गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान नारियल का सेवन करना

नारियल को ज्यादातर ट्रॉपिकल कंट्री में ट्रेडिशनल कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नारियल में बहुत सारे गुण होते हैं, जिसका प्रेगनेंसी के समय सेवन करने से बहुत लाभ होता है, वैसे तो नारियल का सेवन गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जैसा कि हमेशा कहा जाता है कि किसी भी चीज का सीमित मात्रा से अधिक सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो होता है, ठीक उसी प्रकार नारियल का भी सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए। नारियल में विटामिन ‘ई’ मौजूद होता है जो आपको बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा आप नारियल के दूध और नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस लेख में आपको नारियल का सेवन करने के फायदे और नुकसान दोनों के बारे बताया गया है, इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

गर्भावस्था के दौरान नारियल खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

  • हर व्यक्ति की फिजिकल कंडीशन अलग-अलग होती है। खासकर गर्भावस्था के दौरान, इसलिए आपको सही चीज खाने की जरूरत होती है। माँ जो खाती है उसके जरिए ही बच्चे को पोषण मिलता है। आइए गर्भावस्था के दौरान नारियल का सेवन करने के लाभ जानते हैं।
  • नारियल डायटरी फाइबर, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मिनरल, हार्मोन, एंजाइम आदि से भरपूर होता है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से ये एनीमिया को होने से रोकता है, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, मोर्निंग सिकनेस और ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न होने के कारण पैरों में सूजन आदि समस्याओं को होने से रोकता है।
  • नारियल में मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स फैट होता है और ऐसा कहा जाता है कि यह शरीर में जमा फैट को जलाने में भी मदद करता है। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान नारियल के दूध का सेवन करने से आपको अच्छा फैट प्राप्त होता है, इसके अलावा यह एक हेल्दी बच्चे के विकास में भी मदद करता है, ये यूरिन और ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के भी मदद करता है।
  • नारियल को कोल्ड-प्रेस करके इसका तेल निकाला जाता है। क्योंकि, इसमें किसी प्रकार की हीटिंग, ब्लीचिंग, डियोडराइजिंग आदि को शामिल नहीं है, इसलिए इसे वर्जिन कोकोनट ऑयल कहा जाता है।
  • इसका उपयोग खाना पकाने, स्किन केयर, और लूब्रिकैशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • गर्भावस्था में नारियल तेल का उपयोग करने से ये आपकी त्वचा को फ्लेक्सिबल बनाए रखने में मदद करता है, इसके अलावा यह गर्भावस्था के कारण पेट में होने वाली खुजली को भी रोकता है। इसमें विटामिन ई और लौरिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको गर्भावस्था के दौरान और बाद भी में सुंदर बनाए रखने में मदद करते हैं।

  • नारियल पानी में 94% पानी होता है और इसमें ज्यादा कैलोरी भी नहीं होती है। गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने से ये खून की मात्रा को ठीक से रेगुलेट करता है और साथ ही डिहाइड्रेशन, थकावट और मतली को आने से रोकता है। यह आसानी से डाइजेस्ट हो जीता है और रक्त द्वारा अवशोषित हो जाता है।
  • टेंडर कोकोनट एक लैक्सटिव (रेचक) के रूप में काम करता है और कब्ज को होने से रोकता है।
  • इसे विटामिन बी, पोटैशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स, अमीनो एसिड, प्लांट हार्मोन और एंजाइम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाने के लिए इम्युनिटी को मजबूत करता है।
  • इससे स्किन टोन और स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार होता है और त्वचा में होने वाली किसी भी प्रकार की खुजली से राहत देता है।
  • यह पेट संबंधी समस्या, हार्टबर्न और एनीमिया जैसी समस्या को दूर करता क्योंकि इसमें आयरन भी मौजूद होता है। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया बहुत आम है और यह माँ और बच्चे दोनों के हानिकारक हो सकता है।
  • नारियल पानी में लॉरिक एसिड होता है, जो ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा को बढ़ाने और स्तनों में फ्लैक्सिबिलिटी बनाए रखने में मदद करता है।

गर्भावस्था के दौरान नारियल का सेवन करने से जुड़ी कॉम्प्लीकेशन्स

नारियल का सीमित मात्रा में सेवन करने से यह बच्चे के बेहतर विकास में मदद करता है। हालांकि, इसके सेवन से कुछ कॉम्प्लीकेशन्स भी हो सकती हैं, जिन पर आपको विचार करने की आवश्यकता है।

  • लंबे समय तक नारियल युक्त आहार लेने से आपको मोटापा, डिस्लिपिडेमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
  • कुछ लोगों को पॉलेन और कोकोनट फैमिली के प्लांट से एलर्जी हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी से जुड़े मिथ

  1. मिथ: नारियल का पानी बच्चे को गोरा बनाता है

फैक्ट: बच्चे की त्वचा का रंग केवल जेनेटिक फैक्टर पर निर्भर करता है, नारियल पानी या किसी अन्य भोजन का सेवन कर के बच्चे का रंग गोरा नहीं किया जा सकता है।

  1. मिथ: नारियल का पानी से बच्चे के बाल घने और मजबूत होते हैं

फैक्ट: बच्चे के बाल की स्ट्रेंथ और उसका टेक्सचर जीन्स पर निर्भर करता है। गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने से बच्चे के बालों के विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

  1. मिथ: नारियल पानी एसिडिटी का कारण बनता है

फैक्ट: गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी से एसिडिटी नहीं होती है। आपको महसूस होने वाली एसिडिटी के पीछे का कारण आपका बढ़ता हुआ पेट है, जिसकी वजह से आपको खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है।

गर्भावस्था के दौरान सुखा या कच्चा नारियल खाना बिलकुल सुरक्षित होता है, बस आप इसका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन न करें। गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी को सीमित मात्रा में पीना चाहिए। आपके कितनी मात्रा में नारियल या नारियल पानी पीना चाहिए इसके लिए आप अपने डॉक्टर से पूछे कि आप कितनी मात्रा में इसका सेवन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान करेला खाना
प्रेगनेंसी में जीरे का पानी

समर नक़वी

Recent Posts

मेरी पसंदीदा जगह पर निबंध (Essay On My Favourite Place In Hindi)

हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…

21 hours ago

मुझे अपने परिवार से प्यार है पर निबंध ( Essay On I Love My Family In Hindi)

परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…

21 hours ago

बस की यात्रा पर निबंध (Essay On Journey By Bus In Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…

22 hours ago

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध (APJ Abdul Kalam Essay In Hindi)

ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…

3 days ago

गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)

निबंध लेखन किसी भी भाषा को सीखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इससे…

3 days ago

मेरे पिता पर निबंध (Essay on My Father in Hindi)

माँ अगर परिवार का दिल है तो पिता उस दिल की धड़कन होते हैं। पिता…

3 days ago