शिशु

रजनी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rajni Name Meaning in Hindi

समय के साथ सभी बातों में परिवर्तन होता है। चाहे वो रहन सहन में हो, खाने पीने में हो या फिर कुछ और, समय के साथ बदलाव आता ही है। लेकिन नाम के बारे में आप ऐसा कहेंगे तो ये बात यहां नहीं लागू होती है। कुछ नाम समय के साथ कभी नहीं बदलते बल्कि हर समय नामों की लिस्ट में उपस्थित होते हैं। आज हम एक ऐसे ही नाम के बारे में बताने जा रहें हैं। ‘रजनी’ लड़कियों बड़ा सरल नाम है जिसे आज भी पेरेंट्स रखना पसंद करते हैं। यदि आप रजनी नाम से प्रभावित हैं और अपनी बेटी का नामकरण इसी से करना चाहते हैं तो इसके पूर्व आपको इसके अर्थ और अन्य तथ्यों के बारे में पता होना चाहिए, जो हमारे लेख में विस्तार से बताया गया है।

रजनी नाम का मतलब और राशि

रजनी एक ऐसा नाम है जो माता पिता को तो पसंद आता ही है साथ ही बेटी को भी पसंद आ सकता है। रजनी एक आकर्षक नाम है जिसका मतलब रात, रानी और शाही होता है जिसका प्रभाव आप रजनी नाम की लड़कियों में बखूबी देख सकते हैं। रजनी नाम की राशि तुला है। रजनी नाम के व्यक्तित्व, राशिफल, नक्षत्र इत्यादि की जानकारी विस्तार से पाने के लिए आगे इस लेख को जरूर पढ़ें।

नाम रजनी
अर्थ रात, रानी, शाही
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 7
राशि तुला
नक्षत्र चित्रा (पे, पो, रा, री)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग सफेद और हल्का नीला
शुभ रत्न ओपल, ब्लू डायमंड, टोपाज

रजनी नाम का अर्थ क्या है?

रजनी नाम का अर्थ रात, रानी और शाही होता है। इसका तात्पर्य यह है कि रजनी नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व रात, रानी और राजसी हो सकता है। सुंदरता की बात करें तो ये काफी सुंदर और आकर्षक होती हैं। रजनी नाम की लड़कियां अपने कर्मों के कारण परिवार में स्नेह पाने की हकदार होती हैं जीवन के हर पड़ाव पर इन्हें परिवार वालों का साथ मिलता ही है। इन लड़कियों की दृष्टि बड़ी दूर तक होती है। ये जब भी कुछ बोलती हैं तो बड़ी दूर का सोच कर बोलती हैं। इन लड़कियों का मन काफी चंचल होता है और एक ही तरह के काम से उनका मन भी ऊब जाता है। इनका रहन सहन खानदानी होता है।

रजनी नाम का राशिफल

रजनी नाम की लड़कियों की राशि तुला होती है जिसका प्रतीक चिन्ह तराजू होता है। तुला राशि के जातकों के जो भी गुण और दोष होंगे वो आपको रजनी नाम की लड़कियों में भी देखने को मिलेंगे। रजनी नाम की लड़कियां सरल स्वभाव की होती हैं। ये ज्यादा नहीं बोलती हैं लेकिन जब बोलती है तो बिल्कुल सही बोलती हैं। ये लड़कियां पैसे की अहमियत को समझती हैं इसलिए इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है। कई बार ये अपने फैसलों में स्वार्थी बन जाती हैं। वृषभ राशि का जीवन साथी इनके लिए उत्तम होता है।

रजनी नाम का नक्षत्र क्या है?

जब बच्चों का जन्म होता है तो ज्योतिष के हिसाब से नक्षत्र राशि इत्यादि के बारे में बताया जाता है, जिससे उनके भविष्य का ज्ञान होता है। इसलिए हमें हर नाम का नक्षत्र जानना जरूरी है। रजनी नाम का नक्षत्र चित्रा होता है जिसका प्रतीक चिह्न चमकता हुआ मोती होता है। इसमें आने वाले अन्य अक्षर कुछ इस प्रकार हैं – पे, पो, रा, री ।

रजनी जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

यदि आप रजनी जैसे नाम ढूंढ रहे हैं तो तुला राशि, जिसमें दो अक्षर र और त आते हैं, से और भी सुंदर और यूनिक नाम होते हैं जिसकी जानकारी आपको नीचे की टेबल से मिल जायेगी। इनमे से कोई एक नाम भी आप अपनी बेटी के लिए पसंद कर सकते हैं।

