प्रीस्कूलर्स के लिए 10 दिलचस्प कलर एक्टिविटीज

प्रीस्कूलर्स के लिए 10 दिलचस्प कलर एक्टिविटीज

बच्चे अपने आसपास की चीजों को लेकर जिज्ञासु और उत्सुक होते हैं, साथ ही बारीकी से उन्हें ऑब्जर्व भी करते हैं। अपने विकास के वर्षों के दौरान, वे स्पंज की तरह सारी जानकारी को अवशोषित कर सकते हैं। वो अलग-अलग एक्टिविटीज में पूरी एनर्जी के साथ हिस्सा लेते हैं और कभी एक जगह नहीं टिकते हैं। 

इससे पहले कि आप अपने बच्चे को स्कूल के लिए तैयार करें, आप जानने और पहचानने की क्षमताओं को विकसित करने में मदद करने के लिए उसे कई एक्टिविटीज में शामिल कर सकती हैं। कलरिंग एक्टिविटी बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे बच्चों को विकसित होने का अवसर मिलता है।

किंडरगार्टन जाने वाले बच्चों को रंगों के बारे में सिखाने के मजेदार तरीके

यहां टॉप 10 कलरिंग एक्टिविटीज दी गई हैं आप अपने प्रीस्कूल जाने वाले बच्चे को करवा सकती हैं, आइए एक नजर डालते हैं:

1. कलर स्कैवेंजर हंट

बच्चे को घर में हर तरह ऐसी कुछ रंगीन वस्तुओं को ढ़ूंढ़ने भेजें, जो उसे मिल सकें।

आपको चाहिए

  • घर के चारों ओर रंगीन वस्तुएं
  • अलग-अलग रंगों के नामों वाली एक शीट

कैसे करना है

बच्चे को एक बैग या शीट दें और उससे कहें कि वह घर में हर तरह कलर शीट के अलग-अलग रंगों से मैच करने वाली अलग-अलग चीजों को इकट्ठा करके लाए। 

स्किल डेवलपमेंट

रंगों को पहचान कर उसके जैसी दूसरी चीजों को ढ़ूंढ़ना और आत्मविश्वास हासिल करना।

2. फ्रूट लूप्स को रंग के अनुसार क्रमबद्ध करना

इसमें आप अपने बच्चे को रंगों के मुताबिक खाने वाली चीजों को क्रमबद्ध तरीके से रखने के लिए कहें। पहली बार में बच्चा इस एक्टिविटी को एन्जॉय करेगा कि वह अपनी खाने वाली चीजों के साथ खेल भी सकता है।

आपको चाहिए

  • फ्रूट लूप्स का एक छोटा कटोरा
  • एक प्रिंटेड कलर कोड शीट

कैसे करना है

कलर मैचिंग शीट को फ्रूट लूप के बाउल के साथ रखें और फिर अपने बच्चे को फ्रूट लूप के रंग से मैच करने वाली चीज को उस शीट पर बने रंग पर रखने को कहें। इस एक्टिविटी को शुरू करने से पहले एक बार स्वयं करें और दिखाएं कि प्रत्येक लूप के लिए कौन से रंग का नाम इस्तेमाल होगा। 

स्किल डेवलपमेंट 

नई चीजों को जानना और सटीकता से पहचानना

फ्रूट लूप्स को रंग के अनुसार क्रमबद्ध करना

3. स्प्रे पेंट कलर

बच्चे का उसके दोस्तों के साथ एक इंटरेस्टिंग एक्टिविटी करना और उसे एक गेम बनाना।

आपको चाहिए

  • एक स्प्रे पेंट
  • पुरानी पानी की बोतल
  • एक खाली बड़ा कैनवास/ड्राइंग शीट

कैसे करना है

अपने बच्चे और उसके दोस्तों को इकट्ठा करें और स्प्रे वाले पेंट के साथ एक बोतल में पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब सभी बच्चों को कैनवास या ड्राइंग शीट पर अपने हाथों और पैरों से कोई भी डिजाइन बनाने दें। 

स्किल डेवलपमेंट

क्रिएटिविटी (रचनात्मकता)

4. बटन्स को अलग-अलग रखना

क्या आपके पास बहुत सारे पुराने बटन हैं जो बस इधर-उधर बिखरे पड़े हैं? तो इससे आप अपने बच्चे का मनोरंजन करने वाले एक खेल में उपयोग कर सकती है। 

आपको चाहिए

  • पुराने रंगीन बटन वाला एक छोटा डिब्बा

कैसे करना है

बच्चे से मिलते-जुलते रंगों के बटन ढूंढ़ने और उन्हें रंग के आधार पर अलग-अलग लगाने या एक-दूसरे से अलग-अलग रखने को कहें।

स्किल डेवलपमेंट

इससे बच्चे में देखकर और महसूस करके चीजों को छांट कर अलग-अलग रखने की काबिलियत उत्पन्न होगी।

बटन्स को अलग-अलग रखना

5. अंडे के रंगीन कार्टन

अपने बच्चे को रंगीन अंडे के कार्टन (डिब्बों) के साथ कुछ मजा करने दें।

आपको चाहिए 

  • अंडे के खाली रंगीन कार्टन
  • रंगीन मोती

कैसे करना है

अंडे के रंगीन कार्टन को अलग-अलग रखें और बच्चे को उसी रंग वाले मोतियों का मिलान करके रखने के लिए कहें। 

स्किल डेवलपमेंट 

देखकर पहचानना (दृश्य अनुभूति)

6. कलरफुल प्ले डो

अपने बच्चे के अंदर के कलाकार को उभारने के लिए उसे कलरफुल डो या कलरफुल मिट्टी देकर नई और अलग-चीजें बनाने को कहें।

