राजकुमारी और मटर की कहानी | Princess And The Pea Story In Hindi

ADVERTISEMENTS

ये कहानी एक ऐसे राजकुमार की है, जिसकी परवरिश उनके माता-पिता यानी की राजा-रानी ने बहुत अच्छे से की है। ऐसे में वह अपने पुत्र के लिए एक सुयोग्य राजकुमारी चाहते थे। एक सुंदर, अच्छी और संवेदनशील राजकुमारी के लिए राजकुमार ने बहुत खोज की, लेकिन अंत में उन्हें क्या मिला और उनका विवाह कैसे हुआ ये सब के लिए कहानी पूरा विस्तार में पढ़ें।

कहानी के पात्र (Characters Of The Story)

  • राजा
  • रानी
  • राजकुमार
  • राजकुमारी (जिससे राजकुमार का विवाह हुआ)

राजकुमारी और मटर की कहानी | Princess And The Pea Story In Hindi

एक समय की बात है, किसी राज्य में एक बलवान राजा राज करता था। उस राजा की रानी भी बहुत खूबसूरत और होशियार थी। दोनों का एक पुत्र भी था। राजा-रानी ने अपने बेटे का पालन-पोषण और शिक्षा देने में कोई भी कमी नहीं रखी।

राजा-रानी का पुत्र राजकुमार दिखने में बेहद सुंदर था। राजकुमार का बर्ताव बेहद विनम्र और हर तरह से अच्छे राजकुमार व बेटे के रूप में सुयोग्य था। अलग-अलग राज्यों के राजा अपनी पुत्रियों का विवाह उनसे कराना चाहते थे। उन्होंने अपना प्रस्ताव राजा और रानी के पास भी भेजा। लेकिन राजा-रानी का मानना था कि उनके पुत्र की शादी एक ऐसी लड़की से हो जो सुंदर, समझदार और भावुक हो, जो पूरी तरह से उनके पुत्र के काबिल हो।

ADVERTISEMENTS

राजा ने राजकुमार को उन्हीं राज्यों में भेजा, जहां से उनके लिए शादी के प्रस्ताव आए थे। राजा का मानना था कि राजकुमार खुद जाकर राजकुमारियों से मिलें और जो राजकुमारी उन्हें अपने योग्य लगती है, वह उसे अपनी पत्नी चुन सकते हैं। राजकुमार भी अपने पिता का आदेश मानकर चल दिए। वह कई राज्यों में गए और वहां उनकी मुलाकात कई राजकुमारियों से हुई, लेकिन उन्हें कोई भी अपने योग्य नहीं लगी।

कुछ दिनों बाद राजकुमार बिना कोई राजकुमारी पसंद किए अपने महल वापस लौट आए। लेकिन वह बहुत दुखी थे और उन्हें लग रहा था कि शायद उनके नसीब में पत्नी का सुख ही नहीं है। यही सब सोचकर उन्होंने शादी नहीं करने का फैसला किया और अपने काम में मन लगा लिया।

ADVERTISEMENTS

एक शाम उस राज्य में बहुत तेज बारिश हो रही थी। तभी अचानक से महल के दरवाजे पर बारिश में भीगी हुई एक लड़की आई और उसके कपड़े भी पूरी तरह से गीले थे और बालों का भी बुरा हाल था। उसकी हालत बिलकुल खराब हो चुकी थी।

लड़की ने दरवाजे पर मौजूद सैनिकों से कहा कि वह पड़ोसी राज्य की राजकुमारी है, जो बारिश में भीगने की वजह से यहां फंस गई है। ऐसे मौसम में उसके लिए अपने महल जाना नामुमकिन था, इसलिए वह शरण लेने यहां आई है।

ADVERTISEMENTS

लेकिन सैनिकों को लड़की की हालत देखकर विश्वास नहीं हो रहा था कि वह सच में कोई राजकुमारी है। सैनिकों ने ये बात जाकर राजा और रानी को बताई। रानी ने लड़की को शरण देने के लिए हां कर दी, लेकिन लड़की का सच जानने के लिए रानी ने इम्तेहान लेने की योजना बनाई।

रानी ने लड़की के सोने के लिए एक पलंग तैयार करवाया। जिस पर 20 मुलायम गद्दे बिछाए और उन गद्दों के बीच में एक मटर का दाना डाल दिया था। उसके बाद ऊपर से एक रेशम की चादर बिछा दी। उसके बाद रानी ने उसे उस पलंग पर सोने के लिए कहा।

ADVERTISEMENTS

अगली सुबह जब लड़की उठी तो रानी ने बेसब्री के साथ उससे पूछा कि उसे नींद कैसी आई, इस पर लड़की ने जवाब दिया कि वह पूरी रात सही से सो नहीं पाई क्योंकि उसे पलंग में कुछ चुभ रहा था।

लड़की बात सुनकर रानी ये मानने के लिए तैयार हो गई कि वह एक राजकुमारी है और वह सच कह रही है। तभी उसे 20 गद्दों के बीच में रखा मटर भी चुभ रहा था वह बहुत ही नाजुक राजकुमारी है। उसी समय रानी ने राजकुमारी की शादी अपने पुत्र से करवाने का फैसला किया।

ADVERTISEMENTS

इसके बाद राजा और रानी दोनों मिलकर राजकुमारी को उसके राज्य छोड़ने गए और वहां जाकर उन्होंने राजकुमारी के पिता से शादी का प्रस्ताव रखा। राजकुमारी और उसके पिता ने विवाह का फैसला स्वीकार कर लिया और अंत में राजकुमार और राजकुमारी की शादी हो गई।

राजकुमारी और मटर की कहानी से सीख (Moral of Princess And The Pea Hindi Story)

राजकुमारी और मटर की इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है कि व्यक्ति को अपने घर से जैसी परवरिश मिलती है, वह उसके व्यवहार में साफ झलकती है। 

ADVERTISEMENTS

राजकुमारी और मटर की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of Princess And The Pea Hindi Story)

यह कहानी राजा-रानी की कहानियों के अंतर्गत आती है जिसमें यह बताया गया है कि जो आपके योग्य होता है वो आपको देर से सही पर जरूर मिलता है जैसे राजकुमार को उसकी राजकुमारी मिली।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. राजकुमारी और मटर की नैतिक कहानी क्या है ?

राजकुमारी और मटर की कहानी की नैतिकता ये है कि आपके नसीब में जो लिखा होता है, वह आपको देर से सही लेकिन जरूर हासिल होता है। साथ में आपकी परवरिश भी एक अहम भूमिका निभाती है।

ADVERTISEMENTS

2. परिवरिश का हमारे जीवन में कितना महत्व है ?

परवरिश का हर व्यक्ति के जीवन में महत्व होता है, व्यक्ति के परवरिश से लोग उनके आचरण और व्यवहार का पता लगा सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

राजकुमारी और मटर की कहानी का निष्कर्ष ये निकलता है कि हमें समय से पहले कुछ भी हासिल नहीं होता है, जब जितना आपके नसीब में लिखा होगा वह आपको उसी वक्त में मिलेगा। इसमें व्यक्ति की परवरिश का भी जिक्र किया गया है और यही परवरिश आपको एक अच्छा और बुरा इंसान बनने के लिए प्रेरित करती है।

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

5 months ago