की समस्या होती है किंतु आप इसे नहीं समझ पा रही हैं तो यहाँ गर्भावस्था के दौरान मोशन सिकनेस के कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में बताया गया है, आइए जानते हैं;

१. आपको चक्कर आ सकता है, थकान या कमजोरी भी हो सकती है।

२. आप उबकाई के साथ हल्का सिरदर्द और बेचैनी अनुभव कर सकती हैं।

३. आपको बार-बार उल्टी हो सकती है और साथ ही आप डिहाइड्रेटेड भी महसूस कर सकती हैं।

४. कुछ मामलों में आपको अत्यधिक चिंता हो सकती है या आपको पसीना भी आ सकता है।

सफर खत्म होने या वाहन की गति रुकने के बाद भी आप बीमार महसूस कर सकती हैं, हालांकि ज्यादातर मामलों में सफर खत्म होते ही या वाहन की गति रुकते ही मोशन सिकनेस भी खत्म हो जाती है।

मोशन सिकनेस का उपचार

गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस को ठीक करने के अनेक तरीके हैं। आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकती हैं;

१. गर्भावस्था के दौरान मोशन सिकनेस को कम करने के लिए आप विटामिन बी 6 के सप्लीमेंट्स ले सकती हैं।

२. अपनी यात्रा शुरू करने से आधे घंटे पहले आप एंटीहिस्टामाइन ले सकती हैं।

३ . यात्रा के दौरान उबड़-खाबड़ रास्तों से बचने के लिए आगे की सीट पर बैठें या यदि आप हवाई यात्रा कर रही हैं तो भी आगे की सीट का ही चयन करें। यह आपको लक्षणों को न बढ़ने में मदद करता है।

४. बाजार में कुछ एक्यूप्रेशर ब्रेसलेट उपलब्ध हैं, जो आपकी मोशन सिकनेस की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

यद्यपि उपर्युक्त तरीके गर्भावस्था के दौरान मोशन सिकनेस को दूर करने में सहायक हो सकते हैं, तथापि इन उपचारों को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

क्या गर्भावस्था के दौरान मोशन सिकनेस के लिए दवा लेना सुरक्षित है

गर्भावस्था के दौरान मोशन सिकनेस के लक्षणों को कम करने के लिए आप दवाओं का उपयोग कर सकती हैं। हालांकि उससे पहले आपके द्वारा ली जाने वाली दवाओं के बारे में आप थोड़ी सी रिसर्च व जानकारी प्राप्त कर लें। मोशन सिकनेस के लिए दवाएं लेना सुरक्षित है किंतु इसे लेते समय आपको कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। गर्भावस्था के समय में कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

गर्भावस्था के दौरान मोशन सिकनेस के लिए दवा लेने संबंधी सावधानियां

गर्भावस्था के दौरान मोशन सिकनेस की समस्या आपको अत्यधिक बेचैन कर सकती है। इस समस्या के लिए आप दवाइयां ले सकती हैं किन्तु इस अवधि में दवा लेते समय निम्नलिखित सावधानियों पर ध्यान देना जरुरी है, आइए जानते हैं;

  • गर्भावस्था के दौरान स्कोपोलामाईन लेने से बचें, यह आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएगा, किंतु इससे आपको मॉर्निंग सिकनेस, उबकाई बेहोशी या चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • आप सुरक्षित रूप से ऐसी ओ.टी.सी. दवाओं को ले सकती हैं जिनमें ‘डिमेनहाइड्रिनेट’ होता है।
  • गर्भवती महिलाओं में मोशन सिकनेस को खत्म करने के लिए डॉक्टर, ड्रामामाइन जैसी दवाओं का उपयोग सुरक्षित रूप से करते हैं।

यद्यपि इन दवाओं को सुरक्षित रूप से लिया जा सकता है, फिर भी ऊपर बताई हुई किसी भी दवा के बारे में अपने डॉक्टर से चर्चा जरूर करें। हर गर्भावस्था की स्थिति अलग होती है और आपके डॉक्टर जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है।

दवाओं के बिना मोशन सिकनेस को कैसे रोका जा सकता है

गर्भावस्था के दौरान मोशन आपके लिए काफी असहज और थका देने वाला अनुभव हो सकता है। आप इस समस्या को रोकने के लिए अनेक तरीकों का उपयोग कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस रोकने के लिए यहाँ कुछ उपाय दिए गए हैं जिन्हें आप सुरक्षित रूप से अपना सकती हैं:

  • मोशन सिकनेस को दूर करने के लिए अपनी पूरी यात्रा के दौरान पानी पीती रहें।
  • यात्रा से पहले अत्यधिक भोजन खाने से परहेज करने का सुझाव दिया जाता है। अपनी यात्रा शुरू करने से कम से कम एक घंटे पहले आपको कुछ हल्का भोजन करना चाहिए। रास्ते में खाने के लिए आप घर का बना हल्का अल्पाहार अपने साथ रख सकती हैं।
  • यात्रा के दौरान वाहन की पीछे वाली सीट पर न बैठें और हवाई यात्रा के समय आप प्लेन के विंग्स के पास बैठने का अनुरोध कर सकती हैं।
  • यह सलाह दी जाती है कि आप एक ऐसी जगह पर बैठें जहाँ अच्छी हवा आती हो, इससे आपको सांस लेने में समस्या नहीं होगी।
  • ऐसी गतिविधियां न करें जो आपकी मोशन सिकनेस की समस्या को बढ़ा सकती हैं, जैसे पढ़ना। इसके बजाय आप संगीत सुनकर शांत व तनाव-मुक्त महसूस कर सकती हैं।

गर्भावस्था के दौरान या पहली तिमाही में मोशन सिकनेस से बचने के लिए यात्रा करने से बचें। इससे आपको या आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को स्वास्थ्य नुकसान हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान यदि आपको मोशन सिकनेस संबंधित कोई भी चिंता है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

अमृता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Amruta Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में नए मेहमान के आने की खबर मिलती है, तो पूरा माहौल…

1 month ago

शंकर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Shankar Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में बच्चा जन्म लेता है, तो माता-पिता उसके लिए प्यार से एक…

1 month ago

अभिराम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhiram Name Meaning in Hindi

माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज सबसे बेहतर देना चाहते हैं क्योंकि वे उनसे बहुत…

1 month ago

अभिनंदन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhinandan Name Meaning in Hindi

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो बहुत बार सुने जाते हैं, लेकिन फिर भी कभी…

1 month ago

ओम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Om Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम रखना एक बहुत खास और यादगार पल…

1 month ago

रंजना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ranjana Name Meaning in Hindi

समय के साथ सब कुछ बदलता है, चाहे वो पहनावा हो, खाना-पीना हो या फिर…

1 month ago