In this Article
गर्भावस्था का परीक्षण एक सरल तरीके से कार्य करता है – एक रेखा का अर्थ है ‘नहीं’, दो का अर्थ है ‘हाँ’। लेकिन कभी–कभी परीक्षण में आपको धुँधली सी रेखाएं दिखाई दे सकती हैं जिससे सटीक परिणाम का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। गर्भावस्था के परीक्षण के दौरान धुँधली रेखाएं आना असामान्य नहीं हैं, और इसका कारण यह भी हो सकता है कि आप परीक्षण बहुत जल्दी कर रही हैं। हालांकि, धुँधली रेखाओं के कारणों को समझने के लिए, उन सिद्धांतों को समझना बेहतर होगा जिन पर गर्भावस्था परीक्षण काम करता है।
बाजार में उपलब्ध अधिकांश गर्भावस्था परीक्षण बहुत सटीक हैं, और उनमें से कुछ एक चूके हुए मासिक धर्म के पहले ही दिन में ही संकेत दे सकते हैं। सामान्य गर्भावस्था परीक्षण में एच.सी.जी. (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) नामक हार्मोन की उपस्थिति को देखने के लिए महिला के मूत्र का विश्लेषण किया जाता है। यह एक हार्मोन है, जो तब निकलता है जब एक निषेचित अंडा गर्भावस्था की शुरुआत के संकेत के लिए संलग्न होता है। मूत्र परीक्षण के अलावा, गर्भावस्था की जांच करने के लिए रक्त परीक्षण भी एक अन्य सामान्य और विश्वसनीय तरीका है।
इसके अलावा, निर्धारित करें कि “धुँधली रेखा” कितनी धुँधली है। इसकी पहली रेखा से तुलना करें, और यदि बहुत अधिक अंतर है, तो आपकी सूचक रेखा धुँधली है।
इससे पहले कि आप धुँधली रेखाओं को देखकर कोई निष्कर्ष निकालें, सुनिश्चित करें कि आपको गर्भावस्था के परीक्षणों के बारे में कुछ बातें रहें। एक धुँधली रेखा दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं।
ट्यूमर की उपस्थिति: बहुत दुर्लभ मामलों में, कुछ ट्यूमर्स के कारण एच.सी.जी. का उत्पादन होता है, जिसका परीक्षण में पता लगेगा और धुँधली रेखाएं दिखाई देंगी।
एक धुँधली रेखा गर्भावस्था का संकेत दे सकती है, लेकिन यह एक प्रारंभिक गर्भपात की ओर भी इशारा कर सकती है क्योंकि परीक्षण केवल एच.सी.जी. हार्मोन के निशान को दिखाता है। आपके लिए क्या हो रहा है यह निर्धारित करने का एकमात्र तरीका है कि हर दिन परीक्षण को दोहराएं। यदि रेखाएँ गहरी हो जाती हैं, तो गर्भावस्था की शुरुआत एक विशिष्ट विकास से मिलती–जुलती होती है। यदि रेखाएं धुँधली रहती हैं, तो आपको तुरंत किसी चिकित्सक से परामर्श करने की आवश्यकता है।
एक धुँधली रेखा दवा या वाष्पीकरण रेखाओं जैसी कुछ और बातों का परिणाम हो सकती है। यदि आप समय के साथ अनेक परीक्षण कर रही हैं और धुँधली रेखाएं केवल कुछ ही बार दिखाई देती हैं, तो यह संभवतः एक झूठा सकारात्मक संकेत था। एक बेहद धुँधली रेखा गर्भावस्था की पुष्टि नहीं है, लेकिन इसकी जांच होनी चाहिए। सबसे अच्छा तरीका है कि दो दिन रुकें और दोबारा परीक्षण करें।
गर्भावस्था परीक्षण में धुँधली रेखा का गहरा न होना इस बात का सूचक हो सकता है कि हार्मोनल असंतुलन है। यह एक रासायनिक गर्भावस्था का एक संकेतक है, जिसका उपयोग प्रारंभिक गर्भपात का वर्णन करने के लिए किया जाता है।
जब आप परीक्षण परिणाम के बारे में अनिश्चित हों तो उन परिस्थितियों से निपटने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है कि आप सही स्रोतों से सूचना प्राप्त करें। वेबसाइट और लेख संभावनाओं को कम करने में मदद करते हैं, लेकिन पेशेवर जानकारी के बदले उनका उपयोग नहीं किया जा सकता है। एक से अधिक परीक्षणों के लिए अपना समय लें और निश्चित रूप से, अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें। कोई भी जानकारी उनसे अधिक सटीक नहीं हो सकती।
बेटों के लिए सही नाम का चुनाव करना आसान काम नहीं है और अगर आपका…
भगवान शिव हिंदुओं के आराध्य और सबसे प्रिय देवताओं में से एक हैं। वे दुष्टों…
तीज एक हिंदू त्योहार है जो भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक…
माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम चुनना एक बड़ा काम होता है। वहीं अगर…
हमारे देश में भगवान के नाम पर बच्चे का नाम रखना बहुत आम है। देश…
बदलते जमाने के साथ-साथ आजकल लोगों का अपनी खुशियों के इजहार करने का तरीका भी…