बच्चों की कहानियां

राजा और मूर्ख बंदर की कहानी | King And The Foolish Monkey Story In Hindi

यह कहानी एक मूर्ख बंदर की है, जो अपनी मूर्खता के चलते अपने प्रिय राजा की जान लेने पर उतर आता है। बंदर हमेशा राजा को खुश करने में लगा रहता था जिसकी वजह से वह बंदर पर बहुत विश्वास करने लगा। एक दिन जब राजा आराम कर रहे थे तभी उनके कमरे में मक्खी आ जाती है, और इस प्रकार एक अद्भुत और मजेदार कहानी की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं कि बंदर ने फिर क्या किया। ऐसी कहानियां पढ़ने और सुनने बहुत मजेदार होती है और इनमें हमारे बच्चों के लिए एक सीख भी छुपी होती है। ऐसी ही मजेदार और नैतिकपूर्ण कहानियों के लिए हमसे जुड़े रहें।

कहानी के पात्र (Characters Of The Story)

  • राजा
  • मूर्ख बंदर
  • मक्खी

राजा और मूर्ख बंदर की कहानी | Story Of King And The Foolish Monkey In Hindi

एक बार की बात है, एक राजा था जिसके पास एक बंदर था। वो बंदर राजा की बहुत सेवा करता और उन्हें हमेशा खुश रखने का प्रयास करता था, राजा बंदर का अपने प्रति यह समर्पण देख कर उस पर बहुत विश्वास करने लगता है। बंदर भी राजा की सेवा में कोई कमी न रखता। लेकिन बंदर कम बुद्धि का था। उसे जो भी काम बताया जाए वो ठीक तरह से नहीं समझ पाता था। एक दिन राजा अपने आराम घर में विश्राम कर रहे थे और हमेशा की तरह बंदर उनके साथ राजा की सेवा करने के लिए हाजिर था। राजा आराम कर रहे थे और बंदर उन्हें फंखा झल रहा था। तभी अचानक एक मक्खी राजा के कक्ष में आ जाती है और राजा के ऊपर आकर बैठ जाती है। बंदर उसे पंखे से हकाने की कोशिश करता है, लेकिन मक्खी बंदर को परेशान करने लगती और कभी राजा के सिर पर, कभी चेहरे पर तो कभी शरीर पर जाकर बैठ जाती है।

बंदर अपनी कोशिश के बाद भी मक्खी को वहां से भगाने में असफल रहता है। और गुस्से में आकर मक्खी को मारने के लिए तलवार उठा लेता है। बंदर राजा की छाती पर कूद कर बैठ जाता है, ताकि राजा के माथे पर जो मक्खी बैठी है उसे मार सके, जैसे ही वो मारने के लिए तलवार उठाता है मक्खी उड़ जाती है। फिर वो राजा के सिर पर जा कर बैठ जाती है और जैसे ही बंदर उसे मारने के तलवार चलाता मक्खी फिर उड़ जाती है लेकिन राजा के बाल कट जाते हैं। अब वो जा कर राजा के मुंह पर बैठ जाती है, बंदर फिर तलवार चलाता है तो इस बार राजा की मूछें ही कट जाती हैं। यह देख कर राजा बहुत घबरा जाता है और अपने कक्ष से बाहर निकल कर भागने लगता है।  बंदर भी उनके पीछे-पीछे भागता है और पूरे राज महल हंगामा और शोर मच जाता है और राजा सोचते हैं यह किस मूर्ख बंदर से मेरा पाला पड़ गया है।

राजा और मूर्ख बंदर की कहानी से सीख (Moral of King And The Foolish Monkey Hindi Story)

राजा और मूर्ख बंदर की कहानी की इस कहानी से हमें यही सीख मिलती हैं कि मूर्ख व्यक्ति के हाथों किसी काम को सौपना आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

राजा और मूर्ख बंदर की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of King And The Foolish Monkey Hindi Story )

राजा और मूर्ख बंदर की कहानी पंचतंत्र की मजेदार कहानियों में आती है। इससे हमें अच्छी नैतिक शिक्षा भी मिलती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. राजा और मूर्ख बंदर की नैतिक कहानी क्या है?

राजा और मूर्ख गधे की नैतिक कहानी ये है कि यदि किसी मूर्ख को हम अपना साथी बनाएंगे तो उसकी मूर्खता का परिणाम हमें भी भुगतना पड़ सकता है। इस कहानी के पात्र बंदर की मूर्खता राजा को महंगी पड़ी।

2. क्या राजा ने बंदर पर विश्वास कर के गलती की?

किसी पर भी अत्यधिक विश्वास आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बंदर का अपने प्रति समर्पण देख कर राजा को उस पर बहुत विश्वास हो गया, लेकिन अपने मूर्ख स्वभाव के चलते बंदर ने राजा को मुश्किल में डाल दिया। इसलिए किसी पर विश्वास करना गलत नहीं है, लेकिन हमेशा जांच परख कर ही भरोसा करना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

राजा और मुर्ख बंदर की यह बेहतरीन कहानी न सिर्फ बच्चों के लिए सीख है बल्कि इससे बड़ों को भी सीख लेना चाहिए।  किसी पर बहुत जल्दी विश्वास करना हमें गंभीर रूप हानि पहुंचा सकता है। यदि किसी का स्वभाव हमारे प्रति उदार है तब भी हमें उस पर विश्वास करने के पूर्व अच्छे से जांचना और परखना चाहिए। ऐसी ही मजेदार बच्चों की कहानियों के लिए आप हमारे लेख को पढ़ते रहे और यदि आप अपनी मन पसंद किसी कहानी को पढ़ना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago