गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था में स्टारफ्रूट (कमरख) का सेवन करना सही है?

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान आपको कई बार अजीब-अजीब चीजों की क्रेविंग हो सकती है। अगर आपको प्रेगनेंसी के दौरान अचानक स्टारफ्रूट खाने की क्रेविंग होने लगे, तो आपको इसे तुरंत शांत नहीं करना चाहिए। पहले यह पता करें कि आप गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन कर सकती हैं या नहीं।

आपको यह जानकर खुशी होगी कि गर्भावस्था के दौरान आप ‘स्टारफ्रूट’ का सेवन कर सकती हैं। स्टारफ्रूट, जिसे कमरख के रूप में जाना जाता है, प्रेगनेंसी में हेल्दी चीजों में शामिल हो सकता है। यह विटामिन ए, सी, और ई का एक बेहतरीन स्रोत होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलिक एसिड, सोडियम, मैग्नीशियम और फाइबर आदि होते हैं। यह फल सिरदर्द, बुखार, खांसी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हालांकि, फिर भी आपको यही सलाह दी जाती है कि आप इसे खाने से पहले आपके डॉक्टर से पूछ लें।

स्टारफ्रूट क्या है?

‘स्टारफ्रूट’ मलेशिया, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, फिलीपींस और भारत में पाया जाने वाला एक प्रकार का फल है। फल के किनारों पर कुछ लकीरें होती हैं। इसे क्रॉस-सेक्शन में काटने पर यह एक स्टार जैसा दिखता है। इस फल को कच्चा, पकाकर या प्रिजर्व्ड करके खाया जा सकता है, इसके अलावा आप इसके जूस का भी सेवन कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

क्या गर्भावस्था के दौरान स्टारफ्रूट का सेवन करना अच्छा होता है?

‘स्टारफ्रूट’ का सेवन इसके मेडिकल गुणों के कारण से किया जाता है और इसका उपयोग कई बीमारियों में नेचुरल रेमेडी के तौर पर किया जाता है। इसमें हल्का सा एसिडिक फ्लेवर होता है जो प्लम, अनानास या नींबू के स्वाद की तरह होता है। इसमें थोड़ा सा खट्टा-मीठा स्वाद होता है। इसमें काफी पोषण भी मौजूद होता है जो आपकी और बच्चे की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। हालांकि, जिन लोगों को किडनी की बीमारी है, उन्हें स्टारफ्रूट खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है और इससे आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है।

स्टारफ्रूट की न्यूट्रिशनल वैल्यू

नूट्रीयंट मात्रा  (प्रति 100 ग्राम)
कार्बोहाइड्रेट 6.7 ग्राम
प्रोटीन 1.04 ग्राम
डाइटरी फाइबर 2.08 ग्राम
विटामिन सी 34.4 मिलीग्राम
विटामिन ई 0.15 मिलीग्राम
कैल्शियम 3 मिलीग्राम

गर्भवती महिलाओं के लिए स्टारफ्रूट खाने के फायदे

गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान जिन चीजों की क्रेविंग होती है उनमें से स्टारफ्रूट एक है। कमरख के रूप में जाना जाने वाला स्टारफ्रूट एक खट्टा मीठा फल है जो स्वाद में बहुत अच्छा लगता है। आइए जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान कमरख का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं:

ADVERTISEMENTS

1. इम्युनिटी बढ़ाता है

स्टारफ्रूट इम्यूनिटी और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है। यह हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और इस प्रकार यह शरीर में फ्री रेडिकल के प्रोडक्शन को रोकता है।

2. आँखों के लिए अच्छा होता है

इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, स्टारफ्रूट आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपकी आँखों को भी पोषण प्रदान करता है और आँखों को इन्फेक्शन या किसी भी प्रकार के डिसऑर्डर से बचाता है। गर्भावस्था के दौरान स्टारफ्रूट खाने से आँखों की समस्या दूर होती है।

ADVERTISEMENTS

3. पाचन संबंधी समस्या का इलाज करता है

प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज एक आम समस्या होती है, जिसका सामना ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को करना पड़ता है। स्टारफ्रूट खाने से कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। यह पौष्टिक फल डायरिया का इलाज करने में भी मदद करता है। लेकिन इससे पहले कि आप पाचन समस्याओं के इलाज के लिए स्टारफ्रूट का सेवन करें, आपको यह सलाह दी जाती है कि आप पहले अपने डॉक्टर से इसके सेवन करने के बारे में पूछ लें।

4.  हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है

स्टारफ्रूट में पोटैशियम काफी होता है, जो गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। यह हाइपरटेंशन को भी कम करता है जो हार्ट स्ट्रोक का एक मुख्य कारण होता है।

ADVERTISEMENTS

5. यूरिन फ्लो को आसान करता है

प्राचीन समय से ही स्टारफ्रूट एक मूत्रवर्धक के रूप में काम करता है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट को ठीक से काम करने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान अगर आप स्टारफ्रूट जूस के साथ शहद का सेवन करती हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

6. कैंसर से बचाव करता है

स्टारफ्रूट में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो प्रेगनेंसी के दौरान कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

7. हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है

यदि नियमित रूप से स्टारफ्रूट का सेवन किया जाता है, तो यह खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। यह शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की मौजूदगी के कारण होने वाले हेल्थ इशू को भी रोकने में मदद करता है।

8. ओरल इन्फेक्शन को कम करता है

ताजे स्टारफ्रूट का जूस पीने से वायरल इंफेक्शन, इन्फ्लूएंजा और ओरल इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्टारफ्रूट का सेवन करने से आपकी सहनशक्ति और एनर्जी भी बढ़ती है।

ADVERTISEMENTS

9. हार्मोन और स्ट्रेस को कंट्रोल करता है

स्टारफ्रूट गर्भवती महिलाओं में क्रैम्प की समस्या को रोकने में मदद करता है। यह हार्मोन को कंट्रोल करता है और साथ ही स्ट्रेस को भी कम करता है।

10. बच्चे की हेल्दी ग्रोथ में मदद करता है

स्टारफ्रूट विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल का एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे के विकास में मदद करते हैं।

ADVERTISEMENTS

स्टारफ्रूट के ढेर सारे लाभों के चलते इसे प्रेगनेंसी के दौरान सेवन करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। आपके इसका खट्टा-मीठा स्वाद नींबू और अनानास के मिक्सचर जैसा लग सकता है। अगर आपको इसका टैंगी फ्लेवर पसंद नहीं है तो आप इसे दूसरी ड्रिंक्स या डिश के साथ मिलाकर खा कर सकती हैं। लेकिन इस बात का खयाल रहे कि आप इसे अपनी प्रेगनेंसी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी में खुबानी खाना
प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा (पानीफल) खाना

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago