गर्भधारण

पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए 8 प्रभावी खाद्य पदार्थ

आप जो आहार लेते हैं, वह न केवल गर्भावस्था में बल्कि गर्भधारण के प्रयास के दौरान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अन्य कई कारणों के साथ-साथ अनुचित और अनियमित आहार भी पुरुषों और महिलाओं दोनों में इनफर्टिलिटी का कारण हो सकता है। आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका सीधा प्रभाव आपके अंडों या आपके स्पर्म काउंट यानी शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता पर पड़ता है। आज के समय में, फर्टिलिटी से संबंधित लगभग एक तिहाई समस्याओं का सामना पुरुषों को करना पड़ता है और तनाव के बढ़ते स्तर के कारण उनके लिए यह और भी कठिन हो जाता है। हालांकि, संतुलित भोजन लेने से उनमें फर्टिलिटी बढ़ सकती है और पत्नी के गर्भधारण की संभावना भी बढ़ सकती है। यहां पर पुरुषों के लिए फर्टिलिटी फूड के बारे में सभी जरूरी जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है, कि आप इसे अपने भोजन में किस प्रकार शामिल कर सकते हैं। लेकिन पहले एक नजर डालते हैं उन न्यूट्रिएंट्स पर, जो पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। 

कौन से पोषक तत्व पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाते हैं?

जब आप और आपके साथी गर्भधारण के लिए तैयार हो जाते हैं, तो यह जरूरी है, कि आप दोनों न केवल अपनी लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव करें, बल्कि ऐसी चीजें खाएं, जिनमें आपकी फर्टिलिटी को बढ़ाने वाले जरूरी पोषक तत्व उचित मात्रा में मौजूद हों। 

यहां पर कुछ ऐसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं:

1. विटामिन ‘डी’

यह बात वैज्ञानिक रूप से साबित हो चुकी है, कि विटामिन ‘डी’ स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ा सकता है। इसलिए जिन पुरुषों के शरीर में विटामिन ‘डी’ पर्याप्त मात्रा में होता है, उनकी तुलना में विटामिन ‘डी’ की कमी से जूझ रहे पुरुषों के स्पर्म की गुणवत्ता खराब होती है। सूरज की रोशनी विटामिन ‘डी’ का सबसे बेहतरीन स्रोत है, लेकिन यह रेड मीट, ऑयली फिश, अंडे की जर्दी और कुछ अन्य फोर्टिफाइड फूड में भी मौजूद होता है, जो कि इस विटामिन से भरपूर होते हैं। आप ऊपर दिए गए स्रोतों में से किसी को भी अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। 

2. सेलेनियम

हेल्दी स्पर्म के लिए सेलेनियम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा माना जाता है, कि अपने भोजन में सेलेनियम को शामिल करने से स्पर्म की क्वालिटी बेहतर हो जाती है, जिससे इनफर्टिलिटी की समस्याओं का इलाज करना आसान हो जाता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन में यह पाया गया है, कि सेलेनियम के साथ विटामिन ‘ई’ का सेवन करने से न केवल स्पर्म की एक्टिविटी बढ़ती है, बल्कि उसका आकार भी बेहतर होता है। सेलेनियम अंडों, मीट, मछली और ब्राजीलियन नट्स में पाया जाता है। 

3. जिंक

जिंक से भरपूर खाना गर्भधारण के लिए बहुत प्रभावी होता है। अपने खाने में जिंक को शामिल करके हर इजेकुलेशन में स्पर्म की संख्या को बढ़ाया जा सकता है और इस प्रकार गर्भधारण की संभावना भी बढ़ जाती है। स्पर्म की गतिविधि को बढ़ाने में भी यह बहुत मददगार होता है। शेलफिश, मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे खाद्य पदार्थों में जिंक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता है। 

4. फोलिक एसिड

अगर शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो, तो शरीर स्वस्थ स्पर्म के उत्पादन में सक्षम नहीं होता है। इसलिए स्पर्म की क्वालिटी बढ़ाने के लिए आप संतरे का रस, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें आदि जैसे खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इनमें फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। आप चाहें, तो अपने डॉक्टर के परामर्श पर फोलिक एसिड के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। 

5. विटामिन ‘सी’

स्पर्म के दोषों को खत्म करने और उनकी एक्टिविटी बढ़ाने में विटामिन ‘सी’ बहुत फायदेमंद होता है। हर दिन एक गिलास (लगभग 30 मिली) संतरे का जूस पीने से 124 मिलीग्राम विटामिन ‘सी’ मिलता है। इस प्रकार यह अपने भोजन में विटामिन ‘सी’ को शामिल करने के लिए एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। 

6. ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड के सेवन से स्पर्म की एक्टिविटी और उनकी संख्या में बढ़ोतरी होती है। मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत हैं। आपको साल्मन और सार्डिन जैसी मछलियों का सेवन करना चाहिए, इनमें मरकरी की मात्रा कम होती है और इन्हें खाना सुरक्षित होता है। शाकाहारी लोग चिया सीड और अखरोट को अपने भोजन में शामिल करके यह पोषक तत्व ले सकते हैं। 

7. विटामिन ‘ई’

विटामिन ‘ई’ न केवल शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बढ़ाता है, बल्कि यह उन्हें नुकसान से भी बचाता है। सूरजमुखी का तेल, सोयाबीन का तेल, हरी पत्तेदार सब्जियां और बीजों को भोजन में शामिल करने से आपकी फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। 

जैसा कि ऊपर बताया गया है, ये सभी पोषक तत्व पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाते हैं। हालांकि इसे साबित करने के लिए अधिक वैज्ञानिक सबूत उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन एक अच्छा आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल आपको एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं। इससे फर्टिलिटी को बढ़ावा मिलता है और अगर गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने वाली कुछ खास सेक्स पोजीशन अपनाई जाएं, तो आपके गर्भधारण की संभावना भी बढ़ जाती है। 

पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाने वाले बेस्ट खाद्य पदार्थ

खाने की ऐसी कुछ खास चीजें हैं, जिन्हें अपने रोज के भोजन में शामिल करके आप अपनी फर्टिलिटी को बढ़ा सकते हैं। यहां पर पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ावा देने वाले कुछ खाद्य पदार्थ दिए गए हैं: 

1. अखरोट

अखरोट स्पर्म की गुणवत्ता, आकार और गतिविधि को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं। आप हर दिन लगभग 75 ग्राम अखरोट का सेवन कर सकते हैं। हालांकि अखरोट को सुबह या दोपहर के बाद स्नैक्स के रूप में अलग से खाया जा सकता है, लेकिन आप इन्हें सलाद या दूसरे भोजन में भी डाल सकते हैं। 

2. टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है, जो कि एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो पुरुषों में स्पर्म एक्टिविटी, बनावट और क्वालिटी को बढ़ाकर फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। लाइकोपीन पके हुए टमाटर में अधिक पाया जाता है, इसलिए आपको अपनी सब्जियों में टमाटर को शामिल करना चाहिए। 

3. ब्लूबेरी

ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट क्वेरसिटीन और रेसवेरेट्रॉल से भरपूर होती है। ये एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं और ये स्पर्म हेल्थ को बढ़ावा देने में बहुत फायदेमंद होते हैं। आप अपने रोज के भोजन में एक मुट्ठी ब्लूबेरी शामिल कर सकते हैं। आप इन्हें स्नैक के रूप में खा सकते हैं, इसके शेक बना सकते हैं या फिर इसे अपने डेजर्ट में भी डाल सकते हैं। 

4. दालें

दालें पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही फर्टिलिटी को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन होते हैं। दालें नेचुरल फोलिक एसिड या फोलेट का बेहतरीन स्रोत हैं। शाकाहारी लोग दालों से पर्याप्त मात्रा में फोलेट पा सकते हैं। अपने रोज के भोजन में पर्याप्त मात्रा में दालों को शामिल करके अपने स्पर्म में क्रोमोसोमल असामान्यताओं की संभावना को कम किया जा सकता है। 

5. अनार

कई वैज्ञानिक अध्ययनों से यह पता चला है, कि अनार स्पर्म के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में कई तरह से फायदेमंद होता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की भारी मात्रा शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाती है, पुरुषों और महिलाओं दोनों में सेक्स ड्राइव को बढ़ाती है और स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। 

6. पंपकिन सीड

टेस्टोस्टेरोन में सुधार करने और स्पर्म के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कद्दू के बीज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंपकिन सीड फोलिक एसिड से भरपूर होते हैं और इस प्रकार यह पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाने में बहुत कारगर होते हैं। आप सलाद, शेक आदि पर इसे छिड़ककर अपने भोजन में इसे शामिल कर सकते हैं। 

7. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने वाले सबसे बेहतरीन खाद्य पदार्थों में से एक है। स्पर्म की संख्या और क्वालिटी को बढ़ाने में मदद करता है। बाजार में कई तरह के डार्क चॉकलेट उपलब्ध होते हैं। चॉकलेट जितना ज्यादा डार्क होगा फर्टिलिटी को बढ़ाने में यह उतना ही कारगर होगा। 

8. पानी

पानी पीना ना केवल स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है, बल्कि यह स्पर्म के अच्छे स्वास्थ्य को मेंटेन रखने में भी मदद करता है। पर्याप्त पानी न पीने से स्पर्म प्रोडक्शन को नुकसान होता है, क्योंकि सीमेन मुख्य रूप से पानी से ही बना होता है। 

अगर आप फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए दवाओं या सप्लीमेंट के सेवन के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको इसमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और डॉक्टर के परामर्श के बिना इन्हें नहीं लेना चाहिए। अब आपको पता चल चुका है, कि फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए और स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए आप क्या खा सकते हैं। आइए अब हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों पर नजर डालते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए, खासकर अगर आप फर्टिलिटी को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो। 

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुषों को क्या खाने से बचना चाहिए

हमने उन सभी जरूरी खाद्य पदार्थों के बारे में बात की है, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि ऐसे कुछ खास खाद्य पदार्थ भी हैं, जिनसे बचना चाहिए क्योंकि इनके सेवन से स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता को नुकसान होता है। यहां पर ऐसे कुछ फूड आइटम्स दिए गए हैं जिनसे आपको बचने की जरूरत है: 

1. अल्कोहल और एरेटेड या कार्बोनेटेड ड्रिंक

विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों से यह पता चला है, कि अधिक मात्रा में कार्बोनेटेड पेय पदार्थ या अल्कोहल के सेवन से स्पर्म के उत्पादन को नुकसान होता है। अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से स्पर्म का उत्पादन असामान्य हो सकता है। साथ ही डाइट कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में एस्पार्टेम होता है, जिससे स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता खराब होती है। इसलिए इस तरह के पेय पदार्थों के सेवन पर नजर रखना बहुत जरूरी है। 

2. प्रोसेस्ड और जंक फूड

जंक फूड न केवल आपका वजन बढ़ाता है, बल्कि यह आपकी फर्टिलिटी को भी प्रभावित करता है। फैटी, स्टार्ची, फ्राइड और हाइली प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से आपके स्वास्थ्य और आपकी फर्टिलिटी को नुकसान होता है। जब आप बच्चा प्लान करने की कोशिश कर रहे हों, तो आपको इन चीजों से दूर रहना चाहिए। 

3. भारी मात्रा में मरकरी युक्त मछलियां

स्वोर्डफिश, टाइलफिश, ट्यूना आदि जैसी मछलियों में मरकरी (पारा) की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही फर्टिलिटी से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप गर्भधारण का प्रयास कर रहे हैं, तो आपको ऐसी मछलियों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिनमें मरकरी की अधिक या बहुत अधिक मात्रा मौजूद हो। हालांकि, आप अपने खाने में साल्मन और शेलफिश जैसी मछलियों को शामिल कर सकते हैं, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक अच्छी मात्रा में होता है और मरकरी की मात्रा कम होती है। 

4. धूम्रपान

धूम्रपान स्पर्म की गुणवत्ता के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। स्मोकिंग से स्पर्म की संख्या कम हो जाती है और इस प्रकार पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या पैदा हो सकती है। 

स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा भोजन बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आप बेबी प्लान करना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। एक अच्छा संतुलित भोजन स्वस्थ स्पर्म के लिए बहुत जरूरी है और इस प्रकार यह स्पर्म की गुणवत्ता को बढ़ाकर आपके गर्भधारण की संभावना को बढ़ा देता है। अगर आप अपने खानपान में अधिक बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है। आपके डॉक्टर आपके खानपान और गर्भधारण से संबंधित अन्य पहलुओं के बारे में उचित निर्णय लेने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

स्रोत 1: Medical News Today
स्रोत 2: Healthline

यह भी पढ़ें: 

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए 12 सर्वश्रेष्ठ जड़ी बूटियाँ
20 फर्टिलिटी फूड्स जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं
पुरुषों और महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के 20 प्राकृतिक उपाय

पूजा ठाकुर

Recent Posts

अमृता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Amruta Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में नए मेहमान के आने की खबर मिलती है, तो पूरा माहौल…

1 month ago

शंकर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Shankar Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में बच्चा जन्म लेता है, तो माता-पिता उसके लिए प्यार से एक…

1 month ago

अभिराम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhiram Name Meaning in Hindi

माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज सबसे बेहतर देना चाहते हैं क्योंकि वे उनसे बहुत…

1 month ago

अभिनंदन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhinandan Name Meaning in Hindi

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो बहुत बार सुने जाते हैं, लेकिन फिर भी कभी…

1 month ago

ओम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Om Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम रखना एक बहुत खास और यादगार पल…

1 month ago

रंजना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ranjana Name Meaning in Hindi

समय के साथ सब कुछ बदलता है, चाहे वो पहनावा हो, खाना-पीना हो या फिर…

1 month ago