गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान सेब खाने के फायदे

एक गर्भवती महिला को बच्चे के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्यवर्धक खाना खाने की जरूरत होती है। यदि आप गर्भवती हैं, तो आपके आहार में वह सब कुछ शामिल होना चाहिए जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो। आपको एक संतुलित आहार लेना चाहिए जिसमें बहुत सारे फल और सब्जियां आदि शामिल हों, ये आप और आपके बच्चे को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस लेख में, हम एक विशेष फल – ‘सेब’ के बारे में बात करेंगे। आप अच्छी तरह से जानती हैं कि सेब एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल होता है। लेकिन क्या सेब का सेवन करना एक गर्भवती महिला के लिए ठीक है? क्या ये फल गर्भवती महिला को कोई लाभ प्रदान करता है? यदि आप जानना चाहती हैं, तो इस लेख को पढ़ना जारी रखें।  

क्या गर्भावस्था के दौरान सेब खाना सुरक्षित है?

गर्भवती महिलाएं सेब का सेवन बिना किसी सोच-विचार के कर सकती हैं, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान सेब खाने (या सेब का जूस पीने) के कोई ज्ञात दुष्प्रभाव नहीं होता है। सेब पोषण का एक बेहतरीन स्रोत है और ये होने वाली माँ और बच्चे दोनों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

खाने से पहले, सेब को अच्छी तरह से धो लें, क्योंकि उनके कीटनाशकों के प्रयोग द्वारा दूषित होने की संभावना होती है। यदि संभव हो, तो ऑर्गेनिक सेब खाएं क्योंकि वे कीटनाशक मुक्त होते हैं।

सेब के बीज खाने से बचें क्योंकि बीज में साइनाइड होता है, जो जहरीला होता है। सेब खाने के बाद ये पाचन क्रिया के समय पेट में धीरे-धीरे साइनाइड छोड़ने लगता है और कुछ समय बाद आपको साइनाइड विषाक्तता के लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाएंगे। इसलिए, गर्भवती महिलाओं को सेब का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना होगा कि वो गलती से भी सेब की बीज न निगलें।

सेब का पोषण मान

सेब में मुख्य रूप से पानी और कार्बोहाइड्रेट होता है । सेब में सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे शर्करा की उच्च मात्रा होती है। सेब में अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं। सेब में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे कि थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पाइरिडोक्सिन, पैंटोथेनिक एसिड और फोलेट की 1% से 3% आरडीए (रेकमेंडेड डाइटरी अलाउंस) की मात्रा मिल जाते हैं।

सेब में विटामिन ‘सी’ (आरडीए का 8%) और विटामिन ‘ए’, ‘ई’, और ‘के’ कम मात्रा में मौजूद होते हैं। सेब में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक खनिज भी मौजूद होती है। सेब फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे बीटा-कैरोटीन, क्रिप्टोक्सैंथिन, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन का एक बड़ा स्रोत है।

सेब में मौजूद मुख्य खनिज पोटैशियम है, जो कि हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए जाना जाता है। सेब में पेक्टिन नामक फाइबर भी भरपूर होता है, जो शर्करा के स्तर को कम करने, पाचन में सुधार और वजन घटाने में मदद करता है।

गर्भावस्था के दौरान सेब खाने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से होने वाली माँ और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों के लिए कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। सेब में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स द्वारा होने वाले नुकसान को कम करते हैं। सेब में मौजूद बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गर्भावस्था के दौरान सेब का सेवन बच्चे के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि यह बच्चे में होने वाली एलर्जी और अस्थमा के खतरे को कम करता है। गर्भावस्था के दौरान सेब खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

  1. एनीमिया को रोकता है: सेब आयरन का एक अच्छा स्रोत है जो कि रक्त में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाता है और एनीमिया को रोकता है। गर्भवती महिलाओं में आयरन कम होने से एनीमिया हो जाने का खतरा अधिक होता है। इसलिए इसे रोकने के लिए, आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए आप अपने आहार में सेब को शामिल कर सकती हैं।
  2. पाचन में मदद करता है: गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है और कब्ज पैदा कर सकता है। लेकिन सेब खाने से यह समस्या दूर हो सकती है। सेब में फाइबर होता है जो मल को नरम करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है और इससे पेट नहीं फूलता है, जिससे मल त्याग आसानी से हो जाता है।
  3. इम्युनिटी बेहतर करता है: सेब विटामिन ‘सी’ का एक अच्छा स्रोत है, जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। तो इस बेहतरीन फल का सेवन करें जो आपको संक्रमण से भी बचाता है ।
  4. फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है: सेब में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और फ्लेवोनोइड शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। फ्री रेडिकल्स शरीर में मौजूद अत्यधिक प्रतिक्रियाशील अणु हैं जो विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं के उप-उत्पाद के रूप में निकलते हैं। इनकी वजह से ऑक्सीकरण हो सकता है जो हमारी कोशिकाओं की संरचना, डीएनए और कार्य करने की क्षमता में नुकसान पहुँच सकता है। लेकिन सेब खाने से फ्री रेडिकल्स के निर्माण को रोकने में मदद मिलती है, इसलिए रोजाना सेब खाएं।
  5. ऊर्जा प्रदान करता है: सेब में सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे शर्करा होते हैं, जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसलिए, जब भी आप बाहर जाएं तो अपने साथ एक सेब ले जाएं ताकि कम रक्त शर्करा होने या भूख लगने की स्थिति में आप उसे खा सकें।
  6. यह हृदय को स्वस्थ रखता है: रोजाना सेब खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर, प्लाक और आर्टरी वॉल के भीतर सूजन को कम करने में मदद मिलती है। जी हाँ, यह आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सेब खाने से सीने में जलन से भी राहत मिलती है।
  7. साँस संबंधी समस्याओं को रोकता है: गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से आपके बच्चे में अस्थमा विकसित होने का खतरा कम हो जाता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो माँ के फेफड़ों को मजबूत करने में मदद करते हैं। मजबूत फेफड़े साँस लेने और श्वसन संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं।
  8. हड्डियों के विकास में मदद करता है: सेब में कैल्शियम होता है जो बच्चे में मजबूत हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
  9. याददाश्त बेहतर करता है: सेब की त्वचा में क्विरसेटिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है, यह याददास्त और संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर करने में मदद करता है। यह मस्तिष्क कोशिका की क्षति को रोकता है और अल्जाइमर रोग और मनोभ्रंश के जोखिम को कम करता है। प्रतिदिन सेब का जूस पीने से एसिटाइलकोलिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर उत्तेजित होता है जिससे याददाश्त में सुधार होता है। यह मस्तिष्क को ऑक्सीकरण क्षति से बचाता है जो आहार की कमी या आनुवंशिक अपर्याप्तता के कारण होता है।
  10. दृष्टि में सुधार: सेब का सेवन आपकी आँखों के लिए भी अच्छा होता है। सेब में बीटा-कैरोटीन होता है जो विटामिन ‘ए’ प्रदान करता है। स्वस्थ नेत्रो के लिए विटामिन ‘ए’ बहुत आवश्यक होता है।
  11. यह जन्म दोष की संभावना को कम करता है: सेब में फोलेट होता है जो शिशु में जन्म दोषों जैसे स्पाइना बिफिडा जैसी समस्या को रोकने में मदद करता है। यह स्थिति न्यूरल ट्यूब में दोष होने के कारण होती है, जो बच्चे में गंभीर विकास संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  12. मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है: सेब की छिलके में फाइबर होता है जो टूथब्रश की तरह काम करता है और भोजन के कण और प्लाक को दूर करके दाँतों और मसूड़ों को साफ करता है। सेब में मौजूद फाइबर मसूड़ों को भी उत्तेजित करती है। इसलिए भोजन के बाद एक सेब खाने से दाँतों की सतह में जमाव को हटाने में मदद मिलती है।
  13. पित्ताशय की पथरी को नरम करता है: पित्त पथरी, कैल्शियम लवण और कोलेस्ट्रॉल से पित्ताशय में बनने वाले छोटे, कठोर क्रिस्टलीय पत्थर होते हैं। इनके कारण गंभीर दर्द पैदा हो सकता है और यह पित्त की नली को अवरुद्ध कर सकता है। गर्भावस्था के दौरान सेब खाने और सेब का रस पीने से पित्त पथरी मुलायम पड़ जाती है और इसे मल त्याग के वक्त आसानी से बाहर निकलने में मदद मिलती है। इस तरह, आप पित्त की पथरी निकालने के लिए सर्जरी से बच सकती हैं।

क्या आप गर्भावस्था के दौरान हरे सेब खा सकते हैं?

हरे सेब (ग्रीन एप्पल) द्वारा होने वाले स्वास्थ्य लाभ लाल सेब के समान ही हैं। आप गर्भावस्था के दौरान हरे सेब खा सकती हैं क्योंकि वे भी स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। लाल सेब की तुलना में हरे सेब में कम शर्करा और अधिक फाइबर होता है। उनका छिलका थोड़ा मोटा होता है और यह रसीले होते हैं। हरे सेब का सेवन विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए अच्छा होता है जो गर्भावस्था के दौरान अपने कार्बोहाइड्रेट और शर्करा के सेवन को लेकर चिंतित रहती है। लाल सेब में एंथोसाइनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट अधिक होता है जो शरीर से फ्री रेडिकल को खत्म करते हैं और इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं लेकिन हरे सेब भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। हरे सेब रक्तचाप के स्तर को भी नियंत्रित करता है। तो आप लाल सेब भी खा सकती हैं और हरे भी, वे एक जैसे ही स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।

क्या सेब के कोई दुष्प्रभाव हैं?

हालांकि, गर्भावस्था के दौरान सेब आप और आपके बच्चे के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन इसके बावजूद आपको इनका सेवन मध्यम मात्रा में करना चाहिए। सेब के अत्यधिक सेवन से गर्भावस्था के दौरान कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

  • यह मेटाबोलिज्म की क्रिया को धीमा कर सकता है: बहुत ज्यादा सेब खाने से अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट रक्त शर्करा को बढ़ा सकता है और शरीर द्वारा वसा को जलाने से रोक सकते हैं, जिससे मेटाबोलिज्म की क्रिया धीमी हो जाती है।
  • इससे अवांछित वजन बढ़ सकता है: बहुत ज्यादा सेब खाने से दैनिक अनुशंसित कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे भविष्य में वजन को नियंत्रित करने में समस्या हो सकती है।

अधिकांश चिकित्सा स्वास्थ्य पेशेवर इस बात से सहमत हैं कि एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए सेब और सेब का रस बहुत स्वास्थ्यवर्धक और फायदेमंद होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको केवल इसी फल को अपने गर्भावस्था के आहार में शामिल करना चाहिए। कोई भी फल को सीमित मात्रा में खाएं और अन्य स्वास्थ्यवर्धक फलों और सब्जियों को भी अपने आहार में शामिल करें। गर्भावस्था के दौरान अच्छी तरह से संतुलित आहार लें ताकि आप और आपका बच्चा दोनों तंदरुस्त रहें।

यह भी पढ़ें:

गर्भावस्था के दौरान अंडे का सेवन करना
गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने के फायदे

समर नक़वी

Recent Posts

अलीजा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Aliza Name Meaning in Hindi

हर माँ-बाप की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे का नाम कुछ खास और मतलब…

5 hours ago

समीक्षा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Sameeksha Name Meaning in Hindi

अगर आप अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो उसमें एक आदर्श…

5 hours ago

विनीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Vinita Name Meaning in Hindi

हम सब जानते हैं कि जब किसी घर में बेटी जन्म लेती है, तो वो…

5 hours ago

डॉली नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Dolly Name Meaning in Hindi

आजकल माता-पिता अपने बच्चे का नाम रखने का फैसला बहुत सोच-समझकर करते हैं। वे चाहते…

5 hours ago

रेशमा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Reshma Name Meaning In Hindi

जब माता-पिता अपने बच्चों के लिए नाम चुनते हैं तो वे बहुत सारी बातों को…

5 hours ago

अक्ष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Aksh Name Meaning in Hindi

बच्चे का नाम रखना हर माता-पिता के लिए बहुत खास होता है। जब बात बेटे…

20 hours ago