गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान तरबूज खाना – फायदे और नुकसान

गर्भावस्था के दौरान न्यूट्रिशन बहुत जरूरी है – गर्भवती महिलाओं को यह ध्यान रखने की आवश्यकता होती है कि अपने बच्चे के लिए इस अवधि में वे क्या खाती हैं और क्या नहीं खाती हैं। गर्भवती महिलाओं को फल खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनसे अनेक फायदे मिलते हैं। गर्भावस्था में तरबूज खाना सिर्फ सुरक्षित ही नहीं बल्कि फायदेमंद भी होता है।

क्या आप गर्भावस्था के दौरान तरबूज खा सकती हैं?

हाँ, गर्भावस्था के दौरान तरबूज खाया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान संयमित मात्रा में तरबूज खाना माँ और बच्चे के लिए सिर्फ सुरक्षित ही नहीं बल्कि बहुत उपयुक्त भी है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था में तरबूज खाने के फायदे

गर्भवती महिलाओं को तरबूज खाने से होने वाले अद्भुत फायदों के बारे में नीचे जानकारी दी गई है:

1. हार्टबर्न और एसिडिटी को कम करता है

गर्भावस्था के दौरान शरीर में अत्यधिक हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों से कई असुविधाएं हो सकती हैं, जैसे एसिडिटी व सीने में जलन और ये समस्याएं एक महिला की पूरी गर्भावस्था के दौरान रहती हैं। तरबूज खाने से पाचन तंत्र को बहुत आराम मिलता है और यह एसिडिटी व सीने में जलन के लिए बहुत फायदेमंद है – कभी-कभी यह बहुत जल्दी फायदा कर सकता है। इसलिए अगली बार यदि आपको पाचन तंत्र से संबंधित तकलीफ होती है तो आप तरबूज का सेवन कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

2. एडिमा से बचाता है

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं के हाथ और पैरों में सूजन होती हैं इसे एडिमा भी कहा जाता है। शरीर में कुछ टिश्यू में मौजूद फ्लूड्स के असामान्य संचय के कारण एडिमा होता है। तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा शरीर के सभी ब्लॉकेज खोल देती है और एडिमा से राहत दिलाती है।

3. डिहाइड्रेशन को प्रभावी तरीके से कम करता है

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अक्सर डिहाइड्रेशन भी होता है। डिहाइड्रेशन से महिलाओं को थकान, सुस्ती व असुविधाएं होती हैं जिससे उन्हें कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे प्रीमैच्योर बर्थ। तरबूज में लगभग 90% पानी होता है जो डिहाइड्रेशन को प्रभावी रूप से खत्म कर सकता है।

ADVERTISEMENTS

4. मॉर्निंग सिकनेस कम करता है

गर्भवती महिलाओं को अक्सर पहली तिमाही में उल्टी व मतली होती है जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है। ये उल्टियां और मतली दिनभर में कभी भी हो सकती हैं। सुबह-सुबह एक गिलास तरबूज का जूस पीने से इस समस्या में भी सुधार आ सकता है। सुबह-सुबह यह जूस पीने से मॉर्निंग सिकनेस में आराम मिलने के अलावा ताजगी भी मिलती है।

5. इम्युनिटी बढ़ाता है

एक गर्भवती महिला का शरीर अपने और अपने बच्चे के लिए इन्फेक्शन और रोगों से लड़ता है। इससे कभी-कभी इम्युनिटी का स्तर भी कम हो सकता है। तरबूज में एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसे लाइकोपीन कहते हैं और यह एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

6. शरीर को डिटॉक्स करता है

तरबूज में डाइयुरेटिक गुण भी होते हैं जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं और शरीर से यूरिक एसिड को कम करते हैं। तरबूज का यह गुण गर्भावस्था के दौरान किडनी और लिवर के फंक्शन को ठीक करता है। यह त्वचा में एसपीएफ को भी बढ़ाता है।

7. मांसपेशियों में क्रैम्प को कम करता है

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में लगातार बदलाव होते हैं। हॉर्मोनल बदलाव और तेजी से वजन बढ़ने के कारण महिलाओं की मांसपेशियों में क्रैम्पिंग और दर्द हो सकता है और इसके उपचार के लिए तरबूज एक बेहतरीन फल है।

ADVERTISEMENTS

8. त्वचा के पिग्मेंटेशन को रोकता है

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में हॉर्मोनल बदलाव से त्वचा पर काले रंग के धब्बे पड़ सकते हैं और उनकी त्वचा काली दिख सकती है। तरबूज खाने से पाचन में सुधार आता है और यह शरीर से सभी टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है। इसके परिणामस्वरूप त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और इससे पिगमेंटेशन भी खत्म हो सकता है।

9. कब्ज को कम करता है

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अक्सर कब्ज की शिकायत होती है। तरबूज में फाइबर होता है जो मल त्याग में मदद करता है। इसमें मौजूद पानी की मात्रा भी बॉवल मूवमेंट में मदद करती है।

ADVERTISEMENTS

10. फीटस की हड्डियों की स्वस्थ रखता है

गर्भवती महिलाओं के द्वारा तरबूज को अपने आहार में शामिल करने का एक कारण यह भी है कि यह फल गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियों और दाँतों के विकास में मदद करता है। तरबूज में कैल्शियम और पोटैशियम की मात्रा होती है और ये मिनरल बच्चे की हड्डियों का विकास करने में मदद करते हैं।

अध्ययनों के अनुसार जो महिलाएं लायकोपीन सप्लीमेंट्स का नियमित रूप से सेवन करती हैं उनमें प्रीक्लेम्पसिया होने की संभावना 50% तक कम होती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए तरबूज बहुत अच्छा फल है। तरबूज में अनेक विटामिन और मिनरल हैं जो गर्भ में पल रहे बच्चे की दृष्टि, मस्तिष्क, नर्वस सिस्टम और इम्यून सिस्टम के लिए बेहतरीन हैं।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान तरबूज के बीज के फायदे

ज्यादातर लोग बीज निकालकर तरबूज खाते हैं। हालांकि यह बीज न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जो गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए फायदेमंद हैं। यदि तरबूज के बीज को रोस्ट करके खाएं तो यह थोड़े क्रिस्पी होते हैं और यह खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स हैं।

  • तरबूज के बीज विटामिन ‘सी’ से भरपूर होते हैं और यह गर्भ में पल रहे बच्चे की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए फायदेमंद हैं।
  • फैट्स और प्रोटीन के साथ-साथ तरबूज के बीज में फॉलेट, विटामिन ‘बी’ और आवश्यक मिनरल, जैसे आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक भी होते हैं। ये सभी न्यूट्रिएंट्स आपके बच्चे में उचित विकास व वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

गर्भावस्था के दौरान तरबूज खाने के साइड-इफेक्ट्स

यद्यपि गर्भावस्था के दौरान तरबूज खाना महिलाओं के लिए फायदेमंद है पर इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। वे क्या हैं, आइए जानते हैं;

ADVERTISEMENTS

  • यदि  तरबूज को ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो इससे आपके ब्लड में ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है और आपको जेस्टेशनल डायबिटीज भी हो सकती है।
  • तरबूज में मौजूद डाइयुरेटिक गुणों के कारण आपको अधिक पेशाब आ सकती है और इससे आपके शरीर से आवश्यक न्यूट्रिएंट्स व टॉक्सिन्स भी बाहर निकल सकते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान सिर्फ ताजे तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। तरबूज अक्सर जल्दी ही खराब हो जाते हैं और यदि आप ताजा तरबूज नहीं खाती हैं तो आपको मतली, उल्टी और गैस से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

तरबूज की स्वादिष्ट रेसिपीज

यहाँ तरबूज से बनाई हुई कुछ सरल और स्वादिष्ट रेसिपीज दी हुई हैं, आइए जानते हैं;

1. तरबूज और एवोकाडो का सलाद

सामग्री 

ADVERTISEMENTS

  • एवोकाडो – 2 बड़े
  • तरबूज – 4 कप
  • बालसेमिक विनेगर – ड्रेसिंग के लिए

विधि 

एक कटोरे में 2 एवोकाडो के टुकड़े बीज निकालकर डालें। अब इसमें 4 कप कटे हुए तरबूज के टुकड़े डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। अंत में खाने से पहले इसमें बालसेमिक विनेगर डालें।

ADVERTISEMENTS

2. तरबूज का मिल्क शेक

सामग्री

  • तरबूज (टुकड़ों में कटे हुए और बीज निकाले हुए) – 4 कप
  • चीनी – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • ठंडी डबल क्रीम – 1 कप

सामग्री

ADVERTISEMENTS

एक कटोरे में डबल क्रीम के बजाय बाकी सारी सामग्रियां डालें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर इस कटोरे को प्लास्टिक से कवर करें और इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। कटोरे को फ्रिज से निकालें और सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर इसमें चिल्ड डबल क्रीम मिलाएं और ब्लेंड कर लें।

3. तरबूज का जूस

सामग्री

ADVERTISEMENTS

  • तरबूज (बिना बीज का और टुकड़ों में कटा हुआ) – 8 कप

विधि 

फलों के जूस को उनके ताजे रूप में लेने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसमें नमक और चीनी जैसी कोई अन्य सामग्री न मिलाएं। इस जूस को बनाने के लिए आप ब्लेंडर में सिर्फ तरबूज के 8 क्यूब्स अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

ADVERTISEMENTS

यदि संयमित मात्रा में खाया जाए तो गर्भावस्था के दौरान तरबूज खाना सुरक्षित है क्योंकि यह एसिडिटी में फायदा पहुँचाता है, मांसपेशियों में क्रैम्पिंग को खत्म करता है, थकान दूर करता है और साथ ही यह फल गर्भावस्था की बहुत सारी समस्याओं को खत्म करने में मदद करता है। अपने आहार में तरबूज शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस प्रकार से आप सुनिश्चित कर सकती हैं कि गर्भवती होने पर आप उन फलों का सेवन कर रही हैं जिनसे आपको अनेक फायदे मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी के दौरान लीची
प्रेगनेंसी में नाशपाती का सेवन

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago