गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विभिन्न स्वाद चखने की इच्छा होती है। जहाँ कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आइस्क्रीम या अचार खाने की इच्छा होती है, तो हो सकता है वहीं कुछ अन्य महिलाएं कच्ची सब्जियां खाना चाहती हों। आज, हम एक विशेष सब्जी – प्याज के बारे में चर्चा करेंगे, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को प्याज खाने की इच्छा भी हो सकती है। गर्भावधि में प्याज खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। वास्तव में, गर्भावस्था के आहार में प्याज को शामिल करना एक महिला को कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। हालांकि, कुछ गर्भवती महिलाओं को प्याज का सेवन करने के बाद सीने में जलन या सांस की समस्या हो सकती है। यदि आप गर्भावस्था के दौरान अपने आहार में प्याज को शामिल करना चाहती हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि यह सुरक्षित है या नहीं!
प्याज एक एलियम परिवार की सब्जी है जो अपनी विशिष्ट तीखी महक और स्वाद के लिए जाना जाता है। प्याज अपने एंटीकोलेस्ट्रॉल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीकैंसर गुणों के कारण एक बेहतरीन औषधीय खाद्य पदार्थ माना जाता है। प्याज में केर्सेटिन नामक एक फ्लेवोनोइड प्लांट होता है, जो त्वचा के रोग, फ्लू और आम सर्दी-जुकाम से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
प्याज में कम मात्रा में कैलोरी होती है और यह सब्जी अनेक आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है, जैसे मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ‘सी’ व ‘बी6’। प्याज आयरन, कैल्शियम, फोलेट, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है – ये सभी पोषक तत्व एक गर्भवती महिला के लिए आवश्यक माने जाते हैं। इन गुणों के अलावा प्याज में फोलिक एसिड और फाइबर के गुण भी होते हैं जो स्वस्थ कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करते हैं।
गर्भावस्था के दौरान कच्चा या पका हुआ, कोई भी प्याज खाने से गर्भवती महिला को विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए आप अपनी गर्भावधि में भी प्याज का सेवन कर सकती हैं किंतु यह सलाह दी जाती है कि संयमित मात्रा में ही प्याज का सेवन करें।
गर्भावस्था के दौरान संयमित रूप से प्याज का सेवन करने से आपको स्वास्थ्य संबंधित फायदे हो सकते हैं। इस सब्जी के कुछ लाभों को जानने के लिए आगे पढ़ें।
प्याज विटामिन ‘सी’ का एक अच्छा स्रोत है, जो न केवल गर्भवती महिला बल्कि पैदा होने वाले शिशु के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
प्याज में कार्बोनिक सल्फर प्रचुर मात्रा में होता है जो कैंसर के लिए जिम्मेदार मुक्त कणों के विकास को रोकने में मदद करता है। प्याज कोलोरेक्टल और पेट के कैंसर जैसे कई प्रकारों को रोकने में मदद करता है।
प्याज विटामिन ‘ए’, ‘सी’ और ‘ई’ का बेहतरीन स्रोत है और यह सभी विटामिन त्वचा व बालों को स्वस्थ रखने में योगदान करते हैं। इन विटामिन की मदद से समय से पहले बुढ़ापे से बचने में मदद मिलती है।
प्याज में पाया जाने वाला केर्सेटिन फ्लेवोनॉइड, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और ऑर्गेनोसल्फर गर्भवती महिलाओं में हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं।
गर्भावस्था के दौरान कच्चा प्याज खाने से भी आपको लाभ हो सकता है क्योंकि प्याज में डाइट्री फाइबर शामिल होता है जो पाचन तंत्र में सुधार करने के लिए जाना जाता है। गर्भावस्था के दौरान प्याज खाने से गैस्ट्रिक अल्सर की संभावना कम हो सकती है और आपके पाचन स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, जिस वजह से आपको कब्ज से राहत मिलती है।
प्याज में मौजूद सल्फर और केर्सेटिन, रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करके गर्भकालीन डायबिटीज को सकारात्मक रूप से ठीक करने में मदद करते हैं।
प्याज में प्रीबायोटिक्स होते हैं, जो तनाव को कम कर सकते हैं और अच्छी नींद में मदद करते हैं। प्याज में मौजूद फोलेट की मात्रा आपके शरीर में अतिरिक्त होमोसिस्टीन बनना रोककर गर्भावस्था के दौरान डिप्रेशन को कम करने में मदद कर सकती है। होमोसिस्टीन की अधिकता शरीर में अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन के स्राव को प्रभावित कर सकती है जिससे मूड में जल्दी-जल्दी बदलाव, तनाव और डिप्रेशन हो सकता है।
गर्भावस्था के दौरान प्याज खाने से रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है क्योंकि प्याज में भरपूर मात्रा में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो उच्च रक्तचाप से संबंधित जटिलताओं को रोक सकते हैं।
हालांकि प्याज एक गर्भवती महिला को विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। लेकिन यदि प्याज का सेवन अधिक मात्रा में किया गया तो इसके अनेक दुष्परिणाम हो सकते हैं। अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने के संभावित दुष्प्रभाव निम्नलिखित हैं:
गर्भावस्था के दौरान अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने से कभी-कभी सीने में जलन या दस्त भी हो सकते हैं।
कुछ गर्भवती महिलाएं प्याज के प्रति एलर्जिक हो सकती हैं और अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने पर उन्हें तकलीफ हो सकती है। कई महिलाओं को अधिक मात्रा में प्याज खाने के बाद सांस की समस्याएं भी होती हैं।
प्याज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सब्जी है और आप गर्भावस्था के दौरान इसे अपने आहार में शामिल कर सकती हैं।हालांकि, याद रखें कि प्याज का सेवन संयमित रूप से ही करें। एलर्जिक प्रतिक्रियाओं के बारे में किसी भी तरह की चिंता होने पर डॉक्टर से परामर्श करना हमेशा उचित होता है।अपने आहार में प्याज को शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से परामर्श करना एक बेहतरीन विकल्प है।
यह भी पढ़ें:
गर्भावस्था के दौरान अल्फा फेटोप्रोटीन जांच
गर्भावस्था में कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) टेस्ट
शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…
मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…
शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…
छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…
खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…