शिशु

पृथा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Prutha Meaning in Hindi

किसी भी नाम को रखते वक्त माता-पिता के दिमाग में हजारों सवाल आते हैं। ऐसे में वो नाम तय करते समय उसके बारे में हर तरीके से छानबीन करते हैं कि वह नाम उनके बच्चे के लायक है भी या नहीं। क्योंकि यदि एक बार आपके साथ कोई नाम जुड़ गया तो वह जिंदगी आपके साथ रहने वाला है। इसलिए हमारे लेख का उद्देश्य हमेशा से यही होता है कि माता-पिता को उनके बच्चे के लिए नए नाम की जानकारी लेकर दे सकें ताकि उन्हें फैसला करने में आसानी हो। आज हम इस लेख में लड़कियों के बहुत ही प्यारे नाम पृथा के बारे में बताने वाले हैं। इस लेख में आपको इस नाम के अर्थ व अन्य जानकारियों के बारे में बताया गया है।

पृथा नाम का मतलब और राशि

पृथा, लड़कियों का रखा जाने वाला एक स्टाइलिश और ट्रेंडिंग नाम है। यह नाम बाकी नामों की तरह इतना भी आम नहीं है। यह नाम सुनने में जितना अच्छा लगता है उतना ही खास इसका अर्थ है। इस नाम का अर्थ पृथ्वी होता है, साथ ही यह महाभारत में कुंती का मूल नाम भी था। इसको जानने के बाद इस नाम को पसंद करने वाले लोगों की लिस्ट लंबी हो जाती है। यह नाम माता-पिता के साथ-साथ घर के बड़ों को भी पसंद आता है। प अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम कन्या राशि में आता है। आगे आपको इस नाम से जुड़ी महिलाओं और लड़कियों के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव के बारे बताया है।

ADVERTISEMENTS

नाम पृथा, कुंती का नाम
अर्थ धरती
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 3
धर्म हिन्दू
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (टे,टो,प,पा,पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

पृथा नाम का अर्थ क्या है?

पृथा नाम को रखने से पहले जरूरी है कि आप इस नाम के व्यक्तियों के स्वभाव को समझें और अन्य चीजों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इस नाम का अर्थ पृथ्वी होता है और यह महाभारत में पांडवों की माँ कुंती का असली नाम था। ये लड़कियां अपने नाम के मतलब की तरह व्यवहार करती हैं। इन्हें दूसरों के जीवन को नियंत्रित करना यानि के अपने हिसाब से चलाना पसंद होता है। लेकिन ये कोई कार्य अपने दायरे में रहकर ही करती हैं। इस नाम की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी चंचल और हंसी-मजाक करने वाली होती है। स्वभाव हंसमुख होने के बावजूद ये अपने करियर के मामले में ये बेहद गंभीर रहती हैं। इन्हे हमेशा से ही सही और अपने मन की चीजें चाहिए होती है जिन्हें ये लोग अपनी मेहनत और बुद्धि  के दम पर हासिल भी करती है।

पृथा नाम का राशिफल

पृथा नाम की राशि कन्या होती है। इस राशि की महिलाए काफी बिंदास और खुले स्वभाव की वाली होती हैं,  लेकिन अपने स्वभाव के चलते यह कभी भी अपनी लिमिट क्रॉस नहीं करती हैं। कहा पर क्या बोलना चाहिए इसकी समझ इन्हें रहती है। वैसे तो इन महिलाओं का अपना अलग अंदाज होता है और इसी वजह से ये अपनी अलग छाप लोगों के दिलों पर छोड़ जाती हैं। ये महिलाएं किसी भी नए काम की शुरुआत बिना किसी से मदद लिए खुद से करती है और उसमें थोड़ी मेहनत करके सफल भी हो जाती है। इस राशि के मुख्य अक्षर प, ठ, ण को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

पृथा नाम का नक्षत्र क्या है?

पृथा नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है और इस नक्षत्र का चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं- टे, टो, प, पा, पी।

पृथा जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम

पृथा बहुत ही प्यारा नाम है और यह प अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको भी कन्या राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
प्राणवी (Pranvi) प्राची (Prachi)
प्रकृति (Prakriti) परिणीति (Parineeti)
पक्षी (Pakshi) परी (Pari)
पाखी (Pakhi) प्रेरणा (Prerna)
टिया (Tia) टीना (Teena)
ट्विंकल (Twinkle) टियाना (Tianna)

पृथा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

पृथा नाम माता-पिता को बहुत भाता है क्योंकि यह सुनने में काफी संस्कारी लगता है। लेकिन आप फिर भी इस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गई टेबल पर एक नजर जरूर डालें।

नाम   नाम
आस्था (Astha) श्रेष्ठा (Shrestha)
प्रिशा (Prisha) प्रीता (Prita)
शर्मिष्ठा (Sharmistha) सुजाता (Sujata)
गाथा (Gatha) वृथा (Vrutha)

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आपकी लाड़ली आपके लिए बहुत स्पेशल है और आप उसका नाम चुने हुए ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे  हैं तो हमने आपके लिए प अक्षर से शुरू होने वाले कुछ लड़कियों के नाम दिए हैं जिन्हें आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
पर्णिका (Parnika) छोटा पत्ता, देवी पार्वती का नाम
पुष्पिता (Pushpita) फूलों से सजाया गया
पयोधि (Payodhi) समुद्र
पुनीता (Punita) प्यार
पीयूशा (Piyusha) दूध, अमृत
प्रतापी (Pratapi) प्रतिभाशाली
पंखुडी (Pankhuri) पत्ता
प्रियशा (Priysha) स्नेही, देखभाल करने वाली
पूर्वा (Poorva) इससे पहले, वन
प्राजक्ता (Prajakta) सुगंधित फूल

पृथा लड़कियों का बहुत ही प्यारा नाम है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी सफल हो और हमेशा जिंदगी में आगे बढ़ें तो आप जरूर उसका नाम पृथा और उससे मिलता-जुलता कोई अन्य नाम रख सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हमने इस नाम की लड़कियों के स्वभाव, उनके व्यक्तित्व से जुड़ी सभी अहम जानकारियां देने की कोशिश की है ताकि आपको अपनी बेटी का नाम रखते समय ज्यादा सोच विचार नहीं करना पड़े।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

पवन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pawan Name Meaning in Hindi
पारस नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Paras Name Meaning in Hindi
पंकज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pankaj Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 month ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 month ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago