गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान कुलथी दाल (हॉर्स ग्राम) का सेवन: फायदे जोखिम

गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान ताजा, पौष्टिक भोजन खाने से आप और बच्चा दोनों हेल्दी रहते हैं और यह बच्चे के बेहतर विकास यह जरूरी भी है। इसलिए, अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जिसमें विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता हैं। कुलथी दाल एक ऐसा भोजन है जिसे आप अपनी प्रेगनेंसी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं, आइए प्रेगनेंसी के दौरान कुलथी दाल का सेवन करने से जुड़े फायदे और जोखिम के बारे में जानते हैं।

कुलथी दाल के कई हेल्थ बेनिफिट हैं, लेकिन यह शरीर में बहुत अधिक गर्मी उत्पन्न करने के लिए भी जाना जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थ जिनके कारण शरीर में गर्मी पैदा होती है, उनका प्रेगनेंसी के दौरान सेवन करने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करती हैं तो इससे कोई समस्या पैदा नहीं होती है। यदि आप प्रेगनेंसी के दौरान कुलथी दाल के न्यूट्रिशनल वैल्यू की वजह से इसका सेवन करना चाहती हैं, तो आपको इसे उन खानों के साथ बैलेंस करें जो प्राकृतिक रूप से ठंडे होते हैं।

क्या गर्भवती महिलाएं कुलथी दाल का सेवन कर सकती हैं?

इसके स्वास्थ्य लाभों के कारण, कई गर्भवती महिलाएं कुलथी दाल का सेवन करना पसंद कर सकती हैं। यदि गर्भवती महिलाएं कुलथी दाल का सेवन सीमित मात्रा में करत हैं तो यह बिलकुल सुरक्षित है। प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी चीज का हद से ज्यादा सेवन करने से यह आपके लिए जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए, हमेशा सेफ रहना ही बेहतर है। यदि आप अपने आहार में कुलथी दाल को शामिल करना चाहती हैं, तो सीमित मात्रा में ही इसे शमिल करें। बेहतर होगा कि आप पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें।

कुलथी दाल की न्यूट्रिशनल वैल्यू

कुलथी दाल एक प्रकार की बीन्स है, जो ज्यादातर साउथ इंडियन डिशेस में इस्तेमाल की जाती है। इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। कुलथी दाल आयरन का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा कुलथी दाल में प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है। माना जाता है कि कुलथी दाल में एस्ट्रिंजेंट और मूत्रवर्धक गुण होते हैं।

गर्भावस्था के दौरान कुलथी दाल का सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ

गर्भावस्था के दौरान कुलथी दाल के कुछ स्वास्थ्य लाभ हैं कुछ इस प्रकार के हैं:

  • इसमें आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड काउंट बढ़ाने में मदद करता है।
  • कुलथी दाल का सेवन करने से यह कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, जैसे:  कंजंक्टिवाइटिस, वर्म रिमूवल, बवासीर और गठिया आदि।
  • कुलथी दाल सर्दियों के मौसम में आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
  • कुलथी दाल से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है और गर्भावस्था के दौरान कुलथी दाल का सेवन करने से यह बुखार को रोकने में मदद करता है।
  • कुलथी दाल में फेनोल कंटेंट होता है, जो प्रेगनेंसी के दौरान आपका हेल्दी वेट बनाए रखने में मदद करता है।
  • कुलथी दाल में फाइबर पाया जाता, जो प्रेगनेंसी के दौरान कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • कुलथी दाल पेप्टिक अल्सर और किडनी स्टोन को ठीक करने के लिए जाना जाता है।
  • गर्भावस्था के दौरान पेट फूलने और अपच जैसे समस्या का सामने करने में  कुलथी दाल बहुत फायदेमंद होता है।

गर्भावस्था के दौरान कुलथी दाल का सेवन करने से क्या जोखिम हो सकते हैं?

हालांकि, कुलथी दाल का सेवन करने से यह शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा करता है जो गर्भवती महिला की परेशानी को बढ़ा सकता है, किसी भी स्टडी से यह साफ तौर पर नहीं पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन करने से यह आपके लिए हानिकारक है या नहीं। लेकिन, इसका सीमित मात्रा में भी सेवन करना सबसे बेहतर है। आप सुरक्षित रूप से कुलथी दाल को अपनी प्रेगनेंसी डाइट में शामिल कर सकती हैं मगर थोड़ी मात्रा में। 

अपनी प्रेगनेंसी डाइट में कुलथी दाल को कैसे शामिल करें

आप अपनी प्रेगनेंसी डाइट में कुलथी दाल को कई तरह से शामिल कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान कुलथी दाल का सेवन करने के कुछ आसान तरीके यहाँ दिए गए हैं:

  • कुलथी दाल का उपयोग आप हेल्दी सूप और करी तैयार करने के लिए किया जा सकता है।
  • आप राई, धनिया पत्ती, मूली के पत्ते, और पालक के साथ कुलथी दाल का उपयोग करके एक स्वादिष्ट व्यंजन बना सकती हैं।
  • आप कुलथी दाल को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे ग्रेवी के साथ बना सकती हैं और रोटी या चावल के साथ इसका सेवन कर सकती हैं।
  • आप कुलथी दाल के साथ एक पौष्टिक रसम भी बना सकती हैं।
  • भारत के कुछ क्षेत्रों में, कुलथी दाल के पाउडर से लड्डू बनाया जाता है।

गर्भावस्था के दौरान एक सीमित मात्रा में कुलथी दाल का सेवन करने से आपकी हेल्थ को कोई खतरा नहीं होता है। यदि आपको इसका सेवन करने से कोई असुविधा महसूस होती है तो ध्यान रखें और खयाल रहे किअधिक मात्रा में कुलथी दाल का बिलकुल सेवन न करें। किसी भी मामले में, प्रेगनेंसी के दौरान आपको किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना हमेशा क्योंकि इसी में समझदारी है।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में काबुली चने (छोले) खाने के फायदे और नुकसान

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

19 hours ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

19 hours ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

19 hours ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago