शिशु

शोभा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shobha Name Meaning in Hindi

हर व्यक्ति के जीवन में उसके नाम की अहमियत होती है, उसके नाम से ही पूरा संसार उसे पहचानता है। नाम की वजह से लोगों को कई बार अच्छे और बुरे दोनों प्रभावों का अनुभव करना पड़ता है, इसलिए हमेशा से ही यह सलाह दी जाती है कि बच्चे के लिए नाम सोच विचार करके ही रखना चाहिए। इन सभी बातों को मानना और न मानना आपका अपना फैसला हो सकता है। मगर जब इन सब से हट कर नाम ढूंढ़ने की बात आती है तब भी पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए अच्छे से अच्छा नाम रखना चाहते हैं। यहां आपको शोभा नाम से जुड़ी सभी संभव जानकारी दी जाएगी क्योंकि हो सकता आप उनमें से एक हों जो अपनी बेटी का नाम शोभा रखना चाहते हों। यह लेख खास उन लोगों के लिए है जो इस नाम को पसंद करते हैं या इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

शोभा नाम का मतलब और राशि

शोभा एक बेहद ही सरल और लुभावना नाम है। माता-पिता बेटियों के लिए यह नाम काफी पसंद करते हैं। नाम की असली पहचान उसके अर्थ से की जाती है इसलिए आपको हमेशा नाम रखने से पहले उसका अर्थ, राशि और स्वभाव से जुड़ी अन्य जानकारी जरूर होनी चाहिए। शोभा नाम का मतलब सुंदर, आकर्षक होता है। वहीं इस नाम की राशि कुंभ है। आइए इस नाम के बारे में विस्तार नीचे पढ़ते हैं। 

नाम शोभा
अर्थ सुंदर, आकर्षक
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सु, स, सि)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग बैंगनी, लाल और हल्का नीला
शुभ रत्न नीलम

शोभा नाम का अर्थ क्या है?

शोभा का मतलब सुंदर, आकर्षक होता है। शोभा नाम की लड़कियां अपने जीवन को सफल बनाने के लिए जिस भी रास्ते को चुनती हैं, उसमें सफल होने के लिए कड़ी मेहनत भी करती हैं। इन लड़कियों में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जैसे कि इनका व्यवहार दूसरों के प्रति हमेशा अच्छा रहता है और मदद करने के लिए भी ये सबसे आगे रहती हैं। इस नाम की लड़कियां बेहद सुंदर और मिलनसार स्वभाव की होती हैं। यह खुद पर अच्छे से नियंत्रण रख सकती है और साथ ही अपने समय को बर्बाद करना इन्हें बिलकुल पसंद नहीं होता है। 

शोभा नाम का राशिफल

शोभा नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की लड़कियां बहुत प्रतिभाशाली और बुद्धिमान होती हैं और साथ ही इनके अंदर दूसरे व्यक्ति को पहचानने की क्षमता भी होती है, जिसके आधार पर ही वे अपने दोस्त बनाती हैं। इतना ही नहीं इस नाम की लड़कियों में अपने बड़ों को लेकर काफी आदर सम्मान होता है और वो अपने काम को बेहद जिम्मेदारी के साथ करती हैं। ये लड़कियां शिक्षा और कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ती है और माँ-बाप का नाम रौशन करती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स को माना जाता है।

शोभा नाम का नक्षत्र क्या है?

शोभा नाम का नक्षत्र शतभिषा है जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त होता है। इससे जुड़े अक्षर हैं – गो, सा, सी, सु, स, सि।

शोभा जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

शोभा नाम की कुंभ राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम बताए गए हैं। ये सभी नाम ज्यादातर शोभा राशि के अंतर्गत आने वाले हैं, आइए नामों की इस टेबल पर एक नजर डालते हैं।

नाम नाम
शुचि (Shuchi) शायला (Shayla)
शिवन्या (Shivanya) शिवली (Shivli)
शिवि (Shivi) शिंपी (Shimpi)
गौतमी  (Gautami) गरिमा (Garima)
सौरभी (Saurabhi) समृता (Samrita)
साधिका (Sadhika) सहेज (Sahej)
सामिया (Samiya) सानिया (Saniya)

शोभा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

अगर आपको भी शोभा नाम पसंद आया है और आप अपनी बेटी का नाम शोभा या उससे मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं, तो नीचे दी गई नाम की लिस्ट पर एक बार जरूर ध्यान दें। 

नाम नाम
विभा (Vibha) आभा (Abha)
निर्भया (Nirbhaya) सभा (Sabha)
चंद्रभा (Chandrabha) शोभिका (Shobhika)
शोभिनी (Shobhini) शुभा (Shubha)
रंभा (Rambha) शोना (Shona)

शोभा नाम के प्रसिद्ध लोग

आपने कई हस्तियों के नाम शोभा सुने होंगे। उनमें से कुछ के बारे में हमने यहां बताया है। आइए एक नजर डालते हैं आखिर वो महिलाएं कौन सी हैं –

नाम पेशा
शोभा कपूर फिल्म निर्माता
शोभा गुर्टू शास्त्रीय गायिका
शोभा मोहन अभिनेत्री
शोभा डे उपन्यासकार
शोभा नायडू कुचिपुड़ी नृत्यांगना
शोभा अभ्यंकर शास्त्रीय गायिका
शोभा शेट्टी अभिनेत्री
शोभा ब्रूटा पेंटर
शोभा पंडित क्रिकेटर
शोभा वारियर पत्रकार, लेखिका

‘श’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप भी अपने बेटी का नाम ‘श’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर आपको आजकल के ट्रेंडिंग और लेटेस्ट नामों की जानकारी चाहिए तो नीचे दी गई लिस्ट को एक बार ध्यान से जरूर देखें।

नाम अर्थ
शर्विला (Sharvila) पवित्र, सबको साथ रखने वाली
शुक्ति (Shukti) मोती, सीप
शारवी (Sharvi) मासूमियत
शर्वरी (Sharvari) रात
शिवाली (Shivali) भगवान शिव की पत्नी, देवी पार्वती
शान्विका (Shanvika) देवी लक्ष्मी
शारिणी (Sharini) रक्षा करनेवाला
शैलजा (Shailja) पहाड़ों की बेटी, देवी पार्वती का नाम
शोनिता (Shonita) तेज, लाल रंग
शुभिका (Shubhika) फूलों का हार, मान

 

शोभा बहुत ही सरल और सीधा सा नाम है। इस नाम का मतलब जितना अच्छा है उतना ही इस नाम की लड़कियों का स्वभाव भी अच्छा होता है। इसलिए अगर आप अपनी बेटी का नाम शोभा रखना चाहते हैं या आपको यह नाम पसंद है, तो इस लेख में दी गई तमाम जानकारियां आपको नाम चुनने में मदद कर सकती हैं। आप नाम के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस नाम को अपना सकते हैं या फिर इससे कोई मिलता-जुलता नाम भी पसंद कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

‘श’ और ‘श्र’ अक्षर से लड़कियों के नाम अर्थ सहित
शीतल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sheetal Name Meaning in Hindi
शिवांगी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shivangi Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

बिल्ली पर निबंध (Essay On Cat In Hindi)

बिल्ली एक चौपाया जानवर है, जो अपनी मासूमियत और चंचलता के लिए जाना जाता है।…

1 day ago

पेड़ पर निबंध (Tree Essay in hindi)

पेड़ हमारे सबसे अच्छे मित्र होते हैं जो हमसे कुछ नहीं मांगते बल्कि ये हमें…

1 day ago

कुत्ते पर निबंध (Essay On Dog In Hindi)

सभी पालतू जानवरों में हमें सबसे प्रिय कुत्ते होते हैं। यहां तक की कुत्तों को…

1 day ago

वृक्ष हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं पर निबंध (Essay On ‘Trees Are Our Best Friends’ in Hindi)

पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जैसे हमारे दोस्त हमारी मदद करते…

1 day ago

क्रिसमस पर निबंध (Essay On Christmas In Hindi)

क्रिसमस बच्चोंं के लिए एक बहुत ही खास त्यौहार है। यह पूरी दुनिया में बहुत…

2 days ago

आर्यभट्ट पर निबंध (Essay On Aryabhatta in Hindi)

आर्यभट्ट हमारे देश के बहुत ही महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री थे। वह बचपन से ही…

2 days ago