नाम नाम
रानू (Ranu) रमा (Rama)
रत्ना (Ratna) तनीशा (Tanisha)
रागिनी (Ragini) तोरल (Toral)
राखी (Rakhi) तेजल (Tejal)
राजवी (Rajvi) तेजस्वी (Tejaswi)
रिया (Riya) तारा (Tara)
रितिका (Ritika) तृषा (Trisha)

रजनी नाम से मिलते जुलते और भी नाम

यदि आप रजनी नाम से मिलते जुलते नाम जानना चाहते हैं तो नीचे की लिस्ट में दिए गए नामों पर विचार कर सकते हैं।

नाम नाम
वाणी (Vani) गिन्नी (Ginni)
अवनी (Avni) विहानी (Vihani)
इशानी (Ishani) रिन्नी (Rinni)
हिमानी (Himani) ध्वनी (Dhwani)
विनी (Vini) रानी (Rani)

रजनी नाम के प्रसिद्ध लोग

रजनी लड़कियों का काफी प्यारा नाम है और इस नाम की कई प्रसिद्ध महिलाएं हमारे बीच मौजूद हैं जो अपने मेहनत और लगन से नाम बनाने में कामयाब हुई हैं। ऐसी कुछ रजनी नाम की हस्तियों के बारे में जानने के लिए नीचे की सारणी पर एक नजर जरूर डालें।

नाम पेशा
रजनी राजदान यूपीएससी की पूर्व अध्यक्ष
रजनी बक्शी पत्रकार
रजनी तिलक समाज सेविका
रजनी पंडित देश की पहली महिला जासूस
रजनी पाटिल राजनीतिज्ञ
रजनी शर्मा अभिनेत्री
रजनी व्यास लेखिका
रजनी बसुमतारी फिल्म निर्माता
रजनी तिवारी राजनीतिज्ञ

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

ऐसे तो रजनी अच्छा नाम है जिसे पेरेंट्स पसंद कर सकते हैं। लेकिन यदि आपको रजनी से ज्यादा रजनी का प्रथम अक्षर पसंद आया और आप इस अक्षर कुछ और नाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दी गई तालिका को अवश्य पढ़ें।

नाम अर्थ
रिधांशी (Ridhanshi) देवी का अंश, योगमाया
रित्वी (Ritvi) वैदिक स्थान, सही मार्गदर्शन
रेवा (Rewa) नदी, सितारा, चंचल
रूही (Ruhi) महान, सुंदर, शुद्ध आत्मा
राग्वी (Ragvi) धुन, संगीत
रावी (Ravi) बेहतरीन खास
रसिका (Rasika) सुंदर, मनोहर
रुचि (Ruchi) खुशी, चाह, इच्छा
रीति (Riti) परंपरा, मान्यता
राया (Raya) प्रवाह, स्वतंत्र

रजनी ऐसा नाम है जो हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है। यदि आप अपनी बेटी का नाम रजनी रखना चाहते हैं तो हमने यहाँ इससे जुड़ी सभी जानकारी देने की कोशिश की है। रजनी नाम के साथ इसके गुणों और मेहनती स्वभाव के चलते आपकी बेटी को भी नई बुलंदियों को छूने में मदद मिलेगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

रेणु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Renu Name Meaning in Hindi
रश्मि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rashmi Name Meaning in Hindi
रीतिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Riteeka Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 days ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा परिचय पर निबंध (Essay On Myself For Class 1 In Hindi )

निबंध लेखन बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण एक्टिविटी होती है। इससे बच्चों की रचनात्मक लेखन…

4 days ago

क्रिसमस पर टॉप 120 कोट्स, मैसेज और ग्रीटिंग्स

क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है और बस कुछ ही दिनों में…

5 days ago

बाल श्रम पर निबंध l Essay on Child Labour In Hindi

बचपन किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे आनंदमय समय होता है। बच्चों के लिए यह…

5 days ago

चिड़ियाघर की यात्रा पर निबंध (A Visit To A Zoo Essay in Hindi)

बच्चों को बाग-बगीचे, वाटर पार्क और चिड़ियाघर घुमाने ले जाना आम बात है। इनमें से…

6 days ago

जल के महत्व पर निबंध (Essay On Importance Of Water)

इस धरती पर जल के बिना कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता है। हर…

6 days ago