आपको चाहिए

  • कलरफुल प्ले डो का एक डिब्बा या कलरफुल मिट्टी

कैसे करना है

अपने बच्चे को कलरफुल डो या मिट्टी से कोई मूर्ति, मछली, पेड़ या अन्य कोई भी आकृति बनाने के लिए कहें उसे खुद से विभिन्न आकृतियां बनाकर एन्जॉय करने दें।

स्किल डेवलपमेंट

रचनात्मकता और हाथ और आँख का आपसी तालमेल सीखना।

कलरफुल प्ले डो

7. बदलते रंग

अपने बच्चों को केवल पानी के साथ अन्य रंग प्राप्त करने के लिए रंगों को मिलाना सिखाएं।

आपको चाहिए

  • जिप लॉक बैग में रंग
  • पानी

कैसे करना है

अपने प्री-स्कूलर बच्चे को एक जिपलॉक बैग दें और उसमें रखे हुए रंगों को उसे पानी के साथ मिलाने के लिए कहें। बच्चों को तनाव-मुक्त और गंदगी-मुक्त तरीके से रंगों को मिलाने के लिए कहें। ये एक्टिविटी अपने सामने ही करवाएं।

स्किल डेवलपमेंट

विजुअल कॉग्निशन (दृश्य अनुभूति)

8. मल्टी सेंसरी बाथ 

बच्चे के नहाने के समय को रंग-बिरंगे खिलौनों और रंग-बिरंगे पानी से मजेदार बनाएं।

आपको चाहिए

  • एक टब
  • एसेंशियल ऑयल (लैवेंडर एक अच्छा विकल्प है)
  • खाने वाला रंग
  • रंगीन खिलौने

कैसे करना है

अगर बच्चा नहाने से अक्सर कतराता है, तो ऐसे में उसे ऑर्गेनिक कलरफुल पानी और एसेंशियल ऑयल के खुशबू वाले पानी से नहलाएं। नीलगिरी या मनचाही खूशबू वाले तेल के साथ खाने वाले हरे रंग को मिलाएं। इससे जहां बच्चे को नहाने में मजा आएगा, वहीं उसे रोजाना नहाने की अच्छी आदत भी हो जाएगी। 

स्किल डेवलपमेंट

स्पर्श का अहसास 

मल्टी सेंसरी बाथ 

9. रंगीन बर्फ की नावें बनाना

कलरफुल नाव बनाने का एक मजेदार तरीका। 

आपको चाहिए

  • खाने वाला रंग
  • आइस ट्रे
  • प्लास्टिक शीट
  • स्ट्रॉ

कैसे करना है

कलरफुल बोट बनाने के लिए आइस ट्रे में भरे हुए पानी को रंगीन बनाने के लिए उसमें फूड कलर मिक्स करें। अब आइस ट्रे को एक पतली प्लास्टिक शीट में लपेटें। उनमें छोटे-छोटे छेद करें और प्रत्येक आइस क्यूब के ऊपर से स्ट्रॉ डालें। अब ट्रे को जमने दें ,बर्फ जमने के बाद, इन छोटी ‘नावों’ को पानी में रखें और रंगों को मिलते हुए देखें!

स्किल डेवलपमेंट

रचनात्मकता

10. पॉम-पॉम के रंगों को छांटना

अपने बच्चे को एक ही समय में रंगों और संख्याओं की पहचान करने में मदद करें।

आपको चाहिए

  • नंबर और कलर कोड वाली खाली बोतलें
  • कलरफुल पॉम-पॉम्स

कैसे करना है

अपने बच्चे को पॉम-पॉम्स से भरा एक बाउल दें और उसे उसके रंग जैसे रंग की बोतल को मैच करने के लिए कहें।

स्किल डेवलपमेंट

रंगों की पहचान 

पॉम-पॉम के रंगों को छांटना

प्रीस्कूल जाने वाले बच्चों को रंगों के बारे में सिखाने के अन्य टिप्स 

  1. सबसे पहले लाल, पीले और नारंगी जैसे सामान्य रंगो के साथ सब्जियों और फलों की ओर इशारा करते हुए रंगो की पहचान करवाना शुरू करें। हालांकि लाल, नीला, पीला, काला रंग पर्याप्त होंगे।
  2. इसके बाद बच्चे को कुछ ड्रॉ करने के लिए कहें और फिर उनमें क्रेयॉन से रंग भरने दें, इसके बाद उसे उसमें भरे हुए अलग-अलग रंगों को पहचानने के लिए कहें।
  3. आप बच्चे को रंगों से जोड़कर चीजों को पहचानना सिखाएं जैसे, अगर आप काले और सफेद रंग के बारे में बता रही हैं, तो उन्हें गाय का उदाहरण दे सकती हैं।
  4. संयम रखते हुए बच्चे को बार-बार रंगों और उनसे जुड़ी चीजों के बारे में सिखाती रहें।

आप जो कुछ भी करते हैं, ध्यान रखें कि आपका बच्चा भी बिल्कुल वही करता है और उसे एन्जॉय भी करता है। ऐसे में आप बच्चे के सीखने और कल्पना के उत्साह को संतुष्ट कर सकती हैं। ये एक्टिविटीज आपको अपने बच्चे के साथ रिश्ते को मजबूत करने में भी मदद करेंगी।

यह भी पढ़ें:

टॉडलर और प्रीस्कूलर को रंगों के बारे में कैसे सिखाएं
प्रीस्कूलर्स और टॉडलर्स के लिए आसान समर क्राफ्ट्स
प्रीस्कूल जाने वाले बच्चों के लिए शेप्स सीखने की मजेदार एक्टिविटीज