गर्भावस्था

गर्भावस्था में कॉर्न फ्लेक्स खाना: फायदे, जोखिम और टिप्स

महिलाओं के जीवन में गर्भावस्था एक ऐसा समय है जब उसे हर कदम पर अपना खयाल रखने की जरूरत है। इस दौरान वह सोचती है कि उसके लिए क्या, कितना और कितनी बार खाना जरूरी है। गर्भावस्था के दिनों में आप कॉर्न फ्लेक्स खाने के बारे में भी सोच सकती हैं। क्या यह खाना फायदेमंद है? इसके बारे में कोई सही जवाब नहीं है क्योंकि इसे संयमित मात्रा में कॉर्न फ्लेक्स खाने से गर्भवती महिलाओं को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। यदि आप गर्भवती हैं और आपको कॉर्न फ्लेक्स खाने की क्रेविंग होती है तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। यहाँ पर गर्भावस्था के दौरान कॉर्न फ्लेक्स खाने के संबंध में चर्चा की गई है। जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। 

गर्भावस्था के दौरान आपको कॉर्न फ्लेक्स क्यों खाना चाहिए?

कॉर्न फ्लेक्स आपको दिनभर ताजा और भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है और यह एनर्जी प्रदान करता है। यह राइबोफ्लेविन, थायमीन, आयरन, डायटरी फाइबर और नियासिन से भी भरपूर है जिससे आपको पूर्ण आहार मिलता है। आइए जानते हैं कि 1 कटोरे (100 ग्राम) कॉर्न फ्लेक्स में लगभग कितना न्यूट्रिशन मिलता है। 

कॉर्न फ्लेक्स में न्यूट्रिशन की मात्रा

नुट्रिएंट मात्रा
कैलोरी 357
डायटरी फाइबर 13% रोजाना की वैल्यू के अनुसार
प्रोटीन 16% रोजाना की वैल्यू के अनुसार
आयरन 160%  रोजाना की वैल्यू के अनुसार
विटामिन ‘ए’ 35% रोजाना की वैल्यू के अनुसार
विटामिन ‘डी’ 35% रोजाना की वैल्यू के अनुसार
विटामिन ‘सी’ 35% रोजाना की वैल्यू के अनुसार
विटामिन ‘बी6’ 90% रोजाना की वैल्यू के अनुसार
मैग्नीशियम 9% रोजाना की वैल्यू के अनुसार

 

गर्भावस्था के दौरान कॉर्न फ्लेक्स खाने के फायदे

कॉर्न फ्लेक्स कई सारे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है और इसलिए यह गर्भवती महिलाओं के लिए एक हेल्दी नाश्ता भी है। गर्भावस्था के दौरान कॉर्न फ्लेक्स खाने के कुछ फायदे निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

  • कॉर्न फ्लेक्स में डायटरी फाइबर ब्लड प्रेशर को कम करता है और कब्ज में आराम प्रदान करता है। एक मध्यम आकार का कटोरा भर कर कॉर्न फ्लेक्स में लगभग 25 ग्राम फाइबर होता है जो विशेषकर कब्ज की समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
  • यदि आप रोजाना एक कटोरा भर कर कॉर्न फ्लेक्स खाती हैं तो इससे प्रीक्लेम्पसिया का खतरा कम होता है। प्रीक्लेम्पसिया जैसी समस्या ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है और इससे बच्चे में विकास से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • नाश्ते में एक कटोरा कॉर्न फ्लेक्स खाने से आपका पेट डायटरी फाइबर भरा रहता है और आपकी भूख संतुष्ट रहती है
  • गर्भावस्था के दौरान कॉर्न फ्लेक्स खाने से वजन भी नियंत्रित रहता है।
  • कॉर्न फ्लेक्स में मौजूद आयरन गर्भावस्था के दौरान एनीमिया जैसी समस्याओं को काफी हद दूर रखता है।
  • कॉर्न फ्लेक्स में विटामिन ‘डी’, विटामिन ‘सी’ और विटामिन ‘ए’ होता है जो एक गर्भवती महिला और उसके बढ़ते बच्चे के लिए बहुत जरूरी है।

गर्भावस्था के दौरान कॉर्न फ्लेक्स खाने के साइड इफेक्ट्स

गर्भावस्था के दौरान संयमित मात्रा में कॉर्न फ्लेक्स खाना फायदेमंद है क्योंकि इसे ज्यादा खाने से आपको कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। गर्भावस्था के दिनों में ज्यादा कॉर्न फ्लेक्स खाने से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, आइए जानें;

  • मार्केट में मिलनेवाले कॉर्न फ्लेक्स में फैट, नमक और शुगर भी होता है। गर्भावस्था के दौरान इसे ज्यादा मात्रा में खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
  • कॉर्न फ्लेक्स खाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे पेट फूलना, आंतों में गैस, पेट दर्द और सूजन। यदि आप कॉर्न फ्लेक्स बहुत ज्यादा खाती हैं तो इससे आपके शरीर में जिंक, आयरन और मिनरल को एब्सॉर्ब करने की क्षमता कम हो सकती है।
  • ग्रेन्स वाले कॉर्न फ्लेक्स अक्सर एसिडिक होते हैं इसलिए वे खून और टिश्यू में एसिड उत्पन्न कर सकते हैं।
  • स्प्राउट्स, फल और सब्जियों की तुलना में  ग्रेन्स खाना कॉर्न फ्लेक्स ज्यादा कठिन है।
  • यदि आप कॉर्न फ्लेक्स खाती हैं तो इससे आपकी पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ भी सकती हैं।

यद्यपि अब आप जानती हैं कि गर्भावस्था के दौरान कॉर्न फ्लेक्स खाने से क्या फायदे और क्या साइड-इफेक्ट्स होते हैं इसलिए आप इसे खाने की मात्रा को नियंत्रित कर सकती हैं और यह तय कर सकती हैं कि गर्भवती होने पर आपको कितनी बार कॉर्न फ्लेक्स खाना चाहिए। पर यदि आप अपने इस नाश्ते से ज्यादा फायदा लेना चाहती हैं तो आपको कुछ टिप्स फॉलो करना चाहिए। 

कॉर्न फ्लेक्स खाते समय ध्यान देने योग्य कुछ टिप्स

गर्भावस्था के दौरान कॉर्न फ्लेक्स खाते समय निम्नलिखित टिप्स को जरूर फॉलो करें। वे टिप्स कौन से हैं, आइए जानें;

  • यदि आपको ब्रेकफास्ट में कॉर्न फ्लेक्स खाना पसंद है तो आप इसे अपनी गर्भावस्था की डायट में भी शामिल कर सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे संयमित मात्रा में खाती हैं।
  • यदि आपके कॉर्न फ्लेक्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर या आर्टिफिशियल फ्लेवर है तो इसे बिलकुल भी न खाएं।
  • आप कॉर्न फ्लेक्स का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नेचुरल स्वीटनर भी मिला सकती हैं, जैसे स्ट्रॉबेरी या शहद।
  • यदि आप अपनी डायट प्लान में कोई भी बदलाव करती हैं तो एक बार न्यूट्रिशनिस्ट से जरूर चर्चा करें। आप अपनी खाने की आदतें और क्रेविंग्स के बारे में भी बात कर सकती हैं।
  • हमेशा कॉर्न फ्लेक्स में गुनगुना दूध मिलाकर खाएं क्योंकि सूखे कॉर्न फ्लेक्स खाने से आपको मतली भी हो सकती है।
  • आप कॉर्न फ्लेक्स हमेशा नाश्ते में ही खाएं, दिन के या रात के खाने में बिलकुल भी न लें।

यदि आप गर्भावस्था के दौरान कॉर्न फ्लेक्स सयंमित मात्रा में खाती हैं तो इससे आपको कोई भी हानि नहीं होगी। यदि आपके कॉर्न फ्लेक्स में किसी भी आर्टिफिशियल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है तो यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। पर यदि आप कॉर्न फ्लेक्स को अपनी प्रेगनेंसी डायट में शामिल करना चाहती हैं तो इसके कुछ टिप्स फॉलो करना न भूलें। यदि आपको कॉर्न फ्लेक्स के बारे में अब भी कोई शंका है तो आप पहले न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लें और फिर उसके अनुसार ही अपनी डायट में इसे शामिल करें। 

स्रोत और संदर्भ:
स्रोत १
स्रोत २

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान एलोवेरा का जूस पीना
प्रेगनेंसी के दौरान लेमनग्रास

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध (Essay on Freedom Fighters in Hindi)

हमारा भारत आजाद देश है। लेकिन हमें यह आजादी बहुत आसानी से नहीं मिली है,…

6 hours ago

बाग पर निबंध (Essay on Park in Hindi)

हर बच्चे की जिंदगी में पार्क की अपनी ही एक खास जगह होती है। पार्क…

7 hours ago

मेरी पसंदीदा जगह पर निबंध (Essay On My Favourite Place In Hindi)

हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…

1 day ago

मुझे अपने परिवार से प्यार है पर निबंध ( Essay On I Love My Family In Hindi)

परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…

1 day ago

बस की यात्रा पर निबंध (Essay On Journey By Bus In Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…

1 day ago

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध (APJ Abdul Kalam Essay In Hindi)

ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…

3 days ago