In this Article
गर्भावस्था के दौरान आपको बहुत सी सलाह मिलती होंगी कि इस अवधि में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जिसमें खाने से जुड़ी बातें एक मुख्य भाग है। पिस्ता कई तरीकों से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। कच्चा पिस्ता भी बहुत क्रंची व स्वादिष्ट होता है और इसका उपयोग भोजन पकाने में भी किया जाता है। पिस्ता के पेड़ दरअसल छोटी-छोटी झाड़ियां होती हैं और यह एशिया, अफ्रीका और अमेरिका के सब-ट्रॉपिकल क्षेत्र में अधिक पाया जाता है। पिस्ता सबसे पुराना मेवा है और माना जाता है कि यह 6000 बी.सी. से पहले से मौजूद है।
गर्भावस्था के दौरान संयमित मात्रा में पिस्ता खाना सुरक्षित माना जाता है। इस अवधि में बहुत ज्यादा पिस्ता खाने से कुछ साइड-इफ्फेक्ट भी होते हैं। इसलिए इसका सेवन संयमित मात्रा में ही करना चाहिए। पिस्ता बहुत अधिक न्यूट्रिशनल लाभ प्रदान करता है और ऐसा माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान संयमित मात्रा में इसका सेवन करने से भी स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।
पिस्ता एनर्जी से भरपूर होने के साथ-साथ इसमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है और इसमें अन्य न्यूट्रिएंट्स भी काफी मात्रा में होते हैं। 30 ग्राम पिस्ता की न्यूट्रिशन वैल्यू में प्रोटीन लगभग 6 ग्राम, फाइबर 2.8 ग्राम और फैट लगभग 12.7 ग्राम होता है। प्रति 100 ग्राम पिस्ता में लगभग 500 कैलोरी पाई जाती है।
गर्भावस्था के दौरान पिस्ता की एक सीमित मात्रा आपके शरीर की आयरन, कैल्शियम, फोलेट और पोटैशियम की नियमित आवश्यकताओं को पूरा करता है। ये सभी मिनरल गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास व वृद्धि के लिए बहुत जरूरी होते हैं। गर्भावस्था में पिस्ता खाने के कुछ फायदे, इस प्रकार हैं;
इसके अलावा पिस्ता लिवर की बिमारियों, जॉन्डिस और एनीमिया जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
गर्भावस्था के दौरान पिस्ता खाने के कई साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं इसलिए इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से चर्चा करने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान पिस्ता खाने से निम्नलिखित समस्याएं भी हो सकती हैं, आइए जानते हैं;
गर्भावस्था के दौरान अपने आहार में पिस्ता को शामिल करने के बहुत सारे तरीके हैं, जिसके बारे में यहाँ कुछ उपयोगी टिप्स दिए हुए हैं;
यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है और गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता किए बिना भी आप इसका आनंद गर्मियों में भी ले सकती हैं। इस स्वादिष्ट व्यंजन को कैसे बनाया जाता है आइए जानते हैं;
सामग्री
विधि:
गर्भावस्था के दौरान कई चीजों की तरह ही ज्यादा मात्रा में पिस्ता खाना हानिकारक होता है। पिस्ता को संयमित मात्रा में खाने से आप इसके कई फायदों का आनंद ले सकती हैं और इससे कोई नुकसान भी नहीं होंगे। इसलिए जब तक डॉक्टर आपको पिस्ता खाने से मना न करें तब तक आप यह नट्स संयमित मात्रा में रोजाना खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
प्रेगनेंसी के दौरान बादाम खाना
प्रेगनेंसी के दौरान काजू का सेवन करना
इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…
हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…
ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…
यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…
गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…
दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…