शिशु

सात्विक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Satvik Name Meaning in Hindi

लड़के का हो या लड़की का कुछ नाम ऐसे होते हैं जो पेरेंट्स को काफी आकर्षित करते हैं। उन नामों में से एक नाम सात्विक भी है जिसे सुनकर सकारात्मक ऊर्जा का आभास होता है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि माता पिता अपने बच्चों का नाम यूनिक न रखकर आम मगर सुंदर रखना पसंद करते हैं सात्विक भी इसी तरह का नाम है। यदि आपको अपने बेटे के लिए ऐसे ही नाम की तलाश थी तो आपकी खोज को विराम जरूर मिला होगा। अगर आप इस नाम की राशि, अर्थ, सात्विक नाम वाले लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

सात्विक नाम का मतलब और राशि

जैसा कि नाम से प्रतीत होता है कि सात्विक लड़कों का यूनिक नाम है जिसकी तलाश पेरेंट्स को हमेशा से रहती है। ऐसे में यदि इसका अर्थ भी आपको अपने अनुसार यानी अच्छा और प्रभावशाली मिल जाए तो फिर क्या ही बात है। ज्यादातर पेरेंट्स बच्चे के ऐसे ही नाम रखने में दिलचस्पी लेते हैं जैसा यहां पर बताया गया है। सात्विक नाम का अर्थ शुद्ध, अच्छा गुणी और योग्य होता है। ‘स’ अक्षर से शुरु होने के कारण यह नाम कुंभ राशि में आता है। अब यदि आपने अपने बेटे का नाम सात्विक रखने का मन बना लिया है तो इसके बारे में विशेष जानकारी पाने के लिए आगे ध्यान से पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम सात्विक
अर्थ शुद्ध, अच्छा, गुणी, योग्य
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 1
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, स, सा, सि, सु, सी)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला, बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

सात्विक नाम का अर्थ क्या है?

सात्विक लड़कों का लुभावना नाम है जिसका अर्थ गुणी, योग्य, शुद्ध और अच्छा होता है। इसका अर्थ आप इस तरह से निकल सकते हैं कि ये सभी गुण जो हमने बताया वो सात्विक नाम के लड़कों में आपको देखने को मिल सकता है। सात्विक नाम के लड़के प्रतिभाशाली और जोशीले होते हैं। सात्विक नाम के लोग युवा हों या अधेड़ उम्र के, हमेशा ऊर्जावान दिखाई पड़ते हैं। इनका स्वभाव काफी अच्छा होता है। सात्विक नाम के लड़के गुणवान और समझदार होते हैं। इन लोगों को नए लोगों से मिलना जुलना पसंद होता है। कुल मिलाकर कहें तो सात्विक नाम के लड़कों का व्यक्तित्व काफी बेहतरीन होता है।

सात्विक नाम का राशिफल

सात्विक नाम कुंभ राशि में आता है। इसका मतलब यह है कि कुंभ राशि के जातकों में जो भी गुण विद्धमान होंगे वो आपको सात्विक नाम के लड़कों में भी देखने को मिल सकते हैं। कुंभ राशि के सात्विक नाम के लड़के काफी बुद्धिमान और होशियार होते हैं जिनका फायदा भी ये बखूबी उठाते हैं। सात्विक नाम के लड़के मेहनती और ईमानदार होते हैं। इन्हें गरीब-दुखियों की मदद करना अच्छा लगता है। इन लोगों की अक्लमंदी की बात करें तो ये मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से भी खुद को निकालने में सक्षम होते हैं। इन लोगों को मित्रता करना अच्छा लगता है जिसके कारण इनके काफी सारे दोस्त होते हैं।

ADVERTISEMENTS

सात्विक नाम का नक्षत्र क्या है?

सात्विक नाम ‘स’ अक्षर से शुरु होने के कारण इनका जन्म शतभिषा नक्षत्र में होता है, जिसका प्रतीक चिन्ह गोलाकार आकृति होती है। इस नक्षत्र के अंतर्गत आने वाले अक्षर ये हैं – गो, स, सा, सि, सु, सी।

सात्विक जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

कुंभ राशि के मुख्य अक्षर ग, स, श, श्र है इसके अलावा द, दा अक्षर भी इसी राशि में आते हैं यदि आप कुंभ राशि से अपने बेटे का नाम रखने पर विचार कर रहें हैं तो इसके लिए लिए आगे दी गई लिस्ट पर एक नमजार जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
गौरव (Gaurav) गोकुल (Gokul)
गोपाल (Gopal) गणेश (Ganesh)
श्रीकांत (Shrikant) शिरीष (Shirish)
सन्नी (Sunny) शिव (Shiv)
श्रीसंत (Shrisant) शशि (Shashi)
शांतनु (Shantanu) शिवाय (Shivay)
दक्ष (Daksh) दर्शन (Darshan)

सात्विक नाम से मिलते जुलते और भी नाम

सात्विक लड़कों का काफी यूनिक नाम है। जिससे मिलते जुलते नामों के बारे में हमने नीचे दी गई सारणी में बताया है। यदि अपने बेटे का नाम सात्विक से मिलता जुलता रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप सारणी को ध्यान से जरूर पढ़ें।

नाम नाम
रित्विक (Rithvik) रीतिक (Ritik)
प्रतीक (Pratik) विवेक (Vivek)
कार्तिक (Karthik) श्लोक (Shlok)
मयंक (Mayank) प्रियांक (Priya
कौशिक (Kaushik) नैतिक (Naitik)
आलोक (Aalok) किंशुक (Kinshuk)

सात्विक नाम के प्रसिद्ध लोग

सात्विक लड़कों का काफी सुंदर नाम है जो अभी अभी ट्रेंड में आए है। इसलिए इस नाम से प्रसिद्ध लोगों के बारे में हम ज्यादा जानकारी नहीं है, जिनकी है भी वो ज्यादा उम्र के नहीं है तो आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी बैडमिंटन खिलाड़ी
सात्विक संख्यां मॉडल

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपको सात्विक नाम बहुत अच्छा लगा और इसलिए आप अपने बेटे का नाम सात्विक के पहले अक्षर ‘स’ से अपने बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो इसकी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को पढ़ना न भूलें।

नाम अर्थ
साहिल (Sahil) किनारा, समुद्र तट और शोर तेज
सार्थक (Sarthak) अर्थपूर्ण, योग्य
सक्षम (Saksham) योग्य, कुशल, समर्थ
समर (Samar) स्वर्ग का फल
स्पर्श (Sparsh) अहसास
सुयश (Suyash) ख्याति, प्रसिद्धि
संयम (Sanyam) धैर्य, प्रयास
संस्कार (Sanskar) अच्छे नैतिक मूल्य
संकल्प (Sankalp) लक्ष्य, pran)
सुमेध (Sumedh) बुद्धिमान, चतुर, समझते

सात्विक लड़कों का एक नवीनतम नाम है। इसलिए अभी आप यह नाम ज्यादातर बच्चों के लिए सुनते होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि आज के लेख से आपको सात्विक नाम के लड़कों की सारी अहम जानकारी जानने में मदद मिली होगी और साथ ही सात्विक जैसे और भी नामों की जानकरी मिली होगी ताकि यदि आपसे कोई पूछे कि आपके बेटे का नाम बड़ा प्यारा है और मुझे भी इसके जैसा नाम रखना है तो उनको सात्विक से मिलते जुलते नामों के बारे में बता सकें।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

समीर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sameer Name Meaning in Hindi
सतीश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sathish Name Meaning in Hindi
सारांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Saaransh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago