गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान जीरे का पानी – फायदे और जानें कैसे बनाएं

एक गर्भवती महिला को अपने खानपान का पूरा खयाल रखना चाहिए। आपने सुना ही होगा कि जीरा कितना फायदेमंद होता है, पर क्या आपको पता है कि यह फायदेमंद क्यों होता है? गर्भावस्था के दौरान जीरे का पानी पीने के फायदे और इससे संबंधित अन्य जानकारियों के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।  

भारत में जीरे का उत्पादन बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। यह सिर्फ खाने में स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि यह किचन में पाया जाने वाला एक औषधि भी है। इसी कारण से जीरे का उपयोग रोजाना भोजन पकाने में किया जाता है। इसके बहुत सारे फायदे होते हैं और विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह खाद्य पदार्थ अत्यधिक लाभकारी होता है। गर्भवती महिलाएं रोजाना आहार में जीरे का सेवन कर सकती हैं और इसे लेने का सबसे आसान तरीका है जीरे का पानी के रूप में। जीरे का सेवन करने के कुछ फायदे नीचे दिए हुए हैं, जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। 

गर्भावस्था के दौरान जीरे के पानी के फायदे

गर्भावस्था के दौरान जीरे का पानी पीना अत्यधिक फायदेमंद होता है। इसके कुछ फायदे निम्नलिखित हैं, आइए जानें; 

1. यह गर्भावस्था की कुछ असुविधाएं कम कर सकता है

गर्भावस्था के दौरान कई सामान्य समस्याएं होती हैं, जैसे मॉर्निंग सिकनेस, अनिद्रा, सर्दी-जुकाम, कमजोरी। इस समय जीरे का पानी पीने से पूरे शरीर के फंक्शन में सुधार आता है।

2. शरीर में एसिड के लेवल को संतुलित रखता है

गर्भावस्था के दौरान एसिड के स्तर पर प्रभाव पड़ता है जिससे एसिडिटी, पेट खराब और गैस की समस्या हो सकती है। जीरे का पानी पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और हार्टबर्न व एसिडिटी के लिए भी अधिक प्रभावी है।

3. यह कार्डियोवस्कुलर सिस्टम के लिए भी अच्छा है

जीरे के पानी में पोटैशियम बहुत होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है जिसके परिणामस्वरूप गर्भ में पल रहे बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

4. पाचन को ठीक रखता है

जीरे का पानी अपने उन गुणों के लिए बहुत प्रसिद्ध है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं। जीरे के पानी में “थाइमोल” नामक एक कॉम्पोनेन्ट होता है जो बाइल और डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित करता है। यह कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है।

5. आयरन से भरपूर है

गर्भवती महिलाओं में मौजूद आयरन भ्रूण को सुरक्षित रखता है और साथ ही पोषिण भी देता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आयरन की जरूरत होती है। जीरे का पानी गर्भावस्था के लिए आवश्यक आयरन प्रदान करता है। शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा एनीमिया को दूर रखती है।

6. यह प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट है

जीरे का पानी शरीर के सभी कीटाणुओं को नष्ट करके इम्यून सिस्टम को बनाए रखने में मदद करता है। यह विटामिन ‘ए’, सी और ‘ई’ से भरपूर होता है जो सभी रोगों को खत्म करके पूरे स्वास्थ्य में सुधार करत है।

7. जीरा जेस्टेशनल डायबिटीज के लिए भी बेहतर है

जीरा टाइप 2 डायबिटीज की अन्य थेरेपी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जीरे के गुण इंसुलिन को बढ़ाने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। उन महिलाओं में भी जेस्टेशनल डायबिटीज होने की संभावना होती है जिन्हें कभी अनुवांशिक रूप से डायबिटीज न हुई हो। जीरे का पानी शुगर लेवल को बनाए रखता है और जेस्टेशनल डायबिटीज को होने से रोकता है।

8. यह शरीर को डिटॉक्स करता है

गर्भावस्था के दौरान एक महिला का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बिना किसी साइड-इफ्फेक्ट के शरीर को डिटॉक्स करना अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। जीरे का पानी फॉस्फोरस से भरपूर होता है जो किडनी के फंक्शन में सुधार करता है और इसके परिणामस्वरूप शरीर से सभी टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

9. जीरा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है

जीरे की खुशबू सलाइवा के उत्पादन को प्रभावित करती है। पर्याप्त मात्रा में सलाइवा आना अच्छी भूख का संकेत होता है। यह मेटाबॉलिज्म बनाए रखने में मदद करता है और उसके हिसाब से वजन बढ़ता या घटता है। 

10. यह भ्रूण के विकास को सुरक्षित रूप से होने में मदद करता है

जीरे का पानी ऊपर दिए हुए सभी फायदे देने के साथ-साथ भ्रूण को भी सुरक्षित भी रखता है जिससे जन्म दोष की संभावना खत्म होती है। 

जीरे का पानी कैसे बनाएं?

2 लीटर पानी में 2 चम्मच जीरा डालें और उसे लगभग 20 मिनट तक तेज आंच में उबाल लें। ठंडा होने के बाद जीरा अलग करने के लिए पानी को छानें और इसे पी लें। 

जीरा के साइड-इफेक्ट्स

जीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है लेकिन सही मात्रा में खाया जाए तो, लेकिन रोजाना ज्यादा जीरा खा लेने से इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जीरे का पानी पीते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना जरूरी है, आइए जानते हैं; 

  • जो महिला जीईआरडी से ग्रसित है, यदि वे अधिक मात्रा में जीरा खा लें तो उनमें हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।
  • यह कुछ महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ा देता है जिससे उनके शरीर में प्रभाव पड़ सकता है।
  • यदि आप एक दिन में बहुत ज्यादा जीरा खा लेती हैं तो आपको बार-बार डकारें आ सकती हैं।
  • अत्यधिक मात्रा में जीरा खाने से किडनी और लिवर डैमेज हो सकता है।
  • जिन महिलाओं का ब्लड शुगर कम होता है उन्हें जीरा खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि जीरा ब्लड शुगर के स्तर को और अधिक कम कर सकता है। यद्यपि यह हाई ब्लड शुगर वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद है, पर यह उन महिलाओं पर इसका उल्टा असर डालता है जिनका ब्लड शुगर प्राकृतिक रूप से कम होता है।
  • जिन महिलाओं को जीरे से एलर्जी होती है, यदि वे अत्यधिक जीरा खा लें तो उनकी त्वचा पर रैशेज आ सकते हैं।

क्या करें और क्या न करें

  • जीरे और सौंफ में बिलकुल भी कन्फ्यूज न हों। यह दोनों खाद्य पदार्थ अलग-अलग हैं।
  • जीरे को संयमित मात्रा में खाना चाहिए इसलिए इसका उपयोग अधिक मात्रा में न करें। ज्यादा जीरा डालने से पानी कड़वा भी हो सकता है।
  • एक दिन में सिर्फ एक लीटर जीरे वाला पानी ही पिएं।
  • रोजाना एक बोतल ताजा जीरे का पानी बनाएं।
  • जीरे का पानी हल्का गुनगुना या सामान्य तापमान में ही पीना अच्छा होता है।

क्या गर्भावस्था के दौरान जीरे का पानी पीना सुरक्षित है? हाँ, यह सुरक्षित है और साथ ही स्वास्थ्यप्रद भी है। हालांकि किसी भी मसाले का अधिक सेवन करने से बचें क्योंकि शरीर पर इनका प्रभाव बहुत ज्यादा पड़ता है और जीरा भी इसी में शामिल है। जीरे के सभी फायदों का लाभ लेने के लिए इसका पानी बनाकर पीना ज्यादा अच्छा और सुरक्षित है और साथ ही आप इसके स्वाद का भी पूरा आनंद ले सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी में गन्ने का जूस पीना
प्रेगनेंसी के दौरान चाय पीना

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago