श्रव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Shravya Name Meaning in Hindi

बच्चों का नाम रखना एक महत्वपूर्ण काम होता है। नाम न केवल जीवन भर की पहचान होता है बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व को एक आकार भी देता है। अगर आप अपनी बेटी के लिए एक प्यारा और खास नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो ‘श्रव्या’ नाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ‘श्रव्या’ नाम का मतलब क्या होता है, इसकी राशि क्या है और इस नाम की लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है। अक्सर जब लोग यह नाम सुनते हैं, तो उन्हें यह नाम नया और यूनिक लगता है। कई माता-पिता इस नाम की लोकप्रियता से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम श्रव्या रखते हैं। अगर आप भी यही नाम रखना चाहते हैं, तो आगे दी गई जानकारी जरूर पढ़ें, क्योंकि नाम व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व पर गहरा असर डालता है।

श्रव्या नाम का मतलब और राशि

जब भी आप अपने बच्चे का नाम रखने की सोचें, तो उससे पहले उस नाम से जुड़ी जानकारी जरूर जान लें। क्योंकि नाम सिर्फ पहचान नहीं होता, बल्कि वह बच्चे के विचारों, व्यक्तित्व और व्यवहार पर भी प्रभाव डालता है। ‘श्रव्या’ एक सुंदर और बेहतर मतलब वाला नाम है, जिसका मतलब सुनने योग्य, संगीत का स्वर, शुद्ध आदि होता है। यह नाम विशेष रूप से संगीत प्रेमियों को बहुत पसंद आता है। यह नाम कुंभ राशि से जुड़ा हुआ माना जाता है। अगर आप इस नाम के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो आगे पढ़ते रहें।

ADVERTISEMENTS

नाम श्रव्या
अर्थ सुनने योग्य, संगीत स्वर, शुद्ध
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 4
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सू)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग लाल, बैंगनी, और हल्का नीला
शुभ रत्न नीलम

श्रव्या नाम का अर्थ क्या है?

आजकल माता-पिता अपने बच्चों के लिए नए और खास नाम चुनना पसंद करते हैं और श्रव्या उन्हीं आधुनिक और खूबसूरत नामों में से एक है। यह नाम न सिर्फ सुनने में आकर्षक है, बल्कि इसका अर्थ भी उतना ही प्रभावशाली है। इस नाम का मतलब सुनने योग्य, संगीत स्वर, शुद्ध  होता है। अक्सर देखा गया है कि इस नाम की लड़कियां समझदार, शालीन और बातों से दूसरों को प्रभावित करने वाली स्वभाव की होती हैं। इनकी सोच गहरी होती है और ये किसी भी रिश्ते या फैसले को सोच-समझकर अपनाती हैं। ये लड़कियां आत्मविश्वासी होती हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाना पसंद करती हैं।

श्रव्या नाम का राशिफल

श्र अक्षर से शुरू होने के कारण श्रव्या नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि की लड़कियों में मेहनत, अनुशासन और तेज बुद्धि का मेल देखने को मिलता है। श्रव्या नाम की लड़कियां हर काम को सोच-समझकर करने में यकीन रखती हैं और बिना थके अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करती हैं। इनका स्वभाव शांत और समझदार होता है, साथ ही ये अपने से बड़े लोगों का आदर करना बखूबी जानती हैं। ये दोस्ती करते समय बहुत सोच-विचार करती हैं और भरोसेमंद लोगों को ही अपने करीब आने देती हैं।

ADVERTISEMENTS

श्रव्या नाम का नक्षत्र क्या है?

श्रव्या नाम का नक्षत्र ‘शतभिषा’ है और ज्योतिष के अनुसार शतभिषा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह खाली चक्र को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू।

श्रव्या जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

श्रव्या नाम कुंभ राशि से जुड़ा है। इसी राशि के अनुसार कुछ अन्य अक्षरों से लड़कियों के सुंदर नाम नीचे दिए गए हैं – आइए एक नजर डालते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
समृता (Samrita) साधिका (Sadhika)
सहेज (Sahej) सामिया (Samiya)
सानिया (Saniya) सौरभी (Saurabhi)
शुचि (Shuchi) शायला (Shayla)
शिवि (Shivi) शिवन्या (Shivanya)
दामिनी (Damini) दक्षा (Daksha)
दक्षिता (Dakshita) दीक्षा (Deeksha)

श्रव्या नाम से मिलते जुलते और भी नाम

वैसे तो श्रव्या एक बहुत ही प्यारा नाम है, लेकिन अगर आप इस नाम के अलावा कोई मिलता-जुलता नाम ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दी गई नामों की सूची जरूर देखें।

नाम नाम
श्रेष्ठा (Shrestha) श्रन्या (Shranya)
श्रम्या (Shramya) श्रद्धा (Shraddha)
श्रीदा (Shreeda) श्रिया (Shriya)
श्रीजा (Shrija) श्रेयांशी (Shreyanshi)

श्रव्या नाम के प्रसिद्ध लोग

श्रव्या नाम भले ही कम सुना गया है और इससे जुड़ी प्रसिद्ध हस्तियां बहुत कम हैं, लेकिन जो कुछ हैं, उन्होंने अपने क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। आइए, ऐसे ही कुछ महिलाओं के बारे में जानते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
श्रव्या तमिल और तेलुगु फिल्म अभिनेत्री
श्रव्या भिंडर लेखिका
श्रव्या  वर्मा कॉस्ट्यूम डिजाइनर
श्रव्या कोलचारम क्रिकेट खिलाड़ी (जर्मनी)

‘श्र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

अगर आप अपनी बेटी के लिए ‘श्र’ अक्षर से शुरू होने वाला कोई खास और अलग नाम ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दिए गए नामों की सूची आपकी मदद कर सकती है। इन नामों पर जरूर एक नजर डालें।

नाम अर्थ
श्रीजिता (Sreejita) मन मोह लेने वाली
श्रीनिजा (Sreenija) खजाना, धन
श्रेया (Shreya) शुद्ध, समृद्धि
श्रीमिका (Shrimika) भक्त
श्रावणी (Shravani) सावन की पूर्णिमा
श्रृंगारिका (Sringarika) श्रृंगार करने वाली
श्रेष्ठी (Shresthi) सबसे महान
श्रीविका (Shrivika) कला में रुचि रखने वाली
श्रीवल्ली (Shrivalli) भगवान सुब्रमण्यम की पत्नी, देवी लक्ष्मी का नाम
श्रुति (Shruti) वेदों को जानने वाली, ज्ञानी

श्रव्या नाम भले ही बहुत आम न हो, लेकिन इसकी सादगी और सुंदरता इसे खास बनाती है। यदि आप अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम चाहते हैं जो अलग हो, ट्रेंडिंग भी हो और जिसका अर्थ भी बेहतर हो, तो श्रव्या एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस लेख के जरिए आपने इस नाम की खूबियों और इससे मिलते-जुलते अन्य सुंदर नामों के बारे में भी जाना होगा, जो आपके नाम चुनने के सफर को आसान बना सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

श’ और ‘श्र’ अक्षर से लड़कियों के नाम अर्थ सहित
श्वेता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shweta Name Meaning in Hindi
श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago