गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान हरे रंग का डिस्चार्ज – कारण और उपचार

गर्भावस्था के दौरान हरा डिस्चार्ज होना एक मेडिकल समस्या है जो बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होती है। योनि से हो रहा डिस्चार्ज यदि हरे रंग में बदल जाता है और उसमें सामान्य से ज्यादा अजीब दुर्गंध आती है तो यह एक इंफेक्शन का संकेत है। इस अवधि में हरे रंग का डिस्चार्ज होने के कई कारण हैं जिनकी चर्चा इस लेख में की गई है, आइए जानते हैं।

हरा डिस्चार्ज क्या है?

महिला के प्रजनन के दिनों में सफेद रंग का डिस्चार्ज या योनि स्राव होना एक आम बात है। हालांकि, इन्फेक्शन के मामले में इस स्राव का रंग बदल जाता है। हरे रंग का डिस्चार्ज योनि स्राव के प्रकारों में से एक है जो मुख्य रूप से गर्भावस्था के दौरान देखा जाता है। यह एक यौन संचारित इंफेक्शन के कारण होता है, जिसे ‘ट्राइकोमोनिएसिस’ के रूप में जाना जाता है। गर्भावस्था के दौरान हरे रंग का म्यूकस डिस्चार्ज नियमित सफेद डिस्चार्ज से अलग होता है और यह एक इंफेक्शन का संकेत है। नियमित डिस्चार्ज से अलग हरे रंग का स्राव गाढ़ा और दुर्गंध-युक्त होता है और इस डिस्चार्ज के साथ-साथ दर्द या खुजली भी होती है। यह वेर्डोपरॉक्सिडेस एंजाइम की उपस्थिति के कारण भी हो सकता है। योनि में गांठ होने से भी हरे रंग का डिस्चार्ज होता है। यौन संचारित रोग (एसटीडी) योनि में वायरल इंफेक्शन का कारण हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप योनि में गांठ बन सकती है।

क्या गर्भावस्था के दौरान हरा डिस्चार्ज होना आम है?

नहीं, गर्भावस्था के दौरान योनि से हरे रंग का डिस्चार्ज होना सामान्य नहीं है। बेशक, गर्भवती महिलाओं में किसी न किसी प्रकार का स्राव जरूर होता है लेकिन यह डिस्चार्ज संभवतः पतला, सफेद रंग का और हल्की दुर्गंध के साथ होता है। गर्भावस्था में सफेद डिस्चार्ज सामान्य होता है और इसे ‘ल्यूकोरिया’ के नाम से जाना जाता है।

गर्भावस्था के दौरान हरे रंग का डिस्चार्ज होने के कारण

ज्यादातर मामलों में योनि से हरा डिस्चार्ज ट्राइकोमोनस वेजिनेलिस नामक एक पैरासाइट होने की वजह से होता है जिसे कभी-कभी ‘ट्रिच’ कहा जाता है। हालांकि अन्य कारणों से भी योनि से हरा डिस्चार्ज हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान हरा डिस्चार्ज होने के अन्य कारण कुछ इस प्रकार हैं;

1. पेल्विक में सूजन

पेल्विक में सूजन (पीआईडी) एक क्रोनिक बीमारी है जो महिला के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को प्रभावित करती है। यह समस्या गोनोरिया और क्लैमाइडिया से अत्यधिक ग्रसित होने के परिणामस्वरूप होती है। जब कोई महिला गोनोरिया या क्लैमाइडिया से पीड़ित किसी व्यक्ति के साथ संभोग करती है तब उसे यह समस्या हो सकती है।

2. योनि में बैक्टीरियल इंफेक्शन

योनि में बैक्टीरिया के अधिक बढ़ने से बैक्टीरियल सूजन होती है। इस इंफेक्शन से वजाइनल डिस्चार्ज के रंग में बदलाव हो सकता है और इसमें तेज गंध हो सकती है।

3. क्लैमाइडिया

क्लैमाइडिया एक अल्पकालिक यौन संचारित इंफेक्शन है जो ‘क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस’ नामक बैक्टीरिया से होता है। इस इन्फेक्शन से ग्रसित महिलाओं को बहुत ज्यादा डिस्चार्ज होता है जिसमें तेज गंध भी हो सकती है।

4. बाहरी वस्तुएं

योनि में टैम्पोन या टिशू पेपर जैसी बाहरी वस्तुओं को डालने से या देर तक रखने से भी हरे रंग का डिस्चार्ज हो सकता है।

5. गोनोरिया (सूजाक)

यह यौन संचारित रोग एक बैक्टीरिया – ‘नीसेरिया गोनोरिया’ के कारण होता है। महिला को किसी भी तरह के यौन संपर्क में रहने से भी गोनोरिया हो सकता है, जैसे योनि संभोग, मौखिक संभोग या गुदा (एनल) संभोग। इस यौन रोग के कारण झागदार डिस्चार्ज भी हो सकता है।

6. सर्वाइकल इंफेक्शन

योनि से असामान्य रूप से डिस्चार्ज होने का सर्वाइकल इंफेक्शन भी एक कारण है। उचित जांच की मदद से इसकी पहचान की जा सकती है।

गर्भावस्था के दौरान हरा डिस्चार्ज क्या संकेत देता है

गर्भावस्था के दौरान योनि से डिस्चार्ज होना बहुत सामान्य है और यह नियमित भी हो सकता है। इस समय शरीर में हो रहे ढेर सारे परिवर्तनों के कारण ऐसा होता है। गर्भावस्था में वजाइनल डिस्चार्ज पूरी तरह से सामान्य और स्वस्थ है। हालांकि असामान्य डिस्चार्ज और सामान्य डिस्चार्ज में अंतर कर पाना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, अगर योनि डिस्चार्ज का रंग सफेद से पीले-हरे रंग में बदल जाता है, यह सामान्य की तुलना में अधिक गाढ़ा है, इसमें बहुत दुर्गंध आती है और साथ ही अन्य असुविधाजनक लक्षण, जैसे दर्द, खुजली या जलन भी हो रही है तो यह बैक्टीरियल इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा यदि यह डिस्चार्ज बहुत ज्यादा होता है तो डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान योनि से हरा डिस्चार्ज नीचे दी हुई बीमारियों में से किसी एक का संकेत भी हो सकता है:

1. मूत्र पथ में इंफेक्शन (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन)

ज्यादातर मामलों में हरे रंग का डिस्चार्ज यूरिनरी इंफेक्शन के कारण होता है। जैसा कि गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय बड़ा होता है और यह यूरेटर पर दबाव डालता है। ऐसा होने से पेशाब मूत्राशय में इकट्ठा हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप मूत्र पथ (यूरिनरी ट्रैक्ट) या मूत्राशय में इंफेक्शन हो सकता है। पेशाब करते समय जलन होना मूत्राशय के इंफेक्शन का एक सामान्य लक्षण है।

2. यौन संचारित रोग (एसटीडी)

यौन संचारित इंफेक्शन, जैसे बैक्टीरियल वजाइनोसिस (बीवी) वल्वोवजाइनल कैंडिडिआसिस (वीवीसी) या ट्राइकोमोनिएसिस के कारण भी योनि से हरे रंग का डिस्चार्ज होता है। बैक्टीरियल वजाइनोसिस योनि में प्राकृतिक रूप से अत्यधिक बैक्टीरिया बढ़ने के कारण वजाइनल सिस्टम के असंतुलित होने से होता है। वल्वोवजाइनल कैंडिडिआसिस, जिसे यीस्ट इंफेक्शन या थ्रश के रूप में भी जाना जाता है। यह योनि में यीस्ट, जैसे फंगस होने से होता है जिसे ‘कैंडिडा’ कहा जाता है। वीवीसी किसी भी उम्र में महिलाओं को प्रभावित कर सकता है लेकिन गर्भावस्था के दौरान इस इंफेक्शन के होने की संभावना अधिक होती है। बीवी की तरह ही योनि का संतुलन बिगड़ने पर वल्वोवजाइनल कैंडिडिआसिस भी हो सकता है।

3. एमनियोटिक द्रव का रिसाव

एमनियोटिक द्रव, को कैमरून फ्लूड के रूप में भी जाना जाता है। यह द्रव गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा के लिए होता है। गर्भावस्था के दौरान कभी-कभी इस द्रव के कारण वजाइनल डिस्चार्ज पीले-हरे रंग का दिखाई दे सकता है।

उपचार

बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण वजाइनल डिस्चार्ज होने का इलाज हो सकता है और यह बहुत आम है। कई एंटी-फंगल और एंटीबायोटिक दवाएं, जैसे मेट्रोनिडाजोल, टिनिडाजोल और क्लोसीन आपको इस समस्या से राहत दिला सकती हैं। ये दवाएं ट्राईकोमोन्स के इन्फेक्शन में अधिक प्रभावी होती हैं।

योनि से हरा डिस्चार्ज होने पर क्या करें?

यदि आपको महसूस होता है कि आपको योनि से हरे रंग का डिस्चार्ज हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। यदि इस बात की पुष्टि हो जाती है कि गर्भावस्था के दौरान आपको यह डिस्चार्ज बैक्टीरियल इंफेक्शन या एमनियोटिक द्रव के रिसाव के कारण नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप अपनी मदद के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकती हैं। लेकिन गर्भावस्था के दौरान थोड़ा आराम पाने के लिए आप पतले पैड या पैंटी लाइनर्स का उपयोग कर सकती हैं। हालांकि गर्भावस्था में टैम्पोन का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि टैम्पोन डिस्चार्ज को सोख लेता है जिससे इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। यहाँ कुछ तरीके निम्नलिखित हैं जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं, आइए जानते हैं;

1. स्वच्छता बनाए रखें

विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान अच्छी स्वच्छता बनाए रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है। इन्फेक्शन के जोखिम को कम करने के लिए निजी अंगों को साफ और स्वस्थ रखें। हर बार टॉयलेट का उपयोग करने के बाद भी निजी अंगों को स्वच्छ रखें।निजी अंगों को साफ करने का यह तरीका है कि आप उसे पीछे से सामने के बजाय आगे से पीछे की ओर पोंछते हुए साफ करें। इसके अलावा लगातार पैड बदलें। भले ही आपका पैड पूरी तरह से भीगा हुआ है या नहीं फिर भी आप इसे हर 4 घंटे में बदलें।

2. बार-बार धोने से बचें

गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर बार-बार योनि न धोने की सलाह देते हैं क्योंकि यह योनि में बैक्टीरिया के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ देता है जिसे ‘वजाइनल फ्लोरा’ के नाम से भी जाना जाता है। योनि में प्राकृतिक बैक्टीरिया के असंतुलन से शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया की वृद्धि होती है और यह आपको इंफेक्शन के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है। योनि में इंफेक्शन या बैक्टीरियल वजाइनोसिस के कारण भी समय से पूर्व डिलीवरी और यौन संचारित इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

3. कॉटन अंडर-पैंट पहनें

गर्भावस्था के दौरान डिस्चार्ज होने पर ऐसी अंडर-पैंट पहनें जो कॉटन यानी सूती कपड़े से बनाई गई हो। सूती कपड़ा पसीने को अच्छी तरह से सोख लेता है जिसकी वजह से कीटाणुओं और बैक्टीरिया को पनपने में मदद नहीं मिलती है।

4. बबल बाथ न लें

गर्भावस्था के दौरान बबल बाथ लेने से बचें क्योंकि इससे आपके निजी अंगों में जलन या खुजली हो सकती है, जिससे भविष्य में आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए इससे बचाव के लिए गर्भावस्था के दौरान बबल बाथ करने से बचें। इसके अलावा, इस समय आपके लिए बिना-सुगंध का साबुन और बॉडी वॉश का उपयोग करना बेहतर है क्योंकि अतिरिक्त केमिकल आपके अंगों में जलन या खुजली उत्पन्न कर सकते हैं।

डॉक्टर से कब मिलें

यद्यपि गर्भावस्था के दौरान वजाइनल डिस्चार्ज आम है लेकिन इसके भी कई लक्षण हैं जिन्हें ठीक करने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। यदि आप डिस्चार्ज में वृद्धि महसूस करती हैं, तो आपको इस बारे में तुरंत डॉक्टर से चर्चा करनी चाहिए। यदि आपको गाढ़ा म्यूकस जैसा डिस्चार्ज हो रहा है और इसमें अत्यधिक दुर्गंध आ रही है या इसका रंग पीला-हरा सा दिखाई देता है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। यदि पेशाब के साथ या संभोग के दौरान इस तरह का डिस्चार्ज होता है तो आपको इसके साथ दर्द भी हो सकता है। आमतौर पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए उचित देखभाल और डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं की मदद ली जा सकती है।

गर्भावस्था के दौरान हरे रंग का डिस्चार्ज होना चिंताजनक है पर यह आपके और आपके बच्चे के लिए किसी भी प्रकार का खतरा उत्पन्न नहीं करता है। यदि आपकी यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें – वे आपको उचित सलाह दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान योनि स्राव: कारण, प्रकार व घरेलू उपाय
प्रेगनेंसी के दौरान योनि से ब्राउन डिस्चार्ज होना

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

पुलकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Pulkit Name Meaning in Hindi

जब भी कोई माता-पिता अपने बच्चे का नाम रखते हैं, तो वो सिर्फ एक नाम…

2 weeks ago

हिना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Heena Name Meaning in Hindi

हर धर्म के अपने रीति-रिवाज होते हैं। हिन्दू हों या मुस्लिम, नाम रखने का तरीका…

2 weeks ago

इवान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ivaan Name Meaning in Hindi

जब घर में बच्चे की किलकारी गूंजती है, तो हर तरफ खुशियों का माहौल बन…

2 weeks ago

आरज़ू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Aarzoo Name Meaning in Hindi

हमारे देश में कई धर्म हैं और हर धर्म के लोग अपने-अपने तरीके से बच्चों…

2 weeks ago

मन्नत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Mannat Name Meaning in Hindi

माता-पिता बच्चे के जन्म से पहले ही उसके लिए कई सपने देखने लगते हैं, जिनमें…

2 weeks ago

जितेंदर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Jitender Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा जिंदगी में खूब तरक्की करे और ऐसा नाम…

3 weeks ago