राजीव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rajeev Name Meaning In Hindi

ADVERTISEMENTS

लगभग हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और ट्रेंडिंग हो। लेकिन कुछ माता पिता ऐसे भी होते हैं जो ऐसे नाम को अहमियत देते हैं जिसका अर्थ सबसे अच्छा हो। तो यदि आप उनमें से एक है जिन्हें ऐसे ही नाम पसंद हैं तो आपको आज का हमारा लेख जरूर पसंद आएगा। आज के लेख में हम ‘राजीव’ नाम के बारे में बात करेंगे जो है तो आम लेकिन इसका अर्थ इसे दूसरे नामों से अलग करता है। इस नाम का संबंध कई प्रसिद्ध व्यक्तियों के साथ रहा है। अगर आपको यह नाम पसंद है और आप राजीव नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इसके लिए हमारे लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

राजीव नाम का मतलब और राशि

राजीव लड़कों को दिए जाने वाले नामों में भले ही आम नाम लगे लेकिन इसके अर्थ के बारे में जानेंगे तो आप इस नाम से प्रभावित हुए बिना रह नहीं पाएंगे। राजीव नाम का अर्थ नीला कमल होता है और यह भगवान राम के कई नामों में से एक है। इस अर्थ का प्रभाव उनके व्यक्तित्व में भी दिखाई पड़ता है। राजीव नाम की राशि तुला होती है। यदि आपको यह नाम पसद आया है और आप इस नाम के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं आगे पढ़ें।

नाम राजीव
अर्थ नीला कमल, भगवान राम के कई नामों में से एक
लिंग लड़का
अंकज्योतिष 6
धर्म हिंदू
राशि तुला
नक्षत्र चित्रा (पे, पो, रा, री, रि)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग सफेद और हल्का नीला
शुभ रत्न ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज

राजीव नाम का अर्थ क्या है?

राजीव लड़कों का बहुत आकर्षक नाम है। जिसका अर्थ नीला कमल और भगवान राम के कई नामों में से एक होता है। राजीव नाम के लड़कों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। राजीव नाम के लड़के व्यवहार में काफी कुशल होते हैं। जिसके कारण इनकी दोस्ती की उम्र काफी लंबी होती है और साथ ही इन्हें सीधी बात करने वाले लोग ज्यादा पसंद होते हैं। यह भी माना जाता है कि राजीव नाम के लड़के समझदार और सौम्य दिल वाले होते हैं। इन लोगों का आत्मविश्वास अपने चरम पर रहता है। राजीव नाम के लड़के हर तरह की परिस्थिति में खुश मिजाज रहते हैं। राजीव नाम के लड़के बोलने में इतने तेज होते हैं कि किसी को भी अपना मुरीद बना सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

राजीव नाम का राशिफल

‘र’ अक्षर से शुरु होने के कारण राजीव नाम तुला राशि के अंतर्गत आता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि तुला राशि के जातकों में जो भी गुण हों वो राजीव नाम के लड़कों में भी देखने को मिल सकता है। राजीव नाम के लड़के भोले स्वभाव के तो होते हैं लेकिन जब बात अपने पर आती है तो किसी की नहीं सुनते हैं। तुला राशि के होने के कारण राजीव नाम के लड़के काफी स्मार्ट और सुंदर होते हैं। इन लड़कों को साफ सफाई रखना पसंद होता है। तुला राशि के राजीव नाम के लड़कों को घूमने फिरने का बड़ा शौक होता है। इन लड़कों में धैर्य भी काफी होता है।

राजीव नाम का नक्षत्र क्या है?

राजीव नाम के लड़कों का जन्म नक्षत्र चित्रा होता है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती माना जाता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नामों के शुरुआती अक्षर पे, पो, रा, री, रि होते हैं।

ADVERTISEMENTS

राजीव जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

तुला राशि के अंतर्गत आने वाले मुख्य अक्षर त और र है। यदि आप अपने बेटे का नाम राजीव न रखकर तुला राशि से किसी अन्य नाम की जानकारी पाना चाहते हैं तो आगे दी गई टेबल खास आपके लिए है इसे जरूर पढ़ें।

नाम नाम
राहुल (Rahul) तरुण (Tarun)
रवि (Ravi) तेज (Tej)
रुद्रांश (Rudransh) तेजस्वी (Tejaswi)
रोहित (Rohit) तत्व (Tatva)
तनय (Tanay) तपस (Tapas)
तन्मय (Tanmay) तपन (Tapan)

राजीव नाम से मिलते जुलते और भी नाम

जैसा कि हमने कहा कि राजीव एक सुंदर नाम है इसलिए पेरेंट्स इस नाम को पसंद करते हैं। यदि आपको यह नाम पसंद है और आप इस नाम से मिलते जुलते और भी नाम जानना चाहते हो तो आगे की सारणी पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
संजीव (Sanjeev) केशव (Keshav)
रंजीव (Ranjeev) राघव (Raghav)
ध्रुव (Dhruv) अभिनव (Abhinav)
आरव (Aarav) माधव (Madhav)
प्रणव (Pranav) मानव (Manav)
वैभव (Vaibhav) अर्णव (Arnav)

राजीव नाम के प्रसिद्ध लोग

हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जो अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनका नाम राजीव गांधी था। ऐसे ही राजीव जैसे और भी लोग हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से एक नया मुकाम हासिल किया है। तो चलिए आपको इनमें से कुछ के बारे में बताते हैं।

नाम पेशा
राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री
राजीव शुक्ला पूर्व पत्रकार व राजनीतिज्ञ
राजीव बजाज उद्योगपति
राजीव खंडेलवाल अभिनेता
राजीव जुनेजा उद्योगपति
राजीव प्रताप रूडी राजनीतिज्ञ
राजीव राय फिल्म निर्देशक
राजीव लाल बैंकर
राजीव वर्मा अभिनेता
राजीव अदातिया मॉडल

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप अपने बेटे के लिए ‘र’ अक्षर से राजीव के अलावा कोई अनोखा नाम ढूंढ रहे हैं तो आगे दी गई लिस्ट पढ़ें इससे आपको काफी हद तक मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
रुद्र (Rudra) भगवान शिव का नाम
रूद्रम (Rudram) भाग्यवान, भगवान शिव से संबंधित
रौनक (Raunak) चमक, प्रकाश
रूत्व (Rutva) वाणी, वचन
रिधान (Ridhan) खोजकर्ता, अन्वेषक
रविश (Ravish) सूर्य किरण
रूपिन (Rupin) आकर्षक शरीर वाला
रजनीश (Rajnish) चंद्रमा
राजुल (Rajul) बुद्धिमान, होशियार
रतन (Ratan) बहुमूल्य पत्थर

यह लेख आपको बताता है कि कुछ नाम ऐसे भी होते हैं जो हमेशा तरोताजा होते हैं और इसी के कारण पेरेंट्स इस नाम को इतना पसंद करते हैं। इसके लेख में हमने लड़कों के नाम राजीव के बारे में जाना जो अंदर और बाहर मतलब व्यक्तित्व और नाम दोनो से सुंदर है। ऐसे में यह नाम आपको भा जाना स्वाभाविक है। अब हम आशा करते हैं कि आपको राजीव नाम से जुड़ी जानकारियां पढ़कर अच्छा लगा होगा या इस नाम को लेकर आपकी सारी चिंताएं दूर हो गई हों तो इस नाम को अपनाने में ज्यादा देर न करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

रवि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ravi Name Meaning in Hindi
रौनक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ronak Name Meaning in Hindi
राजेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rajesh Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago