गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान अदरक खाना – फायदे और साइड इफेक्ट्स

ADVERTISEMENTS

एक महिला के जीवन में गर्भावस्था एक सबसे खूबसूरत चरण होता है और इस दौरान दोस्त व परिवार के लोग आपको आहार से संबंधित बहुत सारी सलाह देते हैं। यदि आपको अपने खाने, चाय और अन्य खाद्य पदार्थों में अदरक का स्वाद पसंद है तो आप जरूर सोच रही होंगी कि गर्भावस्था के दौरान अदरक खाना सुरक्षित है या नहीं। गर्भवस्था में अदरक खाना सही है या नहीं और आप अपने आहार में अदरक को कैसे शामिल कर सकती हैं, आइए जानते हैं। 

क्या गर्भावस्था के दौरान अदरक खाना सुरक्षित है?

अदरक एक सुपर फूड है और यह अपने चिकित्सीय गुणों के लिए प्रसिद्ध भी है। यह सामग्री अक्सर सभी के घरों में सरलता से मिल जाती है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान आपको यह उलझन हो सकती है कि इस अवधि में आपके लिए अदरक खाना सुरक्षित है या नहीं। गर्भावस्था के दौरान कच्ची अदरक संयमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। इस समय सूखी अदरक बिलकुल भी नहीं खानी चाहिए। 

गर्भावस्था के दौरान कितनी अदरक लेनी चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान अदरक हमेशा संयमित मात्रा में ही लेनी चाहिए। इस समय आप सिर्फ 1 ग्राम अदरक को दिनभर में 2 या 4 बार में खा सकती हैं। यद्यपि अक्सर लोग कच्ची अदरक खाने की सलाह देते हैं पर आप इसे मॉर्निंग सिकनेस कम करने के लिए कैंडी के रूप में खा सकती हैं। अदरक की चाय पीने से भी आपकी पहली तिमाही में मॉर्निंग सिकनेस कम हो सकती है पर चाय में बहुत ज्यादा अदरक न डालें। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान अदरक खाने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान अदरक खाने के बहुत सारे फायदे हो सकते हैं, आइए जानें;

  1. यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है: गर्भावस्था के दौरान अदरक खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है।
  2. इससे बच्चे तक पर्याप्त मात्रा में खून की आपूर्ति होती है: गर्भावस्था के दौरान अदरक खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसकी मदद से गर्भ में पल रहे बच्चे तक खून की आपूर्ति होती है।
  3. यह सर्दी और खांसी से बचाव करता है: गर्भावस्था के दौरान आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और इससे आपको बहुत जल्दी इन्फेक्शन हो सकता है, जैसे सर्दी व खांसी। अदरक के गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और आपको जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं।
  4. अदरक खाने से मॉर्निंग सिकनेस में फायदा होता है: अदरक से गर्भावस्था में होने वाली मतली और मॉर्निंग सिकनेस से भी राहत मिलती है। आप अपने पेट की समस्याओं को कम करने के लिए भी अदरक को चाय में या ड्रिंक के रूप में ले सकती हैं।
  5. यह न्यूट्रिएंट्स को एब्सॉर्ब करने में मदद करता है: गर्भावस्था के दौरान अदरक का सेवन करने से शरीर को गैस्ट्रिक और पैंक्रिअटिक को उत्तेजित करके खाए हुए भोजन से न्यूट्रिएंट्स एब्सॉर्ब करने में मदद मिलती है। यह इसी प्रकार से यह गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मदद करता है।
  6. इसे खाने से खून में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है: गर्भावस्था के दौरान अदरक खाने से सिर्फ थकान कम नहीं होती बल्कि यह आपको एनर्जेटिक महसूस करने में मदद भी करता है। कई स्टडीज में यह प्रमाणित हुआ है कि अदरक खाने से खून में शुगर का स्तर सामान्य रहता है।
  7. यह सूजन को कम करने में मदद करता है: गर्भावस्था के दौरान सोने से पहले अदरक लेने से पाचन संबंधित, गैस और सूजन की समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं।
  8. अदरक हार्टबर्न के लिए भी बहुत प्रभावी है: गर्भावस्था के दौरान अदरक खाने से वह एसिड कम होता है जिससे आपकी हार्टबर्न की समस्या होती है।

गर्भावस्था के दौरान अदरक खाने के साइड इफेक्ट्स

यदि आप ब्लड क्लॉट या ब्लड प्रेशर से संबंधित आपकी कोई भी दवा ले रही हैं तो गर्भावस्था के दौरान आपको अदरक खानी चाहिए या नहीं इस बारे में डॉक्टर से बात करें। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान आहार में अदरक कैसे शामिल करें

गर्भावस्था के दौरान आपके आहार में अदरक का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है, जैसे चाय, कैंडीज और यहाँ तक कि कैप्सूल्स में भी। यहाँ कुछ निम्नलिखित तरीकों से आप अपने आहार में अदरक शामिल कर सकती हैं, आइए जानते हैं; 

  • आप सब्जी में अदरक का स्वाद लाने के लिए इसमें पतली कटी हुई अदरक डाल सकती हैं।
  • आप गर्म पानी में थोड़ा सा अदरक डालकर छोड़ दें और फिर थोड़े देर में इसे पी लें।
  • आप सूप या फ्राइड सब्जी में भी अदरक को किसकर डाल सकती हैं।
  • आप अदरक, दालचीनी और पुदीना मिलाकर चाय भी बना सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इस बारे में अक्सर आपको चिंता या शंका होती ही होगी। इससे संबंधित यहाँ कुछ सवाल बताए गए हैं जो हो सकता है आपकी शंकाओं को भी दूर कर सकें, आइए जानते हैं;

ADVERTISEMENTS

1. क्या गर्भावस्था के दौरान अदरक खाने से मिसकैरेज हो सकता है?

गर्भावस्था के दौरान संयमित मात्रा में अदरक खाने से कई फायदे होते हैं। हालांकि यदि आप बहुत ज्यादा मात्रा में अदरक खाती हैं तो इससे मिसकैरेज का खतरा बढ़ सकता है। गर्भावस्था में कितनी अदरक खानी चाहिए इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

2. क्या अदरक की कैंडीज खाना सुरक्षित है?

हाँ, गर्भावस्था के दौरान अदरक की कैंडी खाना भी सुरक्षित है। यह कैंडीज अदरक से बनाई जाती हैं और मतली के लिए यह काफी फायदेमंद है। आप चाय में भी इसे मिला सकती हैं। पर गर्भावस्था के दौरान अदरक की कैंडीज को डॉक्टर द्वारा दिए हुए प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार ही खरीदने की सलाह दी जाती है। 

ADVERTISEMENTS

3. क्या मैं अदरक वाले कुकीज या मिक्सचर खा सकती हूँ?

हाँ, यदि गर्भावस्था के दौरान आपको लगातार कुकीज खाने की क्रेविंग्स होती हैं तो आप अदरक के स्नैप्स खा सकती हैं। इसमें सिर्फ कैलोरीज और फैट ही कम मात्रा में नहीं हैं बल्कि यह मिनरल्स और विटामिन्स से भी भरपूर है। गर्भावस्था की पहली तिमाही में आपको अदरक के स्नैप्स खाना बहुत अच्छा लग सकता है क्योंकि इसे खाने से मॉर्निंग सिकनेस कम होती है। 

गर्भावस्था के दौरान अदरक खाने के महत्व को कम नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसमें आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य संबंधित बहुत सारे फायदे हैं।  

ADVERTISEMENTS

आप अपने आहार में अदरक को कई तरीकों से शामिल कर सकती हैं। आप इसे किस कर, काटकर या इसे कूटकर अपनी डिश में मिला सकती हैं। आप बस इस बात का खयाल रखें कि गर्भावस्था के दौरान अपने आहार में अदरक को संयमित मात्रा में शामिल करें। आपको कम मात्रा में भी अदरक के ज्यादा से ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। यदि आपको अपने आहार अदरक शामिल करनी है तो पहले आप डॉक्टर से सलाह भी ले सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी के दौरान कद्दू खाना
प्रेगनेंसी में पुदीना (मिंट) खाना

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago